DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, September 26, 2015

शिक्षामित्रों के वेतन पर फ़ुटबाल अब भी जारी, मेरठ के सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों ने पत्र लिखकर हाईकोर्ट के फैसले के सापेक्ष माँगा बीएसए से मार्गदर्शन

शिक्षामित्रों के वेतन पर फ़ुटबाल अब भी जारी,  मेरठ के सभी खण्ड शिक्षाधिकारियों ने पत्र लिखकर हाईकोर्ट के फैसले के सापेक्ष माँगा बीएसए से मार्गदर्शन

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा पर भी उठे सवाल, आरटीआइ से खुली पोल एससीईआरटी इलाहाबाद ने सवालों के गलत जवाब पर स्वीकारी भूल

पिछले वर्षो में मिली थी विसंगतियां
एनआइसी नई दिल्ली के तकनीकी निदेशक की आरटीआइ से खुली पोल एससीईआरटी इलाहाबाद ने सवालों के गलत जवाब पर स्वीकारी भूल
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा पर भी उठे सवाल

इलाहाबाद : परीक्षाओं में गलत सवाल पूछने या फिर सवालों का गलत जवाब देने का आरोप उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग, माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड या फिर उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग पर ही लगता रहा है। इस कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है एससीईआरटी यानी राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश। एससीईआरटी ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में सवालों का गलत जवाब देकर हजारों अभ्यर्थियों को पास से फेल करार देकर उनकी प्रतिभा का हनन किया है। एससीईआरटी के अफसर व्यक्तिगत तौर पर भूल भी स्वीकार कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में बीते दो नवंबर 2014 को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) 2015 कराई गई। इस पहले चरण की परीक्षा का मूल्यांकन में एससीईआरटी की मनोविज्ञानशाला की लापरवाही सामने आई है। दरअसल देश स्तर की इस परीक्षा का प्रथम हर प्रदेश की एससीईआरटी की ओर से ही कराया जाता है। इस बार की परीक्षा पूरी होने के बाद राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआइसी) नई दिल्ली के तकनीकी निदेशक डा. विजय वीर ने जनसूचना अधिकार (आरटीआइ) के जरिए सवालों के जवाब मांगे। इससे पता चला कि पांच प्रश्नों का गलत मूल्यांकन किया गया है। प्रश्न संख्या 93, 94, 98 एवं 162 का एससीईआरटी ने सही उत्तर विकल्प एक, तीन, चार एवं एक दर्शाया है जबकि वास्तव में उसके सही उत्तर तीन, चार, तीन व दो हैं। इसी तरह प्रश्न संख्या 38 का सही विकल्प एक बताया गया है जबकि इसका सही विकल्प एक एवं चार दोनों है। यही नहीं, अंग्रेजी सेक्शन के सही बताए गए विकल्प भी त्रुटियों से भरे हैं। एससीईआरटी की मनोविज्ञानशाला के गलत मूल्यांकन से हजारों अभ्यर्थियों साथ नुकसान हुआ है।

तकनीकी निदेशक डा. विजय इसकी शिकायत करने दिल्ली से इलाहाबाद आए और रजिस्ट्रार विनय पांडेय से मिले तो उन्होंने गलतियां स्वीकारीं। डा. विजय ने बताया कि पांडेय ने गलती तो मानी साथ ही उलाहना दी कि इतनी देर से शिकायत क्यों की। कई छात्रों ने हाईकोर्ट में इन मामलों को चुनौती देकर अगले चरण की परीक्षा में प्रवेश ले लिया है वैसा ही आप भी करते।राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के सवालों पर जो अंगुली उठी है वैसी ही विसंगतियां पिछले वर्षो भी हुईं थी। इसीलिए परीक्षा परिणाम देर से घोषित हुए। यही नहीं, एक आरटीआइ ने पूरी परीक्षा व्यवस्था को आइना दिखा दिया है। यह भी बता दिया कि राज्य का शिक्षा विभाग राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के प्रति कितना गंभीर है।

