DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label संविलियन. Show all posts
Showing posts with label संविलियन. Show all posts

Tuesday, November 5, 2024

स्कूलों के विलय को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग का यू-टर्न, विपक्ष की घेराबंदी के बाद विलय के प्रस्ताव से पीछे हटा विभाग, विद्यालयों के विलय पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने दी सफाई

स्कूलों के विलय को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग का यू-टर्न, विपक्ष की घेराबंदी के बाद विलय के प्रस्ताव से पीछे हटा विभाग, विद्यालयों के विलय पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने दी सफाई


लखनऊ : प्रदेश में 50 या उससे कम छात्र संख्या वाले स्कूलों का पास के दूसरे परिषदीय व प्राथमिक स्कूलों में विलय अब नहीं किया जाएगा। स्कूलों का विलय किए जाने से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद शुरू हुए राजनीतिक रविरोध को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने इस प्रस्ताव को फिलहाल स्थगित कर दिया है। इस मुद्दे पर विपक्षी दलों के घेरने के बाद विभाग बैकफुट पर आ गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व आम आदमी पार्टी (आप) के उप्र प्रभारी संजय सिंह ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा तो अब विभाग इस पर सफाई दे रहा है।


बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर और महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से सोमवार को लिखित सफाई दी गई कि किसी भी स्कूल को बंद कर उसे पास के दूसरे विद्यालय में विलय करने की कोई प्रक्रिया गतिमान नहीं है। ऐसे में 27,764 स्कूलों को बंद कर उनका पास के विद्यालयों में विलय नहीं किया जाएगा।


बीती 23 अक्टूबर को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक का 13 पृष्ठों का जो कार्यवृत्त महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से जारी किया गया है, उसमें दूसरे पृष्ठ पर 50 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को दूसरे विद्यालयों में विलय करने के लिए किन-किन चीजों का ध्यान रखा जाना चाहिए और आगे 13 व 14 नवंबर से सभी जिलों में बैठक कर प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के हस्ताक्षर से ही 30 अक्टूबर की तारीख में कार्यवृत्त जारी किया गया है। फिलहाल विरोध बढ़ने के बाद अब इस पर लीपापोती की जा रही है।



विद्यालयों को मर्ज करने के मामले से पीछे हटा बेसिक शिक्षा विभाग, कहा- विभाग की ऐसी कोई योजना नहीं, स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर


लखनऊ। प्रदेश के 50 से कम नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों के मर्ज करने के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग सोमवार को बैकफुट आ गया। बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व आप के सांसद संजय सिंह ने इस मामले में प्रदेश सरकार को घेरा। इसके बाद विभाग ने इस मामले पर अपनी सफाई जारी की।


विभाग के आधिकारिक एक्स एकाउंट से ट्वीट किया गया कि प्राथमिक विद्यालयों को पास के विद्यालयों में विलय (मर्ज) करने की बात भ्रामक व निराधार है। किसी भी विद्यालय को बंद किए जाने की कोई प्रक्रिया गतिमान नहीं है। प्रदेश का प्राथमिक शिक्षा विभाग विद्यालयों में मानव संसाधन और आधारभूत सुविधाओं के विकास, शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने तथा छात्रों, विशेषकर बालिकाओ के, ड्राप आउट दर को कम करने के लिए प्रयत्न कर रहा है।


महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने कहा कि प्रदेश के विद्यालयों में कायाकल्प, निपुण, प्रेरणा आदि योजनाओं के माध्यम से शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति व सुधार हुए हैं। विभाग के लिए प्रदेश के छात्रों का हित सर्वोपरि है। हम विद्यालयों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

Wednesday, January 10, 2024

हरियाणा सरकार 20 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को करेगी मर्ज

हरियाणा सरकार 20 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को करेगी मर्ज

7349 विद्यार्थियों को पास के स्कूलों में किया जाएगा समायोजित

दूसरे स्कूलों से 2 से 5 किलोमीटर तक होने से अभिभावक भी कर रहे विरोध 

एक साल पहले ऐसे स्कूलों की हो चुकी पहचान, नए सत्र से शुरू होगी व्यवस्था

बच्चों को लाने व ले जाने के लिए निशुल्क परिवहन व्यवस्था कराने की बात


चंडीगढ़। हरियाणा में 20 से कम छात्र संख्या वाले 832 प्राइमरी स्कूलों को प्रदेश सरकार ने मर्ज करने की तैयारी कर ली है। इन प्राइमरी स्कूलों के 7349 विद्यार्थियों को आस-पास के अन्य सरकारी स्कूलों में समायोजित किया जाएगा, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो। इसके अलावा, इन विद्यार्थियों को स्कूलों में जाने के लिए सरकार द्वारा बाकायदा निशुल्क परिवहन व्यवस्था भी मुहैया कराई जाएगी। यह व्यवस्था नए शिक्षा सत्र से लागू करने की योजना है।


बता दें कि पिछले साल ही हरियाणा सरकार ने 20 से कम छात्र संख्या वाले प्राइमरी स्कूलों की जिलावार सूची तैयार करवाई थी और इनको दूसरे स्कूलों में मर्ज करने के लिए घोषणा की थी। हालांकि, विपक्षी दलों ने इसका कड़ा विरोध किया। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिक्षा क्षेत्र में इसे बेहतर कदम बताते हुए हर हाल में लागू करने के लिए कहा था। दरअसल, हरियाणा के काफी संख्या में स्कूलों में विद्यार्थी तो अधिक हैं, लेकिन अध्यापक कम हैं, इसलिए नए सिरे से रेशनेलाइजेशन करने के लिए कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को पास के स्कूलों में मर्ज किया जाएगा, ताकि शिक्षकों और विद्यार्थियों का अनुपात सही बैठ सके।


एक किलोमीटर के एरिया में होंगे समायोजित, कई स्कूलों की दूरी अधिकः 

दरअसल, हरियाणा सरकार जिन स्कूलों को मर्ज करने जा रही है, उनके बच्चों को एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित स्कूलों में समायोजित किया जाना है। लेकिन 832 स्कूलों में से काफी संख्या में स्कूल ऐसे हैं, जिनकी दूरी दूसरे स्कूलों से 2 से 5 किलोमीटर तक भी है। इसको लेकर अभिभावक भी विरोध कर रहे हैं। सरकार का दावा है कि इन बच्चों को लाने व ले जाने के लिए निशुल्क परिवहन व्यवस्था कराई जाएगी।

Wednesday, December 30, 2020

हाथरस : संविलियन विद्यालयों के अतिरिक्त खाते बन्द कराये जाने के सम्बन्ध में

हाथरस : संविलियन विद्यालयों के अतिरिक्त खाते बन्द कराये जाने के सम्बन्ध में



Monday, July 27, 2020

जालौन : विद्यालयों के संविलियन के सम्बन्ध में खण्ड शिक्षा अधिकारी जालौन ने जारी किये दिशा-निर्देश

जालौन : विद्यालयों के संविलियन के सम्बन्ध में खण्ड शिक्षा अधिकारी जालौन ने जारी किये दिशा-निर्देश



Sunday, May 17, 2020

प्रतापगढ़ : एक ही प्रांगण में संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सम्बन्ध में बीएसए का आदेश



प्रतापगढ़ : एक ही प्रांगण में संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सम्बन्ध में बीएसए का आदेश


 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Wednesday, October 16, 2019

फतेहपुर : एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संविलियन के उपरांत कार्यरत रसोईयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में

फतेहपुर : एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संविलियन के उपरांत कार्यरत रसोईयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में।


👉🏻 यहाँ क्लिक करके देखें शासनादेश







 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।