DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label वेतन वृद्धि. Show all posts
Showing posts with label वेतन वृद्धि. Show all posts

Thursday, September 4, 2025

विवि और एडेड डिग्री कॉलेज शिक्षकों को नोशनल वेतन वृद्धि का लाभ, 30 जून व 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

विवि और एडेड डिग्री कॉलेज शिक्षकों को नोशनल वेतन वृद्धि का लाभ, 30 जून व 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों को मिलेगा लाभ


लखनऊ। राज्य विवि और अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मियों को भी एक नोशनल वेतन वृद्धि (काल्पनिक वेतन वृद्धि) का लाभ दिया जाएगा। जो शिक्षक व कर्मी 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर होंगे उनकी पेंशन तथा ग्रेच्युटी की गणना एक नोशनल वेतन वृद्धि के साथ की जाएगी।


इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग की विशेष सचिव निधि श्रीवास्तव ने शासनादेश जारी कर दिया है। उन्होंने सभी राज्य विवि व निदेशक उच्च शिक्षा को पत्र भेजकर इसका पालन करने को कहा है। अब तक किसी शिक्षक की सेवानिवृत्ति की तिथि 30 जून या 31 दिसंबर है और उसके ठीक अगले दिन यानी एक जुलाई व एक जनवरी को उसकी वेतन वृद्धि होनी हो तो इसका लाभ उन्हें नहीं मिल पाता था।

अब यह लाभ उन्हें नोशनल वेतन वृद्धि के रूप में मिलेगा। जिन कर्मियों ने एक जनवरी 2006 के बाद और शासनादेश जारी होने से पहले 30 जून को रिटायरमेंट ले लिया है वे भी लाभ के दायरे में आएंगे। हालांकि, उन्हें सिर्फ तात्कालिक लाभ मिलेगा एरियर नहीं मिलेगा।

यही नियम एक जनवरी 2016 के बाद रिटायर हुए उन कर्मियों पर भी लागू होगा जिनकी रिटायरमेंट तिथि 30 जून या 31 दिसंबर रही और उनकी वेतनवृद्धि एक जुलाई या एक जनवरी को तय थी। यह आदेश एक जनवरी 2006 से लागू वेतन नि समिति (2008) की संस्तुति के आधार पर लागू किया गया है। उच्च शिक्षा में लागू होने से हजारों शिक्षकों को लाभ मिलेगा।

Thursday, July 31, 2025

प्रतिकूल प्रविष्टि मिलने की दशा में नहीं रोकी जाएगी वेतन वृद्धि

प्रतिकूल प्रविष्टि मिलने की दशा में नहीं रोकी जाएगी वेतन वृद्धि


Thursday, October 24, 2024

शिक्षकों की सेवानिवृत्ति तिथि 30 जून करने की मांग, नहीं मिल पा रहा वेतन वृद्धि का लाभ

शिक्षकों की सेवानिवृत्ति तिथि 30 जून करने की मांग, नहीं मिल पा रहा वेतन वृद्धि का लाभ 


लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में सेवानिवृत्ति की तिथि पूर्व की भांति 30 जून करने की मांग की गई है। जो वर्तमान में 31 मार्च (सत्र के अंत में) है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने इसके लिए प्रदेश सरकार को पत्र भेजा है। 


एसोसिएशन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी विनीत कुमार सिंह ने कहा कि सत्र 2013-14 तक परिषदीय शिक्षक 30 जून को रिटायर होते थे। क्योंकि उस समय सत्र एक जुलाई से 30 जून तक चलता था। सत्र 2014-15 से सत्र 31 मार्च को समाप्त होने लगा। इससे अब परिषदीय शिक्षक 31 मार्च को सेवानिवृत हो जाते हैं।

 यही वजह है कि इस तिथि व सत्र के बाद के शिक्षकों को नोशनल वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसे में राज्य कर्मचारियों की भांति शिक्षकों की सेवानिवृत्ति तिथि 30 जून रखी जाए। 

