DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label माध्यमिक शिक्षा परिषद. Show all posts
Showing posts with label माध्यमिक शिक्षा परिषद. Show all posts

Thursday, May 16, 2024

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने किया बदलाव, 7:30 बजे से 3:30 बजे तक चलेंगे माध्यमिक स्कूल

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने किया बदलाव, 7:30 बजे से 3:30 बजे तक चलेंगे माध्यमिक स्कूल


अब माध्यमिक विद्यालयों में एक शैक्षिक वर्ष में 1200 घंटे शैक्षिक कार्य होगा। जबकि पूर्व 1100 ही पढ़ाई होती थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 100 घंटे शैक्षिक कार्य के समय में बढ़ोतरी की है। विद्यालय 220 दिन अवश्य खुले रहेंगे।

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि विद्यालय एक शैक्षिक वर्ष में कम से कम 220 कार्य दिवसों में खुला रहेगा। इसमें परीक्षाएं और पठन पाठन के कार्य भी शामिल रहेगा। प्रतिदिन विद्यालय में कम से कम छह घंटे शिक्षण कार्य अनिवार्य होगा। इस समय में प्रार्थना सभा एवं मध्यावकाश का समय भी शामिल रहेगा।


विद्यालय में 40-40 मिनट के आठ वादन चलाए जाएंगे। बीच में 25 मिनट का मध्यावकाश होगा। अपरिहार्य कारणों से अगर विद्यालय बंद किए जाते हैं तो अवशेष घंटों की पूर्ति आगे विद्यालय खुलने की अवधि में घंटों की सीमा बढ़ाकर पूरा की जा सकेगी।

 शासन की तरफ से उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 में संशोधन किया गया है। संशोधित आदेश पत्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से प्राप्त हुआ है। विद्यालयों को नए नियमों की जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।


सुबह 7.30 बजे से खुलेगा विद्यालय

नए नियम के अनुसार एक अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालय सुबह 7.30 बजे खुलेंगे। 15 मिनट प्रार्थना सभा के बाद पहली क्लास 7.45 बजे से शुरू होगी। मध्यावकाश 10.25 से 25 मिनट के लिए होगा। 10.50 बजे पांचवीं क्लास प्रारंभ होगी। डेढ़ बजे तक आठवीं क्लास समाप्त हो जाएगी। सभी घंटे 40-40 मिनट के होंगे। वहीं एक अक्तूबर से 31 मार्च तक विद्यालयों के खुलने का समय सुबह 9.30 बजे से होगा 15 मिनट की प्रार्थना सभा के बाद पहली क्लास सुबह 9.45 बजे से शुरू होगी। मध्यावकाश 12.25 बजे से 25 मिनट के लिए होगा। पांचवीं क्लास 12.50 बजे से शुरू होगी और आठवीं क्लास 3.30 बजे तक चलेगी।

Sunday, January 14, 2024

पुरुष निरीक्षक नहीं ले सकेंगे बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी, बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किए निर्देश

पुरुष निरीक्षक नहीं ले सकेंगे बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी, बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जारी किए निर्देश


लखनऊ। 22 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने डीआईओएस को निर्देश जारी किए हैं।


इसमें कहा गया है कि जिस विषय की परीक्षा होगी, उस दिन उस विषय के शिक्षकों की आंतरिक निरीक्षण दस्ते में ड्यूटी नहीं लगेगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले ही परीक्षार्थी की सघन जांच के लिए शिक्षकों के दस्ते का गठन किया जाए। आंतरिक निरीक्षण दल में एक महिला शिक्षिका समेत तीन सदस्य होंगे। पुरुष सदस्य बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी नहीं लेंगे।


बोर्ड परीक्षा अवधि तक सभी केंद्र अधीक्षकों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के अधिकार दिए गए हैं। वह इसका प्रयोग कर परीक्षा को नकलविहीन व निर्विघ्न तरीके से आयोजित कराना सुनिश्चित करेंगे। इस साल पहली बार माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी क्षेत्रीय केंद्रों में भी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। जबकि प्रयागराज व लखनऊ स्थित निदेशालय से भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी।