DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, October 7, 2015

बदायूं : शिक्षामित्र ने फांसी लगाकर जान दी, प्रदर्शन में भाग लेकर सोमवार को ही था लौटा

बदायूं (ब्यूरो)। हाईकोर्ट के फैसले के बाद अवसाद में आए समायोजित शिक्षक कृष्णकांत ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह दातागंज ब्लाक के गांव प्रसिद्धपुर के प्राथमिक विद्यालय में तैनात था और जंतर-मंतर (दिल्ली) पर शिक्षामित्रों के प्रदर्शन में भाग लेकर सोमवार को ही लौटे था।

आवास विकास कालोनी के रहने वाले 35 वर्षीय कृष्णकांत पुत्र रामपाल सिंह का हाल ही में शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन हुआ था लेकिन हाईकोर्ट के फैसले के बाद वह परेशान था। परिवारवालों के मुताबिक दिल्ली से सोमवार को वापस लौटने के बाद वह ज्यादा तनाव में दिखा। उसने घर में बताया कि सरकार की ओर से शिक्षामित्रों के समायोजन के संबंध में कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। रोज की तरह सभी लोग घर में सो रहे थे। मंगलवार तड़के चार बजे कृष्ण्कांत का शव घर के आंगन में लगे जंगले में रस्सी का फंदे में झूलता हुआ मिला। घटना के बाद कृष्णकांत की गर्भवती पत्नी पूनम बदहवास है।

Tuesday, October 6, 2015

अलीगढ़ : गणित-विज्ञान शिक्षक भर्ती की विज्ञप्ति/सूचना जारी


बरेली : प्रशिक्षु शिक्षक चयन 2011 की दसवीं कट ऑफ जारी


प्रतापगढ़ : प्रशिक्षु शिक्षक चयन 2011 की कट ऑफ जारी


लखनऊ : बिजली बचाने को परिषदीय विद्यालयों में लगेंगे एलईडी बल्ब


लखनऊ। राजधानी के सरकारी प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूलों में भी एलईडी बल्ब की सुविधा दी जाएगी। यह व्यवस्था बिजली बचाने के लिए की जा रही है। जिलाधिकारी राज शेखर ने बताया कि स्कूलों में गोल बल्ब, ट्यूट लाइट तथा सीएफएल की जगह एलईडी बल्ब लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई डेढ़ महीने में पूरी करनी होगी।

इलाहाबाद : केन्द्र सरकार की ओर से उनकी मांगें पूरी करने के आश्वासन के बाद टीईटी पास अभ्यर्थियों ने खुशी मनाई


इलाहाबाद (ब्यूरो)। दिल्ली के जंतर-मंतर धरना दे रहे टीईटी पास अभ्यर्थियों को केन्द्र सरकार की ओर से उनकी मांगें पूरी करने के आश्वासन के बाद मंगलवार को टीईटी प्रशिक्षुओं ने खुशी मनाई। टीईटी मोर्चा का कहना है कि मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है।

जालौन : कर्मचारी शिक्षक मोर्चा ने की बैठक, समस्याओं पर चर्चा कर निराकरण की रूपरेखा तैयार

उरई। कर्मचारी शिक्षक मोर्चा की बैठक रविवार को उमादत्त मिश्र कन्या जूनियर हाईस्कूल रामनगर में लाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें शिक्षकों ने पांच सूत्रीय समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके निराकरण की रूपरेखा तैयार की।

बैठक में चर्चा करते हुए शिक्षकों ने मांग करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह और क्रांतिकारियों को शहीद का दर्जा दिया जाए। इसके साथ ही कर्मचारी शिक्षक ट्रेब्यूनियम की सुरक्षा की जाने दमनकारी कानूनों को वापिस लिया जाए। वरिष्ठ नागरिक की सुरक्षा की जाने वाली सरकारी सुविधाएं को सरलीकरण करने उपलब्ध कराई जाने एवं किसानों की आत्महत्याएं रोकने के लिए जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। तहसील दिवस को सरकार की मंशा के अनुरूप किया जाए। बैठक का संचालन मोर्चा के प्रवक्ता धर्मेद्र बबेले ने किया।रामबालक व्यावस, देवेंद्र गुप्ता, हरीशंकर याज्ञिक, सुंदरलाल यादव, आदित्य मिश्र रहे।