Sunday, September 29, 2024

माध्यमिक के शिक्षक/ शिक्षणेत्तर कर्मियों को नोशनल इंक्रीमेंट जुड़ते हुए पेंशन और ग्रैच्युटी का लाभ दिए जाने का आदेश जारी

यूपी के डेढ़ लाख सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मियों को वेतनवृद्धि का लाभ

पहली जुलाई से मूल वेतन के तीन प्रतिशत की वृद्धि, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, पारिवारिक पेंशनरों को भी इसका लाभ मिलेगा।


लखनऊ। वर्ष 2006 से 2014 के बीच 30 जून को रिटायर हुए प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मियों को नोशनल वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। इसके तहत संबंधित अवधि (नौ वर्षों) के दौरान 30 जून को रिटायर हुए शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मियों को पहली जुलाई से उनके मूल वेतन का तीन प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। इससे प्रतिमाह डेढ़ से चार हजार रूपये तक इनके पेंशन बढ़ जायेंगे। पारिवारिक पेंशनरों को भी इसका लाभ मिलेगा।

इस संबंध में शासन के आदेश पर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश का वास्तविक लाभ 12 जून 2024 से मिलेगा और इससे जुड़े किसी भी प्रकार के एरियर का कोई भुगतान नहीं होगा। आदेश के अनुसार यह नई व्यवस्था पहली जनवरी 2006 से प्रभावी छठा वेतन आयोग के अनुक्रम में लागू की गई है। आयोग की संस्तुति थी कि वार्षिक वेतन वृद्धि पहली जुलाई से दी जायेगी। ऐसे में शिक्षक हों या शिक्षणेत्तर कर्मचारी दोनो को ही इसका लाभ मिलेगा बस शर्त यह है कि 30 जून से अगले 30 जून के मध्य न्यूनतम छह माह (180 दिन) काम किया हो।

कोर्ट का था निर्देश
रिटायर शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों को एक नोशनल वेतनवृद्धि जोड़ते हुए पेंशन एवं ग्रेच्युटी का लाभ दिए जाने का आदेश बीते 23 अप्रैल को इलाहाबाद उच्चन्यायालय की लखनऊ पीठ ने जारी की थी। इसी परिप्रेक्ष्य में पहले शासन फिर शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है।

पूर्व में 30 जून को ही रिटायर होते थे शिक्षक
पूर्व में पहली जुलाई से 30 जून तक शैक्षिक सत्र होता था लिहाजा शिक्षकों को पूरे सत्र का लाभ मिलता था और वे 30 जून को ही रिटायर होते थे। यह व्यवस्था वर्ष 2014 तक चली। 31 मार्च 2015 से शैक्षिक सत्र पहली अप्रैल से प्रारम्भ होने लगा। एक जनवरी 2016 से सातवां वेतन आयोग की संस्तुतियां लागू हुई उसमें शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए पहली जुलाई और पहली जनवरी को वर्ष में दो बार वेतन वृद्धि की व्यवस्था लागू हो गई।

संगठनों ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने इस आदेश का स्वागत किया है। संगठन के वरिष्ठ शिक्षक नेता ओम प्रकाश त्रिपाठी का कहना है कि उनका संगठन लम्बे समय से इसकी मांग कर रहा था। अब सरकार ने उसे पूरा किया है।

ग्रेच्यूटी पर भी लाभ
33 साल की सेवा पर साढ़े सोलह महीने का मूल वेतन तथा महंगाई भत्ते की राशि को जोड़कर जो धनराशि होती है वह ग्रेच्यूटी की राशि होती है। ऐसे में साढ़े सोलह माह के एक वेतन वृद्धि के आधार पर ग्रेच्यूटी की राशि भी बढ़ जायेगी जिसका लाभ पेंशनरों को अलग से मिलेगा। शिक्षक 60 वर्ष पर रिटायर होते हैं उन्हें ही ग्रेच्यूटी लाभ मिलता है लिहाजा वेतन वृद्धि व ग्रेच्यूटी की राशि में वृद्धि का लाभ भी 60 वर्ष पर सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों को मिलेगा।