UDISE: सकूलों को देना होगा संसाधनों का ब्योरा, एक अक्टूबर को ऑनलाइन फीड होगा ब्योरा

सकूलों को देना होगा संसाधनों का ब्योरा
एक अक्टूबर को ऑनलाइन फीड होगा ब्योरा

इलाहाबाद : सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त व सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूल व मदरसा के प्रबंधक/ प्रधानाचार्यो को स्कूल संसाधनों का ब्योरा बेसिक कार्यालय को जमा करना होगा। स्कूलों का डाटा ऑनलाइन मानव संसाधन विकास मंत्रलय भारत सरकार को भेजा जाएगा। ताकि यह जानकारी हासिल हो सके कि स्कूल संसाधन विहीन तो नहीं है।

बेसिक शिक्षा कार्यालय द्वारा कक्षा एक से बारह तक संचालित स्कूलों का यू डायस डाटा मांगा गया है। जैसे स्कूल में कमरों की संख्या, स्टाफ, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, ग्राउंड, अभिलेखों की संख्या, कंप्यूटर, अग्निशमन यंत्र, कक्षा, कक्षों में लगे पंखों की संख्या आदि। बुनियादी सुविधाओं का डाटा निर्धारित प्रोफार्मा पर स्कूल प्रशासन को देना होगा।

जिला समन्वयक भंडारण प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि यू डायस डाटा पर स्कूलों के संसाधनों का ब्योरा प्रत्येक जनपद से सर्वशिक्षा अभियान की वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद ऑनलाइन कर दिया जाता है। कोई भी व्यक्ति स्कूलों के संसाधनों की जानकारी हासिल कर सकता है। उन्होंने बताया कि सर्वशिक्षा अभियान के दायरे में आने वाले स्कूलों को इसी संसाधनों के आधार पर बच्चों की यूनिफार्म, पाठय पुस्तकें समेत सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। डाटा प्राप्त होने के बाद स्कूलों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। ताकि जानकारी हासिल हो सके कि स्कूल प्रशासन द्वारा दी गई सूचना सत्य है कि नहीं। अन्यथा विभागीय कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिखा जाता है।

बीएसए राजकुमार का कहना है कि सीबीएससी, आईसीएसई, माध्यमिक शिक्षा व परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को स्कूल संबंधित डाटा निर्धारित प्रोफार्मा पर भरकर एक अक्टूबर तक जमा कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

Friday, September 25, 2015

बाँदा बीएसए के शिक्षामित्रों के वेतन संबंधी पत्र का लेखाधिकारी ने दिया जवाब, वेतन और पूरे मामले के लिए बताया बीएसए को ही निर्णय लेने का है अधिकार

बाँदा बीएसए के शिक्षामित्रों के वेतन संबंधी पत्र का लेखाधिकारी ने दिया जवाब,  वेतन और पूरे मामले के लिए बताया बीएसए को ही निर्णय लेने का है अधिकार

उहापोह में पड़े रायबरेली के प्रशिक्षु शिक्षुकों को मिल सकती है राहत, जूनियर भर्ती के लिए लालायित शिक्षक पा सकेगें एक वर्ष के लिए धारणाधिकार (लियन)

प्राइमरी का मास्टर अपडेट: 

*  कई स्रोतों से प्राप्त खबर के अनुसार यह खबर सही नहीं है। शायद खबर को सही ढंग से प्रतुतीकरंण नहीं किया गया है। बीएसए रायबरेली द्वारा लगातार प्रशिक्षु शिक्षकों को लियन या धारणाधिकार देने से इनकार किया जा रहा है।


उहापोह में पड़े रायबरेली के प्रशिक्षु शिक्षुकों को मिली राहत, जूनियर भर्ती  के लिए लालायित शिक्षक पा सकेगें एक वर्ष के लिए धारणाधिकार (लियन)

