
Tuesday, February 23, 2016
Tuesday, February 9, 2016
Sunday, February 7, 2016

गोरखपुर : 1668 समायोजित शिक्षको में 1335 का सत्यापन पूरा 333 शिक्षको का सत्यापन 8 फरवरी तक ,सेवा पुस्तिका के लिए खंड शिक्षा अधिकारियो को किया गया निर्देशित
जागरण संवाददाता, गोरखपुर : परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर समायोजित शिक्षामित्रों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें जल्द ही वेतन मिलना शुरू हो जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने जोर-शोर से प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल, 1668 समायोजित शिक्षामित्रों में से 1335 का सत्यापन पूरा हो चुका है। शेष 333 शिक्षामित्रों का सत्यापन भी 8 फरवरी तक पूरा हो जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुसार जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को समायोजित शिक्षामित्रों की सेवा पुस्तिका तैयार करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे 9 फरवरी तक हर हाल में सेवा पुस्तिका तैयार कर विभाग को उपलब्ध करा दें, ताकि सत्यापित शिक्षकों को वेतन उपलब्ध कराया जा सके। इसके लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को सत्यापित शिक्षामित्रों की सूची भी उपलब्ध करा दी गई है। समायोजित शिक्षामित्रों का वेतन सितंबर से ही नहीं मिल रहा है। 12 सितंबर को न्यायालय ने उनका समायोजन निरस्त कर दिया था। इसके बाद वे सड़क पर आ गए और दिल्ली तक आंदोलन किया। फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट ने समायोजन रद के आदेश पर अगली सुनवाई तक स्टे दिया है, सुनवाई 24 फरवरी को है। इसी बीच प्रदेश सरकार ने समायोजित शिक्षामित्रों को वेतन देने का शासनादेश जारी कर दिया है।
---