माध्यमिक के शिक्षक/ शिक्षणेत्तर कर्मियों को नोशनल इंक्रीमेंट जुड़ते हुए पेंशन और ग्रैच्युटी का लाभ दिए जाने का आदेश जारी

Tuesday, September 24, 2024

2700 शिक्षकों की वेतनवृद्धि लटकाने पर 82 BEO पर कार्रवाई की लटकी तलवार, नोटिस जारी कर मांगी गई अमल रिपोर्ट

2700 शिक्षकों की वेतनवृद्धि लटकाने पर 82 BEO पर कार्रवाई की लटकी तलवार, नोटिस जारी कर मांगी गई अमल रिपोर्ट


🔴 27 सौ शिक्षकों का मामले को लटका रखा है
🔴 शिक्षकों के वेतन वृद्धि को रोकने का मामला
🔴 जुलाई से ही बढ़ना था वेतन, अब तक नहीं बढ़ा
🔴 हर महीने की पांच तारीख को देनी होगी अमल रिपोर्ट


24 सितम्बर 2024
लखनऊ । शिक्षकों के वेतन वृद्धि को रोकने वाले 82 बीईओ पर निलंबन की तलवार लटक गई है। शासन ने ऐसे सभी बीईओ (खण्ड शिक्षा अधिकारी) के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है, जिन्होंने एक जिले से दूसरे जिले में स्थान्तरित होकर गए 2700 शिक्षकों की वेतन वृद्धि संबंधी मामले को अब तक लटका कर रखा है।

दरअसल विधान परिषद में शिक्षक दल के नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने इस मामले को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाते हुए तत्काल शिक्षकों के वेतन वृद्धि के आदेश जारी कराने की मांग की थी। मुख्यमंत्री सचिवालय ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल अद्यतन जानकारी मांगी थी। इसी परिप्रेक्ष्य में शासन ने विभाग से इसकी विस्तृत जानकारी तलब की।

विभाग ने जब संबंधित बीईओ से पूछताछ की तो ज्यादातर बीईओ ने वेतन वृद्धि संबंधी पत्रावलियों को लंबित रहने का मुख्य कारण रिकॉर्ड मिलान न हो पाने को बताया। शासन ने उनके इस तर्क से असहमति जताते हुए कहा कि सभी की सेवा पुस्तिकाएं ऑनलाइन हैं, लिहाजा इस जवाब को कतई संतोषजनक नहीं माना जा सकता। ऐसे में शासन ने नई नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर संबंधित सभी बीईओ से जवाब मांगने के निर्देश दिए हैं। 

बताया जाता है कि साल भर से अधिक समय तक चली लंबी प्रक्रिया के बाद पिछले वर्ष सरकार ने प्राइमरी स्कूलों के 2700 शिक्षकों का बीते जून माह में एक जिले से दूसरे जिले में परस्पर तबादला किया था। नियमानुसार जुलाई में ऐसे सभी शिक्षक जिनके खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्रवाई लम्बित नहीं है, उन्हें वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाता है। स्थानांतरित होकर नए जिलों में पहुंचे शिक्षकों का वेतन वृद्धि जुलाई तो क्या अगस्त के वेतन में भी जुड़कर नहीं आई, जिससे शिक्षकों के बीच बेचैनी बढ़ी।

उन्होंने इस बारे में खण्ड शिक्षा अधिकारियों से पूछताछ शुरू की। कुछ ने तो इसके लिए अपने क्षेत्र के खण्ड शिक्षा अधिकारी को आवेदन पत्र तक दिया लेकिन आनाकानी जारी रही। अलबत्ता कुछ खण्ड शिक्षा अधिकारियों की ओर से यह जवाब भी मिला है कि अभी शिक्षकों के रिकार्ड का मिलान किया जा रहा है।


