DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label शाहजहांपुर. Show all posts
Showing posts with label शाहजहांपुर. Show all posts

Tuesday, December 23, 2025

शाहजहांपुर के BEO व ARP पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, स्कूल से गैरहाजिर रहने पर मामले को निपटाने के लिए मांगे थे रुपये

शाहजहांपुर के BEO व ARP पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, स्कूल से गैरहाजिर रहने पर मामले को निपटाने के लिए मांगे थे रुपये


शाहजहांपुर। बरेली की एंटी करप्शन टीम ने कलान के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) सतीश कुमार मिश्रा व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) सुशील सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। दोनों ने स्कूल से गैरहाजिर रहने के मामले को निपटाने के लिए एक शिक्षक से रिश्वत मांगी थी।


मथुरा के थाना राया के मोहल्ला पठानपाड़ा निवासी डब्ल्यू कुमार कलान विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। गत दिनों बीईओ के निरीक्षण में स्कूल से गैरहाजिर मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया था। आरोप है कि मामले को निस्तारित करने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की गई। 

डब्ल्यू कुमार ने मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली से की। सोमवार को टीम के प्रभारी जितेंद्र सिंह कलान पहुंचे। दोपहर 2:13 बजे डब्ल्यू कुमार ने जैसे ही धनराशि दी, एंटी करप्शन टीम ने बीईओ व एआरपी को दबोच लिया। उन्हें कार में बैठाकर कटरा थाने ले जाया गया। आरोपियों के खिलाफ मीरानपुर कटरा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 




Monday, December 2, 2024

यूनिफॉर्म में परिषदीय बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की नई पहल: बेसिक शिक्षकों की मांग हर जिले में लागू हो शाहजहांपुर का मॉडल

यूनिफॉर्म में परिषदीय बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की नई पहल: बेसिक शिक्षकों की मांग हर जिले में लागू हो शाहजहांपुर का मॉडल  


शाहजहांपुर । उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को यूनिफॉर्म में स्कूल भेजने के लिए प्रशासन ने एक प्रेरक और सख्त कदम उठाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. अपराजिता सिंह ने साफ किया है कि यूनिफॉर्म में न आने वाले बच्चों के अभिभावकों को राशन वितरण में रोक लगाई जाएगी। यह कदम शिक्षा और बच्चों की बेहतरी के लिए उठाया गया है।  


यूनिफॉर्म का उद्देश्य
सरकार ने बच्चों के लिए यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूते और मोजे खरीदने हेतु 1200 रुपये सीधे डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में भेजे हैं। यूनिफॉर्म का उद्देश्य न केवल बच्चों को सर्दी से बचाना है, बल्कि उनकी पहचान और अनुशासन को भी बढ़ावा देना है। इसके बावजूद, सर्दी में बच्चों को बिना उचित यूनिफॉर्म के स्कूल आने की शिकायतें मिल रही थीं।  


कैसे काम करेगा यह मॉडल?
सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने निर्देश दिया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर बच्चे पूरी यूनिफॉर्म में स्कूल नहीं आते, तो संबंधित अभिभावकों की सूची बनाकर कोटेदारों को दी जाएगी। इसके बाद इन परिवारों को मुफ्त राशन का लाभ नहीं मिलेगा। यह निर्णय स्कूल निरीक्षण और अभिभावकों को जागरूक करने के बाद लिया गया है।  


शिक्षा और जिम्मेदारी का संदेश
यह पहल शिक्षा के महत्व और अभिभावकों की जिम्मेदारी को रेखांकित करती है। सरकार द्वारा प्रदान किए गए धन का उपयोग बच्चों की मूलभूत आवश्यकताओं पर होना चाहिए। यूनिफॉर्म के अभाव में बच्चे न केवल ठंड का सामना करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास में भी कमी महसूस करते हैं।  


हर जिले के लिए प्रेरणा
शाहजहांपुर की यह पहल अन्य जिलों के लिए एक प्रेरणा बन सकती है। अगर हर जिले में इस मॉडल को अपनाया जाए तो:  

