DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label श्रावस्ती. Show all posts
Showing posts with label श्रावस्ती. Show all posts

Tuesday, December 24, 2024

फर्जी शिक्षक बता रिक्शा चालक को भेजी गई वसूली नोटिस निरस्त, बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

फर्जी शिक्षक बता रिक्शा चालक को भेजी गई वसूली नोटिस निरस्त, बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल


24 दिसंबर 2024
श्रावस्तीः भिनगा क्षेत्र के गोड़पुरवा निवासी रिक्शा चालक को फर्जी शिक्षक बताकर भुगतान किए गए वेतन की वसूली के लिए 51 लाख 63 हजार 52 रुपये की रिकवरी नोटिस बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से भेजी गई थी। मीडिया में खबरें आने के बाद बीएसए ने इसे संज्ञान लेते हुए रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया है। इस घटना का कारण लिपिकीय त्रुटि बताया गया है।

गोड़पुरवा गांव निवासी मनोहर यादव दिल्ली में रहकर हाथ रिक्शा चलाते हैं। वह निरक्षर भी हैं। वर्तमान समय में घर आए थे। शुक्रवार को उन्हें डाकिया के माध्यम से बीएसए कार्यालय से जारी 51 लाख 63 हजार 53 रुपये वसूली नोटिस मिली। इसमें उसे फर्जी शिक्षक भी बताया गया था।

बीएसए अजय कुमार ने बताया कि जमुनहा ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय नौव्वापुरवा में फर्जी सहायक शिक्षक को पकड़ा गया था। फर्जी सहायक शिक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह को बर्खास्त करते हुए भिनगा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। लिपिकीय त्रुटिवश इसमें भिनगा क्षेत्र के गोड़पुरवा निवासी मनोहर यादव को आरोपित बनाया गया था। 

पड़ताल के बाद पता चला कि वसूली नोटिस अंबेडकर नगर जिले के सीहमई कारीरात गांव निवासी देवमणि को जारी होनी थी। पहले जारी नोटिस को निरस्त करते हुए वसूली की नई नोटिस जारी कर दी गई है।



अजब गजब: बेसिक शिक्षा विभाग ने फर्जी शिक्षक बता रिक्शाचालक को भेजा 51 लाख रुपए की रिकवरी नोटिस, जानिए किस जनपद का है मामला 


22 दिसम्बर 2024
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में बेसिक शिक्षा विभाग ने रिक्शा चालक को 51 लाख रुपए की रिकवरी नोटिस भेज दिया है। एक सप्ताह में जमा कराने को कहा गया। यह सुनकर परिवार के होश उड़ गए।

यूपी के श्रावस्ती जिले में बेसिक शिक्षा विभाग ने फर्जी शिक्षक बताकर एक रिक्शा चालक को 51 लाख 63 हजार रुपये की रिकवरी नोटिस थमा दी है। भुगतान न करने पर आरसी जारी कराते हुए वसूली की चेतावनी भी दी गई है। एक सप्ताह में जमा कराने को कहा गया। यह सुनकर उसके परिवार के होश उड़ गए।


कोतवाली भिनगा क्षेत्र के गांव गोड़पुरवा निवासी मनोहर यादव पुत्र ठाकुर प्रसाद दिल्ली में रहकर रिक्शा चलाता है। परिवार के लोग गांव में ही रहते हैं। कुछ दिन पहले ही वह घर आया है। शुक्रवार को डाकिया से मनोहर को एक पत्र मिला। गांव के कुछ लोगों को दिखाने पर पता चला कि वह पत्र जिला बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से भेजा गया है जो रिकवरी नोटिस है। 

इसमें उसे फर्जी शिक्षक बताया गया है और उसकी नियुक्ति समाप्त कर दी गई है। अब तक उसके द्वारा प्राप्त की गई धनराशि 51 लाख 63 हजार रुपये एक सप्ताह में जमा कराने को कहा गया। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। उसका कहना है कि वह निरक्षर है और दिल्ली में रिक्शा चलाता है।


दूसरे के नाम व अभिलेख से नौकरी करने का है मामला

मनोहर को जारी की गई रिकवरी नोटिस में दावा किया गया है कि वह सुरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी सीहमई कारीरात तहसील अकबरपुर अम्बेडकरनगर के फर्जी नाम व पते का प्रयोग कर बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन श्रावस्ती के जमुनहा ब्लाक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय नौव्वापुरवा में सहायक शिक्षक की नौकरी कर रहा था। 

