DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label चिकित्सकीय. Show all posts
Showing posts with label चिकित्सकीय. Show all posts

Sunday, January 21, 2024

यूपी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के क्रम में CMO द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र के आधार पर ही चिकित्सकीय अवकाश होगा मान्य

चिकित्सीय अवकाश के लिए देनी होगी मेडिकल परीक्षण बोर्ड के सामने परीक्षा, यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान अवकाश लेने वाले शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को लिए आदेश जारी


प्रयागराज। बीमारी का बहाना बनाकर बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी न करने वाले शिक्षकों और प्रधानाचार्यों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कड़ाई की है। चिकित्सीय अवकाश लेने पर उनको मेडिकल रिपोर्ट डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग से उनके अस्वस्थता की पुष्टि कराई जाएगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा में कुछ शिक्षक और प्रधानाचार्य ड्यूटी करने से कतराते हैं। इससे डीआईओएस कार्यालय को परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक की नियुक्ति में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। कक्ष निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापकों की संख्या कम होने पर परीक्षा का सफल संचालन नहीं हो पाता है। 

समस्याओं का संज्ञान लेने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से डीआईओएस कार्यालय को पत्र जारी किया गया है। आदेश के अनुसार परीक्षा आरंभ होने से पूर्व जो प्रधानाचार्य और शिक्षक चिकित्कीय अवकाश के लिए आवेदन करें। उनकी अस्वस्थता की पुष्टि मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कराई जाए। 

चिकित्सा आवेदन पत्र को प्रति हस्ताक्षरित कराने के लिए भेजा जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से जारी प्रमाण पत्र के आधार पर ही चिकित्सीय अवकाश दिया जाए। आवश्यकता न होने पर अवकाश को निरस्त कर दिया जाए।



यूपी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के क्रम में CMO द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र के आधार पर ही चिकित्सकीय अवकाश होगा मान्य