शिक्षामित्र कई जिलों में निर्वाचन ड्यूटी से हटाये गए तो कई जिलों में उनका नाम चुनाव ड्यूटी में नहीं किया गया फीड

शिक्षामित्र कई जिलों में निर्वाचन ड्यूटी से हटाये गए तो कई जिलों में उनका नाम चुनाव ड्यूटी में नहीं  किया गया फीड

Thursday, September 24, 2015

शिक्षामित्रों के वेतन पर संशय जारी, जनपद सीतापुर में भी वित्त लेखाधिकारी ने हाईकोर्ट के फैसले के समादर में बीएसए से माँगा स्पष्ट निर्देश

शिक्षामित्रों के वेतन पर संशय जारी,  जनपद सीतापुर में भी वित्त लेखाधिकारी ने हाईकोर्ट के फैसले के समादर में बीएसए से माँगा स्पष्ट निर्देश

शाहजहाँपुर के बीएसए द्वारा बकरीद पर्व पर एक अतिरिक्त दिवस के अवकाश की घोषणा : आदेश देख्वँ

शाहजहाँपुर के बीएसए द्वारा बकरीद पर्व पर एक अतिरिक्त दिवस के अवकाश की  घोषणा : आदेश देख्वँ

पंचायत निर्वाचन को देखते हुए प्रधानों के ऊपर एमडीएम खाद्यान्न अवशेष होने की स्थिति में अदेय प्रमाण पत्र ना जारी किये जाने हेतु बरेली बीएसए का प्रधानाध्यापकों को निर्देश

पंचायत निर्वाचन को देखते हुए प्रधानों के ऊपर एमडीएम खाद्यान्न अवशेष होने की स्थिति में अदेय प्रमाण पत्र ना जारी किये जाने हेतु बरेली बीएसए का प्रधानाध्यापकों को निर्देश

शिक्षामित्रों के वेतन पर अनिर्णय की स्थिति, कई जनपदों में बीएसए और वित्त लेखाधिकारी कोर्ट के निर्णय के बाद अनिश्चय में , बांदा बीएसए ने निर्णय लेखाधिकारी के जिम्मे डाला

शिक्षामित्रों के वेतन पर अनिर्णय की स्थिति,
कई जनपदों में बीएसए और वित्त लेखाधिकारी कोर्ट के निर्णय के बाद अनिश्चय में ,
बांदा बीएसए ने निर्णय लेखाधिकारी के जिम्मे डाला

बीएसए प्रतापगढ़ द्वारा आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर रसोइयों के द्वारा भुगतान पर भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में आदेश

बीएसए प्रतापगढ़ द्वारा आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर रसोइयों के द्वारा भुगतान पर भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में आदेश

बीएसए बलरामपुर द्वारा शिक्षामित्रों के कार्य बहिष्कार के दिनों में अवकाश स्वीकृत करने की दी सहमति, वेतन अवकाश को समायोजित करके जाएगा निकाला

बीएसए बलरामपुर द्वारा शिक्षामित्रों के कार्य बहिष्कार के दिनों में अवकाश स्वीकृत करने की दी सहमति, वेतन अवकाश को समायोजित करके जाएगा निकाला

Wednesday, September 23, 2015

जनपद गोरखपुर में सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद पदावनति के बाद पदस्थापना किये जाने संबंधी आदेशपत्र

जनपद गोरखपुर में सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद पदावनति के बाद पदस्थापना  किये जाने संबंधी आदेशपत्र

शिक्षा मित्रों को नहीं मिलेगा वेतन, मानदेय शासन से अगले निर्देश तक विभाग ने लगाई रोक

शिक्षा मित्रों को नहीं मिलेगा वेतन, मानदेय
शासन से अगले निर्देश तक विभाग ने लगाई रोक

