DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label बालवाटिका. Show all posts
Showing posts with label बालवाटिका. Show all posts

Monday, August 18, 2025

विलय के बाद खाली हुए स्कूलों में बाल वाटिका शुरू, अपर मुख्य सचिव व महानिदेशक ने पहुंच कर देखी व्यवस्था

विलय के बाद खाली हुए स्कूलों में बाल वाटिका शुरू, अपर मुख्य सचिव व महानिदेशक ने पहुंच कर देखी व्यवस्था


लखनऊ। प्रदेश में कम नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों के विलय (पेयरिंग) के बाद खाली हुए भवनों में बेसिक शिक्षा विभाग ने बाल वाटिका की विधिवत शुरुआत स्वतंत्रता दिवस पर की। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के साथ मिलकर इनको चलाया जाएगा। खाली हुए स्कूलों में पास की आंगनबाड़ी को भी शिफ्ट किया गया है।


राजधानी में अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार खुद मोहनलालगंज के एक स्कूल पहुंचे। उन्होंने यहां व्यवस्था देखी, आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही बच्चों से बात की, उनको चॉकलेट भी दी। वहीं महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने लखनऊ के बख्शी का तालाब में आदर्श बाल वाटिका विश्रामपुर का शुभारंभकिया। इससे पहले उन्होंने यहां झंडारोहण भी किया।


उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 छोटे और सीमित उपयोग वाले स्कूलों को बड़े व अधिक संसाधन वाले स्कूलों में समेकन पर बल देती है। इसी के दृष्टिगत पेयरिंग हुए विद्यालय में प्री प्राइमरी शिक्षा/ बाल वाटिका का शुभारंभकिया गया। आईसीडीएस के सहयोग से नई बाल वाटिकाएं चलाई जा रही हैं तथा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अवसंरचनात्मक व अकादमिक सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।


इसी क्रम में प्रदेश में अन्य स्कूलों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों, अधिकारियों ने 15 अगस्त को बाल वाटिका की शुरुआत की। अधिकारियों ने कहा कि अभी यह पहला चरण है। अन्य खाली हुए स्कूलों में भी जल्द ही सभी व्यवस्था कर इसकी शुरुआत की जाएगी।

Thursday, April 4, 2024

केंद्रीय विद्यालय में नर्सरी, LKG, UKG में भी होगा दाखिला, जानिए कैसे मिलेगा KVS बालवाटिका में एडमिशन?

केंद्रीय विद्यालय में नर्सरी, LKG, UKG में भी होगा दाखिला, जानिए कैसे मिलेगा KVS बालवाटिका में एडमिशन?


KVS Admission 2024: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने Kendriya Vidyalaya Balvatika Admission का नोटिस जारी किया है। इसके जरिए आपके बच्चे को केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका के तहत नर्सरी, एलकेजी यानी केजी 1 और यूकेजी यानी केजी 2 में दाखिला मिलेगा। फॉर्म ऑफलाइन भरने होंगे। kvsangathan.nic.in पर जारी डिटेल खबर में पढ़ें।


What is KVS Balvatika in hindi: क्या आप जानते हैं कि केंद्रीय विद्यालय में नर्सरी, KG 1, KG 2 में भी एडमिशन होते हैं? अक्सर आपने यही सुना होगा कि केवीएस एडमिशन क्लास 1 से शुरू होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। केंद्रीय विद्यालयों में Nursery Admission से लेकर LKG, UKG क्लासेस में भी दाखिला लिया जा सकता है। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा बालवाटिका एडमिशन प्रॉसेस चलाया जाता है। एकेडेमिक सेशन 2024-25 KVS Admission के तहत बालवाटिका दाखिला प्रक्रिया का नोटिस ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी किया जा चुका है।


बालवाटिका को तीन भागों में विभाजित किया गया है- बालवाटिका 1 यानी नर्सरी, 
बालवाटिका 2 यानी एलकेजी (लोअर केजी) 
और
बालवाटिका 3 यानी यूकेजी (अपर केजी)