खबर साभार : हिन्दुस्तान

Monday, October 5, 2015

मथुरा : पूर्व बीएसए द्वारा अंतिम समय पर किये गए ट्रांसफर और आदेशों को वर्तमान बीएसए द्वारा रद्द किया गया

मथुरा : पूर्व बीएसए  द्वारा अंतिम समय पर किये गए ट्रांसफर  और आदेशों को वर्तमान बीएसए द्वारा रद्द किया गया

ललितपुर : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने उठायी शिक्षकों के गैरशैक्षणिक कार्यों में सम्बद्धता के खिलाफ आवाज, डीएम को दिया ज्ञापन

ललितपुर : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने उठायी शिक्षकों के गैरशैक्षणिक कार्यों में सम्बद्धता के खिलाफ आवाज, डीएम को दिया ज्ञापन

मऊ : वि0बीटीसी वेलफेयर एसोशियेशन द्वारा वेतन के अभाव में ड्यूटी प्रभावित होने के सम्बन्ध में पत्र

मऊ : वि0बीटीसी वेलफेयर एसोशियेशन द्वारा वेतन के अभाव में ड्यूटी प्रभावित होने के सम्बन्ध में पत्र

जालौन : धरना देने रवाना हुए शिक्षामित्र व परिजन, दिल्ली में 5 से 7 अक्टूबर तक धरने देने का निर्णय


उरई, जागरण संवाददाता : दिल्ली में 5 से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले धरने के लिए शिक्षामित्र और उनके परिजन रविवार को यहां से रवाना हुए। जिले के विभिन्न स्थानों से बसों और चारपहिया वाहनों से यह लोग शाम को दिल्ली के लिए रवाना हुए।

मालूम हो कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद शिक्षामित्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। अपना हित सुरक्षित करने के मकसद से वह प्रदेश सरकार से गुहार लगाने के बाद अब शिक्षामित्रों को केंद्र सरकार से मदद की आस है। यही कारण है कि शिक्षामित्रों ने दिल्ली में 5 से 7 अक्टूबर तक धरने देने का निर्णय लिया है।

इसके लिए शिक्षामित्रों के साथ ही उनके परिजन भी दिल्ली जा रहे हैं। रविवार को शाम को शिक्षामित्र नगर के साथ ही विभिन्न स्थानों से बसों और चार पहिया वाहनों से रवाना हुए। शिक्षामित्रों के परिजनों श्याम सुंदर, जानकी देवी ने कहा कि उनके परिवार में एक नौकरी की वजह से अब खुशहाली का माहौल आया था परंतु अब नौकरी छिन जाने से पूरे परिवार के सामने समस्या उत्पन्न हो गई है। यह स्थिति उनके जैसे तमाम लोगों की है इसलिए सरकार को उचित निर्णय लेकर शिक्षामित्रों का भविष्य सुरक्षित करना चाहिए। वैसे भी कई वर्षों से वह लगातार विद्यालयों में सेवा दे रहे हैं। शिक्षामित्र संगठन के शैलेंद्र, प्रवीण परिहार ने कहा कि शिक्षामित्र अपने हक की बात कर रहे हैं इसलिए सरकार को तुरंत फैसला लेना चाहिए। कई शिक्षामित्र अपने परिवार में अकेले कमाने वाले हैं ऐसे में उन परिवारों के सामने संकट उत्पन्न हो गया है।
खबर साभार : दैनिक जागरण

इलाहाबाद : नौकरी बचाने को दिल्ली गए शिक्षामित्र, लगाया एनसीटीई पर सौतेलापन का आरोप

इलाहाबाद: पांच अक्टूबर को दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रविवार को शिक्षामित्र बस से रवाना हुए। 1कंपनी बाग में एकत्रित हुए विभिन्न ब्लाकों के शिक्षामित्रों ने एकता का परिचय देते हुए नारेबाजी की। शिक्षामित्रों ने हुंकार भरी कि शिक्षामित्र की एकता केंद्र सरकार देख लेगी। इस दौरान शिक्षामित्रों ने कहा कि एनसीटीई शिक्षामित्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उत्तराखंड, मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र में शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट एनसीटीई ने प्रदान की है। जबकि उप्र में शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट नहीं दी गई है। जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर मानव संसाधन विकास मंत्रलय मंत्री स्मृति ईरानी व पीएम नरेंद्र मोदी से छूट देने की मांग की जाएगी। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षामित्र बस से दिल्ली रवाना हुए।

