DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label माध्यमिक शिक्षक संघ. Show all posts
Showing posts with label माध्यमिक शिक्षक संघ. Show all posts

Saturday, August 22, 2020

11 सूत्रीय मांगों को लेकर चार व पांच सितम्बर को उपवास पर रहेंगे शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया ऐलान

चार व पांच सितम्बर को उपवास पर रहेंगे शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया ऐलान।

लखनऊ में 11 सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षक चार व पांच सितंबर को उपवास पर बैठेंगे।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शुक्रवार को ओसीआर स्थित कार्यालय पर प्रांतीय स्तर की बैठक हुई। राजबहादुर सिंह चंदेल व प्रांतीय अध्यक्ष चेत नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई में प्रदेश के सभी मंडलों के पदाधिकारी, विधान परिषद चुनाव के प्रत्याशी एवं उपाध्यक्ष जगदीश ब्यास शामिल हुए।



बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष चेत नारायण सिंह ने कहा कि लंबे समय से शिक्षकों की मांगों की उपेक्षा की जा रही है। अब शिक्षक समस्याओं को लेकर आर पार की लड़ाई होगी। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के शिक्षक 4 व 5 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर दो दिवसीय उपवास करने को मजबूर है। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन को जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपेंगे। मांगे न पूरी होने पर 14 व 15 सितंबर को लखनऊ में राज्य परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें पश्चिमांचल के नौ मंडलों के पदाधिकारी 14 सितंबर को व पूर्वांचल के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर शिक्षक उपवास पर बैठेगे। वहीं 2 से 9 नवम्बर के बीच शिक्षा निदेशक माध्यमिक के कार्यालय पर शिक्षक क्रमिक उपवास पर रहेंगे। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रवक्ता डॉ महेंद्र नाथ राय समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Monday, July 27, 2020

लखनऊ : मूल अभिलेख जमा नहीं करेंगे शिक्षक, रविवार को हुई माध्यमिक शिक्षक संघ की ऑनलाइन बैठक में लिया गया फैसला


लखनऊ। माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों ने जांच के लिए मूल अभिलेख जमा करने से इनकार कर दिया है। मा.शिक्षक संघ की रविवार को हुई ऑनलाइन बैठक में यह फैसला लिया गया।

शासन के स्तर पर शुरू की गई शिक्षकों की जांच के लिए डीआईओएस ने शिक्षकों को मूल अभिलेख जमा करने का निर्देश दिया है उधर शिक्षकों का कहना है कि मूल अभिलेख जमा करने पर उनके खोने का खतरा है। संघ के प्रदेश मंत्री डॉ. आरपी मिश्र का कहना है कि शिक्षकों के शैक्षणिक अभिलेखों/प्रमाण पत्रों की जांच संबंधित बोर्ड और विश्वविद्यालय द्वारा की जानी है। डीआई ओएस के स्तर पर मूल अभिलेख जमा कराने का कोई औचित्य ही नहीं है।

Tuesday, June 2, 2020

स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित करने की उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने उठाई मांग

स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित करने की उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने उठाई मांग।


स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित करने की उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने उठाई मांग।


स्कूलों में ग्रीष्मावकाश घोषित करने की मांग

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश को लेकर शिक्षा निदेशक माध्यमिक से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। महामंत्री लालमणि द्विवेदी का कहना है कि निदेशक द्वारा प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में 21 मई से 30 जून 2020 तक ग्रीष्मावकाश घोषित है। इस आदेश में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।






 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Friday, May 29, 2020

माध्यमिक : प्रदेश सरकार के खिलाफ शिक्षकों ने रखा उपवास, सरकार के रवैये और नीतियों से आक्रोशित हैं शिक्षक

माध्यमिक : प्रदेश सरकार के खिलाफ शिक्षकों ने रखा उपवास, सरकार के रवैये और नीतियों से आक्रोशित हैं शिक्षक।



प्रदेश सरकार के खिलाफ शिक्षकों ने रखा उपवास

प्रयागराज : माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के आह्वान पर शिक्षकों ने गुरुवार को अपने आवास पर उपवास रखा। उपवास रख शिक्षकों ने शिक्षकों के प्रति प्रदेश सरकार के तानाशाही रवैये एवं शोषणकारी नीतियों का विरोध किया। शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय, जिला मंत्री अनुज कुमार पांडेय, प्रदेश मंत्री कुंज बिहारी मिश्रा, मंडलीय मंत्री जगदीश प्रसाद ने उपवास रखा। शिक्षक नेताओं ने कहा कि शिक्षकों के शोषण एवं दमन का कार्य लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में हो रहा है। वेतन काटने के पत्र निकाले जा रहे हैं। फतेहपुर सहित कई अन्य जिलों से भी ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं ।

ऑनलाइन शिक्षा का विरोध, नौ को देंगे ज्ञापन

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) की ओर से 9 जून को सभी जिलों में सीएम को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन दिया जाएगा। संगठन के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने बताया की दिन में 11 बजे जिलाध्यक्ष की अगुवाई में चार शिक्षक डीआईओएस से मिलकर ज्ञापन देंगे।


