DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label क्लर्क. Show all posts
Showing posts with label क्लर्क. Show all posts

Tuesday, August 5, 2025

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में ACP की व्यवस्थानुसार लिपिक संवर्ग में स्वीकृत ग्रेड वेतन/पे० लेवल का तुलनात्मक विवरण देखें

विभाग द्वारा स्वीकृत ACP व्यवस्था का तुलानात्मक विवरण

अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में ACP की व्यवस्थानुसार लिपिक संवर्ग में स्वीकृत ग्रेड वेतन/पे० लेवल का तुलनात्मक विवरण देखें 



Saturday, November 30, 2024

बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक 40 हजार की घूस लेते गिरफ्तार, इटावा में विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा, सीसीटीवी फुटेज जारी कर बीएसए ने बताया निर्दोष


बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक 40 हजार की घूस लेते गिरफ्तार, इटावा में विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा, सीसीटीवी फुटेज जारी कर बीएसए ने बताया निर्दोष


इटावा के बेसिक शिक्षा कार्यालय के वरिष्ठ सहायक को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। विजिलेंस टीम बाबू को लेकर कार्यालय से रवाना हो गई। आरोपी बाबू को लेकर विजिलेंस टीम शहर के थानों को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्र के थाना बकेवर पहुंची है।


हालांकि इस मामले पर बेसिक शिक्षा अधिकारी आरोपी बाबू का पक्ष लेते हुए नजर आए। शिक्षक द्वारा करीब 40 हजार रुपए की रिश्वत देने की बात बताई जा रही है। बता दें कि इन्स्पेक्टर सीमा सिंह अपनी 12 सदस्यीय विजिलेंस टीम के साथ कानपुर से आई थी। 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

 
जानकारी के मुताबिक इटावा बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ सहायक शिवकुमार को आज एक मामले में 40 हजार रूपए का रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ धर दबोचा। विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।


BSA ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर बताया निर्दोष

बताया जा रहा है कि जसवंतनगर के बनकटी में तैनात शिक्षक विनय कुमार त्रिपाठी की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने कार्यालय के अंदर का सीसीटीवी वीडियो जारी करते हुए वरिष्ठ सहायक रिश्वत के आरोपी शिवकुमार को निर्दोष बता रहे हैं। इस मामले को लेकर डीएम से मिलने पहुंचे हैं।


कार्यालय में मौजूद सस्पेंड प्रधानाध्यापक उदय नारायण तिवारी ने बताया कि जिस वरिष्ठ सहायक को आज टीम के द्वारा पकड़ा गया है। वह बेहद भ्रष्ट व्यक्ति हैं। बिना रिश्वत के कोई भी कार्य नहीं करते हैं।


BSA बोले-जांच के कारण रची साजिश

बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शिक्षक विनय कुमार त्रिपाठी ने विजिलेंस टीम को शिकायत की है। उसके खिलाफ वरिष्ठ सहायक शिव कुमार जांच कर रहे थे। जिसके चलते यह साजिश रची गई। हालांकि सीसीटीवी में बाबू को रिश्वत देने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन उन्होंने रुपए फेंक दिए यह दिखाई दे रहा हैं।


Thursday, October 10, 2024

बाबुओं के भरोसे फाइल निपटाने वाले शिक्षाधिकारी नपेंगे, खुद सुनवाई कर मामलों का निस्तारण करने का निर्देश

बाबुओं के भरोसे फाइल निपटाने वाले शिक्षाधिकारी नपेंगे, खुद सुनवाई कर मामलों का निस्तारण करने का निर्देश 
 

संगठनों की शिकायत पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सख्त

मामलों के निस्तारण में पक्ष-प्रतिपक्ष की ढंग से सुनवाई नहीं


 लखनऊ : माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों व कर्मचारियों से जुड़े मामलों की फाइलें सिर्फ बाबुओं के भरोसे निपटाने वाले शिक्षाधिकारियों पर शिकंजा कसा जाएगा। अशासकीय सहायताप्राप्त (एडेड) माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक व कर्मचारी संगठनों की ओर से की गईं शिकायतों पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा. महेन्द्र देव ने सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों, उप शिक्षा निदेशकों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि वे खुद सुनवाई कर मामले का निस्तारण करें।


माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिया है कि शिक्षकों व कर्मचारियों के सेवा संबंधी व अन्य मामलों के निस्तारण के लिए पक्ष और प्रतिपक्ष दोनों की सुनवाई खुद जिम्मेदार शिक्षाधिकारी ही करें। ऐसी शिकायतें मिल रहीं हैं कि शिक्षाधिकारी अधीनस्थ अधिकारियों व बाबुओं के भरोसे ही पूरे प्रकरण का निस्तारण करते हैं। ऐसे में शिक्षकों व कर्मचारियों का शोषण किया जाता है। शासन की ओर से दिए गए दिशा- निर्देशों का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी कहते हैं कि शिक्षकों को छोटे-छोटे मामलों में बेवजह परेशान किया जा रहा है। ऐसे में वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होते हैं। अब निदेशक के आदेश के बाद उम्मीद है कि व्यवस्था में सुधार होगा।

शिक्षक नेता ओम प्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि क्लर्क बेवजह शिक्षकों को दौड़ाते हैं और अधिकारियों से शिकायत करने पर भी कोई राहत नहीं मिलती। अब लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, तभी सुधार होगा।

Friday, June 28, 2024

हाथरस के बीएसए कार्यालय के बाबू को रिश्वत लेते उठा ले गई विजिलेंस टीम, शिक्षक से 30 हजार रिश्वत लेने का आरोप

हाथरस के बीएसए कार्यालय के बाबू को रिश्वत लेते उठा ले गई विजिलेंस टीम, शिक्षक से 30 हजार रिश्वत लेने का आरोप


आगरा की विजिलेंस टीम हाथरस के बीएसए कार्यालय पहुंची। यहां पर तैनात बाबू को बीएसए कार्यालय से डायट जाते समय पकड़ कर अपने साथ आगरा ले गई। बताया जा रहा है कि बाबू पर एक शिक्षक से 30 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रमनपुर स्थित बीएसए कार्यालय के बाहर आगरा की विजिलेंस टीम ने बीएसए कार्यालय में तैनात एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। विजिलेंस उसे अपने साथ लेकर आगरा चली गई। सहायक अध्यापक द्वारा वेतन वृद्धि व प्रतिकूल प्रविष्टि हटाने के नाम पर बाबू द्वारा 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। कार्रवाई से बेसिक शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। कार्रवाई के बाद कार्यालय के कर्मचारी गेट पर ताला लगाकर चले गए।

 
सिद्धार्थ कुमार पुत्र हरस्वरूप सिंह निवासी नगला बाबू थाना मुरसान संविलयन विद्यालय चंदवारा विकासखंड मुरसान में सहायक अध्यापक है। सिद्धार्थ कुमार ने पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान आगरा से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि उसके निलंबन काल की अवधि का वेतन, वेतनवृद्धि दिलाने व प्रतिकूल प्रविष्टि को हटाने की एवज में बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ सहायक देवेंद्र सिंह द्वारा 30 हजार रुपये की मांग की गई थी। जिसमें उन्होंने कहा कि 25 हजार रुपये बीएसए उपेंद्र गुप्ता व पांच हजार रुपये स्वयं के लिए हैं। 


27 जून को शिकायतकर्ता सिद्धार्थ कुमार ने आरोपी वरिष्ठ सहायक देवेंद्र सिंह को बुलाया। 30 हजार रुपये लेकर बीएसए कार्यालय के पास पहुंचा। विजिलेंस की टीम ने वहीं से वरिष्ठ सहायक देवेंद्र सिंह को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में लिपिक के खिलाफ थाना उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान आगरा सेक्टर आगरा में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 


विजिलेंस की कार्रवाई से मची खलबली
रिश्वत लेते हुए लिपिक के गिरफ्तार होने की सूचना मिलते ही बेसिक शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। कार्यालय के कर्मचारी कार्यालय छोड़कर चले गए। यहां तक कि बीएसए कार्यालय पर ताला लटका दिया गया। लिपिक के गिरफ्तार होने के बाद कार्यालय में सन्नाटा पसर गया। 

Wednesday, March 13, 2024

एक होगा निदेशालय और कालेज के लिपिकों का कैडर, चार सदस्यीय कमेटी गठित

उच्च शिक्षा में समूह 'ग' के लिपिकों का होगा एक संवर्ग, गठित समिति की हुई पहली बैठक 