शिक्षामित्रों का बकाया मानदेय देने की मांग
आदर्श शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में शिक्षामित्रों को जल्द से जल्द मानदेय देने की मांग की गई। अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा. रूद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि पंचायत चुनाव में चुनाव कर्मियों को बस की व्यवस्था और दस लाख की बीमा सुविधा दी जानी चाहिए। महिलाओं की डयूटी चुनाव में नहीं लगाई जाए। बेसिक शिक्षा में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए 2004 में पत्रचार से बीएड करने वाले जो विशिष्ट बीटीसी प्रशिक्षित एवं परीक्षा पास हैं। उन्हें टीईटी से मुक्त रखते हुए सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया जाए। सरकार शिक्षामित्रों के संबंध में उचित एवं ठोस निर्णय ले। ताकि उनका व बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके। इस मौके पर कमलेश त्रिपाठी, नीरज मिश्र, नीलिमा ठाकुर, कल्पना गुप्ता, रश्मि, डा. मुनीश, मयंकधर, गंगाधर, राजेंद्र, सुरेंद्र पांडेय, डा. गीता रंजन व नागेंद्र आदि मौजूद रहे।

बाराबंकी : समयोजन की लड़ाई लड़ने शिक्षामित्र गए दिल्ली, जंतर मंतर पर देंगे धरना

बाराबंकीः हाई कोर्ट से सहायक अध्यापक पद पर समायोजन निरस्त होने से नाराज शिक्षामित्र रविवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। करीब डेढ़ हजार शिक्षामित्र रविवार की सुबह जीआईसी मैदान पहुंचे और फिर प्रदर्शन के पश्चात नई दिल्ली रवाना हो गए। जीआईसी मैदान में सुबह ही जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा के नेतृत्व में शिक्षामित्र पहुंचे थे। काफी महिलाएं अपने साथ बच्चों को भी नई दिल्ली प्रदर्शन में ले गई हैं। आंदोलन जा रहे शिक्षामित्रों के वाहनों के प्रबंध का जिम्मा महामंत्री रामशंकर सिंह राठौर, अनिल शर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, रोहित त्रिपाठी व बीएन गुप्त कर रहे थे। इसके अलावा बाराबंकी जंक्शन पर भी सुबह विभिन्न ब्लॉकों से सात सौ से अधिक शिक्षामित्र पहुंचे और ट्रेनों से नई दिल्ली रवाना हुए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले से तीन हजार शिक्षामित्र नई दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। यह सोमवार को एनसीटीई के प्राविधानों में बदलाव के साथ सहायक अध्यापक पद का दायित्व देने की मांग को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। 

Sunday, October 4, 2015

बदायूं : पंचायत निर्वाचन में लगे चुनाव कार्मिकों को देय धनराशि का विवरण आदेश

बदायूं : पंचायत निर्वाचन में लगे चुनाव कार्मिकों को देय धनराशि का विवरण आदेश

जालौन : डायट प्राचार्य को डाक्यूमेंट जमा करने के निर्देश, डाक्यूमेंट जमा न करने पर अभ्यर्थियों ने डीएम से की शिकायत


उरई। बीटीसी 2014 में दाखिला लेने के लिए काउंसिलिंग करा चुके अभ्यर्थियों के डायट द्वारा डाक्यूमेंट जमा न करने पर अभ्यर्थियों ने डीएम से शिकायत की। इस पर डीएम रामगणेश ने डायट प्राचार्य रतन सिंह को अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट जमा करने के लिए कहा।