KV Balvatika Admission 2024: कब, कहां भरें बालवाटिका फॉर्म
बालवाटिका का फॉर्म ऑनलाइन नहीं मिलेगा। इसके लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होगा। यानी जिस स्कूल में बालवाटिका के लिए नामांकन हो रहे हैं, वहां से ही एडमिशन फॉर्म मिलेगा। हालांकि सभी के लिए अप्लाई करने की डेट समान है। क्योंकि इसका फैसला Kendriya Vidyalaya Sangathan करता है। इस साल रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल 2024 से शुरू हुआ है। लास्ट डेट 15 अप्रैल 2024 शाम 5 बजे तक है।



Kendriya Vidyalaya Admission: केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा के लिए पंजीकरण एक अप्रैल से

केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिला के लिए आनलाइन पंजीकरण कल यानी एक अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। जिसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल शाम पांच बजे तक रहेगी। इसके बाद स्कूल सूची जारी करने के बाद दाखिला देगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया है।


KVS: केंद्रीय विद्यालयों में एक अप्रैल से शुरू होंगी दाखिले की प्रक्रिया,  15 अप्रैल रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, देखें नोटिफिकेशन 



केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए एक अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। कक्षा एक में दाखिले के लिए एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक दाखिला कर सकेंगे। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2024 को न्यूनतम छह साल होनी चाहिए। बच्चे का जन्म एक अप्रैल 2018 या उससे पहले का होना चाहिए। कक्षा दो और ऊपर की कक्षाओं के लिए भी एक अप्रैल से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे, लेकिन यह 10 अप्रैल तक ही चलेंगे। सीटें खाली होने पर ही कक्षा एक के अलावा अन्य कक्षाओं में दाखिले हो सकेंगे।

वहीं, बाल वाटिका एक, दो और तीन के लिए पहली अप्रैल से ऑफलाइन यानी स्कूलों में पंजीकरण होंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन केवीएस की वेबसाइट https://kvsagathan.nic.in/admission/ पर ही कराए जा सकेंगे।

Friday, October 21, 2022

CBSE के सभी स्कूलों में अगले साल से बालवाटिका से होगी पढ़ाई की शुरुआत

CBSE के सभी स्कूलों में अगले साल से बालवाटिका से होगी पढ़ाई की शुरुआत 


नई दिल्ली । अगले शैक्षणिक वर्ष से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध सभी स्कूलों में 'बाल वाटिका' से पढ़ाई की शुरुआत की जाएगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बच्चों के समग्र एवं सर्वांगीण विकास के लिए बुनियादी शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए गुरुवार को यह बात कही। 


प्रधान ने पायलट परियोजना के आधार पर 'बाल वाटिका - 1' की शुरुआत करते हुए यह बात कही । निजी स्कूलों की तर्ज पर केंद्रीय विद्यालयों में भी प्ले स्कूल से पढ़ाई शुरू की जाएगी। इसी को बाल वाटिका नाम दिया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा, अभी देश के हर प्रांत में स्थित कुल 50 केंद्रीय विद्यालयों में पायलट प्रारूप में बाल वाटिका की शुरुआत की जा रही है। 


उन्होंने कहा, अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों में बाल वाटिका की शुरुआत की जाएगी। हम राज्य सरकारों के साथ चर्चा करके उनके स्कूलों में बाल वाटिका प्रारंभ करेंगे। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगले 3-4 वर्षों में देश के सभी स्कूलों में बाल वाटिका शुरू करने का प्रयास करेंगे। खास बात यह है कि पहले यह व्यवस्था सिर्फ निजी स्कूलों में ही थी ।


क्या है योजना

तीन साल की उम्र से बाल वाटिका- 1, चार साल की उम्र से बाल वाटिका - 2 और पांच साल की उम्र के लिए बाल वाटिका -3 के लिए प्रवेश दिया जाएगा। जल्द से जल्द तीन वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को औपचारिक शिक्षा के दायरे में लाना ।