12 मार्च
प्रयागराज। उच्च शिक्षा में समूह 'ग' के लिपिकों का संवर्ग एक किए जाने की तैयारी है। इसके लिए गठित समिति की मंगलवार को शासन स्तर पर हुई पहली बैठक में इस व्यवस्था को लागू करने से पहले इसके तकनीकी पहलुओं पर विचार करने का निर्णय लिया गया। अगर यह व्यवस्था लागू हो जाती है तो इससे उच्च शिक्षा में अंतरविभागीय स्थानांतरण किए जा सकेंगे। इससे भ्रष्टाचार के मामलों में भी कमी आएगी। अक्सर यह आरोप लगते हैं कि कर्मचारी एक ही जगह वर्षों से तैनात हैं और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। अगर नियमित अंतराल पर उनके स्थानांतरण किए जाते रहें तो इस तरह के आरोप लगने भी कम हो जाएंगे। 



02 मार्च 
एक होगा निदेशालय और कालेज के लिपिकों का कैडर
 चार सदस्यीय कमेटी गठित 

• कैडर एक करने के लिए कई वार हुई थी मांग

• मंत्री की बैठक में भी उठाया गया था मामला


प्रयागराज : उच्च शिक्षा निदेशालय, राजकीय डिग्री कालेजों, पब्लिक लाइब्रेरी और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात समूह ग के लिपिकों का कैडर एक किया जाएगा। लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। मंत्री की बैठक में भी यह मुद्ध उठाया गया था। अब कैडर एक करने के लिए शासन ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी की रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद शासन से निर्णय किया जाएगा।


उच्च शिक्षा निदेशालय में लिपिकों की नियुक्ति के बाद उनका स्थानांतरण नहीं होता है। एक ही स्थल पर पूरी नौकरी बीत जाती है, इसलिए वे मनमानी भी करते हैं। हाल ही में इनकी पदोन्नति का प्रकरण भी चर्चा में है। 


निदेशालय और कालेजों के लिए एक साथ ही लिपिकों की भर्ती हुई थी। निदेशालय के लिपिकों को साढ़े तीन वर्ष में पदोन्नति मिल गई जबकि कालेज वालों को पांच वर्ष में भी नहीं मिली। इसलिए महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सोलंकी ने पदोन्नति में पक्षपात का आरोप भी लगाया था।


 संगठन की ओर से 13 मार्च 2023 को उच्च शिक्षा मंत्री की बैठक में कैडर करने का मुद्दा उठाया गया था। मांग थी कि लिपिकों का कैडर एक होगा तो स्थानांतरण हो सकेगा और उनकी मनमानी कम होगी। शासन ने इनकी मांग पर उच्च शिक्षा के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। 


इस कमेटी में उच्च शिक्षा के संयुक्त निदेशक डा. केसी वर्मा, सहायक निदेशक शैलेंद्र तिवारी और दमयंती राज आनंद राजकीय पीजी कालेज बिसौली बदायूं के प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार वाष्र्णेय को सदस्य बनाया है। अनुसचिव संजय कुमार द्विवेदी ने इसका कार्यालय ज्ञाप जारी किया है। कमेटी को 15 दिन में उच्च शिक्षा अनुभाव पांच में रिपोर्ट को उपलब्ध कराना होगा।

Saturday, March 9, 2024

अपने घर में डीआईओएस आगरा का बाबू पांच लाख घूस लेते गिरफ्तार

अपने घर में डीआईओएस आगरा का बाबू पांच लाख घूस लेते गिरफ्तार


आगरा । जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक रामप्रकाश गुरुवार की रात एंटी करप्शन के जाल में फंस गया। उसने पांच लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। टीम ने उसे लॉयर्स कालोनी से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। रिश्वत मृतक आश्रित कोटे में नौकरी के लिए मांगी गई थी। पीड़ित की शिकायत पर जाल बिछाया गया था। बाबू को जेल भेज दिया


शास्त्रीपुरम (सिकंदरा) के सी-2 सेक्टर निवासी अश्वनी कुमार सिंह के पिता अनिरुद्ध कुमार सिकंदरा में सहायक अध्यापक थे। छह अगस्त 2020 को उनकी मृत्यु हो गई। अश्वनी ने पिता की मौत के एक साल बाद मृतक आश्रित कोटे में नौकरी के लिए आवेदन किया। प्रधान सहायक रामप्रकाश ने फाइल आगे बढ़ाने के लिए मोलभाव शुरू कर दिया।