कूटरचित अभिलेखों का प्रयोग कर नौकरी अर्जित करने की पुष्टि होने पर 14 जुलाई वर्ष 2020 में उसकी नियुक्ति समाप्त कर दी गई। साथ ही कोतवाली भिनगा में मामला दर्ज कराया गया। 12 दिसम्बर को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी की ओर से नोटिस जारी कर कथित रूप से बेसिक शिक्षा विभाग से फर्जी तरीके से नौकरी करते हुए प्राप्त की गई 51 लाख 63 हजार 53 रुपये एक सप्ताह में कोषागार में जमा कराने का निर्देश दिया गया। भुगतान न करने पर भू-राजस्व वसूली की तरह कार्रवाई की चेतावनी दी गई।


मामले की पुष्टि करके ही कार्रवाई होगी: बीएसए

बीएसए अजय कुमार ने बताया कि पुलिस विवेचना के बाद जो लिस्ट आई है उसमें दिए गए नाम के हिसाब से कार्रवाई की गई है। बाबू को थाने भेजकर फिर नाम चेक करने को कहा गया है। यदि कमी हुई तो सुधार किया जाएगा लेकिन यदि विवेचना में पुलिस ने यही नाम दिया है तो मामले की पुष्टि करके ही कार्रवाई होगी।

Tuesday, May 10, 2022

श्रावस्ती : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें

श्रावस्ती : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें

 

Thursday, February 25, 2021

श्रावस्ती : फर्जी शिक्षक होने के शक पर सेवा समाप्ति से पूर्व पक्ष रखने का मौका, अंतिम नोटिस जारी

श्रावस्ती : फर्जी शिक्षक होने के शक पर सेवा समाप्ति से पूर्व पक्ष रखने का मौका, अंतिम नोटिस जारी


Friday, January 29, 2021

श्रावस्ती : अंतर्जनपदीय तबादला अंतर्गत कार्यमुक्ति के संबंध में दिशा निर्देश जारी

श्रावस्ती : अंतर्जनपदीय तबादला अंतर्गत कार्यमुक्ति के संबंध में दिशा निर्देश जारी


Tuesday, January 19, 2021

श्रावस्ती : रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति हेतु बीएसए ने सचिव परिषद से मांगा मार्गदर्शन

श्रावस्ती : रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति हेतु बीएसए ने सचिव परिषद से मांगा मार्गदर्शन



Monday, December 14, 2020

श्रावस्ती : शिक्षक संगठनों की एकजुटता के दबाव में पुलिस ने दिया न्यायपूर्ण कार्रवाई का आश्वासन

श्रावस्ती : शिक्षक संगठनों की एकजुटता के दबाव में पुलिस ने दिया न्यायपूर्ण कार्रवाई का आश्वासन


श्रावस्ती : गिलौला थाना क्षेत्र के भिठौरा रामसहाय गांव में शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में पीड़िता के खिलाफ दर्ज मुकदमे को समाप्त कर दिया गया। छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपितों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। रविवार को शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने एएसपी से मुलाकात कर संतोष जताया।


भिठौरा रामसहाय के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर की सहायक शिक्षिका प्रियंका सोनी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर मौन हो गई थी। घटना के बाद पीड़िता पर भी एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। 


उत्तर प्रादेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन व जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बैठक कर इस पर नाराजगी जताई थी। आरोपितों की गिरफ्तारी करने, तथा शिक्षिका पर दर्ज फर्जी मुकदमा समाप्त करने को कहा था। शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने एएसपी बीसी दूबे से मुलाकात की। एएसपी के आदेश पर मुकदमा खत्म कर दिया गया।


श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र की शिक्षिका के साथ हुई मारपीट के मामले में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। इस बीच अपर पुलिस अधीक्षक से रविवार को शिक्षकों ने मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ शिक्षिका पर लिखे फर्जी मुकदमे को हटाने की बात कही है। संघ की इस मांग को पुलिस अधिकारी ने मान लिया है। जिसके चलते शिक्षकों का प्रदर्शन स्थगित हो गया है।


गिलौला में एक शिक्षिका के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इस मामले में शिक्षिका व दूसरे पक्ष की ओर से भी मामला दर्ज कराया गया था। दूसरे पक्ष ने शिक्षिका पर एससी एसटी के तहत मामला दर्ज कराया था। इसी के बाद शिक्षकों का आरोप था कि यह धारा गलत तरीके से लिखी गई है। जिसको लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले शिक्षकों ने लामबंद होकर प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।


जिसमें शिक्षकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ इस मुकदमे को हटाने की मांग की थी। इस मामले में रविवार को महासंघ का एक प्रतिनिधि मंडल अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे से मिला था। जिसमें एएसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। यही नहीं शिक्षिका पर लिखे गए एससी एसटी को जांच के बाद हटा दिया जाएगा। इस संबंध में महासंघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि शुक्ल ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने महासंघ की मांग को मान लिया है। ऐसे में होने वाले आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधि मंडल में अनूप श्रीवास्तव सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।