DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label ऑनलाइन. Show all posts
Showing posts with label ऑनलाइन. Show all posts

Sunday, September 6, 2026

अब दूरदराज के उच्च शिक्षण संस्थान डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन करवा सकेंगे पढ़ाई, UGC ने जनवरी के लिए यूजी, पीजी पाठयक्रमों में पढ़ाई के लिए आवेदन विंडो ओपन का फैसला लिया

अब दूरदराज के उच्च शिक्षण संस्थान डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन करवा सकेंगे पढ़ाई, UGC ने जनवरी के लिए यूजी, पीजी पाठयक्रमों में पढ़ाई के लिए आवेदन विंडो ओपन का फैसला लिया


नई दिल्ली। दूरदराज और ग्रामीण इलाकों के छात्रों को जनवरी सत्र से घर के आसपास के उच्च शिक्षण संस्थानों से ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम और डिस्टेंस लर्निंग मोड (ओडीएल) से पढ़ाई का मौका मिल सकता है। दरअसल, शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने नियमों को पूरा करने वाले सभी शिक्षण संस्थानों के लिए खोलने का फैसला लिया है।

यूजीसी ने इस संबंध में सभी राज्यों को पत्र लिखा है। इसके मुताबिक, ऐसे विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थानों से ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम और डिस्टेंस लर्निंग मोड (ओडीएल) से नियमों को पूरा करने वाले सभी शिक्षण संस्थान 15 सितंबर तक आवेदन पत्र भेज सकते हैं। योग्यता पात्रता नियम पूरा करने वाले उच्च शिक्षण संस्थान ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड और ऑनलाइन मोड से डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई करवा सकेंगे।

इसके तहत जनवरी-फरवरी 2027 दाखिला सत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठयक्रमों में दाखिला दे सकेंगे। इससे दूरदराज के छात्रों को घर के पास ऐसे उच्च शिक्षण संस्थानों से डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई का लाभ होगा।

इससे पहले, चयनित संस्थानों को यूजीसी (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम और ऑनलाइन प्रोग्राम) विनियम, 2020 और इसके संशोधनों के विनियम 3(ए) और विनियम 3 (बी) के आधार पर अनुमति मिलेगी। हालांकि उन्हीं संस्थानों को अनुमति मिलेगी, जोकि रैगुलर डिग्री प्रोग्राम में पहले से संबंधित विषय की पढ़ाई करवा रहे होंगे। 



Friday, September 4, 2026

शॉर्ट्स, रील्स व वीडियो से जेन जी और अल्फा की पढ़ाई की राह होगी आसान, SIET कक्षा एक से 12 तक के लिए तैयार करेगा वीडियो, रोचक तरीके से कठिन विषयों, टॉपिक की देंगे जानकारी

शॉर्ट्स, रील्स व वीडियो से जेन जी और अल्फा की पढ़ाई की राह होगी आसान, SIET कक्षा एक से 12 तक के लिए तैयार करेगा वीडियो, रोचक तरीके से कठिन विषयों, टॉपिक की देंगे जानकारी


लखनऊ। प्रदेश में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के छात्रों को पढ़ाई में कठिन विषयों व टॉपिक को सिखाने के लिए अब नए तरीके अपनाए जाएंगे। इसके तहत अब जेन जी व जेन अल्फा (कक्षा एक से 12 तक के छात्रों) के लिए छोटे-छोटे विषयों व टॉपिक की जानकारी वाले शॉर्ट्स, रील्स व वीडियो तैयार कराए जा रहे हैं। इसमें न सिर्फ रोचक तरीके से जानकारी देंगे बल्कि छात्रों के डाउट को भी दूर किया जाएगा।


बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से छात्रों के लिए शैक्षिक वीडियो तैयार करने और विभिन्न माध्यमों पर उसे उपलब्ध कराने की पहल की गई है। इतना ही नहीं बोर्ड परीक्षा के दौरान व निपुण भारत मिशन को गति देने के लिए उनके द्वारा ऑनलाइन यू-ट्यूब सत्र का भी आयोजन किया गया था। यह शिक्षकों व छात्रों के लिए काफी उपयोगी रहा और काफी देखा व सुना गया।

