DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label पंजीकरण. Show all posts
Showing posts with label पंजीकरण. Show all posts

Saturday, September 13, 2025

उ०प्र० माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित की जा रही पूर्व मध्यमा से उत्तर मध्यमा स्तर तक की परीक्षाओं हेतु अग्रिम पंजीकरण एवं परीक्षा शुल्क जमा करने के सम्बन्ध में

उ०प्र० माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित की जा रही पूर्व मध्यमा से उत्तर मध्यमा स्तर तक की परीक्षाओं हेतु अग्रिम पंजीकरण एवं परीक्षा शुल्क जमा करने के सम्बन्ध में

Sunday, August 25, 2024

कक्षा 9 व 11 में ऑनलाइन पंजीकरण अब 10 सितंबर तक, माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रस्ताव पर शासन ने बढ़ाई तिथि

कक्षा 9 व 11 में ऑनलाइन पंजीकरण अब 10 सितंबर तक, माध्यमिक शिक्षा परिषद के प्रस्ताव पर शासन ने बढ़ाई तिथि

लखनऊ। शासन ने कक्षा 9 और 11 के छात्रों के पंजीकरण की तिथियों में संशोधन किया है। अब विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 10  सितंबर तक पंजीकरण शुल्क जमा करने और छात्रों के शैक्षिक विवरणों को अपलोड करने की अनुमति दी गई है। यह तिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की मांग पर बढ़ाई गई है। ताकि कोई भी छात्र  पंजीकरण से वंचित न रहे।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के उप सचिव संजय कुमार के अनुसार शैक्षिक सत्र 2024-25 में अब कक्षा 9 और 11 के छात्रों का पंजीकरण शुल्क 10 सितंबर तक जमा करने और छात्रों के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अनुमति दी गई है।

अपलोड प्रपत्रों की जांच 11 से 13 सितंबर के बीच होगी। इस दौरान किसी भी प्रकार का अपडेशन प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी विवरण में सुधार की जरूरत हो, तो प्रधानाचार्य 14 से 20 सितंबर के बीच इनमें आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। इस अवधि के दौरान नए छात्रों का विवरण अपलोड या स्वीकार नहीं किया जाएगा, सिर्फ पहले से अपलोड विवरणों में ही संशोधन की अनुमति होगी।

उन्होंने कहा है कि सभी प्रधानाचार्यों को पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली और संबंधित कोष पत्र की एक प्रति 30 सितंबर तक डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी होगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने भी सभी प्रधानाचायों को जरूरी निर्देश दिए हैं।

Thursday, September 2, 2021

यूपी बोर्ड : 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों को इस बार ऑनलाइन भरना होगा फार्म, सामूहिक नकल वाले स्‍कूलों को नहीं बनाया जाएगा केंद्र

UP BOARD : यूपी बोर्ड के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का होगा ऑनलाइन पंजीकरण

यूपी बोर्ड : 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों को इस बार ऑनलाइन भरना होगा फार्म, सामूहिक नकल वाले स्‍कूलों को नहीं बनाया जाएगा केंद्र

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का पंजीकरण ऑनलाइन होगा। केवल राजकीय विद्यालयों को ही अग्रसारण केंद्र बनाया जाएगा। एक केंद्र से हाईस्कूल के 600 और इंटरमीडिएट के 400  कुल 1000 की अधिकतम सीमा तक ही पंजीकरण/अग्रसारण किया जाएगा। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के पंजीकरण/अग्रसारण नीति जारी कर दी गई है।

पंजीकरण कराने के लिए आवेदन पत्र का ऑनलाइन प्रारूप यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन सरकारी विद्यालयों में पिछले वर्षों की परीक्षाओं में सामूहिक नकल होने या अन्य अनियमितताओं की शिकायत रही हो या परिषद द्वारा पंजीकरण केंद्र बनाए जाने से वंचित किया गया हो उन्हें अग्रसारण केंद्र नहीं बनाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग पंजीकरण केंद्र बनाए जाएंगे।

 हर पंजीकरण /अग्रसारण केंद्र से निर्धारित सीमा तक व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र ऑनलाइन अग्रसारित किए जाएंगे यदि कहीं से निर्धारित संख्या से अधिक आवेदन पत्र आएंगे तो उनके विरुद्ध प्रशासनिक व विधिक कार्रवाई की जाएगी। कोई भी परीक्षार्थी सीधे बोर्ड को अपना आवेदन पत्र नहीं दे सकता है।

प्रदेश के बाहर के विद्यार्थी विदेशी नागरिकों और अन्य राज्यों से आए हुए परीक्षाथियों के पंजीकरण की व्यवस्था केवल जिला मुख्यालय स्थित राजकीय विद्यालयों में ही होगी। ऐसे लोगों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति तभी दी जाएगी जब वह प्रदेश में 2 वर्ष निवास करने का प्रमाण पत्र आवेदन पत्र के साथ देंगे। यह नियम फेल परीक्षार्थियों या कश्मीरी विस्थापितों पर लागू नहीं होगा।

Monday, November 2, 2020

यूपी बोर्ड : महामारी की मार, 9वीं-11वीं में घट गए 4 लाख विद्यार्थी।

यूपी बोर्ड : महामारी की मार, 9वीं-11वीं में घट गए 4 लाख विद्यार्थी।

महामारी की मार

▪️यूपी बोर्ड में 9वीं व 11वीं में 49.38 लाख विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

