DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label बीटीसी. Show all posts
Showing posts with label बीटीसी. Show all posts

Saturday, June 20, 2026

लेखपाल व अन्य नौकरी संग किया डीएलएड-बीटीसी प्रमाणपत्र निरस्त, शिकायत पर कराई गई जांच के बाद PNP ने उठाए सख्त कदम

लेखपाल व अन्य नौकरी संग किया डीएलएड-बीटीसी प्रमाणपत्र निरस्त, शिकायत पर कराई गई जांच के बाद PNP ने उठाए सख्त कदम


प्रयागराज : प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए आवश्यक डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) / बीटीसी प्रशिक्षण के साथ कहीं और रेगुलर पढ़ाई या कोई नौकरी नहीं की जा सकती, लेकिन छह जिलों में ऐसा किए जाने का मामला सामने आया है। ऐसे अभ्यर्थियों को प्रदान किया गया डीएलएड/बीटीसी प्रमाणपत्र उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) ने शिकायत की जांच कराने के बाद निरस्त कर दिया है।


डीएलएड प्रशिक्षण दो वर्षीय रेगुलर पढ़ाई का डिप्लोमा कार्यक्रम है। इसमें अभ्यर्थियों की निर्धारित प्रशिक्षण संस्थान (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान यानी डायट/निजी प्रशिक्षण संस्थान) में नियमित उपस्थिति अनिवार्य है। इसके विपरीत कुछ अभ्यर्थियों ने सरकारी कार्यालयों में किसी न किसी पद पर सेवा देते हुए डीएलएड/बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण पूर्ण हो जाने के कई वर्ष बाद कुछ अभ्यर्थियों के विरुद्ध पीएनपी कार्यालय में अलग-अलग शिकायतें की गईं, जिसकी तत्कालीन पीएनपी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने जांच कराई। इसमें एक प्रकरण एटा जिले का है। 


एटा के अभ्यर्थी ने लेखपाल के पद पर कार्यरत रहते हुए वर्ष 2014 बैच में बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसी तरह वर्ष 2013 के बैच में बीटीसी प्रशिक्षण के समय गाजीपुर के एक अभ्यर्थी अनुदेशक के रूप में कार्यरत रहे। इसके अतिरिक्त चंदौली के अभ्यर्थी ने बीटीसी प्रशिक्षण बैच 2015 के दौरान चिकित्सा विभाग में डाटा आपरेटर के पद पर ड्यूटी की, जबकि कौशांबी के अभ्यर्थी ने पंचायत सहायक के रूप में कार्यरत रहने के दौरान डीएलएड प्रशिक्षण बैच-2022 पूरा किया। मेरठ और कासगंज में भी ऐसे मामले सामने आए हैं। शिकायत सही मिलने पर पीएनपी ने इनके प्रमाणपत्र निरस्त कर सूचना संबंधित प्रशिक्षण संस्थानों को भेजी है।

Monday, March 23, 2026

बिना भर्ती के अवसर की मांग करने की बीटीसी अभ्यर्थियों की याचिका खारिज

बिना भर्ती के अवसर की मांग करने की बीटीसी अभ्यर्थियों की याचिका खारिज

बेसिक शिक्षा की जब भी निकले भर्ती, उनके अभ्यर्थन पर विचार करने की थी मांग 

कोर्ट ने कहा, बिना विज्ञापन भविष्य की भर्ती के लिए निर्देश मांगना न्यायोचित नहीं

प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति को लेकर दाखिल बीटीसी अभ्यर्थियों की याचिका खारिज कर दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने सुनवाई के बाद दिया है। 


राजेश कुमार श्रीवास्तव व 23 अन्य याचियों की ओर से याचिका में यह प्रार्थना की गई थी कि जब भी बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा सहायक शिक्षक के पदों पर रिक्तियां निकाली जाएं, तब उनकी अभ्यर्थिता पर विचार करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया जाए। 