 
मालूम हो कि बीटीसी में दाखिला लेने के लिए 21 सितंबर को काउंसिलिंग करा चुके अभ्यर्थी जब डायट अपने डाक्यूमेंट जमा करने गए तो उन्हें मना कर दिया गया। इस पर अभ्यर्थियों ने इसकी शिकायत डीएम से की। डीएम रामगणेश ने डायट प्राचार्य को अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट जमा करने के निर्देश दिए। अभ्यर्थियों ने बताया कि डायट प्राचार्य ने डाक्यूमेंट जमा करने की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर बताई थी। लेकिन अभ्यर्थियों ने अपना तर्क दिया कि 2 अक्टूबर की छुट्टी थी इसलिए उन्हें 3 अक्टूबर को डाक्यूमेंट जमा करने आना पड़ा। 

 
खबर साभार : अमर उजाला

जालौन : शिक्षामित्रों का जत्था दिल्ली रवाना, 5 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंजर मैदान में है धरना


उरई। शिक्षामित्रों का पूर्व प्रस्तावित धरना दिल्ली के जंतर-मंजर मैदान में 5 अक्तूबर को तय है। धरने में शामिल होने के लिए शिक्षामित्रों का जत्था शनिवार को दिल्ली रवाना हो गया। यह जानकारी शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के सदस्य प्रवीण परिहार ने दी।
खबर साभार : अमर उजाला

जालौन : एसएमएस से दी गई छात्रों की हाजिरी, प्रायोगिक तौर पर 26 स्कूलों को देना था उपस्थिति का विवरण

  • एक घंटे बाद सूचना देने पर छात्र व अध्यापक माने जाएंगे अनुपस्थित
उरई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति की एसएमएस द्वारा जानकारी दी जानी है। प्रायोगिक तौर पर इसकी शुरूआत शनिवार से कर दी गई। जिले के नौ ब्लाकों से चयनित 18 व चार नगर क्षेत्रों के आठ परिषदीय स्कूलों ने एसएमएस से छात्रों की उपस्थिति का विवरण एनआईसी को भेजा।

 
गौरतलब है कि स्कूलों में शिक्षकों की लेटलतीफी और छात्रों की उपस्थिति और उनकी संख्या का पूरा आंकड़ा आनलाइन करने के लिए शासन द्वारा पिछले दिनों निर्देश जारी किए गए थे। इसके तहत प्रायोगिक तौर पर हर ब्लाक से दो और नगरीय क्षेत्र से दो परिषदीय स्कूलों का चयन किया गया। इन स्कूलों के शिक्षकों को छात्र उपस्थिति की पूरी जानकारी एसएमएस से सीधे एनआईसी को भेजनी है जिस पर जिला प्रशासन अपनी पूरी निगरानी रखेगा। यहां से यह विवरण राज्य के शिक्षा निदेशालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इससे न केवल स्कूलों में छात्रों की संख्या और उनकी उपस्थिति की जानकारी होती रहेगी बल्कि मिड डे मील योजना के तहत उपस्थिति छात्रों की सही संख्या का भी अंदाजा लग सकेगा।

योजना के तहत स्कूलों के प्रधानाचार्य अपने पंजीकृत मोबाइल से स्कूल खुलने के एक घंटे के भीतर विद्यार्थियों की उपस्थिति की पूरी रिपोर्ट एनआईसी केे पोर्टल पर भेजेंगे। यहां से यह शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। इस दौरान एक घंटे के बाद और दो घंटे के पहले जिन विद्यालयों की उपस्थिति एनआईसी को प्राप्त होगी उन्हें डिफाल्टर सूची में डाला जाएगा। इसके बाद अक्तूबर माह से दिसंबर माह तक इन डिफाल्टर स्कूलों केे प्रधानाध्यापकों को चेतावनी दी जाएगी।

यदि इसके बावजूद भी यदि ये स्कूल नहीं मानते तो जनवरी माह से प्रत्येक डिफाल्टर दिवस में प्रधानाध्यापक के वेतन से 100 रुपये व अन्य सभी शिक्षकों के वेतन से 50 रुपये की कटौती की जाएगी।
  • कराएंगे भौतिक सत्यापन
खंड शिक्षाधिकारी को प्रत्येक शैक्षिक दिवस में कम से कम दो स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण करना होगा। उसकी रिपोर्ट उपस्थित माडयूल में उसी दिन अपलोड कराना होगा। यदि आकस्मिक निरीक्षण में छात्रों की संख्या व वेबसाइट पर उपलब्ध उपस्थित पंजिका में अंतर पाया जाता है तो प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खबर साभार : अमर उजाला

सोनभद्र : बीएसए द्वारा प्रमुख सचिव के निर्देशों का हवाला देते हुए शिक्षामित्रों का वेतन हाईकोर्ट के फैसले के बाद विधिक बाधाएं दूर होने के बाद ही निर्गत किये जाने का पत्र जारी

जालौन : भीषण गर्मी के कारण 31 अक्टूबर तक स्कूल सुबह की पाली में किए जाने की मांग

उरई। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों ने शनिवार को जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन बेसिक शिक्षा अधिकारी को देकर मांग करते हुए बताया कि इस साल बारिस कम होने की बजह से भीषण गर्मी पढ़ रही है। इसलिए 31 अक्टूबर तक सभी विद्यालयों को सुबह की पाली में ही किया जाए। इससे बच्चों को पढ़ाई कार्य के लिए परेशानी न हो।

खबर साभार : हिन्दुस्तान

मथुरा: बेसिक का गुणवत्ता वर्ष चढ़ा चुनाव की भेंट, शासन ने अभियान से पढ़ाई करने कराने के दिए थे निर्देश



मथुरा: गिनती, पहाड़े, एबीसीडी, जोड़ और घटाना.. इस साल में हर बच्चे को यह सब सिखाना था। एक-एक चीज पर स्कूलों में विशेष कक्षा लगानी थीं। जब सभी बच्चे एक साथ यह सब कुछ सीख जाते तब अगली चीज को लेना था। बेसिक के गुणवत्ता वर्ष में ऐसा ही होना था। इसके लिए शासन से निर्देश दिए गए थे, मगर विभाग का शैक्षिक उन्नयन वर्ष पंचायत चुनाव की भेंट चढ़ गया है।

सितंबर में आए निर्देश के बाद अक्टूबर तक यह व्यवस्था लागू नहीं हो सकी है। बेसिक शिक्षा विभाग पर भी चुनावी रंग चढ़ गया है। शिक्षक चुनाव की प्रक्रिया में फंस गए हैं। इससे विभाग के शैक्षिक उन्नयन वर्ष में होने वाली अभियान की पढ़ाई तो दूर पाठ्यक्रम पूरा कराना भी भारी पड़ रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग का नया सत्र यूं तो एक अप्रैल से ही शुरू हो चुका है, लेकिन पुस्तकें अगस्त तक बंटने के कारण पढ़ाई शुरू हो पाने में देर होती रही। सितंबर में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने वर्तमान शैक्षिक सत्र को शैक्षिक गुणवत्ता वर्ष के रूप में मनाने के निर्देश दिए।

इसके तहत उन्होंने बच्चों को गिनती, पहाड़े, जोड़, घटाना, गुणा, भाग, भिन्न, हिन्दी तथा अंग्रेजी पढ़ना और लिखना, एबीसीडी आदि चीजें बच्चों को सिखाने के लिए इनकी पढ़ाई अभियान चला कर करने को कहा। हर दिन के लिए एक टॉपिक को लेकर उसे ही सभी बच्चों को सिखाना था। जिले में इसकी तैयारी भी की गई थी। मगर अब अक्टूबर में विभाग में भी चुनावी रंग चढ़ा नजर आ रहा है। स्कूलों में बच्चों की संख्या कम हो गई है। उधर शिक्षक भी चुनावी ड्यूटी और प्रशिक्षण के चक्कर में फंस गए हैं। ऐसे में इस गड़बड़ी के कारण स्कूलों में शिक्षण प्रभावित हो रहा है। अभियान की पढ़ाई तो छोड़ो स्कूलों में तो पाठ्यक्रम पूरा कराना भी विभागीय स्कूलों में मुश्किल लग रहा है।

