DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label कार्यमुक्ति. Show all posts
Showing posts with label कार्यमुक्ति. Show all posts

Saturday, December 7, 2024

परिषदीय शिक्षकों को जबरन किया गया था कार्यमुक्त, और अब चहेते शिक्षकों का परस्पर तबादला हो गया निरस्त, तबादले को लेकर लंबित याचिका पर 12 दिसंबर को है हाईकोर्ट में सुनवाई

परिषदीय शिक्षकों को जबरन किया गया था कार्यमुक्त, और अब चहेते शिक्षकों का परस्पर तबादला हो गया निरस्त,  तबादले को लेकर लंबित याचिका पर 12 दिसंबर को है हाईकोर्ट में सुनवाई


प्रयागराज । परिषदीय शिक्षकों के अंतरजनपदीय पारस्परिक तबादले में भी मनमानी सामने आने लगी है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने 19 जून 2024 को कुल 1398 जोड़े (2796 शिक्षकों) के अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण के आदेश जारी किए थे। पहली बार एक से दूसरे जिले में तबादला करने की बजाय सीधे एक से दूसरे स्कूल में स्थानांतरण करने से शिक्षकों में नाराजगी थी।


तमाम शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण करने से इनकार कर दिया तो कार्रवाई की धमकी देते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से शिक्षकों को जबरन कार्यमुक्त करवाया गया था। खास बात यह है कि सचिव स्वयं शिक्षकों का तबादला आदेश निरस्त कर रहे हैं। फर्रुखाबाद से फिरोजाबाद स्थानांतरित प्रदीप सिंह राजपूत और उनके जोड़े के रूप में फिरोजाबाद से फर्रुखाबाद स्थानांतरित पुष्पेन्द्र कुमार का तबादला आदेश 23 अक्तूबर को निरस्त कर दिया गया। 

यह स्थिति तब है जबकि तबादले को लेकर शिक्षकों की याचिका हाईकोर्ट में विचाराधीन है। स्थानांतरण केइस निर्णय को चुनौती देने वाली याचिका पर 12 दिसंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।

Wednesday, June 19, 2024

तबादले के लिए आज से कार्यमुक्त होंगे बेसिक शिक्षक, शिक्षकों के अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण का मामला

तबादले के लिए आज से कार्यमुक्त होंगे बेसिक शिक्षक, शिक्षकों के अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण का मामला

15 से 18 जून तक पोर्टल पर लिए गए आवेदन, करीब तीन हजार शिक्षकों ने बनाए जोड़े




प्रयागराज । प्रदेश के दो हजार से अधिक परिषदीय शिक्षकों के अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण के लिए कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। हाईकोर्ट के आदेश पर पूर्व में तबादले का लाभ ले चुके शिक्षकों से दोबारा आवेदन लेते हुए बीएसए के स्तर से 13 और 14 जून को सत्यापन कराया गया। उसके बाद 15 से 18 जून तक इन शिक्षक ने दूसरे जिले के शिक्षकों बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी की ओर से बुधवार को कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण करने के लिए आदेश 19 से 21 तक अपने जिले से कार्यमुक्त होने और दूसरे जिले में कार्यभार ग्रहण करने का अवसर देने की तैयारी है। 


अंतरजनपदीय सामान्य और पारस्परिक तबादले के लिए दो जून 2023 को शासनादेश जारी हुआ था। सामान्य तबादला तो मात्र 23 दिन में किया गया था लेकिन पारस्परिक ट्रांसफर को लेकर विवाद हो गया। कुछ ऐसे शिक्षकों ने आवेदन कर दिया था जो पूर्व में अंतरजनपदीय स्थानान्तरण का लाभ ले चुके थे। 


इन अभ्यर्थियों के आवेदन विभाग ने रोक दिए तो मामला हाईकोर्ट पहुंच गया। हाईकोर्ट ने इन शिक्षकों को भी स्थानान्तरण का लाभ देने का आदेश दिया था। इसी विवाद के कारण पूर्व में पेयर बना चुके 2234 शिक्षकों का तबादला भी फंसा हुआ था। नए सिरे से आवेदन लेने पर यह संख्या ढाई हजार के आसपास पहुंच गई है।



बेसिक के शिक्षकों का अंतर जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण आज

प्रयागराज। बेसिक शिक्षा परिषद (म्यूचुअल) के शिक्षकों का अंतर जनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण आदेश बुधवार को जारी कर दिया जाएगा। मंगलवार शाम तक करीब तीन हजार शिक्षकों ने जोड़े बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसी के साथ ही पूर्व में जोड़े बना चुके शिक्षकों का भी स्थानांतरण होगा।

शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण के लिए जोड़े बनाने की प्रक्रिया 15 जून से शुरू हुई थी। इसके लिए 18 जून की शाम तक पोर्टल पर आवेदन लिए गए। आवेदन भले ही ऑनलाइन हुए, लेकिन जोड़े बनाने के लिए शिक्षकों को ऑफलाइन मशक्कत करनी पड़ी थी। उन्हें खुद से अपना विकल्प ढूंढना पड़ा और उसकी सहमति ली। इस तरह तीन हजार शिक्षकों ने जोड़े बना लिए हैं। इससे पूर्व में 2234 शिक्षक जोड़े बना चुके थे। 

इन शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच 13 और 14 जून को हो चुकी है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि जिनके जोड़े बन गए हैं, उन्हें 19 जून को कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। तत्काल उन्हें दूसरे विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करना होगा।

Thursday, May 30, 2024

अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण में कार्यमुक्त करने के लिए शिक्षकों ने लगाई गुहार

अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण में कार्यमुक्त करने के लिए शिक्षकों ने लगाई गुहार


प्रयागराज । अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण में जल्द कार्यमुक्त करने की मांग को लेकर परिषदीय शिक्षकों ने बुधवार को शिक्षा निदेशालय में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों का कहना है कि अंतरजनपदीय पारस्परिक स्थानांतरण नीति पर कोर्ट के आदेश की अनदेखी की जा रही है। सामान्य स्थानांतरण प्रक्रिया संपन्न होने के बावजूद पारस्परिक (म्यूचुअल) स्थानांतरण में पेयरिंग कर चुके शिक्षकों को अब तक कार्यमुक्त नहीं किया जा सका है। आवेदन के एक साल होने जा रहे हैं लेकिन अभी तक यह प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई है।


कार्यमुक्त करने की मांग को लेकर विभिन्न जिलों से पहुंचे के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता में सचिव सुरेंद्र तिवारी ने कहा कि अभी आचार संहिता लगी हुई है। चार जून को आचार संहिता समाप्त होने के बाद इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि इसी ग्रीष्मावकाश में यह प्रक्रिया 18 जून से पहले ही पूर्ण हो जाएगी। ज्ञापन देने वालों में सुल्तानपुर के निर्भय सिंह, विद्योत्तमा, आरती केसरी, सुमन मिश्रा, श्रुति सागर, दिलीप वर्मा, विनोद वर्मा, भीमसेन, अनुराग तिवारी, आशुतोष तिवारी व पीयूष सिंह आदि शामिल रहे।

Friday, January 19, 2024

मांग : बीएलओ और छुट्टी पर चल रही महिला शिक्षकों को करें कार्यमुक्त

मांग : बीएलओ और छुट्टी पर चल रही महिला शिक्षकों को करें कार्यमुक्त


लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ ने बेसिक शिक्षकों के परस्पर तबादले में आ रही दिक्कतों को लेकर बृहस्पतिवार को विभागीय अधिकारियों से मुलाकात की। इसके माध्यम से उन्होंने बीएलओ ड्यूटी में लगे शिक्षकों, छुट्टी पर चल रही महिला शिक्षकों के नियमानुसार रिलीविंग की मांग की।


संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बेसिक शिक्षा विभाग की सचिव अपर्णा यू, महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा, बेसिक शिक्षा परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल से अलग-अलग मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया और कहा कि जिन शिक्षकों का स्थानांतरण बीएलओ होने के कारण रोका गया है, इनके लिए चुनाव आयोग से अनुमति लेकर जल्द आदेश किया जाए। 


जिन महिला शिक्षकों का स्थानांतरण सीसीएल या मैटरनिटी लीव पर होने के कारण नहीं हो सका है, पोर्टल पर आवेदन लेकर उनको इसका लाभ दिया जाए। इस दौरान प्रदेश सचिव श्याम शंकर यादव, अमित सिंह, इरशाद अली आदि भी उपस्थित थे।

Tuesday, July 11, 2023

तबादला प्रक्रिया : 69 हजार शिक्षक भर्ती के शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की मांग, आश्वासन पर धरना खत्म, शिक्षिकाओं ने घेरा निदेशालय

लखनऊ : ट्रांसफर के बाद भी रिलीव नहीं किए गए 69000 भर्ती वाले शिक्षक धरने पर बैठे, सरकार से मांगा न्याय


