DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label किचन गार्डन. Show all posts
Showing posts with label किचन गार्डन. Show all posts

Tuesday, May 18, 2021

परिषदीय स्कूल लाएंगे प्रदेश में हरियाली, कंपोजिट ग्रांट का भी हो सकेगा प्रयोग, देखें सभी आदेश

परिषदीय स्कूल लाएंगे प्रदेश में हरियाली,  कंपोजिट ग्रांट का भी हो सकेगा प्रयोग

■ पौधारोपण में जन भागीदारी के लिए उठाया जा रहा कदम

■ उद्यान विभाग और वन विभाग उपलब्ध कराएंगे पौधे


प्रयागराज : पर्यावरण को बेहतर बनाने में प्रदेश के परिषदीय स्कूलों की भूमिका को बढ़ाया जाएगा। अब जिन विद्यालयों में स्थान उपलब्ध होंगे वहां अनिवार्य रूप से पौधों की नर्सरी लगाई जाएगी। यह निर्देश महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद की तरफ से जारी किए गए हैं।

सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा गया है कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण एवं गहन निवारक उपायों को दृष्टिगत कर विद्यालयों में स्वास्थ्य व स्वच्छता संबंधी सुविधाओं का विकास किया जाए। मानसून से पूर्व सभी विद्यालयों में पौधों की नर्सरी विकसित कराएं। ऐसा इसलिए कि जन समुदाय की भागीदारी पौधा रोपण अभियान के लिए सुनिश्चित हो सके।


यह भी ध्यान रखना है कि जो पौधे तैयार हों वह फलदार व छायादार प्रकृति के हों। जिला उद्यान अधिकारी या वन अधिकारी को विद्यालय की नर्सरी के लिए पौधे उपलब्ध कराने होंगे। नर्सरी निर्माण व पौधों के रोपण के बाद उनकी सुरक्षा के लिए कटीले तार, बायो फैंसिंग आदि का इंतजाम स्थानीय स्तर पर किया जाएगा।

इस पूरे अभियान को सफल बनाने में बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायतीराज विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, अध्यापकों, जन प्रतिनिधियों एवं स्वच्छ भारत मिशन, कोविड महामारी के अंतर्गत गठित निगरानी समिति के सदस्यों की मदद ली जाएगी।


2852 विद्यालयों में से सिर्फ 1400 विद्यालयों में स्थान उपलब्ध
जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संजय कुशवाहा ने बताया कि जनपद में कुल 2852 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें से करीब 1400 विद्यालयों में स्थान की उपलब्धता है। शहरी क्षेत्रों के विद्यालयों में जगह कम है। फिलहाल शासन के निर्देशों के अनुसार सभी विद्यालयों में नर्सरी के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। अभियान में शिक्षकों का भी सहयोग महत्वपूर्ण होगा। विद्याíथयों के साथ आसपास के लोगों की भी भागीदारी सुनिश्चत की जाएगी। इस कार्य में जरूरत के अनुसार कंपोजिट ग्रांट का प्रयोग किया जाएगा।

जरूरी आदेश 👇







Friday, October 2, 2020

रायबरेली : बीज/पौध खरीद कर विद्यालयों में किचेन गार्डेन बनाने एवं शिक्षकों द्वारा उगाई जाने वाली सब्जी का लक्ष्य निर्धारित करने संबंधी आदेश जारी

रायबरेली : बीज/पौध खरीद कर विद्यालयों में किचेन गार्डेन बनाने एवं शिक्षकों द्वारा उगाई जाने वाली सब्जी का लक्ष्य निर्धारित करने संबंधी आदेश जारी।
स्कूल में गाजर, मूली-टमाटर लगाएंगे गुरुजी,  बीएसए रायबरेली ने किया आदेश
रायबरेली  |  राज्य मध्यान भोजन का एक आदेश यहां पहुंचा है। इसमें गुरुजनों को बच्चों के लिए ताजी-ताजी हरी हरी सब्जियां उगाना है। यही सब्जियां बच्चों के मिड डे मील में उपयोग की जाएगी। परियोजना की किचन गार्डन योजना के तहत जिन विद्यालयों में चहारदिवारी और परिसर है वहां की भूमि को किचन गार्डन के रूप में उपयोग करने का निर्देश मिला है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने इसके लिए बाकायदा सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को शुक्रवार को एक पत्र भी जारी किया है, कि किस शिक्षक को क्या-क्या योजना में जो सबसे बेहतर काम करेंगे सब्जियां उगानी हैं। लेवल पर जो शिक्षक इस उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा।


सब्जियां उगाने का जो कार्यक्रम किया गया है उसके अनुसार हेड मास्टर को फूलगोभी अथवा गाजर उगानी है। सहायक अध्यापक प्रथम को मूली अथवा चुकंदर। सहायक अध्यापक द्वितीय को टमाटर अथवा पत्ता गोभी, सहायक अध्यापक तृतीय को पालक अथवा बैंगन, शिक्षामित्र और अनुदेशक को धनिया, शिक्षामित्र तृतीयको हरी मिर्च उगाना है। इस प्रकारयहजो किचन गार्डन गुरुजनों द्वारा तैयार किया जाएगा उसकी समय सीमा 30 अक्टूबर रखी गई है। आदेश पर विभाग में तरह-तरह की चर्चाएं है।