DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label प्रदर्शनी. Show all posts
Showing posts with label प्रदर्शनी. Show all posts

Sunday, October 12, 2025

इंस्पायर की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी 13 से 15 अक्टूबर तक

इंस्पायर की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी 13 से 15 अक्टूबर तक


लखनऊ। इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत 2023-24 व 2024-25 की राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 15 अक्तूबर तक राजधानी में किया जाएगा। राजधानी के लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट, रुचि खंड-1 में 2023-24 के 129 और वर्ष 2024-25 के 347 चयनित छात्र-छात्रा अपने प्रोजेक्ट प्रदर्शित करेंगे। 


माध्यमिक के संयुक्त शिक्षा निदेशक व इंस्पायर योजना के राज्य समन्वयक विवेक नौटियाल ने बताया कि केंद्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग व राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान द्वारा इन दो सालों में चयनित छात्र-छात्राओं के विचारों का चयन प्रोजेक्ट बनाने के लिए किया गया था। इनको प्रोत्साहन स्वरूप 10 हजार डीबीटी से दिया गया है। अब इन्हीं छात्रों द्वारा अपने प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि छात्रों द्वारा प्रस्तुत प्रोटोटाइप मॉडल/परियोजनाओं का मूल्यांकन राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अनुसंधान अभिकल्प व मानक संगठन-आरडीएसओ, भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क, राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, लखनऊ विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों की जूरी करेगी। 

Friday, June 14, 2024

माध्यमिक विद्यालयों के लिए विज्ञान कैलेंडर जारी

माध्यमिक विद्यालयों के लिए विज्ञान कैलेंडर जारी


विद्यालयों में विद्यार्थियों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समग्र शिक्षा माध्यमिक की ओर से विज्ञान प्रदर्शनी के लिए कैलेंडर जारी कर दिया गया है। 15 अक्टूबर 2024 तक विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जनपद स्तरीय प्रदर्शनी 31 अक्टूबर तक, मंडल स्तरीय प्रदर्शनी 10 नवंबर और राज्य स्तरीय प्रदर्शनी 11 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित होगी। इन तिथियों के बीच में विज्ञान की प्रदर्शनी लगेगी।


राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने विज्ञान प्रदर्शनी के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी किया है। विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में कक्षा नौ और 10, सीनियर वर्ग में कक्षा 11 से 12 तक दो संवर्ग होंगे। विद्यार्थियों को विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी में अपनी स्वभाविक जिज्ञासा, रचनात्मकता, नवाचार और प्रयोग के लिए एक मंच मिलता है। साथ ही इससे उनमें वैज्ञानिक चेतना का विकास होता है। विज्ञान प्रदर्शनी के लिए छह मुख्य विषय तय किए गए हैं।

इसमें पर्यावरण, जैव विविधता, मानव कल्याण में जीवन विज्ञान, वैकल्पिक ऊर्जा, सूचना संचार व परिवहन प्रौद्योगिकी, गणित- भौतिक विज्ञान और खेल हैं। प्रदर्शनी में माडल स्थिर या क्रियाशील दो तरह के हो सकते हैं। छात्र-छात्राएं अपनी सोच के अनुसार प्रदर्शन कर सकते हैं। विद्यालय स्तर से चयनित माडल जनपद स्तर की प्रदर्शनी में पहुंचेगी। जनपद से मंडल और मंडल से राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में उन्हें अवसर मिलेगा। उत्कृष्ट माडल पर पुरस्कार भी दिया जाएगा।

संयुक्त शिक्षा निदेशक डा. प्रदीप कुमार ने मंडल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को जुलाई से शुरू होने वाले नियमित सत्र से विद्यालयों में इसकी तैयारी कराने के लिए निर्देश भी दिया है।

Wednesday, March 13, 2024

राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पुरस्कृत छात्रों के नवाचार का कराया जाएगा पेटेंट

राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पुरस्कृत छात्रों के नवाचार का कराया जाएगा पेटेंट

राज्य परियोजना निदेशालय की नई पहल, 26 जिलों को भेजा पत्र

लखनऊ। प्रदेश में नवाचार व स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अब माध्यमिक शिक्षा के स्तर पर भी प्रक्रिया तेज कर दी गई है। राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पुरस्कृत नवाचारों का जिला प्रशासन के सहयोग से पेटेंट कराया जाएगा।


प्रदेश में कक्षा नौ से 12 के विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए गए नवाचार आधारित मॉडल का विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शन किया जाता है। विद्यालय स्तर पर चयनित मॉडल का जिला, जिला में सर्वश्रेष्ठ एक-एक मॉडल का मंडल स्तर पर प्रदर्शित किया जाता है। इसमें से जूनियर व सीनियर वर्ग के एक-एक सर्वश्रेष्ठ मॉडल राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जनवरी में लखनऊ में प्रस्तुत किया गया। 


राज्य परियोजना निदेशालय ने इस प्रदर्शनी में प्रस्तुत नए मॉडल को आगे बढ़ाने व मूल विचार का पेटेंट कराने के लिए संबंधित 26 जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने कहा है कि जिन मॉडल की उपयोगिता व आगे बढ़ाने की संभावना है, उनके मूल विचारों को पेटेंट कराने की प्रक्रिया की जाए।


बता दें कि अभी तक आम तौर पर स्नातक स्तर या उससे ऊपर के विद्यार्थियों के ही नवाचारों को पेटेंट कराने की प्रक्रिया पूरी की जाती है। इसमें संबंधित संस्थान भी सहयोग करते हैं। राज्य परियोजना निदेशालय की ओर से यह पहली बार है कि इंटर स्तर के विद्यार्थियों को भी नवाचार के तरफ प्रेरित करने के लिए यह प्रयास शुरू किया जा रहा है।