  • अक्टूबर में दुरुस्त नहीं हो सकेगी पढ़ाई
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में अक्टूबर में पढ़ाई दुरुस्त नहीं हो सकेगी। माह के शुरुआती दिनों में चुनावी ड्यूटी में लगे लगभग सभी शिक्षक स्कूल से प्रशिक्षण के नाम पर गैर हाजिर रहे। वहीं कई ड्यूटी कटवाने के नाम पर स्कूल से गायब रह रहे हैं। अधिकारियों के खुद चुनाव ड्यूटी में फंसने के कारण स्कूलों का निरीक्षण भी नहीं हो पा रहा है। अब पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण दोबारा होना है। छह अक्टूबर को होने वाले इस प्रशिक्षण में भी ज्यादातर शिक्षकों के मौजूद रहने के कारण इस दिन पढ़ाई न हो सकेगी। इसके बाद आठ अक्टूबर को पहले चरण की पोलिंग पार्टी रवाना होगी। नौ को मतदान होगा और 10 को वापसी के बाद चुनाव कर्मी छुट्टी पर रहेंगे। ऐसे में इन तीन दिनों में भी पढ़ाई न हो सकेगी। ऐसे ही अन्य चरणों में भी मतदान होने के कारण इस दौरान पूरे माह बेसिक स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित रहेगी।



खबर साभार : दैनिक जागरण

अंबेडकरनगर : शिक्षक भर्ती के नाम पर सैकड़ों युवाओं से ठगी, लखनऊ के पते पर मंगाया जाता था ड्राफ्ट

शिक्षक भर्ती के नाम पर सैकड़ों युवाओं से ठगी
लखनऊ के पते पर मंगाया जाता था ड्राफ्ट

अंबेडकरनगर (ब्यूरो)। बीटीसी और टीईटी उत्तीर्ण किए बिना ही प्रा. विद्यालयों में प्रधानाचार्य व शिक्षक पद पर सीधे तैनाती के नाम पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। परिषदीय विद्यालयों में नौकरी के नाम पर ऑनलाइन व ऑफलाइन फार्म भरवाए जा रहे हैं। फार्म के साथ सामान्य व ओबीसी वर्ग के आवेदकों से 300 व एससी/एसटी आवेदकों से 200 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट व ऑनलाइन भुगतान ग्राम शिक्षा परिषद, लखनऊ के नाम पर कराया जा रहा था।

इस फर्जीवाड़े का शनिवार को खुलासा होने पर आवेदकों ने उच्चाधिकारियों से जानकारी की तो पता चला कि ऐसी किसी नौकरी के लिए आवेदन नहीं मांगे गए हैं। 

बीते दिनों एक वेबसाइट पर ग्राम शिक्षा परिषद, लखनऊ के नाम से प्रधानाचार्य, शिक्षक व चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए आवेदन मांगे गए। इसमें प्रधानाचार्य के 5131 पद, शिक्षक के 10 हजार 262 व चतुर्थ श्रेणी के लिए 5 हजार 131 पद दर्शाए गए। प्रधानाचार्य पद के लिए स्नातक व समकक्ष उत्तीर्ण, शिक्षक के लिए इंटर व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए 8वीं पास अर्हता मांगी गई। प्रधानाचार्य को 19,500 रुपये प्रतिमाह, शिक्षक के 15 हजार व चतुर्थ श्रेणी के लिए 7 हजार रुपये का वेतन बताया गया। 17 अक्तूबर तक ऑनलाइन व 20 अक्तूबर तक ऑफलाइन आवेदन मांगे जाने के साथ ही डिमांड ड्राफ्ट जमा करने का भी निर्देश दिया गया। जिले के 500 से अधिक युवाओं ने आवेदन भी कर दिया। बीएसए राजबहादुर ने बताया कि शासन से ऐसा कोई आवेदन नहीं निकला है। यह पूरी तरह फर्जी है।

बस्ती : शिक्षक की पिस्टल से दगी गोली, छात्रा की मौत, शिक्षक के खिलाफ खिलाफ गैर इरादन हत्या का मुकदमा दर्ज

शिक्षक की पिस्टल से दगी गोली, छात्रा की मौत

बस्ती : छावनी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तुर्शी में तैनात शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह की पिस्तौल से सुबह साढ़े दस बजे चली गोली से एक छात्र की स्कूल में मौत हो गई। घटना के बाद शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह भाग निकला। वह पढ़ाने की बजाय कक्षा में अपनी पिस्टल साफ कर रहा था।

