DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label स्वेटर वितरण. Show all posts
Showing posts with label स्वेटर वितरण. Show all posts

Saturday, December 19, 2020

लखनऊ : बच्चों के स्वेटर की गुणवत्ता की दोहरी जांच शुरू, बीएसए ने निरीक्षण के लिए जारी किया रूट चार्ट

लखनऊ : बच्चों के स्वेटर की गुणवत्ता की दोहरी जांच शुरू, बीएसए ने निरीक्षण के लिए जारी किया रूट चार्ट

लखनऊ : प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को वितरित स्वेटर की गुणवत्ता और इनके अंडरसाइज होने की जांच शुरू हो गई है । इसकी दोहरी जांच कराई जा रही है। जिला स्तर पर टास्क फोर्स जांच कर रही है, जबकि बेसिक शिक्षा विभाग के स्तर पर भी इसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद के आदेश के बाद शुक्रवार को बीएसए दिनेश कुमार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी जांच के काम में लगा दिया है।


प्राइमरी स्कूलों के बच्चों को घटिया स्वेटर वितरित करने का मामला संज्ञान में आया था। शासन ने इसे गंभीरता से लिया है। इस मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं। महानिदेशक ने जिलेवार टास्क फोर्स बनाई थी। जो जांच कर रही है । अब उन्होंने 17 दिसंबर को आदेश जारी कर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी इसकी जांच कराने का निर्देश दिया है। स्वेटर की जांच बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा जिला समन्वयक स्वयं करेंगे। इन अधिकारियों को प्रत्येक ब्लाक के 10 विद्यालयों में जाकर जांच करनी होगी। एक विद्यालय के न्यूनतम 5 छात्र तथा 5 छात्राओं के अभिभावकों से संपर्क करना होगा। रिपोर्ट में उन्हें विकासखंड का नाम, विद्यालय का नाम, नामांकित छात्र का नाम व कक्षा, अभिभावक का नाम व मोबाइल नंबर तथा अभिभावक का फीडबैक देना ह होगा। अभिभावक से पूछना होगा कि बच्चों को स्वेटर मिला है अथवा नहीं। स्वेटर की साइज ठीक है या नहीं। गुणवत्ता संतोषजनक है अथवा नहीं। यह सारी रिपोर्ट 24 दिसंबर 2020 तक हर हाल में महानिदेशक स्कूल शिक्षा को भेजनी होगी।


बीएसए ने निरीक्षण के लिए जारी किया रूट चार्ट

बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने स्कूलों में स्वेटर की जांच के लिए रूट चार्ट जारी कर दिया है। सभी ब्लॉकों के साथ नगर क्षेत्र के 10- 10 स्कूलों की जांच के लिए रूट चार्ट बनाया गया है। किन-किन स्कूलों में जांच करनी है। इसकी सूची भी उन्होंने जारी कर दी है।

Friday, December 18, 2020

फतेहपुर : बांटी गई यूनिफार्म की होगी जांच, टीमें गठित, 134 अधिकारी न्याय पंचायत स्तर पर जांच कर सौंपेंगे रिपोर्ट।

फतेहपुर : बांटी गई यूनिफार्म की होगी जांच, टीमें गठित, 134 अधिकारी न्याय पंचायत स्तर पर जांच कर सौंपेंगे रिपोर्ट।

गुणवत्ता की जांच के बाद ही होगा भुगतान

फतेहपुर :  परिषदीय स्कूलों में वितरित की गईं यूनिफार्म की गुणवत्ता परखी जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के सभी 134 न्याय पंचायतों में स्थित विद्यालयों में बांटी गई यूनिफार्म की जांच के लिए टीमें गठित की हैं जो 20 दिसंबर तक जांच कर रिपोर्ट बीएसए को देगी। गुणवत्ता ठीक मिलने के बाद ही भुगतान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


जिलेभर के सभी परिषदीय और एडेड स्कूल के कक्षा एक से लेकर आठ तक पढ़ने वाले बच्चों को बेसिक शिक्षा विभाग हर साल दो सेट यूनिफार्म मुफ्त में देता है। प्रति छात्र 600 रुपये के हिसाब से स्कूलों के खाते में धनराशि दी जाती है। यह खाता स्कूल के प्रधानाध्यापक और प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष (अभिभावक) संयुक्त रूप से संचालित करते हैं। वर्तमान में जिलेभर में कुल 134 न्याय पंचायतें हैं, जिनमें 266 उच्च प्राथमिक, 1384 प्राथमिक, 480 कंपोजिट विद्यालयों के अलावा 122 एडेड स्कूल आते हैं। इन स्कूलों में कक्षा एक से लेकर आठ तक की कक्षाओं में दो लाख 54 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। सभी बीईओ ने बीएसए कार्यालय को शत प्रतिशत बच्चों को यूनिफार्म वितरण की रिपोर्ट दे दी है।