हाथरस (ब्यूरो)। शासन से आगामी निर्देश नहीं मिलने तक बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षा मित्रों से सहायक अध्यापक बने शिक्षा मित्रों को कोई अब वेतन और मानदेय का भुगतान नहीं किया जाएगा। वित्त एवं लेखाधिकारी ने इस संबंध में बीएसए को एक पत्र भी भेजा है। वित्त एवं लेखाधिकारी बृजेश कुमार राजपूत ने बीएसए देवेंद्र कुमार गुप्ता को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षा मित्रों को विधिवत रूप से न्यायालय के आग्रिम आदेशों की प्रत्याशा में वेतन और मानदेय जारी किए जा रहे थे, लेकिन अब उच्च न्यायालय की पूर्ण पीठ का निर्णय आ चुका है। इस निर्णय में शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षा मित्रों का समायोजन निरस्त कर दिया है, जिससे इन सभी शिक्षा मित्रों को वेतन और मानदेय जारी करने का दावा स्वत: ही समाप्त हो चुका है। उन्होंने बीएसए को भेजे पत्र में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी विधिवत रूप से निर्देशित करने के लिए कहा है।

लखनऊ : बीएसए ने लिखा था चुनाव आयोग को पत्र , आज से मिलेंगे शिक्षकों को नियुक्तिपत्र, जूनियर हाई स्कूलों में गणित विज्ञान शिक्षकों की भर्ती का मामला

जूनियर हाई स्कूल में 29 हजार गणित-विज्ञान भर्ती में 314 शिक्षकों के नियुक्ति-पत्र बुधवार को बीएसए कार्यालय से मिलना शुरू हो जाएंगे। इस बात की पुष्टि डीएम राजशेखर ने मंगलवार को देर शाम की। सोमवार को चुनाव की अधिसूचना के कारण नियुक्ति-पत्र रोक दिया गया। इस पर डीएम ने कहा कि अधिसूचना के तहत ट्रांसफर पर रोक है, पुरानी प्रक्रिया के अपॉइंटमेंट और प्रमोशन पर नहीं। इसलिए बीएसए को नियुक्ति-पत्र वितरित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

मंगलवार को भी अभ्यर्थी शिक्षा भवन नियुक्ति-पत्र के लिए पहुंचे, लेकिन बीएसए ने चुनाव आयोग का हवाला देकर उनकी मांग खारिज कर दी। इसके बाद अभ्यर्थियों ने चुनाव आयोग कार्यालय की ओर कूच किया। अभ्यर्थी नरेंद्र कुमार ने बताया कि हम दोपहर में चुनाव आयोग गए, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली। आयोग के अधिकारियों ने हमें प्रॉपर चैनल से आने की सीख देकर हमारी अपील को खारिज कर दिया। हालांकि हम इसके बाद भी प्रयास करते रहेंगे। अन्य जिलों में नियुक्ति-पत्र बंट चुका है। ऐसे में जब तक नियुक्ति-पत्र नहीं दिया जाएगा, तब तक शांतिपूर्वक प्रयास करते रहेंगे

इससे पहले मंगलवार को ही बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण मणि त्रिपाठी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने आयोग से अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र देने की अनुमति मांगी थी। बीएसए का  कहना था कि अधिसूचना जारी होने के बाद नियुक्ति-पत्र देना आचार संहिता के विरुद्ध है। इसलिए अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र नहीं दिए गए। आयोग की अनुमति के बाद ही नियुक्ति-पत्र दिए जाएंगे। गौरतलब है कि सोमवार को शिक्षा भवन में नियुक्ति-पत्र के लिए अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा भी किया।

संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करना सभी नागरिकों का दायित्व : हाई कोर्ट , सभी स्कूल-कॉलेजों में हो ध्वजारोहण

संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करना सभी नागरिकों का दायित्व : हाई कोर्ट

सभी स्कूल-कॉलेजों में हो ध्वजारोहण

Monday, September 21, 2015

टेट अभ्यर्थियों ने उठाये सरकार पर सवाल, आरटीआई एक्टिविस्ट दाखिल करेंगे अवमानना याचिका

