
Showing posts with label प्रतिकूल प्रविष्टि. Show all posts
Showing posts with label प्रतिकूल प्रविष्टि. Show all posts
Sunday, July 21, 2024
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के गांव में तैनात शिक्षकों की संबद्धता खत्म करने पर बीईओ पर प्रतिकूल प्रविष्टि की गिरी गाज
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के गांव में तैनात शिक्षकों की संबद्धता खत्म करने पर बीईओ पर प्रतिकूल प्रविष्टि की गिरी गाज
विभाग ने वापस लिया आदेश, मढ़ौली प्राथमिक विद्यालय में ही बने रहेंगे दोनों शिक्षक
20 जुलाई 2024
अलीगढ़। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के गांव मढ़ौली के प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो शिक्षकों समेत 13 की संबद्धता खत्म करने वाले बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी गई है।
बीईओ द्वारा इन सभी शिक्षकों को उनकी मूल तैनाती वाले स्कूल में जाने के आदेश कर दिए गए थे। जिससे मढ़ौली का प्राथमिक विद्यालय शिक्षक विहीन हो जाता। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जब हल्ला मचा तो महकमे ने तत्काल संबद्धता खत्म करने वाला आदेश वापस ले लिया। अब यह दोनों शिक्षक इसी स्कूल में बने रहेंगे।
अमर उजाला ने 20 जुलाई के अंक में शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह का गांव प्राथमिक विद्यालय हो जाएगा शिक्षकविहीन शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद शिक्षकों के संबद्धीकरण खत्म करने का जो आदेश जारी किया गया था, उसे महकमे ने वापस ले लिया है।
सहायक अध्यापक हरीश चंद्र और वीर सिंह अब इसी विद्यालय में पढ़ाते रहेंगे। दरअसल 18 जुलाई को बीईओ अवधेश कुमार सोनकर ने अतरौली ब्लाक क्षेत्र के 13 शिक्षकों के संबद्धीकरण निरस्त करने के आदेश दिए थे। इस संबंध में बीएसए ने बताया कि बीईओ ने मनमाने ढंग से संबद्धता खत्म करने का आदेश जारी किया था।
इस आदेश के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। अपने स्तर से फैसला लेने वाले बीईओ को कारण बताओ नोटिस दिया गया है और प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई है। वहीं, बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने गांव मढ़ौली में स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखीं।
अलीगढ़ के मढ़ौली के स्कूल से संबद्ध शिक्षकों की संबद्धता हुई खत्म
19 जुलाई 2024
अलीगढ़। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के गांव मढ़ौली में स्थित प्राइमरी स्कूल शिक्षक विहीन हो जाएगा। इस गांव में बच्चों को पढ़ाने के लिए दो शिक्षक संबद्ध किए गए थे। जिनकी संबद्धता दो दिन पहले खत्म हो गई और उन्हें उनकी मूल तैनाती वाले स्कूल में ज्वाइन करने का आदेश मिल गया है। लेकिन यहां अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है। जबकि इस विद्यालय में 55 बच्चे पंजीकृत हैं।
दरअसल, अतरौली के खंड शिक्षाधिकारी अवधेश कुमार सोनकर (बीईओ) ने अतरौली के विद्यालयों में संबद्धीकरण निरस्त करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद 13 शिक्षकों को मूल विद्यालय में लौटना होगा। इनमें वह भी विद्यालय शामिल है, जो बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के पैतृक गांव में है, जहां सहायक अध्यापक हरीश चंद्र और सहायक अध्यापक वीर सिंह संबद्ध थे। दोनों शिक्षक की संबद्धता खत्म कर दी गई है। बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि संबद्धता के बारे में आकलन करेंगे।
जूनियर शिक्षक संघ के अतरौली के ब्लॉक मंत्री रामदेव शर्मा ने बताया कि शिक्षकों की संबद्धता खत्म होने से मढ़ौली विद्यालय में शिक्षक नहीं रह जाएंगे। इस स्कूल के कक्षा एक में 6, दो में 6, तीन में 12, चार में 17 और पांच में 14 बच्चे पंजीकृत हैं।
Friday, June 28, 2024
बिजनौर बीएसए को प्रतिकूल प्रविष्टि का नोटिस, जिला समन्वयक (बालिका) के कार्यमुक्त होने के बाद भी कार्य करने का मामला
राज्य परियोजना निदेशक ने बिजनौर बीएसए को प्रतिकूल प्रविष्टि का नोटिस, जिला समन्वयक (बालिका) के कार्यमुक्त होने के बाद भी कार्य करने का मामला
बोले बीएसए, पुराने निदेशक की अनुमति लेकर ही कराया गया कार्य
बिजनौर। जिला समन्वयक बालिका के कार्यमुक्त होने के बाद भी कार्य करने के मामले में राज्य परियोजना निदेशक ने बीएसए को कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में आरोप है कि जिला समन्वयक बालिका कार्यमुक्त होने के सात माह बाद भी विभागीय कार्य कर रहा है।
बेसिक शिक्षा विभाग के जिला परियोजना कार्यालय बिजनौर में अस्थायी रूप से सृजित पद जिला समन्वयक बालिका शिक्षा के पद पर प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत है। राज्य परियोजना निदेशक के पत्र अनुसार जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सात नवंबर 2023 में की गई संस्तुति के क्रम में उनके मूल विभाग माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश में वापस किया गया था।
बीएसए कार्यालय से भी जिला समन्वयक बालिका शिक्षा को कार्यमुक्त 14 नवंबर 23 को किया गया था। आरोप है कि जिला समन्वयक विभाग में सात माह तक कार्य करते रहे हैं। राज्य परियोजना निदेशक ने कहा कि कार्यमुक्त के बावजूद विभागीय कार्य किया कराया जाना शासनदेश तथा इस कार्यालय के पत्र की अवहेला है। शासकीय कार्य में उदासीनता तथा लापरवाही बरती जा रही है। राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने बीएसए बिजनौर को कारण बताओ नोटिस जारी कर 28 जून तक स्पष्टीकरण मांगा है।
शिक्षकों ने की डीसी की एमएलसी से शिकायत
बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों ने जिला समन्वयक मित्रलाल गौतम की एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो से शिकायत की थी। इसी क्रम में एमएलसी ने राज्य परियोजना निदेशक से शिकायत की थी।
निदेशक से अनुमति लेकर कराया गया कार्य
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि विभागीय कार्य के लिए गत राज्य परियोजना निदेशक से अनुमति लेकर ही कार्य कराया गया था। अब जिला समन्वयक बालिका शिक्षा को कार्य मुक्त कर दिया गया है।
Friday, December 10, 2021

