DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label जौनपुर. Show all posts
Showing posts with label जौनपुर. Show all posts

Friday, January 17, 2025

अवैध बर्खास्तगी के खिलाफ दाखिल अध्यापक की अपील खारिज किए जाने पर हाईकोर्ट ने बीएसए जौनपुर से मांगा शपथपत्र

अवैध बर्खास्तगी के खिलाफ दाखिल अध्यापक की अपील खारिज किए जाने पर हाईकोर्ट ने बीएसए जौनपुर से मांगा शपथपत्र

हाई कोर्ट ने कहा- व्यक्तिगत हलफनामा दें अथवा हाजिर हों, अब 23 को सुनवाई


प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अवैध बर्खास्तगी के खिलाफ दाखिल अध्यापक की अपील खारिज किए जाने संबंधी बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) जौनपुर के आदेश पर नाराजगी जताई है। व्यक्तिगत शपथपत्र दाखिल कर यह बताने के लिए कहा है कि किस विवेकाधिकार से उन्होंने बिना अधिकार पारित बर्खास्तगी आदेश के खिलाफ दाखिल अपील खारिज की है। अपील मेंबर सेक्रेटरी बेसिक एजुकेशन बोर्ड के समक्ष दाखिल की गई थी, किंतु आदेश बीएसए ने पारित किया है।


यह आदेश न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया ने प्राथमिक विद्यालय हरिपुर, सुजानगंज जौनपुर में कार्यरत अध्यापक सुशील कुमार यादव की याचिका पर दिया है। याची अधिवक्ता आलोक कुमार यादव ने कहा कि बर्खास्तगी आदेश के खिलाफ दाखिल अपील पर सुनवाई का अधिकार मेंबर सेक्रेटरी बेसिक एजुकेशन बोर्ड को है न कि बीएसए को है। अनुसार याची को 27 दिसंबर 2019 को बर्खास्त कर दिया गया था। इसके खिलाफ अपील दाखिल की थी। बीएसए ने खुद अपील पर सुनवाई कर उसे खारिज कर दिया।

बीएसए के 13 नवंबर 2024 के आदेश को चुनौती दी गई है। कोर्ट ने कहा है कि यदि हलफनामा दाखिल नहीं किया जाता है तो बीएसए 23 जनवरी 2024 को कोर्ट में उपस्थित रहेंगे।

Sunday, March 20, 2022

जौनपुर DIOS हाईकोर्ट में तलब , विवाहिता पुत्री को मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति का मामला

जौनपुर DIOS हाईकोर्ट में तलब , विवाहिता पुत्री को मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति का मामला 


प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विवाहिता पुत्री को मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति पर विचार करने के आदेश का पालन नहीं करने को प्रथमदृष्टया अवमानना का मामला मानते हुए जौनपुर के डीआईओएस राजकुमार पंडित को तलब किया है। कोर्ट ने उनसे पूछा है कि क्यों न आदेश की अवहेलना के लिए अवमानना का आरोप तय किया जाए। कोर्ट ने उन्हें आदेश के अनुपालन का अवसर भी दिया है और कहा है कि अनुपालन होने पर उन्हें उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है, वह केवल अनुपालन हलफनामा दाखिल कर सकते हैं।


यह आदेश न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव ने अंकिता श्रीवास्तव की याचिका पर अधिवक्ता घनश्याम मौर्य को सुनकर दिया है। अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि याची की याचिका पर न्यायालय ने याची को प्रत्यावेदन देने और उसे जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर को चार माह में निर्णीत करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि विमला श्रीवास्तव केस के फैसले के आलोक में याची की अर्जी विवाहिता पुत्री होने के कारण निरस्त न की जाए। 



आरोप है कि जानकारी प्राप्त होने के बावजूद आदेश का अनुपालन अब तक नहीं किया गया। मामले के तथ्यों के अनुसार याची की मां शिवमूर्ति बालिका इंटर कॉलेज केराकत जौनपुर में कार्यरत थी। सेवाकाल में मृत्यु हो गई तो याची ने आश्रित कोटे में नियुक्ति की अर्जी दी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह कहते हुए अर्जी निरस्त कर दी कि विवाहिता पुत्री परिवार में शामिल नहीं है। इस पर उसने याचिका दाखिल की तो कोर्ट ने विमला श्रीवास्तव केस के निर्णय के आलोक में याची के मामले में निर्णय लेने का निर्देश दिया था।

