DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label उन्नाव. Show all posts
Showing posts with label उन्नाव. Show all posts

Thursday, February 6, 2025

अनियमितताओं की शिकायत पर उन्नाव जिले की बीईओ निलंबित, देखें आदेश

अनियमितताओं की शिकायत पर उन्नाव जिले की बीईओ निलंबित, देखें आदेश







उन्नाव : बीईओ के भ्रष्टाचार पर अब डायट प्राचार्य को जांच
19 जनवरी 2025

उन्नाव। नवाबगंज ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी इन्द्रा देवी की मुश्किलें फिर बढ़ गई है। जिला पंचायत सदस्य सरला लोधी के बाद अब अनु. मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार रावत की शिकायत पर महानिदेशक ने डायट प्राचार्य को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए। जिस पर प्राचार्य ने वरिष्ठ प्रवक्ता प्रसनजीत और अमित रॉय को जांच के लिए नामित किया है। 

अखिल भारतीय पासी समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष, महाराजा बिजली पासी यूथ बिगे्रड के प्रदेश संयोजक और अनु. मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष इंजी. आशीष कुमार रावत ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा के अलावा शासन स्तर पर कई अफसरों को शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि बीआरसी भवन के मरम्मत व सौंदर्यीकरण के लिए आई लगभग सात लाख पांच हजार की धनराशि का मानक के विपरीत गुणवत्ता विहीन प्रयोग कर आनन-फानन में बिना किसी जनप्रतिनिधि के बुलाए उद्घाटन कर लिया गया। एक सहचर बीईओ की मिलीभगत से बिना कार्यालय आए महीनों के हस्ताक्षर पंजिका पर करता है और उसके द्वारा इस दौरान बिना किसी स्वीकृत अवकाश के वेतन भी निकाला जाता है। 

बीईओ द्वार शिक्षकों को बीआरसी से पुस्तकों को ले जाने का दबाव बनाया जाता है। जबकि इसका मद शासन से तय है। इसके अलावा तमाम अनियमितताएं बरती जा रही है। जिस पर महानिदेशक कार्यालय से जांच के निर्देश दिए गए है। इससे पहले जिपं सदस्य की शिकायत पर शिक्षा निदेशक बेसिक उप्र शिक्षा निरीक्षण अनुभाग प्रयागराज डॉ. ब्रजेश मिश्र ने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक, कानपुर मंडल राजेश वर्मा से जांच कराई थी। जिसकी रिपोर्ट भी भेजे जाने के दावे किए जा चुके है। शिकायतकर्ता ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों के जरिए शिकायत मिली थी।


पत्र आया है जिस पर मामले की जांच के लिए डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रसनजीत और प्रवक्ता अमित रॉय को जांच सौंपी है। एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट लेकर भेज दी जाएगी।
एसपी सिंह, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान

Thursday, July 11, 2024

बेसिक शिक्षकों के विरोध के बीच डिजिटल अटेंडेंस को लेकर सख्ती शुरू, बाराबंकी-उन्नाव में सभी शिक्षकों के वेतन रोकने का निर्देश

बेसिक शिक्षकों के विरोध के बीच डिजिटल अटेंडेंस को लेकर सख्ती शुरू, बाराबंकी-उन्नाव में सभी शिक्षकों के वेतन रोकने का निर्देश


लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों के विरोध के बीच जिलों में सख्ती शुरू हो गई है। बाराबंकी व उन्नाव में तीन दिन उपस्थिति दर्ज नहीं कराने वाले शिक्षकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।

वहीं दूसरी तरफ तीसरे दिन भी शिक्षकों का पूरे प्रदेश में विरोध जारी रहा और उन्होंने डिजिटल अटेंडेंस दर्ज नहीं कराई। बाराबंकी के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने यह भी कहा है कि 11 जुलाई से डिजिटल अटेंडेंस न दर्ज कराने वाले शिक्षकों-कर्मचारियों पर विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