BSA औरैया रहते नियमों को दरकिनार करने पर एडी बेसिक को दी गई प्रतिकूल प्रविष्टि
BSA औरैया रहते नियमों को दरकिनार करने पर एडी बेसिक को दी गई प्रतिकूल प्रविष्टि
लखनऊ : कर्मचारी को नियम के विरुद्ध प्रतिनियुक्ति पर लिए जाने के पुराने मामले में मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक (एडी), मेरठ राजेश कुमार श्रीवास को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। इन्होंने औरैया में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) रहते हुए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के कनिष्ठ सहायक प्रबुद्ध कुमार को गलत ढंग से अपने कार्यालय से संबद्ध रखा।
नियमानुसार प्रतिनियुक्ति पांच वर्ष की होनी चाहिए, लेकिन आठ वर्ष तक प्रतिनियुक्त रखा। यही नहीं इस कर्मचारी को कार्यमुक्त करने के कानपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वारा आठ मार्च, 2016 को जारी किए गए पत्र की भी अनदेखी की।
Thursday, August 6, 2020

हरदोई : त्रुटिपूर्ण टेंडर में पांच प्रधानाध्यापकों को बीएसए ने दी प्रतिकूल प्रविष्टि
हरदोई : त्रुटिपूर्ण टेंडर में पांच प्रधानाध्यापकों को बीएसए ने दी प्रतिकूल प्रविष्टि।
हरदोई : परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म उपलब्ध कराने के लिए कराए गए टेंडर त्रुटिपूर्ण होने पर बीएसए ने पांच प्रधानाध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी है। जिलाधिकारी ने भी प्रकरण को संज्ञान में 1. लेकर कड़े दिशा निर्देश दिए हैं। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि अहिरोरी ब्लाक में पांच विद्यालयों ने यूनिफार्म के लिए टेंडर कराया था।
इसका प्रकाशन उसी दिन हो गया जब टेंडर डालने की अंतिम तिथि थी। इसलिए जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर इन पांचों प्रधानाध्यापकों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी गई है। इनमें बर्राडाल सिंह की नीलम वर्मा, गोपार की आशा देवी, मदारा के चंद्रशेखर यादव, चौसार के राम नरायन व नयागांव के प्रधानाध्यापक विनय कुमार यादव शामिल हैं। इन्हें पुनः टेंडर प्रकाशित करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

हरदोई : परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म उपलब्ध कराने के लिए कराए गए टेंडर त्रुटिपूर्ण होने पर बीएसए ने पांच प्रधानाध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी है। जिलाधिकारी ने भी प्रकरण को संज्ञान में 1. लेकर कड़े दिशा निर्देश दिए हैं। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि अहिरोरी ब्लाक में पांच विद्यालयों ने यूनिफार्म के लिए टेंडर कराया था।
इसका प्रकाशन उसी दिन हो गया जब टेंडर डालने की अंतिम तिथि थी। इसलिए जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर इन पांचों प्रधानाध्यापकों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी गई है। इनमें बर्राडाल सिंह की नीलम वर्मा, गोपार की आशा देवी, मदारा के चंद्रशेखर यादव, चौसार के राम नरायन व नयागांव के प्रधानाध्यापक विनय कुमार यादव शामिल हैं। इन्हें पुनः टेंडर प्रकाशित करवाने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Subscribe to:
Posts (Atom)