सुनवाई के दौरान विपक्षी के अधिवक्ता ने कोर्ट को अवगत कराया कि बीटीसी प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की पात्रता, शिक्षण अनुभव के आधार पर वरीयता और आयु में छूट जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल विशेष अनुमति याचिका में विचाराधीन हैं। इसके अलावा अब तक किसी भी प्रकार की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी नहीं किया गया है।

याचियों की ओर से इस पर कोई ठोस प्रतिवाद नहीं किया गया। कोर्ट ने कहा कि बिना किसी विज्ञापन के भविष्य की संभावित भर्ती के लिए इस प्रकार का निर्देश मांगना न्यायोचित नहीं है। साथ ही याचिका पूरी तरह भ्रांतिपूर्ण है। कोर्ट ने इन्हीं आधारों पर याचिका को खारिज कर दिया।

Monday, August 25, 2025

सेमेस्टर परीक्षाएं नहीं होने से डीएलएड प्रशिक्षु परेशान

सेमेस्टर परीक्षाएं नहीं होने से डीएलएड प्रशिक्षु परेशान


प्रयागराज। डीएलएड 2024 बैच के प्रथम सेमेस्टर और 2023 बैच के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं न होने से ढाई लाख से अधिक प्रशिक्षु परेशान हैं। प्रशिक्षुओं का कहना है कि डीएलएड 2023 बैच का दो वर्ष का जाएगा, प्रशिक्षण नवंबर 2025 में पूरा हो लेकिन अभी तक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा नहीं कराई है। 


वर्ष 2023 बैच के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा अप्रैल में हुई थी और परिणाम नौ जुलाई को घोषित हुआ था। 2023 बैच के द्वितीय सेमेस्टर में पंजीकृत 160405 प्रशिक्षुओं में से 160159 परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं 2024 बैच के प्रथम सेमेस्टर का प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है, लेकिन परीक्षा नहीं हो सकी है।

Tuesday, October 1, 2024

यूपी डीएलएडः हाईकोर्ट के फैसले से 12वीं पास को मौका तो भर सकेंगी सीटें

यूपी डीएलएडः हाईकोर्ट के फैसले से 12वीं पास को मौका तो भर सकेंगी सीटें


■ पिछले साल डीएलएड की 70,100 सीटें खाली रह गई थीं

■ शिक्षक भर्ती नहीं आने के कारण कम हुआ पाठ्यक्रम में रुझान

प्रयागराज । हाईकोर्ट के आदेश पर यदि डीएलएड में प्रवेश की न्यूनतम अर्हता इंटर पास होती है तो सभी सीटें भरने की उम्मीद बढ़ जाएगी। छह साल से कोई शिक्षक भर्ती नहीं आने के कारण डीएलएड पाठ्यक्रम के प्रति रुझान कम हुआ है। यही कारण है कि पिछले साल बीएड अभ्यर्थियों को प्राथमिक शिक्षक भर्ती में अनर्ह करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद उत्तर प्रदेश में डीएलएड की 70,100 सीटें खाली रह गई थीं। जबकि डीएलएड पाठ्यक्रम चला रहे कॉलेज के प्रबंधकों को सीटें फुल होने की उम्मीद थी।


पिछले साल प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10600 व 2974 निजी कॉलेजों की 2,22,750 सीटें मिलाकर कुल 2,33,350 सीटों पर प्रवेश के लिए 3,36,187 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 1,63,250 अभ्यर्थियों ने ही प्रवेश लिया था। यही कारण है कि इस साल दूसरे राज्य के अभ्यर्थियों को भी प्रवेश में मौका दिया गया है ताकि सीटें खाली न रह जाएं। डीएलएड प्रशिक्षण वर्ष 2024-25 सत्र के लिए 18 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए हैं और अभ्यर्थी नौ अक्तूबर तक फॉर्म भर सकते हैं।

Saturday, January 13, 2024

बीटीसी प्रशिक्षण मानदेय भुगतान नहीं किया तो मार्च से अधिकारियों के भी वेतन पर रोक – हाईकोर्ट

बीटीसी प्रशिक्षण मानदेय भुगतान नहीं किया तो मार्च से अधिकारियों के भी वेतन पर रोक – हाईकोर्ट 