▪️पिछले साल 53.28 लाख छात्र-छात्राओं का हुआ था दाखिला

प्रयागराज : यूपी बोर्ड से संबद्ध 28 हजार से अधिक माध्यमिक विद्यालयों में कोरोना काल में कक्षा 9 व 11 के छात्र-छात्राओं की संख्यालगभग चार लाख कम हो गई है। यह स्थिति तब है जबकि अभिभावकों की मुसीबत को देखते हुए बोर्ड ने प्रवेश की तारीख तीन बार बढ़ाई थी।

अग्रिम पंजीकरण की अंतिम 31 अक्तूबर तक कक्षा 9वीं में 26,95,269 और 11वीं में 22,43,047 कुल 49,38,316 बच्चों का दाखिला हुआ है। पिछले साल 9वीं-11वीं में 53,28,373 छात्र छात्राओं का प्रवेश हुआ था। इस प्रकार पंजीकरण में 3,90,057 की गिरावट आई है।

इस साल 10वीं-12वीं के पंजीकरण में भी 73,741 छात्र छात्राओं की संख्या कम हुई है। सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि हाईस्कूल में 29,76,659 व इंटरमीडिएट में 25,56,718 कुल 55,33,377 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ है। ये बच्चे 2021 की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। पिछले साल 56,07,118 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ था।

पहले से जताई जा रही थी आशंका 

प्रयागराज : कोरोना काल में कक्षा 9 से 12 तक की छात्रसंख्या में गिरावट हुई है। इसकी पहले से आशंका भी जताई जा रही थी। कोरोना काल में अभिभावकों की आर्थिक हालत इतनी खस्ता हो गई की बच्चों की फीस जमा करना मुश्किल हो गया। स्कूलों के प्रधानाचार्यों के बार-बार अनुरोध करने के बावजूद अभिभावक फीस जमा करने नहीं आ रहे थे। यही कारण था कि बोर्ड ने पंजीकरण की तारीख रिकॉर्ड तीन बार बढ़ाई ताकि अधिक से अधिक बच्चों को पढ़ने का अवसर मिल सके।

यूपी बोर्ड : महामारी की मार, 9वीं-11वीं में घट गए 4 लाख विद्यार्थी।

यूपी बोर्ड : महामारी की मार, 9वीं-11वीं में घट गए 4 लाख विद्यार्थी।

महामारी की मार

▪️यूपी बोर्ड में 9वीं व 11वीं में 49.38 लाख विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

▪️पिछले साल 53.28 लाख छात्र-छात्राओं का हुआ था दाखिला

प्रयागराज : यूपी बोर्ड से संबद्ध 28 हजार से अधिक माध्यमिक विद्यालयों में कोरोना काल में कक्षा 9 व 11 के छात्र-छात्राओं की संख्यालगभग चार लाख कम हो गई है। यह स्थिति तब है जबकि अभिभावकों की मुसीबत को देखते हुए बोर्ड ने प्रवेश की तारीख तीन बार बढ़ाई थी।

अग्रिम पंजीकरण की अंतिम 31 अक्तूबर तक कक्षा 9वीं में 26,95,269 और 11वीं में 22,43,047 कुल 49,38,316 बच्चों का दाखिला हुआ है। पिछले साल 9वीं-11वीं में 53,28,373 छात्र छात्राओं का प्रवेश हुआ था। इस प्रकार पंजीकरण में 3,90,057 की गिरावट आई है।

इस साल 10वीं-12वीं के पंजीकरण में भी 73,741 छात्र छात्राओं की संख्या कम हुई है। सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि हाईस्कूल में 29,76,659 व इंटरमीडिएट में 25,56,718 कुल 55,33,377 छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ है। ये बच्चे 2021 की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे। पिछले साल 56,07,118 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ था।

पहले से जताई जा रही थी आशंका प्रयागराज। कोरोना काल में कक्षा 9 से 12 तक की छात्रसंख्या में गिरावट हुई है। इसकी पहले से आशंका भी जताई जा रही थी। कोरोना काल में अभिभावकों की आर्थिक हालत इतनी खस्ता हो गई की बच्चों की फीस जमा करना मुश्किल हो गया। स्कूलों के प्रधानाचार्यों के बार-बार अनुरोध करने के बावजूद अभिभावक फीस जमा करने नहीं आ रहे थे। यही कारण था कि बोर्ड ने पंजीकरण की तारीख रिकॉर्ड तीन बार बढ़ाई ताकि अधिक से अधिक बच्चों को पढ़ने का अवसर मिल सके।

Saturday, October 3, 2020

यूपी बोर्ड : 9वीं, 11वीं को 48.76 लाख छात्रों ने कराया अग्रिम पंजीकरण

नौवीं, ग्यारहवीं को 48.76 लाख ने कराया अग्रिम पंजीकरण।

यूपी बोर्ड का 9वीं और 11वीं के लिए 48.76 लाख छात्रों ने अग्रिम पंजीकरण कराया है। इसके लिए बोर्ड की ओर से अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई थी। नौवीं-ग्यारहवीं के जिन छात्रों का पंजीकरण किया गया वह 2022 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

बोर्ड की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार नौवीं में 26.50 लाख और ग्यारहवीं में 22.25 लाख, कुल मिलाकर 48.76 लाख छात्रों ने पंजीकरण करवाया है। नौवीं के लिए 2650687, ग्यारहवीं के लिए 2225150 छात्रों ने पंजीकरण किया है। 9वीं एवं 11 वीं के लिए 4875837 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है।