ऐसे में अब भुगतान दिया जाना है। इससे पहले बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने न्यायपंचायत क्षेत्र में आने वाले स्कूलों में यूनिफार्म वितरण के वितरण और गुणवत्ता की जांच के लिए अधिकारी नियुक्त किया है। यह अधिकारी 20 दिसंबर तक जांच रिपोर्ट बीएसए कार्यालय को सौंपेंगे। रिपोर्ट सही होने पर स्कूलों को भुगतान करने के लिए आदेश जारी किया जाएगा।

Thursday, November 26, 2020

फतेहपुर : यूपीटीटीआई में होगी स्वेटरों की जांच, शासन के निर्देश पर जनपद भर से लिये गए स्वेटरों के सैम्पल

फतेहपुर : यूपीटीटीआई में होगी स्वेटरों की जांच, शासन के निर्देश पर जनपद भर से लिये गए स्वेटरों के सैम्पल।

फतेहपुर : हुसैनगंज क्षेत्र से विधायक और प्रदेश सरकार में खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह की शिकायत के बाद परिषदीय विद्यालयों में वितरित किए गए स्वेटरों की पड़ताल शुरू हो गई है। जिले भर से स्वेटरों के सैंपल एकत्र कराए गए हैं और इन्हें जांच के लिए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (यूपीटीटीआई) कानपुर भेजा है। स्वेटर की गुणवत्ता पर खुद राज्यमंत्री की ओर से सवाल उठाए जाने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग और आपूर्ति संस्था में हड़कंप मचा है।


अमर उजाला ने 22 नवंबर को राज्यमंत्री की शिकायत को आधार बनाते हुए प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। डीएम ने इस मुद्दे पर खागा, फतेहपुर और बिंदकी तीनों उपजिलाधिकारियों से हर ब्लॉक से तीन-तीन स्वेटरों के सैंपल मंगवा लिए हैं। अब स्वेटरों की गुणवत्ता की जांच की जानी है। बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र सिंह ने बताया कि मानक के मुताबिक स्वेटर एक्रेलिक के बने होने चाहिए। वहीं, इस मसले पर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि सभी ब्लॉकों से स्वेटरों के नमूने लेकर उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (यूपीटीटीआई) कानपुर में भेजे गए हैं। वहां की लैब रिपोर्ट आते ही शासन को भेजी जाएगी। डीएम ने बताया कि लैब की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्वेटरों की क्वालिटी यदि घटिया निकली तो आपूर्ति करने वाली संस्था और जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप उर्फ धुन्नी सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर परिषदीय स्कूलों में वितरित किए गए स्वेटरों की गुणवत्ता घटिया होने की शिकायत की थी। मुख्यमंत्री को खराब गुणवत्ता वाले स्वेटरों के नमूने भी दिए थे। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए शासन ने जिला प्रशासन को इस विषय की जांच कराने के निर्देश दिए थे।


आस्था ट्रेडर्स रायबरेली से खरीदे गए स्वेटर

फतेहपुर :  बेसिक शिक्षा विभाग ने दो लाख 44 हजार 282 स्वेटरों की खरीद की थी। चार साइजों में आस्था ट्रेडर्स रायबरेली से 174 रुपये 90 पैसे प्रति स्वेटर की कीमत दर से खरीदे गए स्वेटरों का वितरण भी लगभग पूरा हो चुका है आपूर्ति करने वाले प्रतिष्ठान ने जेम पोर्टल के माध्य से टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ब्लॉकवार छात्र संख्या के आधार पर स्वेटरों की आपूर्ति की है। कक्षा एक और दो के लिए स्माल साइज, कक्षा तीन और चार के लिए मीडियम साइज, कक्षा पांच और छह के लिए एक्स टू साइज और डबल एक्स टू साइज के स्वेटर खरीदे गए थे।

Thursday, November 5, 2020

फतेहपुर : अभी 53% ही हुआ स्वेटर वितरण, हीलाहवाली के चलते बच्चों को समय से नहीं मिल पा रहे स्वेटर

फतेहपुर : अभी 53% ही हुआ स्वेटर वितरण, हीलाहवाली के चलते बच्चों को समय से नहीं मिल पा रहे स्वेटर।

लापरवाही ::

31 अक्तूबर तक परिषदीय स्कूलों में स्वेटर वितरण के थे निर्देश

हीलाहवाली के चलते बच्चों को समय से नहीं मिल रहे स्वेटर

फतेहपुर : बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सभी परिषदीय स्कूलों में भले ही कोरोना संक्रमण को देखते हुए बच्चों के लिए स्कूल न खोले गए हों, लेकिन उनको दी जाने वाली निशुल्क सुविधाओं का दौर जारी है। यूनीफार्म वितरण के बाद बच्चों को सर्दी आने से पूर्व स्वेटर वितरण किए जाने का शासन से फरमान जारी हुआ और इसकी समय सीमा 31 अक्टूबर रखी गई लेकिन जिले में अभी तक मात्र 53 प्रतिशत ही स्वेटरों का वितरण हो पाया है।