उन्नाव की बीएसए ने भी पहले ही निर्देश दिए था कि शिक्षकों-कर्मचारियों का डिजिटल उपस्थिति दर्ज न कराना विभागीय आदेश की अवहेलना है। उन्होंने ऐसे शिक्षकों-कर्मचारियों का वेतन- मानदेय अगले आदेश तक रोकने का निर्देश दिया है।


Sunday, October 8, 2023

बीएसए के वेतन रोकने के मनमाने आदेश को हाईकोर्ट ने किया निरस्त, देखें कोर्ट ऑर्डर

बीएसए के वेतन रोकने के मनमाने आदेश को हाईकोर्ट ने किया निरस्त

कोर्ट ने कहा कि याची नियमित सहायक अध्यापक है अतः आदेशों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है लेकिन बिना किसी अनुशासनात्मक कार्यवाही और बिना किसी नियम के वेतन नही रोका जा सकता है।


दोस्तीनगर की शिक्षका का रोका दिया था वेतन

शिक्षिका ने हाईकोर्ट दायर की थी याचिका



उन्नाव  |  कार्यों में रुचि न लेने और मनमानी करने के आरोप पर एक शिक्षिका का वेतन रोकने का बीएसए का आदेश हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ ने रद्द कर वेतन बहाली का आदेश दिया है। बीएसए के आदेश को शिक्षिका ने कोर्ट में चुनौती देते याचिका दायर की थी।


सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दोस्तीनगर में तैनात शिक्षिका प्रभा सविता का बीएसए ने वेतन रोका गया था । वेतन रोकने के पीछे काम में रुचि न दिखाने व मनमानी करने की वजह बताई थी। न्यायालय द्वारा दोनों पक्षो की दलीलों को सुनने के बाद वेतन बाधित आदेश रद्द कर दिया।


हाईकोर्ट ने जारी अपने आदेश में कहा गया कि बिना विभागीय जांच और जांच में दोषी पाए जाने से पहले नियमित कर्मचारी का वेतन रोकने का कोई अधिकार नहीं है। वेतन बहाल किया जाए।


शिक्षिका के वकील धर्मेन्द्र मिश्रा ने बताया कि हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि याचिकाकर्ता एक नियमित सहायक अध्यापिका है तो जाहिर तौर पर उससे वरिष्ठ प्राधिकारी द्वारा पारित आदेशों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है, लेकिन अनुशासनात्मक कार्रवाई का सहारा लिए बिना या कानून के अनुसार आदेश पारित किए बिना याचिकाकर्ता का वेतन नहीं रोका जा सकता है।


कोर्ट ऑर्डर 👇

Friday, July 9, 2021

उन्नाव : मानव सम्पदा पोर्टल पर ऑनलाइन अवकाश स्वीकृति हेतु संलग्न किये जाने वाले आवश्यक प्रपत्रों की सूची जारी, देखें

उन्नाव : मानव सम्पदा पोर्टल पर ऑनलाइन अवकाश स्वीकृति हेतु संलग्न किये जाने वाले आवश्यक प्रपत्रों की सूची जारी, देखें


 

Saturday, May 29, 2021

उन्नाव : कस्तूरबा विद्यालयों में 47 लाख के गोलमाल का अंदेशा, शिक्षा महानिदेशक ने बीएसए और जिला समन्वयक से मांगा जवाब

उन्नाव : कस्तूरबा विद्यालयों में 47 लाख के गोलमाल का अंदेशा, शिक्षा महानिदेशक ने बीएसए और जिला समन्वयक से मांगा जवाब।

उन्नाव जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में 47 लाख रुपये के गोलमाल का अंदेशा जताया जा रहा है। प्रेरणा पोर्टल पर छात्राओं की संख्या व खर्च का ब्योरा न होने से यह आशंका जताई जा रही है। शिक्षा महानिदेशक ने बीएसए व जिला समन्वयक से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है।