इस ज्ञापन के जरिए ऑनलाइन/ वर्चुअल शिक्षा के आदेश को वापस लेते हुए शिक्षाविदों से विचार-विमर्श कर समस्त विद्यार्थियों को आच्छादित करने वाली वास्तविक शिक्षा की योजना बनाने, शैक्षिक सत्र को एक जुलाई से 30 जून करने, महंगाई भत्ते और नगर प्रतिकर भत्ते को समाप्त करने का आदेश वापस लेने, शिक्षकों के ऑनलाइन स्थानांतरण आदेश में दिए गए कुछ प्रावधानों को समाप्त करने, वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों को कोरोना संकट काल में आर्थिक मदद देने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।






 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Sunday, May 10, 2020

जान जोखिम में डालकर न करें मूल्यांकन, संगठनों ने कहा, जब सीबीएसई घर बैठे करवा रहा है तो यूपी बोर्ड क्यों नहीं

जान जोखिम में डालकर न करें मूल्यांकन, संगठनों ने कहा, जब सीबीएसई घर बैठे करवा रहा है तो यूपी बोर्ड क्यों नहीं

यूपी बोर्ड कार्य बहिष्कार पर अड़े, आज से मूल्यांकन


प्रयागराज : कार्य बहिष्कार के आह्वान के बीच यूपी बोर्ड की 10वीं और12वीं परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन जिले के 10 स्कूलों में मंगलवार से शुरू होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने कहा है कि परीक्षकों के नियुक्ति पत्र ही उनके पास के रूप में मान्य होंगे। सभी मूल्यांकन केंद्रों को सेनिटाइज करा लिया गया है। केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सेनिटाइजर, साबुन की व्यवस्था की गई है। मास्क भी उपलब्ध कराए गए हैं।


उप नियंत्रकों, उप प्रधान परीक्षकों, शिक्षकों व सहयोगी कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का पालन करेंगे। वहीं माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने निर्णय लिया है कि मंगलवार से प्रारंभ हो रहे केंद्रीय मूल्यांकन में शामिल नहीं होंगे। शिक्षकों से भी अपील कर रहे हैं कि वह अपनी जान को जोखिम में डालकर मूल्यांकन न करें। जिलाध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय और मंत्री अनुज कुमार पांडेय ने कहा कि अगर अपने स्वास्थ्य और जीवन रक्षा के लिए मूल्यांकन न करने पर अगर शासन कोई कार्यवाही करेगा तो संगठित शक्ति के बल पर उस कार्यवाही से अपनी रक्षा करेंगे।


--------- --------- -------- ---------- -------- ------

ऑरेंज जोन में भी यूपी बोर्ड की कॉपियां जांचे जाने के निर्णय के खिलाफ उतरे शिक्षक व संगठन, घर से मूल्यांकन कराने की मांग। 


प्रयागराज : ऑरेंज जोन में भी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियां जाने के सरकार के निर्णय के विरोध में शिक्षक उतर आए हैं। शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी ने उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को रविवार को पत्र लिखकर सीबीएसई की तरह कॉपियां शिक्षकों के घर भेजकर मूल्यांकन कराने की मांग की है। 


लिखा है कि स्कूलों में मूल्यांकन का निर्णय निश्चित रूप से शिक्षकों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। ग्रीन जोन के जिन जनपदों में 5 मई से मूल्यांकन हो रहा है वहां सामाजिक दूरी व उचित साफ-सफाई की व्यवस्था मानक के अनुरूप नहीं है। इसलिए पूरे प्रदेश में केंद्रीय मूल्यांकन रोककर कॉपियां शिक्षकों के घर भेजने के लिए उचित कार्रवाई का निर्देश देने की कृपा करें। जिससे मूल्यांकन भी हो जाए और शिक्षकों में अपने स्वास्थ्य व जीवन की सुरक्षा के प्रति आशंका भी समाप्त हो जाए। 



माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने भी ग्रीन, ऑरेंज, रेड सभी जोन में मूल्यांकन अविलंब स्थगित करके सीबीएसई की तरह उत्तर पुस्तिकाएं शिक्षकों के घर भेजकर मूल्यांकन कराने पर पुनर्विचार करें। ठकुराई गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष मुहर्रम अली की अध्यक्षता में हुई बैठक में जुलाई से नया शैक्षिक सत्र शुरू करने का आदेश जारी करने की मांग की गई। एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के प्रवक्ता अनुपम परिहार का कहना है कि केंद्रीय मूल्यांकन का निर्णय शिक्षकों, कर्मचारियों तथा शिक्षा अधिकारियों के अधिकारों का हनन करता है।


बारह से मूल्यांकन के लिए शिक्षकों को बुलाया प्रयागराज। केपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. केपी सिंह और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. इन्दु सिंह ने 16 व 17 मार्च को मूल्यांकन कर चुके शिक्षकों को 12 मई सुबह 10 बुलाया है। यदि कोई शिक्षक या उप प्रधान परीक्षक हॉटस्पॉट क्षेत्र में निवास करता है तो डॉ.योगेन्द्र सिंह के मोबाइल नंबर 7081209614 और डॉ. इन्दु सिंह के मोबाइल नंबर 7607474355 9452818481 पर 11 मई तक सूचना दे सकता है।


------- -------- -------–------------  -------

सीबीएसई की तर्ज पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य घर से कराये जाने की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने लिखा पत्र








Friday, February 7, 2020

माध्यमिक : लंबित मांगो को लेकर शिक्षकों ने निदेशालय पर किया प्रदर्शन

माध्यमिक : लंबित मांगो को लेकर शिक्षकों ने निदेशालय पर किया प्रदर्शन।










 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।