Saturday, September 19, 2015

10 शिक्षाधिकारियों के तबादले की खबर, 5 जिलों में BSA भी नए भेजे गए

शिक्षा विभाग में 10 अधिकारियों के तबादले की खबर आ रही है

निम्न को दिखाए गए पदों पर किया गया स्थानांतरित

1 - संजय कुमार शुक्ला-BSA अलीगढ़
2 - राजदेव सिंह-BSA शामली
3 - एसपी यादव- BSA ललितपुर
4 - मनभरन राजभर- BSA सोनभद्र
5 - माधव जी तिवारी-BSA प्रतापगढ़
6 - अतुल कुमार सिंह- प्रधानाचार्य GIC बलिया
7 - नंदलाल सिंह-वरिष्ठ प्रवक्ता डायट भदोही
8 - एसटी हुसैन- प्रवक्ता डायट सिद्धार्थनगर
9 - राम सिंह- प्रभारी सहायक शिक्षा निदेशक सामाजिक शिक्षा
10 - सतीश कुमार-वरिष्ठ प्रवक्ता डायट कानपुर

मिड डे मील देने वाली संस्थाओं के यहाँ बनी खाद्य सामग्री की हुई जांच

स्कूलों में मध्याह्न् भोजन उपलब्ध कराने वाली संस्थाओं के यहां बने खाद्य सामग्री का शुक्रवार को नमूना लिया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर इन संस्थाओं के किचन की जांच कराई गई। उसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने इनके सर्विलांस नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा है। 

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मध्याह्न् भोजन बनाने वाली संस्थाओं के किचन की जांच की गई तथा भोजन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के नमूने लिए गए। जांच के तहत शाश्वत सेवा संस्थान मेहंदीगंज, राजाजीपुरम से तहरी, अवध ग्राम एवं सेवा समिति विकास से तहरी, फेयरडील ग्रामोद्योग सेवा समिति ठाकुरगंज से तहरी व सोया बड़ी, नैमिष प्रगति सेवा संस्थान से आम्रपाली योजना, दुबग्गा से तहरी, फूलबाग स्थित मौलाना आजाद मेमोरियल सोसाइटी से सरसों का तेल, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, तहरी, चावल तथा गेहूं तथा निर्बल सेवा संस्थान आलमबाग से तहरी, अरहर की दाल और चावल के नमूने लिए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इन सभी संस्थानों के किचन से खाने के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। 


राजधानी के सौ सरकारी प्राइमरी स्कूलों का होगा कायाकल्प, भेल करेगा कारपोरेट रिस्पांसिबिलिटी के तहत यह कार्य

राजधानी के सौ सरकारी प्राइमरी स्कूलों में भारत हैवी इलेक्टिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के सहयोग से विद्युतीकरण का काम किया जाएगा और शौचालय बनाए जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रवीण मणि त्रिपाठी ने बताया कि इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में सोलर लाइटें, कक्षाओं व हॉस्टल का फर्नीचर और बेड का प्रबंध भी बीएचईएल करेगा। बीएसए प्रवीण मणि त्रिपाठी के अनुसार बीएचईएल यह काम सोशल कारपोरेट रिस्पांसिबिलिटी (सीआरएस) के तहत करेगा। 

शिक्षा विभाग व बीएचईएल के बीच एग्रीमेंट हो गया है और अब 31 मार्च तक स्कूलों में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजधानी में नगर क्षेत्र के 100 स्कूलों को चिह्न्ति कर उनकी सूची बीएचईएल को सौंपी जा रही है। विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूल में शौचालय की व्यवस्था भी की जाएगी। सीएसआर के तहत की जा रही इस व्यवस्था से विद्यालयों में संसाधन बढ़ेंगे और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जहां पर निर्धन परिवार की बेटियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।