अब राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान (एसआईईटी) इसे और आगे बढ़ा रहा है। इसके लिए एसआईईटी की ओर से शिक्षकों के वीडियो तैयार कर उनको यू-ट्यूब पर अपलोड किया जा रहा है। हाल ही में बैगलेस डे (बिना बैग के स्कूल का एक दिन) पर जानकारी देने वाला रोचक वीडियो तैयार किया गया है। इसी क्रम में अब आजकल के युवाओं की जरूरत को देखते हुए संस्थान की ओर से पढ़ाई से जुड़े शॉर्ट्स, रील व अन्य वीडियो भी तैयार किए जाएंगे।


अपना यू-ट्यूब चैनल भी शुरू करेंगे

एसआईईटी के निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया शॉर्ट्स, रील व अन्य वीडियो को छात्रों तक पहुंचाने के लिए संस्थान अपना खुद का यू-ट्यूब चैनल व फेसबुक पेज भी शुरू करना अभी शिक्षकों से कठिन विषयों पर शॉर्ट्स व रील तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इन्हें रोचक बनाने के लिए एनीमेशन आदि का भी प्रयोग किया जाएगा। साथ ही छात्रों के लिए इंटरैक्टिव भी बनाया जाएगा। इसमें आने वाले फीडबैक से इसे और बेहतर बनाया जाएगा।

Friday, August 28, 2026

बालवाटिका से 12वीं तक की पढ़ाई अब यूट्यूब पर भी, पीएम ई-विद्या के पांच डीटीएच चैनल अब यूट्यूब पर भी उपलब्ध

बालवाटिका से 12वीं तक की पढ़ाई अब यूट्यूब पर भी, पीएम ई-विद्या के पांच डीटीएच चैनल अब यूट्यूब पर भी उपलब्ध

लखनऊ। प्रदेश में बेसिक और माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए डिजिटल शिक्षा को अधिक सुलभबनाने की दिशा में पीएम ई-विद्या का दायरा बढ़ाया गया है। उत्तर प्रदेश के डीटीएच चैनल अब यूट्यूब पर भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। इससे बालवाटिका से कक्षा 12 तक के छात्र घर बैठे अपनी सुविधा के अनुसार शैक्षिक सामग्री देख सकेंगे और जरूरत के अनुसार पाठ दोहरा सकेंगे।


राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के माध्यम से इन चैनलों पर कक्षावार शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। यूट्यूब पर सामग्री उपलब्ध होने से छात्र, शिक्षक और अभिभावक अपनी सुविधा के अनुसार इन डिजिटल संसाधनों का उपयोग कर सकेंगे। शैक्षिक वीडियो कभी भी देखे जा सकेंगे और पढ़ाए गए विषयों को दोहराने का अवसर मिलेगा। चैनलों को निशुल्क सब्सक्राइब करने की सुविधा भी है।

एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक डॉ. पवन सचान ने बताया कि चैनल 173 पर बालवाटिका से कक्षा 2, 174 पर कक्षा 3 से 5, 175 पर कक्षा 6 से 8, 176 पर कक्षा 9 से 10 और 177 पर कक्षा 11 से 12 तक की शैक्षिक सामग्री उपलब्ध है। 

सरकार ने तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। पीएम ई-विद्या के कक्षावार चैनलों को यूट्यूब पर उपलब्ध कराने से छात्रों को घर बैठे सीखने और पाठ दोहराने का सहज अवसर मिलेगा। - संदीप सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), बेसिक शिक्षा

Saturday, August 22, 2026

कक्षा-9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक वीडियो निर्माण हेतु अध्यापकों का आनलाइन पंजीकरण कराने के सम्बन्ध में।

कक्षा-9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक वीडियो निर्माण हेतु अध्यापकों का आनलाइन पंजीकरण कराने के सम्बन्ध में।


Thursday, August 20, 2026

शैक्षिक सत्र 2026-27 में छात्र/छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ऑनलाइन दैनिक उपस्थिति के संबंध में।

शैक्षिक सत्र 2026-27 में छात्र/छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ऑनलाइन दैनिक उपस्थिति के संबंध में।


Monday, August 3, 2026

PM E-Vidya: उत्तर प्रदेश में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई के लिए 5 नए DTH टीवी चैनल

PM E-Vidya: उत्तर प्रदेश में कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई के लिए 5 नए DTH टीवी चैनल, 24 घंटे मिलेगी निःशुल्क शैक्षिक सामग्री