DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label बदायूं. Show all posts
Showing posts with label बदायूं. Show all posts

Sunday, October 23, 2022

बदायूं में बेसिक शिक्षा विभाग की अनोखी पहल, पत्नियां होगी शराबी शिक्षकों की सह खातेदार, देखें आदेश

बदायूं में बेसिक शिक्षा विभाग की अनोखी पहल, पत्नियां होगी शराबी शिक्षकों की सह खातेदार, देखें आदेश 

शराब में वेतन उड़ा रहे शिक्षक की पत्नियां बनेंगी सहखातेदार

आधा दर्जन महिलाओं की शिकायत पर बदायूं के बीएसए ने लिया निर्णय

प्रत्येक वित्तीय लेनदेन पर दोनों के मोबाइल फोन में आएगा संदेश


बदायूं : पति शराब के आदी हैं। वेतन कब आया, कब खर्च हो गया, इसकी जानकारी नहीं हो पाती। वह पूरा वेतन शराब में खर्च कर देते हैं, परिवार चलाना कठिन हो रहा है। छह शिक्षकों की पत्नियों ने कई बार ऐसी शिकायत की तो बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने समाधान का रास्ता निकाल लिया। उन्होंने ऐसे सभी शिक्षकों के बैंक खाते में पत्नियों को सहखातेदार बनाने का फैसला ले लिया। इसके लिए स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर से भी बात कर ली गई है।

शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शराब के लती शिक्षकों को कई बार समझाने का प्रयास किया मगर सुधार नहीं  हुआ। उनकी जिम्मेदारी है कि परिवार का जीवन-यापन करें, इसके बावजूद पूरा वेतन लत पूरी  करने में खर्च कर रहे हैं। विभाग ने तय किया कि ऐसे शिक्षकों के वेतन खाते में पत्नियों को सहखातेदार बनाया जाएगा।

इसके लिए दोनों पक्षों को एक आवेदन भरना होगा। उसमें शिक्षक को लिखना होगा कि वेतन आने पर पहले पत्नी धनराशि निकालेगी। इसके साथ ही प्रत्येक वित्तीय लेनदेन पर दोनों के मोबाइल फोन में संदेश आएगा। इसके माध्यम से महिलाओं को पता रहेगा कि खाते में कितनी धनराशि है, कितनी निकाली जा रही । उन्होंने बताया कि यदि किसी अन्य महिला को अपने शिक्षक पति से ऐसी शिकायत हो तो विभाग को जानकारी दे सकती हैं।



बदायूं : परिषदीय विद्यालयों के कई शिक्षक अपनी पूरी तनख्वाह शराब में उड़ा दे रहे हैं। कई शिक्षकों की पत्नियों ने विभाग में शिकायत की तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने शिक्षकों के बैंक खाते के साथ उनकी पत्नियों को सह खातेदार बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने बैंक के रीजनल मैनजर से भी बात कर ली है। खाते में तनख्वाह आने पर सबसे पहले शिक्षकों की पत्नियों के पास सूचना पहुंचेगी।


पीड़‍ित महिलाएं कर सकती हैं शिकायत

शुक्रवार शाम बीएसए ने कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर शराबी शिक्षकों पर अंकुश लगाने के लिए यह निर्णय लिया। अब तक चार-पांच शराबी शिक्षकों की पत्नियां विभाग में शिकायज दर्ज करा चुकी हैं। बीएसए ने बताया कि शिक्षक परिवार की अगर कोई और महिला पति के शराब पीने से परेशान है तो वह विभाग में इसकी शिकायत कर सकती है, उसके खिलाफ भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी।


Monday, February 21, 2022

बदायूं : परिषदीय विद्यालयों में पुताई हेतु पेंट / डिस्टेंपर के मांगपत्र को लेकर बैकफुट पर विभाग, आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त

बदायूं : परिषदीय विद्यालयों में पुताई हेतु पेंट / डिस्टेंपर के मांगपत्र को लेकर बैकफुट पर विभाग, आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त 