कोर्ट आर्डर 👇

प्रयागराज। हाईकोर्ट ने अलीगढ़ के कार्यरत सहायक अध्यापकों को बीटीसी प्रशिक्षण अवधि मई 2005 से दिसंबर 2005 तक का मानदेय भुगतान न करने को गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने कहा है कि यदि चार हफ्ते में मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो सभी विपक्षी अधिकारियों का मार्च 24 से वेतन का तब तक भुगतान नहीं किया जाएगा जब तक याचियों के मानदेय का भुगतान नहीं कर दिया जाता।


यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने सुरेंद्र सिंह व 61 अन्य सहायक अध्यापकों की याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है ।याचियों ने 2004-05 में बीटीसी प्रशिक्षण लिया। इस दौरान मई पांच से दिसंबर 2005 तक का मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, तो हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई। कोर्ट ने सकारण आदेश पारित करने का आदेश जारी कर याचिका निस्तारित कर दी। 


इसके बाद डिप्टी डायरेक्टर/प्राचार्य डायट अलीगढ़ ने 28 जून 23 को आदेश दिया कि याचीगण मानदेय पाने के हकदार हैं और डायरेक्टर एससीई आरटीयूपी से बजट की मांग की। ताकि, मानदेय का भुगतान किया जा सके। 

Sunday, September 10, 2023

नर्सरी टीचर ट्रेनिंग, डीपीएड, विशिष्ट बीटीसी, सेवारत अध्यापक सहित कुछ अन्य परीक्षाओं के कई सत्रों का परिणाम पीएनपी ने किया घोषित

नर्सरी टीचर ट्रेनिंग, डीपीएड, विशिष्ट बीटीसी,  सेवारत अध्यापक सहित कुछ अन्य परीक्षाओं के कई सत्रों का परिणाम पीएनपी ने किया घोषित 


• पीएनपी सचिव ने बैठक के बाद जारी किया परिणाम

• द्वितीय सेमेस्टर में शामिल 74 में से 32 अभ्यर्थी हो गए फेल

• नर्सरी टीचर ट्रेनिंग और विशिष्ट बीटीसी में 50 अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण



प्रयागराज :  नर्सरी टीचर ट्रेनिंग, डीपीएड, विशिष्ट बीटीसी. सेवारत अध्यापक सहित कुछ अन्य परीक्षाओं का परिणाम उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने घोषित कर दिया है। इसमें कई सत्रों के अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे।


इस परिणाम में 50 अभ्यर्थी उत्तीर्ण नहीं हो सके। सचिव के मुताबिक नर्सरी टीचर ट्रेनिंग- 2021 के प्रथम सेमेस्टर में पंजीकृत सात में दो अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे। उपस्थित सभी पांच अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण हो गए हैं। द्वितीय सेमेस्टर में सम्मिलित 74 में से 32 अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण हो गए गए हैं। 42 अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं।


इसके अलावा नर्सरी टीचर ट्रेनिंग 2016 के तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर में सम्मिलित 83 अभ्यर्थियों में से 73 उत्तीर्ण हुए हैं। शेष 10 सफल नहीं हो सके। इसी तरह नर्सरी टीचर ट्रेनिंग- 2014 तृतीय सेमेस्टर, 2015 के तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर, डिप्लोमा इन फिजिकल एजूकेशन (डीपीएड) 2021 के प्रथम वर्ष, 2016 के द्वितीय वर्ष, विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षण 2004 व 2008 सामान्य चयन वर्ष 2023, सेवारत अध्यापक (बेसिक पत्राचार प्रशिक्षण - 1996 ), अप्रशिक्षित व स्नातक शिक्षामित्रों का पत्राचार एवं समाज कल्याण द्वारा अनुदानित, अप्रशिक्षित व स्नातक शिक्षामित्रों का पत्राचार बीटीसी द्विवर्षीय पाठ्यक्रम का परिणाम पीएनपी समिति के बैठक के बाद शुक्रवार को घोषित किया गया।