उत्तर प्रदेश के बेसिक विद्यालयों में हाल में हुई तबादला प्रक्रिया में 69000 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को कार्य मुक्त किए जाने से रोक दिया गया है। इसका कारण 69000 भर्ती को लेकर चल रही न्यायालय में सुनवाई है। जिस पर अभ्यर्थियों ने सोमवार को निदेशालय का घेराव किया और न्याय करने की मांग की है।


निदेशालय में एकत्र विभिन्न जिलों से आई महिला शिक्षकों ने कहा कि न्यायालय में मामला कई बार सालों तक चलता है। ऐसे में सिर्फ इस आधार पर उनको तबादले का लाभ न देने का और कार्य मुक्त न करने का निर्णय ठीक नहीं है। इससे शिक्षक व उनके परिजन काफी परेशान हैं।


उन्होंने मांग की है कि हमें जल्द से जल्द कार्य मुक्त करने व तबादला पाए जिले में तैनाती दी जाए। धरने में शामिल काफी महिलाएं अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ आई हुई थीं और महानिदेशक से न्याय की मांग कर रही हैं।




अनुपस्थित या अवकाश लेने वाले शिक्षकों का ब्योरा मांगने से महिला शिक्षकों में उपजी नाराजगी




तबादला प्रक्रिया : 69 हजार शिक्षक भर्ती के शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की मांग, आश्वासन पर धरना खत्म, शिक्षिकाओं ने घेरा निदेशालय


लखनऊ : बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में हाल में हुई तबादला प्रक्रिया में 69 हजार शिक्षक भर्ती के शिक्षकों को कार्यमुक्त करने से रोक दिया गया है। इसका कारण इस भर्ती को लेकर चल रही न्यायालय में सुनवाई बताया गया है । कार्यमुक्त करने से रोकने से नाराज शिक्षिकाओं ने सोमवार को बेसिक शिक्षा निदेशालय का घेराव कर धरना दिया। उन्होंने कार्यमुक्त करने की मांग की।


विभिन्न जिलों से आई महिला शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय बाद उन्हें गृह जनपद में तबादला मिला है। जब ज्वाइनिंग का समय आया तो विभाग ने उनको कार्यमुक्त करने पर रोक लगा दी। न्यायालय में मामला कई बार साल तक चलता है। ऐसे में सिर्फ इस आधार पर उनको तबादले का लाभ न देने का और कार्यमुक्त न करने का निर्णय ठीक नहीं है। लिहाजा कार्यमुक्त कर तबादला पाए जिले में तैनाती दी जाए।


पुलिस प्रशासन ने हस्तक्षेप कर महिला शिक्षकों को पहले बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल से वार्ता कराई। किंतु उन्होंने न्यायालय में वाद निस्तारित होने तक कार्यमुक्त करने में असमर्थता जताई। इसके बाद शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने मिला। उन्होंने न्यायालय में जल्द निर्णय कराने के लिए प्रयास करने व कार्यमुक्त करने के लिए रास्ता निकालने का आश्वासन दिया। इस पर महिला शिक्षिकाओं ने धरना समाप्त किया। धरने में शामिल काफी महिलाएं अपने बच्चों को साथ लेकर पहुंची थीं।


दूसरी तरफ सचिव ने एक आदेश जारी कर सभी बीएसए से आज अनुपस्थित या अवकाश लेने वाले शिक्षकों का ब्योरा मांग लिया है। इससे महिला शिक्षकों में काफी नाराजगी है।

Thursday, July 6, 2023

मेरठ बीएसए ने 17 जिलों से हुई कार्यमुक्ति पर पत्र लिख कर उठाए सवाल, कार्यमुक्ति को बताया परिषद के निर्देशों के प्रतिकूल

मेरठ बीएसए ने 17 जिलों से हुई कार्यमुक्ति पर पत्र लिख कर उठाए सवाल, कार्यमुक्ति को बताया परिषद के निर्देशों के प्रतिकूल 


उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 05-07-2023 शिक्षक एवं शिक्षिका के अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण प्रकिया के अन्तर्गत स्थानान्तरित किये गये शिक्षक एवं शिक्षिका के स्थानान्तरित जनपद मेरठ में ग्रामीण संवर्ग के बैच की पदोन्नति वर्ग / मौलिक नियुक्ति तिथि के आधार पर कार्यमुक्त किये जाने के सम्बन्ध मे।