🆕






बदायूं : अब परिषदीय विद्यालयों में पुताई हेतु पेंट/डिस्टेंपर की विकास भवन से होगी सप्लाई, प्रत्येक प्र०अ० को मांग पत्र उपलब्ध कराने का आदेश




Sunday, October 17, 2021

बदायूं : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर चयन के संबंध में भारांक और मेरिट कटऑफ सम्बन्धी विज्ञप्ति जारी

बदायूं : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर चयन के संबंध में भारांक और मेरिट कटऑफ सम्बन्धी विज्ञप्ति जारी 



Tuesday, June 8, 2021

बदायूं : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी

बदायूं : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी।




Saturday, March 20, 2021

प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने पद छोड़ने की चेतावनी दी, सहायक के वेतन पर प्रधानाध्यापक का काम नहीं करेंगे

प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने पद छोड़ने की चेतावनी दी, पदोन्नति न होने पर प्रभारी बीएसए को दिया ज्ञापन, कहा सहायक के वेतन पर प्रधानाध्यापक का काम नहीं करेंगे


बदायूं। पदोन्नति की मांग को लेकर शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने प्रभारी बीएसए प्रवीन शुक्ला को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि अगर उनको नियमानुसार जल्द पदोन्नत नहीं किया गया तो वह प्रधानाध्यापक का प्रभार छोड़ देंगे।


जिले के काफी संख्या में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक का प्रभार सहायक अध्यापकों पर है। नियमानुसार तीन साल में पदोन्नति हो जानी चाहिए, लेकिन इससे भी ज्यादा समय बीत चुका है और पदोन्नति नहीं हुई है। प्रभारी बीएसए को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि उनको वेतन सहायक अध्यापक का मिलता है जबकि उनसे काम प्रधानाध्यापक का लिया जा रहा है।


ज्ञापन में कहा गया है कि अगर उनको पदोन्नति नहीं दी गई तो वह सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रशांत शर्मा, सुरजीत बाबू गुप्ता, नीलेश मौर्य, चक्रेश कुमार, नीलेश वर्मा, अकसद खां, मुगीस खान, अमीर अहमद, प्रेमपाल, शिवशंकर, विचित्रपाल आदि रहे। प्रभारी बीएसए डॉ. प्रवीन शुक्ला ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापकों की मांग शासन को भेजी जा रही हैं। संवाद

Thursday, February 25, 2021

बदायूं : बीएसए कार्यालय में हंगामें पर लिपिक व चार शिक्षकों समेत 180 लोगों पर केस दर्ज, एक महिला शिक्षक समेत चार शिक्षक निलंबित

बदायूं : ट्रांसफर को लेकर बीएसए और बाबू आमने सामने, आफिस में दिन भर चला ड्रामा।


बदायूं। तबादले को लेकर बुधवार की बीएसए दफ्तर में हंगामा करने के मामले में बीएसए एक लिपिक, उसकी पत्नी और ने चार शिक्षकों को नामजद करते हुए करीब 180 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने चार शिक्षकों को निलंबित भी कर दिया है। एक और शिक्षक के निलंबन की कार्रवाई चल रही है।


बीएसए कार्यालय में कई दिन से कनिष्ठ लिपिक अमित भास्कर के तबादले से गहमागहमी का माहौल है। बीएसए रामपाल सिंह राजपूत द्वारा दर्ज कराई एफआईआर के मुताबिक बुधवार को वह कार्यालय में बैठे कार्य निपटा रहे थे। उसी दौरान अमित भास्कर की पत्नी सुमन सिंह लगभग सौ-सवा सौ पुरुष और 50-60 महिलाएं कार्यालय में घुस आए। उनको चारों ओर से घेर लिया और भीड़ के साथ मिलकर गालीगलौज, अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी दी। 