- बच्चों की उपस्थिति में सुधार होगा।  

- यूनिफॉर्म पहनने से बच्चों में अनुशासन और समानता का भाव बढ़ेगा।  

- अभिभावक सरकारी सहायता का सही उपयोग करेंगे।  

- सरकारी योजनाओं के उद्देश्य को सही दिशा मिलेगी।  


प्रशासन और शिक्षकों की भूमिका
इस पहल को सफल बनाने के लिए प्रशासन और शिक्षकों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।  

- अभिभावकों को लगातार जागरूक करें।  

- यूनिफॉर्म के महत्व और बच्चों के स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव को समझाएं।  

- स्कूल निरीक्षण को नियमित करें।  


सीडीओ का संदेश 
सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने कहा, "यूनिफॉर्म बच्चों के लिए केवल कपड़ा नहीं, बल्कि उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य की सुरक्षा का प्रतीक है। यह पहल बच्चों को ठंड से बचाने और उनके आत्मसम्मान को बढ़ाने के लिए है। अभिभावकों को अपने बच्चों की जिम्मेदारी को समझना होगा।"

  
शाहजहांपुर का यह कदम न केवल बच्चों के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित करेगा, बल्कि अभिभावकों में भी जिम्मेदारी का भाव जगाएगा। अन्य जिलों को भी इस पहल को अपनाना चाहिए, जिससे शिक्षा और बच्चों की बेहतरी के लिए सरकार की योजनाएं पूरी तरह सफल हो सकें। यूनिफॉर्म में बच्चे, शिक्षित और आत्मविश्वास से भरे बच्चे।

Thursday, September 1, 2022

प्राथमिक शिक्षक संघ के मामले को लेकर DGSE से मार्गदर्शन मांगने वाले शाहजहांपुर के बीएसए ने विवाद का खुद ही निकाल लिया हल, देखें जारी नया कार्यालय आदेश

प्राथमिक शिक्षक संघ के मामले को लेकर DGSE से मार्गदर्शन मांगने वाले शाहजहांपुर के बीएसए ने विवाद का खुद ही निकाल लिया हल, देखें जारी नया कार्यालय आदेश 


New Update 

लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के दो-दो दावेदार होने के मामले में महानिदेशक स्कूल शिक्षा से मार्गदर्शन मांगने वाले शाहजहांपुर के बीएसए ने विवाद का हल खुद ही निकाल लिया है।

उन्होंने संघ के एक गुट को उसके द्वारा दोबारा प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर सही मान लिया है और पत्र जारी कर इसके पहले के सभी कार्यवाहियों को शून्य घोषित कर दिया है। 


देखें आदेश 👇




बीएसए शाहजहांपुर ने महानिदेशक से पूछा, प्राथमिक शिक्षक संघ के किस धड़े को दें मान्यता? 


लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के दो दावेदारों के विवाद का मामला महानिदेशक स्कूल शिक्षा के पास पहुंचा है। शाहजहांपुर जिला कार्यकारिणी की मान्यता को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद वहां के बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने डीजी को पत्र भेजकर पूछा है कि दोनों में से किस दावेदार के संघ को मान्यता दी जाए पत्र में दोनों पक्षों के साक्ष्यों व तकों का भी उल्लेख किया गया है। 


पत्र में कहा गया है कि उप रजिस्ट्रार, फर्म सोसाइटी एवं जानकारी के तहत शिक्षक भवन रिसालदार पार्क लखनऊ के पते पर रजिस्टर्ड संस्था के कार्यसमिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा व महामंत्री संजय सिंह ने जिला कार्यकारिणी के नाम बताए हैं। उनमें शाहजहापुर में जिलाध्यक्ष उच्च प्राथमिक विद्यालय लखनपुर के सहायक अध्यापक संजय सिंह को जिलाध्यक्ष व प्रधान अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी देवेश वाजपेयी को जिला मंत्री बताया गया है। साथ ही इनके चिट्स, लखनऊ से मांगी गई नेतृत्व में निर्वाचित कार्यसमिति को मान्यता देने के लिए कहा गया है।