Tuesday, November 9, 2021

दो दिवसीय शिक्षक कार्यशाला का समापन, प्रदेश भर के नवाचारी मॉडल शिक्षक हुए सम्मानित

दो दिवसीय राज्य स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी 'स्फुरण' का हुआ आयोजन, कल्पनाशीलता बढ़ाने और आदर्श शिक्षक बनने का संकल्प हुआ और मजबूत


दो दिवसीय शिक्षक कार्यशाला का समापन,  प्रदेश भर के नवाचारी मॉडल शिक्षक हुए सम्मानित


■ द्वितीय दिवस रिपोर्ट 👇


जौनपुर। बेसिक शिक्षा में बदलाव ला रहे हैं नवाचारी शिक्षक प्रेरणा के अन्तर्गत शिक्षकों के नवाचारी प्रयास एवं बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग एवं एडुस्टफ के तत्वावधान में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय संगोष्ठी के दूसरे दिन मंगलवार को आकांक्षा समिति अध्यक्ष डा. अंकिता राज ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। एडुस्टफ़ समूह की सह-संयोजक सविता सिंह ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया।


 बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज बेसिक शिक्षा में शिक्षकों ने नये-नये नवाचार करके शिक्षण कार्य को बहुत बेहतर बना रहे है। उन्होंने सभी शिक्षकों से कहा कि आदशर््ा शिक्षकों द्वारा किये गये सकारात्मक प्रयास व प्रस्तुति से सभी लोग प्रेरणा ले। जिससे बेसिक शिक्षा का उत्थान हो। मुख्य अतिथि डा अंकिता राज ने एडुस्टफ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऊर्जावान शिक्षकों द्वारा जो भी नवाचारी कार्य किया जा रहा है वो बहुत ही सराहनीय है निश्चित रूप से आज बेसिक शिक्षा में जो बदलाव की बयार महसूस की जा रही है वह आम जनमानस प्राथमिक स्तर पर बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में अपने पाल्यों के नामांकन को कराने के लिए सकारात्मक सोच को मजबूत कर रहा है। 


विशिष्ठ अतिथि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक अवध किशोर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक आरके पंडित व बीएसए वाराणसी राकेश सिंह ने भी संबोधित करते हुए शिक्षकों को उत्साहित व प्रेरित किया। विभिन्न जनपदों से आये चयनित शिक्षकों ने अपने नवाचारी प्रयास की पीपीटी प्रस्तुत की जिन्हें  उपस्थित शिक्षकों द्वारा बहुत सराहा गया।


 कार्यक्रम के बीच-बीच मे शिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें झांसी के रविकांत व जार्ज एंथनी ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के सभी माडल शिक्षको को अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।  संचालन धीरज सिंह ने किया। एडुस्टफ की संयोजक प्रीति श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी खंड शिक्षा अधिकारी, प्रदेश के सभी जनपदों के नवाचारी शिक्षक आदि उपस्थित रहे।



प्रथम दिवस रिपोर्ट 👇


जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग एवं एडुस्टफ यूपी के तत्वावधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय संगोष्ठी 'स्फुरण' का आयोजन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में किया गया। पहले दिन सोमवार को उद्घाटन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एडुस्टफ़ समूह की सह-संयोजक सविता सिंह द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। मुख्य विषय शिक्षकों के नवाचारी प्रयास एवं बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास है।


जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ-साथ छात्रों को नैतिक मूल्यों के विकास पर जोर दें। जिलाधिकारी ने प्रीति श्रीवास्तव व उनकी एडुस्टफ टीम की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक बेसिक शिक्षा में नवाचार कर रहे हैं। उन्होंनेे शिक्षकों के कार्य को सराहनीय बताया। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने कहा कि माता-पिता बच्चों की प्रथम पाठशाला होते हैं। दूसरी पाठशाला स्कूल और शिक्षक होते हैं जो विद्यार्थियों के नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं। ऐसे में शिक्षक की भूमिका उनके नैतिक मूल्यों के विकास में काफी महत्वपूर्ण होती है।