Friday, September 18, 2015

शिक्षामित्रों को आज मिल सकता है बड़ा आश्वासन

शिक्षामित्रों को मिल सकता है बड़ा आश्वासन

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुक्रवार को डीरेका की जनसभा पर शिक्षामित्रों की भी निगाहें रहेंगी। समायोजन रद होने से क्षुब्ध शिक्षामित्रों के प्रतिनिधियों की पीएम से डीरेका में मुलाकात होनी है। मुलाकात के दौरान वे केन्द्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। संभावना है कि पीएम अपनी जनसभा में इस मुद्दे पर केन्द्र सरकार के रुख को स्पष्ट करें। पीएम से मुलाकात का समय तय होने के बाद ही शिक्षामित्रों ने प्रदेशव्यापी बनारस कूच का आह्वान वापस लिया है।

उत्तराखंड में शिक्षामित्रों का स्थायीकरण आदेश , वहां भी शिक्षामित्रों का स्थायीकरण है कोर्ट के अंतिम फैसले के घेरे में

उत्तराखंड में शिक्षामित्रों का स्थायीकरण आदेश ,  वहां भी शिक्षामित्रों का स्थायीकरण है कोर्ट के अंतिम फैसले के घेरे में

बाल श्री पुरस्कार के लिए माँगा गया बच्चों का नाम

बाल श्री पुरस्कार के लिए माँगा गया बच्चों का नाम

Thursday, September 17, 2015

लल्लन मिश्र की जगह दिनेश चंद्र शर्मा बने प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष, अयोग्य ठहराए जाने के बाद कार्यसमिति का सर्वसम्मत फैसला

लल्लन मिश्र की जगह दिनेश चंद्र शर्मा बने प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष,  अयोग्य ठहराए जाने के बाद कार्यसमिति का सर्वसम्मत फैसला

12 साल बाद फिर शुरू हो सकती है फैमली पेंशन, अंशदायी पेंशन योजना में नहीं थी व्यवस्था

12 साल बाद फिर शुरू हो सकती है फैमली पेंशन, अंशदायी पेंशन योजना में नहीं थी व्यवस्था

Wednesday, September 16, 2015

21 सितम्बर को शिक्षामित्रों का प्रतिनिधि मंडल करेगा मुख्यमन्त्री से मुलाक़ात, मंत्री रामगोविंद चौधरी होंगे साथ

लखनऊ-सीएम से मुलाकात करेगा शिक्षामित्रों का प्रतिनिधिमंडल,बेसिक शिक्षा मंत्री के साथ जाएगा प्रतिनिधिमंडल,21 सितम्बर को 5केडी मे होगी मुलाकात

21 सितम्बर को शिक्षामित्रों का प्रतिनिधि मंडल करेगा मुख्यमन्त्री से मुलाक़ात,  मंत्री रामगोविंद चौधरी होंगे साथ

बनारस की ओर शिक्षामित्रों का कूच, शाही बोले शिक्षामित्रों को बनारस घुसने से कोई रोक नहीं सकता

बनारस की ओर शिक्षामित्रों का कूच, शाही बोले शिक्षामित्रों को बनारस घुसने से कोई रोक नहीं सकता।


#BREAKING लखनऊ-शिक्षामित्र पीएम से मिलकर करेंगे फरियाद,नौकरी बहाली के लिए शिक्षामित्रों का संघर्ष रहेगा जारी-जीतेंद्र शाही

#BREAKING लखनऊ-शिक्षामित्र के प्रदेश अध्यक्ष जीतेंद्र शाही का बयान-शिक्षामित्रों को बनारस पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता

#लखनऊ सूबे के 1.72 लाख शिक्षामित्रो का वाराणसी कूच,शिक्षामित्रो का परिवारभी करेगा प्रदर्शन,पीएम के दौरे के दिन शिक्षामित्रो का बड़ा प्रदर्शन


शिक्षामित्रों को समायोजित कर सरकार ने किया वादा पूरा, फैसले के बाद सरकार नियमों के तहत करेगी पूरी मदद