वहीं इसके विरोध में संगठन का खुद जिलाध्यक्ष होने की बात कह रहे ऋषिकांत पांडेय ने उच्च न्यायालय में मामला लंबित होने व मुख्य सचिव कार्यालय के एक पत्र का हवाला दिया है। यही नहीं ऋषिकांत पांडेय को संगठन का जिलाध्यक्ष नामित करने का पत्र इसी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने जारी किया है। ऐसे में दोनों प्रदेश अध्यक्षों में किसकी कार्यकारिणी को मान्यता दी जाए? उधर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने इस मुद्दे का परीक्षण कराने की बात कही है।





शाहजहांपुर में शिक्षक संघ की नहीं थम रही रार, डीएम को सौंपा ज्ञापन


शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ को सही गलत को लेकर चल रहे विवाद में सोमवार को फिर से दूसरे प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारियों, शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि संगठन विवाद को लेकर मामला उच्च न्यायालय में लंबित चल रहा है। उसके बाद भी बीएसए द्वारा असंवैधानिक रूप से संगठन के निर्वाचन व कार्यवाही रोकने संबंधी पत्र निरस्त किए जाने का आदेश दे दिया गया, जोकि न्यायोचित नहीं है। 


संघ का विवाद न्यायालय में चल रहा है उसमें किसी भी विभाग को हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। साथ ही संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि गलत तरीके से दूसरे शिक्षक संघ ने रजिस्ट्रेशन कराया है जिसकी जांच हो। जब मामला न्यायालय में विचाराधीन है तो उस पर बीएसए द्वारा किए गए आदेश को निरस्त कराया जाए। तत्पश्चात शिक्षक संघ बीएसए सुरेन्द्र सिंह रावत से जाकर उनके कार्यालय में मिला और आदेश निरस्त स्थगित कराए जाने की मांग रखी। जिस पर बीएसए ने पुनः डिप्टी रजिस्ट्रार से वार्ता कर समस्या समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित, सुनील मौर्या, भूपेंद्र सिंह चौहान, आदि मौजूद रहे।


शिक्षक संघ का एक गुट सोमवार को मिलने के लिए आया था, जिसको लेकर पुनः डिप्टी रजिस्ट्रार से वार्ता की जाएगी। जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
सुरेंद्र सिंह रावत, बीएसए।





विकास खंडों में संघ की कार्रवाई पर लगाई रोक, दूसरे धड़े से मांगा स्पष्टीकरण


शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के दो गुटों द्वारा लगातार दावेदारी के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा डिप्टी रजिस्ट्रार उत्तर प्रदेश से असली प्राथमिक शिक्षक संघ की आख्या मांगी गई। जिसमें शर्मा गुट को डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा असली उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बताते हुए प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं प्रांतीय महामंत्री संजय सिंह को बताया गया। 

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह द्वारा संघ के पांडे गुट को लेटर के दुरुपयोग के संबंध में जिला अध्यक्ष ऋषि कांत पांडे को स्पष्टीकरण एक सप्ताह में देने का आदेश करते हुए सभी विकास खंडों सहित समस्त कार्रवाई को रोकने का चेतावनी पत्र जारी किया गया।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा जिला अध्यक्ष संजय सिंह एवं जिला मंत्री देवेश बाजपेई द्वारा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के लेटर पैड पर ऋषि कांत पांडे एवं विनीत गंगवार द्वारा क्रमश: जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री के रूप में हस्ताक्षर किए गए, जो फर्जी हैं, इसलिए इन पर कार्रवाई की मांग की गई थी। 


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह द्वारा आपत्ति प्राप्त होने पर पर असली एवं नकली का सत्यापन करने हैं। डिप्टी रजिस्ट्रार को पत्र लिखा गया जिसमें उन्होंने अवगत कराया था। प्राथमिक शिक्षक संघ जिसका पंजीकरण संख्या 1160 दिनांक 28 फरवरी 1967 एवं पत्रावली संख्या 1-16852 है, कार्य समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा तथा महामंत्री संजय सिंह है। पंजीकृत कार्यसमिति की वर्ष 2020-21 की प्रतिलिपि भेजते हुए बताया गया कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा द्वारा जिला कार्यसमिति को मान्यता प्रदान की जाती है। इसलिए जनपदीय का समिति के पदाधिकारियों के संबंध में संघ की पंजीकृत समिति के अध्यक्ष महामंत्री संस्था के कार्यालय 87 बटा 9 शिक्षक भवन रिसालदार पार्क लाल कुआं लखनऊ से जानकारी करने की बात कही गई। 