एडुस्टफ ने हैप्पी पैरेन्टिंग, रक्तदान, महिला कक्षा आदि कार्यों में उल्लेखनीय कार्य किये है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.गोरखनाथ द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया एवं सभागार में उपस्थित सभी शिक्षकगणों को संबोधित करते हुए कहा कि सदैव सकारात्मक रहें, नकारात्मकता को दूर करें, कल्पनाशीलता बढ़ायें, आदर्श शिक्षक बनें। 


विभिन्न जनपदों से आये चयनित शिक्षकों ने अपने नवाचारी प्रयास की पीपीटी प्रस्तुत की जिन्हें उपस्थित शिक्षकों द्वारा सराहा एवम स्वीकार भी किया गया। कार्यक्रम के बीच बीच मे शिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि को स्मृति चिह्न एवं एडुस्टफ टीम द्वारा बनाई गई हमारे आदर्श (महान व्यक्तित्व) वीडियो श्रृंखला की सीडी भेंट की गई। 

इस मौके पर राजीव कुमार यादव, अविनाश सिंह,राजीव कुमार यादव, प्रिया पांडेय, संजय यादव, सुरेंद्र पटेल,सविता सिंह,रेनू जायसवाल, सर्वेष्ट मिश्रा,सुनील यादव, अशोक गुप्ता,आशिया फारुखी,राजू सिंह,सै मो मुस्तफा,अविनाश सिंह,संजय यादव, एसपी सिंह उपस्थित रहे। संचालन धीरज सिंह ने किया।

___ ____ ____ ____ _____ _____ _____ ____ ____ ____ 


जौनपुर : बेसिक शिक्षा विभाग जौनपुर एवं एडुस्टफ यूपी के तत्वावधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय संगोष्ठी 'स्फुरण' का आयोजन सोमवार से पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में किया गया। जिसका मुख्य विषय शिक्षकों के नवाचारी प्रयास एवं बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास रहा। वक्ताओं ने कहा कि कल्पनाशीलता बढ़ाएं और आदर्श शिक्षक बनें। शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


एडुस्टफ समूह की सह-संयोजक सविता सिंह ने सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी डाक्टर गोरखनाथ पटेल ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सदैव सकारात्मक रहें, नकारात्मकता को दूर करें। कल्पनाशीलता बढ़ाएं, आदर्श शिक्षक बनें। 


एडुस्टफ के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे समूह शिक्षा को नए आयाम तक ले जाएंगे। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने प्रीति श्रीवास्तव व उनकी एडुस्टफ टीम की सराहना की। कार्यक्रम के बीच में शिक्षकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। 


इस मौके पर सविता सिंह, रेनू जायसवाल, नेशनल अवार्डी सर्वेष्ट मिश्र, अशोक गुप्त, आशिया फारुखी, राजू सिंह, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, बीइओ अविनाश सिंह, संजय यादव, राजीव कुमार यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन सह-संयोजक एडुस्टफ धीरज सिंह ने किया। आभार प्रीति श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

Wednesday, November 3, 2021

जनपद जौनपुर में दिनांक 08 व 09 नवम्बर को "नवाचारी शैक्षिक प्रयास एवं बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास" विषयक 02 दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला / संगोष्ठी में प्रतिभाग के सम्बंध में प्रतिभाग के सम्बंध में।

जनपद जौनपुर में दिनांक 08 व 09 नवम्बर को "नवाचारी शैक्षिक प्रयास एवं  बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास" विषयक  02 दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला / संगोष्ठी में प्रतिभाग के सम्बंध में प्रतिभाग के सम्बंध में। 


Wednesday, August 11, 2021

जौनपुर : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु संशोधित विज्ञप्ति जारी

जौनपुर : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु संशोधित विज्ञप्ति जारी


🆕 नई विज्ञप्ति : 






पुरानी विज्ञप्ति : 




Monday, May 31, 2021

जौनपुर : मृतक शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी के देयकों के संबंध में अतिशीघ्र कार्यवाही करते हुए मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत नियुक्ति हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने का निर्देश, आवेदन पत्र का प्रारूप भी देखें।


जौनपुर : मृतक शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारी के देयकों के संबंध में अतिशीघ्र कार्यवाही करते हुए मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत नियुक्ति हेतु पत्रावली प्रस्तुत करने का निर्देश, 

आवेदन पत्र का प्रारूप भी देखें।