शासन स्तर से सभी परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को 31 अक्तूबर तक स्वेटर वितरण कराने के निर्देश दिए गए थे। समय सीमा निकलने के बाद भी शत प्रतिशत स्वेटरों का वितरण नहीं हो पाया है। ऐसे में सर्दी के मौसम में बच्चे बिना स्वेटर के ही रहने को मजबूर है। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को किताबें, ड्रेस, बैग, जूता मोजा के साथ स्वेटर वितरण कराने की भी योजना है। जिले के करीब 2 लाख 44 हजार छात्र-छात्राओं को स्वेटरवितरण किया जाना है।


जैम पोर्टल से हुई है स्वेटरों की खरीद : परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को स्वेटर वितरण कराने के लिए शासन स्तर पर टेंडर प्रक्रिया कराई गई। जैम पोर्टल से टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर फर्म स्वेटर की आपूर्ति शुरू होती है, फिर बीआरसी से सम्बंधित विद्यालयों के जिम्मेदार बच्चों तक पहुंचाते हैं। सभी बच्चों तक जल्द से जल्द स्वेटर पहुंचाने के प्रयास हो रहे हैं। 

क्या बोले जिम्मेदार..

जिला समन्वयक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि शासन स्तर से 31 अक्तूबर तक स्वेटर वितरण कराने के निर्देश दिए गए थे। सभी बच्चों के लिए स्वेटर की आपूर्ति हो चुकी है। विद्यालय स्तर से स्वेटर का वितरण जारी है। अभी तक 53 प्रतिशत से अधिक वितरण हो चुका है, जल्द ही शत प्रतिशत स्वेटर वितरण की प्रक्रिया पूरी करा दी जाएगी। इसके लिए अध्यापकों को निर्देश जारी किए गए हैं।

Sunday, November 1, 2020

हरदोई : लक्ष्य 4.59 लाख का एक भी बच्चे को नहीं मिला स्वेटर, समय पूरा, वितरण शुरू नहीं।

हरदोई : लक्ष्य 4.59 लाख का एक भी बच्चे को नहीं मिला स्वेटर, समय पूरा, वितरण शुरू नहीं।

हरदोई : बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित स्कूलों में पढ़ने वाले 4 लाख 59 हजार छात्र छात्राओं को मुफ्त ड्रेस वितरण की योजना लेटलतीफी का शिकार हो गई है। प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में 31 अक्टूबर तक स्वेटर वितरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। तय समय सीमा बीत चुकी है लेकिन जिले में एक भी बच्चे को स्वेटर नसीब नहीं हुआ है। कागजी औपचारिकताओं को पूरी करने में हो रही देरी की वजह से बच्चों को स्वेटर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उधर विभाग इसी हफ्ते से स्वेटर बांटने का काम शुरू होने की बात कह रहा है।


जिले के 19 विकास खंडों में 3800 से ज्यादा स्कूल बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित हैं। कोरोना काल में इस बार बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं। ऑनलाइन क्लासेज के जरिए पढ़ाई-लिखाई चल रही है। ऐसे में उम्मीद थी कि स्वेटर वितरण योजना इस बार समय से साकार होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जेम पोर्टल के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया के लिए कागजी औपचारिकताएं समय से पूरी करा पाने में जिम्मेदार फेल साबित हुए। अभी तक अक्टूबर के दूसरे पखवारे से स्वेटर वितरण कार्य शुरू कराने की बात कहने वाला शिक्षा विभाग अब देरी होने पर विभिन्न तरह की व्यस्तता की बातें बता रहे हैं। एक बच्चे को 200 रुपये कीमत का स्वेटर बंटना है। गुणवत्ता बेहतर बनाने व ठेकेदारी प्रथा का तिलिस्म तोड़ने के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई। इसके तहत पूरे जिले में ठेका लेने वाली एक ही फर्म स्वेटर स्कूलों तक पहुंचाएगी। अभी तक जनपद स्तर पर ही स्वेटर नहीं आ सके हैं। खंड शिक्षा अधिकारी व स्कूलों के हेडटीचर से अभिभावक पूछ रहे हैं कि अबकी स्वेटर कब मिलेंगे तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं।


तीन-चार दिन में बंटने लगेंगे स्वेटर

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्तराव का कहना है कि 3 से 4 दिनों के अंदर मुफ्त स्वेटर वितरण की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। जेम पोर्टल के माध्यम से टेंडर हो गया है। संबंधित फर्म को वर्क आर्डर भी जारी कर दिया गया है। पहले 31 अक्टूबर तक की समय सीमा शासन से आई थी। अब प्रयास किया जाएगा कि नवंबर महीने में शत प्रतिशत बच्चों को स्वेटर मिल जाएं।

Friday, October 9, 2020

फतेहपुर : शैक्षिक सत्र 2020-21 हेतु छात्रों को निःशुल्क स्वेटर के वितरण के सम्बन्ध में

फतेहपुर : शैक्षिक सत्र 2020-21 हेतु छात्रों को निःशुल्क स्वेटर के वितरण के सम्बन्ध में।