अध्यापकों को प्रताड़ित करने के आरोप में कानपुर के बीईओ निलंबित, शिक्षा निदेशक बेसिक ने जारी किया निलंबन का आदेश, बीएसए ने की थी संस्तुति
31 जनवरी को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद की थी निलंबन की संस्तुति
कानपुर: बिधनू ब्लाक के शिक्षकों को प्रताड़ित करने और विभागीय आदेशों की अवहेलना करने, स्वेच्छाचारिता के आरोप में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) भरत कुमार वर्मा को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। बीएसए ने आरोपों की जांच के बाद शिक्षा निदेशक (बेसिक), प्रयागराज को निलंबन करने की संस्तुति की थी जिसके बाद शिक्षा निदेशक (बेसिक), प्रयागराज की ओर से निलंबन आदेश जारी किया गया है। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से अमल में लाते हुए निलंबित बीईओ को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, नर्वल से संबद्ध कर दिया गया है। प्रकरण में आगे की जांच के लिए मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कामताराम, पाल की ओर से जारी आदेश में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर नगर के 31 जनवरी 2026 को भेजे गए पत्र का उल्लेख किया गया है। इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बिधनू, बीईओ कार्यरत शिक्षकों के मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश आवेदन जैसे बाल्य देखभाल और चिकित्सा अवकाश आदि को बिना किसी ठोस वजह के आपत्ति लगाकर निरस्त कर देते हैं। इससे शिक्षकों में रोष व्याप्त रहता है और विभाग की छवि धूमिल होती है। यह भी आरोप लगाया गया कि डीएम के स्तर पर बुलाई गई विभागीय समीक्षा बैठक में अक्सर अनुपस्थित रहते हैं और इसकी जानकारी विभाग को नहीं दी जाती।
शिक्षामित्रों और अनुदेशकों से संचालित समर कैंप का मानदेय समय से नहीं देते हैं। सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक जियाउल्लाह खां की पत्रावली समय से न देने के भी आरोप हैं। गठित जांच समिति के समक्ष बीईओ ने आरोपों को लेकर अपना पक्ष न रखकर बार-बार जांच के लिए समय मांगते रहे। उन पर विभागीय कार्यप्रणाली में बाधा उत्पन्न करने के आरोप भी लगाए गए हैं। निलंबित बीईओ भरत कुमार वर्मा से उनका पक्ष जानने लिए बार-बार मोबाइल फोन नंबर पर काल किया गया लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया।
हालांकि, बीईओ ने बीएसए को पत्र लिखकर स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देकर चिकित्सा अवकाश देने को कहा है। वहीं, बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने कहा कि अपर शिक्षा अ निदेशक (बेसिक) से जारी बीईओ का निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से कि अमल में लाते हुए डायट, नर्वल से संबद्ध कर दिया गया है।
उच्चाधिकारियों ने निलंबन के बाद सा प्रकरण की जांच के लिए मंडलीय वि सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को प्रस जांच अधिकारी नामित किया है। कि बीईओ का चिकित्सा अवकाश आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।
No comments:
Write comments