उक्त पत्र के जवाब में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डा. दिनेश चंद शर्मा ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर बताया कि संघ की शाहजहांपुर शाखा संजय सिंह सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय लखनपुर विकास क्षेत्र कलान जिला अध्यक्ष हैं। जबकि देवेश बाजपेई प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी विकास क्षेत्र भावलखेड़ा जिला मंत्री और रविंद्र पाल प्रजापति सहायक अध्यापक विद्यालय शाहबाज नगर विकास क्षेत्र ददरौल जिला कोषाध्यक्ष के पद पर हैं। संघ की जनपद शाखा संजय सिंह की अध्यक्षता में सुचारू रूप से कार्य कर रही है। 


पत्र के साथ में संघ का पंजीकृत वायलाज भी प्रेषित किया गया। इसके उपरांत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने ऋषि कांत पांडे सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय एक एतमादपुर विकास क्षेत्र कलान को आदेश जारी कर लेटर पैड के दुरुपयोग किए जाने के संबंध में 1 सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगते हुए शाहजहांपुर की सभी विकास खंडों में संघ से संबंधित समस्त कार्रवाई पर रोक लगा दी है।

Monday, February 1, 2021

शाहजहांपुर : अंतर्जनपदीय स्थानांतरण कार्यमुक्ति/कार्यभार ग्रहण हेतु पत्रावली तैयार करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी

शाहजहांपुर  : अंतर्जनपदीय स्थानांतरण कार्यमुक्ति/कार्यभार ग्रहण हेतु पत्रावली तैयार करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी



Saturday, August 29, 2020

शाहजहांपुर : ऑडिट में उगाही का देखें वायरल वीडियो, बीईओ से जवाब-तलब, शिक्षकों से 500 व 1000₹ तक की वसूली का आरोप

शाहजहांपुर : ऑडिट में उगाही का देखें वायरल वीडियो, बीईओ से जवाब-तलब, शिक्षकों से 500 व 1000₹ तक की वसूली का आरोप।


शाहजहांपुर ;  बेसिक स्कूलों के ऑडिट में धनउगाही का वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद बीएसए राकेश कुमार ने जलालाबाद ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। बीईओ की रिपोर्ट में एक बीआरसी के अनुचर समेत एक शिक्षक को दोषी पाया गया है।




वायरल वीडियो 26 अगस्त का है। जलालाबाद बीआरसी पर ऑडिट के दैरान वहां का अनुचर तथा एक अन्य व्यक्ति शिक्षकों से 500 व 1000 रुपये वसूल रहा है। आप यह खबर प्राइमरी का मास्टर डॉट कॉम पर पढ़ रहे हैं।  जनपद के बेसिक स्कूलों का 24 अगस्त से ऑडिट शुरू किया गया है। बीएसए को 26 अगस्त की रात ही वीडियो मिल गया था।


खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को भेजी रिपोर्ट: 27 अगस्त को खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्र ने वायरल वीडियो की बीएसए को रिपोर्ट भेज दी। कहा जो व्यक्ति पैसे लेते दिखाया गया है वह उनके कार्यालय का ही अनुचर है, जबकि पास बैठा व्यक्ति एक प्राथमिक विद्यालय का प्रधानाध्यापक है। 


24अगस्त से जनपद में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का चल रहा है ऑडिट, पूर्व एवीआरसी व सेवक के आए सामने नाम।


वायरल वीडियो के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी से जवाब तलब किया गया है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी -राकेश कुमार, बीएसए


एक शिक्षक व अनुचर की पहचान हो गई है। बीएसए को दोनों के खिलाफ रिपोर्ट भेज दी गई है। जिस समय का वीडियो है, उस समय मैं मदनापुर में था। -सुरेश चंद, खंड शिक्षा अधिकारी जलालाबाद

Friday, March 6, 2020

शाहजहांपुर : होली के दिन भी खुलेंगे बेसिक स्कूल, छुट्टी रद्द