शिक्षामित्रों को समायोजित कर सरकार ने किया वादा पूरा, फैसले के बाद सरकार नियमों के तहत करेगी पूरी मदद


#UPCM लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान-कन्नौज के शिक्षामित्र ने पहले जान दी,शिक्षामित्रों की सरकार नियमों के तहत मदद करेंगे

#UPCM लखनऊ-सरकार हर पहलू पर विचार कर रही,शिक्षामित्रों से अपील आंदोलन न करें,कन्नौज की जानकारी मुझे सबसे पहले मिली-मुख्यमंत्री

#UPCM लखनऊ-शिक्षामित्रो को समायोजित किया गया,सरकार ने अपना वादा पूरा किया,हाईकोर्ट के फैसले पर मुख्य सचिव ने बात रखी-मुख्यमंत्री अखिलेश

शिक्षामित्र समायोजन रद्द : जनपदवार विरोध अपडेट LIVE @ www.primarykamaster.in लगातार

शिक्षामित्र समायोजन रद्द : जनपदवार विरोध अपडेट LIVE @  www.primarykamaster.in  लगातार

 मैनपुरी-शिक्षामित्र के पति ने फंसी लगाकर दी जान,पत्नी की नौकरी जाने से परेशान था पति,शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला मुले की घटना

बस्ती-शिक्षमित्रों ने NCTE के सचिव की निकाली शव यात्रा,अमहट घाट पर शिक्षामित्रों ने किया दाह संस्कार,डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

चंदौली-नाराज शिक्षामित्रों ने NH-2 पर लगाया जाम,हाईकोर्ट के फैसले के विरोध में लगाया जाम,डीएम कार्यालय के सामने हाईवे पर लगाया जाम

कानपुर-शिक्षामित्रों ने शिक्षक पार्क में किया प्रदर्शन,केंद्र के खिलाफ आंदोलन की बनाई रणनीति,सहायक शिक्षक बनाए जाने की मांग की

सिद्धार्थनगर-सदमे से शिक्षामित्र की पत्नी का निधन,समायोजन रद्द होने बाद से सदमे में थी पत्नी,नौगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में है तैनात

#PROTEST सोनभद्र-2 शिक्षामित्र मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े,पानी की टंकी पर चढ़कर बहाली की कर रहे मांग,रॉबर्टसगंज में कर रहे प्रदर्शन

#BREAKING आगरा-शिक्षामित्र बहू को ससुरालियों ने घर से निकाला,नौकरी न मिलते देख बहू को घर से निकाला,बहू ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

विद्यालयों में जबरन तालाबंदी कराये जाने के खिलाफ कार्यवाही हेतु बीएसए मुजफ्फरनगर का कड़ा पत्र

विद्यालयों में जबरन तालाबंदी कराये जाने के खिलाफ कार्यवाही हेतु बीएसए मुजफ्फरनगर का कड़ा पत्र

16 सितम्बर को ज्ञापन दिए जाने हेतु शिक्षामित्र संघों का जिला इकाइयों को निर्देश

16 सितम्बर को ज्ञापन दिए जाने हेतु शिक्षामित्र संघों का  जिला इकाइयों को  निर्देश

विद्यालयों में अराजकता और तालाबंदी के खिलाफ बीएसए इटावा का कड़ा पत्र / आदेश

17 सितम्बर को SCERT अध्यक्ष से ज्ञानोदय अनुश्रवण सह-समन्वयक एसोशियेशन की वार्ता की सहमति

17 सितम्बर को SCERT अध्यक्ष से ज्ञानोदय अनुश्रवण सह-समन्वयक एसोशियेशन की वार्ता की सहमति

फर्जी बीएसए बनाम असली बीएसए का बेसिक शिक्षा में घालमेल

फर्जी बीएसए बनाम असली बीएसए का बेसिक शिक्षा में घालमेल