जिले के 13 ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें प्रत्येक स्कूल में सौ छात्राओं का पंजीकरण है। आवासीय विद्यालय होने से कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं के साथ शिक्षिकाएं व अन्य स्टॉफ स्कूल में ही रहता है। छात्राओं की पढ़ाई के साथ उपभोग के लिए शासन से भोजन, स्टेशनरी, साबुन, तेल व जरूरी सामान के लिए शासन से 47 लाख रुपये का बजट जारी हुआ था। जारी बजट खर्च कर वार्डन को प्रेरणा पोर्टल पर मदवार खर्च की राशि का ब्योरा अपलोड करना था। इधर कोरोना के चलते विद्यालय बंद थे। उसके बाद भी 11 फरवरी से 31 मार्च के बीच छात्राओं के भोजन, सामान व अन्य मदों में 47 लाख रुपये खर्च किए जाने की बात सामने आई है। खाते से पैसा निकल जाने और प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन न दिखने पर हड़कंप मच गया। शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने 15 दिन की मोहलत देते हुए जवाब तलब किया है।

बीएसए बोले

बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि पैसे का गबन नहीं हुआ है। पैसा छात्राओं के खाने के साथ जरूरी सामान की खरीदारी में ही खर्च किया गया है। इसका ब्योरा भी तैयार किया गया था। प्रेरणा पोर्टल की ऑनलाइन फीडिंग में दिक्कत होने से खर्च हुए। धन चढ़ाया नहीं जा सका। इससे यह दिक्कत आई है। प्रत्येक ब्लॉक की वार्डन से खाने में खर्च के साथ खरीदे गए सामान की सूची व खर्च बजट की स्थिति मंगवाई गई है। शासन को वह उपलब्ध करा दी जाएगी।

Tuesday, March 23, 2021

उन्नाव : अंकों में हेराफेरी पर 15 शिक्षकों का चयन निरस्त, छह महीने पहले हुई थी भर्ती, ऑनलाइन ज्यादा फीड किए गए थे अंक, शासन स्तर से हुई जांच में खुलासे के बाद बीएसए ने की कार्रवाई

उन्नाव : अंकों में हेराफेरी पर 15 शिक्षकों का चयन निरस्त, छह महीने पहले हुई थी भर्ती, ऑनलाइन ज्यादा फीड किए गए थे अंक, शासन स्तर से हुई जांच में खुलासे के बाद बीएसए ने की कार्रवाई

उन्नाव :  अंकों में हेराफेरी पर 15 शिक्षकों का चयन (अभ्यर्थन समाप्त) निरस्त कर दिया गया है। इन अभ्यर्थियों ने छह महीने पहले हुई शिक्षक भर्ती में ऑनलाइन फीडिंग में ज्यादा अंक फीड किए थे। शासन स्तर से हुई जांच में खुलासे के बाद बीएसए ने कार्रवाई की है।


अक्तूबर 2020 में जिले में हुई शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में 1002 शिक्षकों का चयन हुआ था इसमें 16 अक्तूबर को 865 को और दूसरे चरण में 7 दिसंबर को 137 शिक्षक पद के नियुक्ति पत्र दिए गए थे।

यह शिक्षक डायट आकर उपस्थित रजिस्टर में हस्ताक्षर कर रहे थे। इसी दौरान कई जिलों से फर्जी अंकों पर नौकरी पाने की शिकायतें मिलने पर अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने जिला स्तर पर जमा उनके मूल शैक्षिक अभिलेखों के अंक और ऑनलाइन भरे गए अंकों का मिलान कराया तो हेराफेरी सामने आई ।


जिले में नियुक्त शांती देवी, पल्लवी शुक्ला, ज्योति गुप्ता, अभिषेक सिंह, मनीषा गुप्ता, शशि प्रभा, हिमांशु वर्मा, प्रियंका सिंह, आरती रावत, भइया लाल, बविता देवी मेनका जाटव, ज्योति गौतम सौरभ कुमार राय व अजमेर सिंह का चयन निरस्त कर दिया गया है । बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि अंकों में हेराफेरी मिलने पर नियुक्ति पत्र रोक दिया गया था। अब उनका अभ्यर्थन भी निरस्त कर दिया गया है।