आरोप है कि भीड़ ने घेराबंदी करते हुए 'मारो इसे मारो और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हमला बोल दिया। ये देखकर कार्यालय के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दे दी। रोडवेज चौकी पुलिस पहुंच गई लेकिन हालात नहीं संभले तो सिविल लाइन थाने से पुलिस बुलाई गई। तब उन्हें आरंपियों के चंगुल से बचाया। बीएसए का कहना है कि हंगामा करने वालो में उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदवा ब्लॉक म्याऊं के शिक्षक हरीश कुमार दिनकर, संविलियन विद्यालय सखानू के शिक्षक भारत सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय शिकरपुर के मोहर सिंह और जगत के सहायक अध्यापक हरिनंदन भी सिंह, हरिनंदन और प्राथमिक विद्यालय फतेहनगला की शिक्षिका कंचन को निलंबित कर दिया है। भारत सिंह को निलंबित करने की तैयारी चल रही है।


कनिष्ठ सहायक अमित भास्कर द्वारा ये हमला कराने के लिए हाटसएप पर मेसेज वायरल किया गया था, इसकी पूरी साजिश रची गई थी। बुधवार को कनिष्ठ सहायक अमित भास्कर की पत्नी ने मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी भी दी थी। - रामपाल सिंह राजपूत, बीएसए



बदायूं। बीएसए ने बाबू का तबादला क्या किया कि रियाटरमेंट के आखिरी दिनों में गंभीर आरोपों के बीच घिर गये हैं। बीएसए और बाबू के आमने-सामने आने से विभाग की भी खूब फजीहत हो रही है। डीएम ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिये हैं। बीएसए का मामला इतना तूल पकड़ गया है, डीएम ने स्वंय ही संज्ञान ले लिया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह राजपूत का 28 फरवरी के लिये रिटायरमेंट हैं। बीएसए ने 22 फरवरी के लिये मुख्यालय पर तैनात कनिष्ठ लिपिक का उझानी नगर क्षेत्र के लिये तबादला कर दिया और इनके स्थान पर आनन फानन में मृतक आश्रित में एक नियुक्ति कर दूसरे बाबू को तैनात कर दिया। बीएसए ने जल्दबाजी में जो निर्णय लिया है, उसके बीच घिर गये हैं। 


पहले बाबू और बीएसए आमने सामने आये फिर बाद में जब बाबू की पत्नी कार्यालय पहुंची तो बीएसए पर छेड़छाड़ समेत अन्य गंभीर आरोप लग गये। बाबू का कहना है कि बीएसए ने पूर्व में भी मेरे खिलाफ द्वेषभावना के तहत कार्रवाई की थी। इसके बाद कोर्ट की शरण ली थी, कोर्ट के आदेश पर फिर से मुख्यालय पर ज्वाइनिंग मिल गयी थी। बीते दिनों सहायक अध्यापकों शिक्षकों की भर्ती प्रकिया एवं स्वेटर वितरण कार्य संपन्न कराया।

अब एक साथ बीएसए ने आरोप लगाते हुये कार्रवाई कर दी। बीएसए का आरोप है कि बाबू अनैतिक एवं नियम विरूद्ध कार्य करने के आदि हैं। ऐसे में जनहित एवं विभाग के हित में बाबू का मुख्यालय से तबादला किया गया।


बीएसए कार्यालय में हंगामा

बाबू की पत्नी बीएसए से मिलने पहुंची, इसके कुछ देर बाद कार्यालय में हंगामा हुआ। पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने मामला रफादफा करा दिया। इसके बाद बाबू की पत्नी ने डीएम के यहां पहुंचकर पूरे मामले से अवगत कराया।

नियम विरुद्ध किया ट्रांसफर

मुख्य सचिव के 12 मई 2020 के आदेश के क्रम में सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी के ट्रांसफर पर रोक है। किन्हीं कारणों में अगर ट्रांसफर किया जाता है तो सक्षम अधिकारी का अनुमोदन जरूरी है। जबकि बीएसए ने अनुमोदन नहीं लिया। इसलिये नियम विरूद्ध तबादला किया गा है।

तबादला को लेकर बाबू का बीएसए से विवाद हुआ है, दोनों ओर से शिकायत आई है। मामले की जांच कराई जायेगी इसके बाद ही कार्रवाई की जायेगी, थाना प्रभारी को तहरीर देने की जानकारी मुझे नहीं है। - कुमार प्रशांत, डीएम