DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label भदोही. Show all posts
Showing posts with label भदोही. Show all posts

Thursday, July 20, 2023

इस जनपद के बेसिक शिक्षकों को भुगतान किए गए शहरी मकान किराया भत्ता के अतिरिक्त भुगतान की रिकवरी पर हाईकोर्ट की रोक, जानिए पूरा मामला

इस जनपद के बेसिक शिक्षकों को भुगतान किए गए शहरी मकान किराया भत्ता के अतिरिक्त भुगतान की रिकवरी पर हाईकोर्ट की रोक, जानिए पूरा मामला


भदोही : वित्त एवं लेखाधिकारी भदोही द्वारा दिनांक 26/09/2022 को एक आदेश जारी कर 18 जुलाई 2018 से जनवरी 2023 तक हुए शहरी मकान किराया भत्ता के अतिरिक्त भुगतान की रिकवरी का आदेश दिया था। 


ज्ञात हो कि शासन द्वारा 18 जुलाई 2018 को एक शासनादेश जारी किया गया था जिसमे भदोही को सी ग्रेड सिटी से हटा कर अवर्गीकृत श्रेणी में रख दिया। जिससे मुख्यालय से 8 किलोमीटर के एरिया को छोड़कर शेष भागों में स्थित विद्यालयों के शहरी मकान किराया भत्ते का भुगतान रोक दिया गया। जिससे भदोही जिले के शहरी क्षेत्रों भदोही , गोपीगंज खमरिया, सुरियांवा, घोसियां, नईबाजार में स्थित विद्यालयों सहित इन क्षेत्रों की परिधि में आने वाले विद्यालयों का शहरी HRA बंद हो गया। परंतु इन क्षेत्रों के अध्यापकों को जनवरी 2023 तक शहरी मकान किराया भत्ता मिलता रहा।


ऑडिट आपत्ति के बाद वित्त एवं लेखाधिकारी भदोही ने 22/06/2022 को सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को उपरोक्त का हवाला देते हुए जुलाई 2018 से जनवरी 2023 तक हुए अतिरिक्त भुगतान को अध्यापकों के वेतन से रिकवरी का आदेश जारी किया गया था।


प्रभावित अध्यापकों में से याची अशोक सिंह सहित 162 अध्यापकों ने माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में 18 जुलाई 2018 के शासनादेश को चुनौती देते हुए रिट याचिका संख्या 9128/2023 योजित कर रिकवरी रोकने व 18 जुलाई 2018 के पूर्व की स्थिति बहाल करने की मांग की।


याची गण के अधिवक्ता श्री अरूण कुमार गुप्त व अधिवक्ता राजेश कुमार पाल के तर्कों व सरकारी वकीलों के दलीलों को सुनने के बाद माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने याचीगण (162अध्यापकों) से रिकवरी न करने और सरकार, बीएसए भदोही और वित्त एवं लेखाधिकारी भदोही से चार सप्ताह में जवाब तलब किया है।

Sunday, May 23, 2021

भदोही : कस्तूरबा विद्यालयों में भर्ती विज्ञप्ति जारी

भदोही : कस्तूरबा विद्यालयों में भर्ती विज्ञप्ति जारी



Wednesday, January 27, 2021

भदोही : स्थानान्तरित जनपद में कार्यमुक्त किये जाने से पूर्व उसी पद अथवा पदानवत किये जाने के सम्बन्ध में जनपदों में अद्यतन तक की गयी पदोन्नति की दिनांक की जानकारी के सम्बन्ध में।

भदोही : स्थानान्तरित जनपद में कार्यमुक्त किये जाने से पूर्व उसी पद अथवा पदानवत किये जाने के सम्बन्ध में जनपदों में अद्यतन तक की गयी पदोन्नति की दिनांक की जानकारी के सम्बन्ध में।


Tuesday, January 19, 2021

भदोही : अवशेष ARP चयन के सम्बन्ध में विज्ञप्ति जारी

Tuesday, June 16, 2020

69000 शिक्षक भर्ती : भदोही में तीन लाख में बेचे गए थे पेपर, एसटीएफ के निशाने पर 30 अभ्यर्थी


भदोही : बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2019 में हुए फर्जीवाड़े में जिले के भी कथित टॉपर इस वक्त स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के रडार पर हैं। भदोही जिले में 350 से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। लिखित परीक्षा में 30 अभ्यर्थी ऐसे हैं जो 110 से 120 अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा के दो दिन पहले ही पेपर परीक्षार्थियों के मोबाइल फोन पर पहुंच गए थे। मामला पकड़ में न आये, इसलिए अभ्यर्थियों ने जियो के नए मोबाइल नंबर आवंटित कराए थे। इसी वाट्सएप नंबर पर दो से तीन लाख रुपये लेकर पेपर भेजा गया। औराई, ज्ञानपुर क्षेत्र में ऐसे भी परीक्षार्थी सहायक परीक्षा में टॉपर बन गए जो तीन परीक्षाओं में फेल हो चुके थे।

Tuesday, December 24, 2019

भदोही : कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालयों में 31 दिसम्बर तक का अवकाश घोषित, आदेश देखें

भदोही : कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालयों में 31 दिसम्बर तक का अवकाश घोषित, आदेश देखें