DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label CISCE. Show all posts
Showing posts with label CISCE. Show all posts

Saturday, August 5, 2023

स्कूलों में बच्चों को सिखाएंगे बाल संवारने का सलीका, सीआईएससीई ने कक्षा नौ और 10 के लिए जारी किए पांच वोकेशनल कोर्स

स्कूलों में बच्चों को सिखाएंगे बाल संवारने का सलीका, सीआईएससीई ने कक्षा नौ और 10 के लिए जारी किए पांच वोकेशनल कोर्स

लखनऊ :  स्कूली स्तर से लेकर उच्च शिक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) लागू होने के बाद कई बदलाव हुए हैं। इसमें एक बड़ा बदलाव विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा देना है। इसी को देखते हुए हर स्तर पर नए-नए पाठ्यक्रम तैयार किए जा रहे हैं। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के तहत संचालित स्कूलों में अब छात्र पढ़ाई के साथ हेयर स्टाइलिंग यानी बालों को संवारने और सुरक्षित रखने के तरीके भी सीख सकेंगे।


सीआईएससीई ने कक्षा नौ और 10 के लिए पांच वोकेशनल कोर्स जारी किए हैं। जिनमें असिस्टेंट हेयर स्टाइलिस्ट, असिस्टेंट थेरेपिस्ट, बेसिक डाटा ऑपरेटर, डायटेटिक एड, कैशियर विषयों के सम्बंधित पढ़ाई होगी। अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ वोकेशनल कोर्स छात्रों की रुचि को देखते हुए तैयार किए गए हैं। जिस क्षेत्र में छात्र को रुचि होगी वह उससे सम्बंधित कोर्स कर सकता है। स्कूलों को चाहिए सिर्फ उतने ही कोर्स का संचालन करें जितने कोर्स सारी सुविधाओं के साथ छात्रों को कराएं जा सकें। प्रत्येक कोर्स में पचास अंक थ्योरी और पचास अंक प्रैक्टिकल के होंगे।

ये नए कोर्स शुरू होंगे

● असिस्टेंट हेयर स्टाइलिस्ट

छात्रों को बालो की बुनियादी देखभाल, शैम्पू, बाल काटने, डिजाइनिंग का प्रशिक्षण मिलेगा

● असिस्टेंट ब्यूटी थेरेपिस्ट

विद्यार्थी को सौंदर्य चिकित्सा की मूल बातें से परिचित कराया जाएगा।

● बेसिक डाटा इंट्री ऑपरेटर

कम्प्यूटर डेटाबेस में डेटा दर्ज करने और टाइपिंग करना सिखाया जाएगा

● डायटेटिक एड

भोजन बनाने से लेकर परोसने के तरीके सिखाएं जाएंगे।

● कैशियर

बार कोड, कैश रजिस्ट्रर तैयार करना

असिस्टेंट ब्यूटी थेरेपिस्ट

बेसिक डाटा इंट्री ऑपरेटर

डायटेटिक एड

कैशियर

Tuesday, March 9, 2021

सीआईएससीई : 10वीं- 12वीं की परीक्षा तिथियों में बदलाव, दसवीं के चार विषयों, बारहवीं के आठ विषयों की परीक्षा तिथियों में किया गया परिवर्तन

सीआईएससीई : 10वीं- 12वीं की परीक्षा तिथियों में बदलाव, दसवीं के चार विषयों, बारहवीं के आठ विषयों की परीक्षा तिथियों में किया गया परिवर्तन

नई दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई बोर्ड) ने दसवीं-बारहवीं की कुछ विषयों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है। दसवीं के चार विषयों व बारहवीं के आठ विषयों की परीक्षा तिथियों को बदला गया है। 13 से 15 मई के बीच किसी भी विषय की परीक्षा नहीं होगी। बोर्ड ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर संशोधित डेटशीट जारी कर दी है।


नई परीक्षा तिथियों के अनुसार दसवीं की 13 मई को होने वाली इकोनॉमिक्स की परीक्षा अब 04 मई को होगी। आर्ट पेपर-2 की परीक्षा 15 मई की जगह अब 22 मई को, आर्ट पेपर-3 की परीक्षा 22 मई की जगह 29 मई व आर्ट पेपर-4 की 29 मई को होने वाली परीक्षा अब 05 जून को होगी।

बारहवीं की पूर्व परीक्षा तिथियों के अनुसार 05 मई को बिजनेस स्टडी की परीक्षा होनी थी जो कि अब 18 जून को होगी। इंग्लिश पेपर-2 (लिटरेचर इन इंग्लिश) की 13 मई को होने वाली परीक्षा अब 04 मई को होगी होम साइंस पेपर-1 ( थ्योरी) की परीक्षा 15 मई की : जगह 22 मई को होगी आर्ट पेपर 5 की परीक्षा पहले 2 जून को थी, अब यह परीक्षा 5 मई को आयोजित होगी। आर्ट पेपर-4 की परीक्षा 05 जून को होनी थी जो कि अब 02 जून, हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट की परीक्षा 08 जून की जगह 05 जून को होगी बॉयोटेक्नॉलॉजी पेपर 1 (थ्योरी) की परीक्षा 10 जून की जगह 08 मई को, आर्ट पेपर-1 की परीक्षा 12 जून की जगह 12 मई को आयोजित होगी।