शिक्षकों की वेतन वृद्धि लटकाने वाले 82 बीईओ को कार्यवाई की नोटिस

लखनऊ : शिक्षकों की वेतन वृद्धि लटकाने के मामले में 82 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। परिषदीय प्राथमिक स्कूलों व उच्च प्राथमिक स्कूलों के करीब 2,700 शिक्षकों की वेतन वृद्धि जुलाई से ही होनी थी लेकिन दस्तावेज के मिलान व अन्य अडंगा लगाकर यह उनकी वेतन वृद्धि अभी तक रोके हुए हैं। ऐसे में शासन में शिकायत होने के बाद अब इनके खिलाफ नोटिस जारी की गई है और आगे निलंबन की तलवार इन पर लटक गई है। 

विधान परिषद में शिक्षक दल के नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी की ओर से इस मामले पर मुख्यमंत्री कार्यालय से शिकायत की थी कि शिक्षकों को वेतन वृद्धि का करीब 2,700 शिक्षकों की नहीं हो पाई वेतन वृद्धि लाभ नहीं मिल पा रहा। एक जिले है से दूसरे जिले में परस्पर स्थानांतरित होकर गए शिक्षकों को यह लाभ देने में सत्यापन के नाम पर परेशान किया जा रहा है और मामला लटकाया जा रहा है। 

फिलहाल बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इस पर संबंधित जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई तो दस्तावेज का सत्यापन न हो पाना मुख्य कारण बताया गया। सेवा पुस्तिकाएं आनलाइन होने के कारण यह जवाब संतोषजनक नहीं माना गया।



अन्तर्जनपदीय तबादला होकर आए शिक्षकों को अब वेतन वृद्धि का इंतजार

सर्विस बुक ऑनलाइन इंक्रीमेंट , फिर भी लगाने में आनाकानी कर रहे बीईओ

09 सितंबर 2024
लखनऊ : डेढ़ साल चली लंबी प्रक्रिया के बाद दूसरे जिलों से तबादला होकर आए बेसिक शिक्षकों को अभी तक इंक्रीमेंट का इंतजार कर रहे हैं।


जून में प्रदेश के करीब 2,700 शिक्षकों के अंतरजनपदीय म्यूचुअल तबादले पूरे हो गए थे। जुलाई में सबका इंक्रीमेंट लगता है। तबादला होकर आए शिक्षकों का अगस्त तक का वेतन आ गया लेकिन इंक्रीमेंट लगकर नहीं आया। 


कई शिक्षकों ने अप्लीकेशन लिखकर इंक्रीमेंट लगाने की मांग की है। इसके बावजूद बीईओ इसमें आनाकानी कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि बीईओ जिस जिले से आए हैं, वहां से रेकॉर्ड का मिलान करने की बात कह रहे हैं जबकि सभी शिक्षकों की सर्विस बुक ऑनलाइन हैं। तुरंत सभी रेकॉर्ड का मिलाने किया जा सकता है। 


बाराबंकी से लखनऊ के माल ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय लोधई में शिक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि वह बीईओ को अप्लीकेशन भी लिख चुके हैं लेकिन अभी तक इंक्रीमेंट नहीं लगा। बहराइच से गोंडा के प्राथमिक विद्यालय कुंडरी खेमपुर में तबादला होकर आए शिक्षक पवन मिश्र और रचना राय ने भी बताया कि अभी तक उनका इंक्रीमेंट नहीं लगा। अभी उनके रेकॉर्ड मंगाकर मिलान करने की बात अधिकारी कह रहे हैं। 


बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि स्पष्ट निर्देश हैं कि जुलाई में सभी का इंक्रीमेंट लग जाना चाहिए। यदि कहीं से भी इस तरह की शिकायत है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Thursday, March 7, 2024

नियम विरुद्ध ढंग से वेतन तथा वेतनवृ‌द्धि रोके जाने के सम्बन्ध में जूनियर शिक्षक संघ हुआ मुखर, बेसिक शिक्षा परिषद को पत्र लिख जताई आपत्ति

नियम विरुद्ध ढंग से वेतन तथा वेतनवृ‌द्धि रोके जाने के सम्बन्ध में जूनियर शिक्षक संघ हुआ मुखर, बेसिक शिक्षा परिषद को पत्र लिख जताई आपत्ति