घटना के समय प्रवीण कक्षा पांच के बच्चों को पढ़ा रहे थे। बच्चों को कुछ लिखने को कहकर वह कक्षा में ही अपनी लाइसेंसी पिस्टल साफ करने लगे। अचानक उसमें फंसी गोली दग गई और सामने बैठी छात्र रिंकी को जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर बगल के कमरे में कक्षा चार के बच्चों को पढ़ा रहे प्रधानाध्यापक गया प्रसाद सिंह वहां पहुंचे तो घायल रिंकी जमीन पर छटपटा रही थी। अन्य बच्चे रोते-चीखते भाग रहे थे।

प्रधानाध्यापक रिंकी को मोटरसाइकिल से लेकर जिला अस्पताल फैजाबाद की ओर भागे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पिता राम बहादुर ने छावनी थाने पर लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने प्रवीण के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Saturday, October 3, 2015

फिरोजाबाद : पंचायत निर्वाचन में मतदान के दिन पोलिंग पार्टियों को भुगतान पर भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने दिया सभी बीईओ को आदेश

फिरोजाबाद : पंचायत निर्वाचन में मतदान के दिन पोलिंग पार्टियों को भुगतान पर भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने दिया सभी बीईओ को आदेश

जालौन : 260 बीटीसी अभ्यर्थियों ने जमा किए डाक्यूमेंट, जिले केे नौ बीटीसी प्राइवेट कालेजों में 450 सीटों पर होंगे दाखिले


उरई। बीटीसी 2014 में डायट की सीटों के बाद प्राइवेट कालेजों की सीटों में दाखिला के लिए अभ्यर्थियों से डाक्यूमेंट जमा कराए जा रहे हैं। इसके तहत 450 सीटों पर एडमिशन के लिए 450 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इसमें कुल 260 अभर्थियों ने डाक्यूमेंट जमा किए।

मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शासन ने आनन-फानन बीटीसी 2014 के लिए काउंसिलिंग कराई। इसमेें डायट की सीटों पर दाखिले की मारामारी हुई और सीटें फुल हो गईं।

अब जब प्राइवेट कालेज में बीटीसी के दाखिले की बारी आई तो अभ्यर्थी बुलाने पर भी नहीं आ रहे हैं। डायट प्राचार्य रतन सिंह ने बताया कि जिले में 9 प्राइवेट कालेजों में 450 सीटों पर बीटीसी 2014 के लिए एडमीशन किए जाएंगे। इन सीटों पर एडमीशन के लिए 450 अभ्यर्थियों को बुलाया गया लेकिन 260 अभ्यर्थी ने ही दाखिले के लिए अपने कागजात जमा किए।

अब बची हुई 190 सीटों पर भी वेटिंग वाले अभ्यार्थियों को बुलाया जा रहा है। इसकेे अलावा समाचार पत्रों में भी सूची प्रकाशित की जा रही है। उन्होंने कहा कि बीटीसी 2014 में प्राइवेट सीटों पर दाखिले केे लिए इच्छुक अभ्यर्थी जल्द अपना डाक्यूमेंट जमा कर दें। बीटीसी कालेजों की सीटें मेरिट के आधार पर भरी जानी हैं।


खबर साभार : अमर उजाला

सीतापुर : शिक्षामित्रों द्वारा जंतर मंतर पर प्रदर्शन के चलते चुनावी ड्यूटी के बहिष्कार के सम्बन्ध में जारी पत्र

सीतापुर :  शिक्षामित्रों द्वारा जंतर मंतर पर प्रदर्शन के चलते चुनावी ड्यूटी के बहिष्कार के सम्बन्ध में जारी पत्र

फैजाबाद : प्राथमिक शिक्षामित्र संघ द्वारा 4 से 7 अक्टूबर के मध्य जंतर मंतर में प्रदर्शन के चलते चुनाव ड्यूटी ना लगाने के सम्बन्ध में

फैजाबाद : प्राथमिक शिक्षामित्र संघ द्वारा 4 से 7 अक्टूबर के मध्य जंतर मंतर में प्रदर्शन के चलते चुनाव ड्यूटी ना लगाने के सम्बन्ध में

फतेहपुर : शिक्षामित्रों को सिर्फ 11 दिन का मिलेगा वेतन , प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा के आदेश के बाद संशोधित बिल बनना शुरू

शिक्षामित्रों को सिर्फ 11 दिन का मिलेगा वेतन
ग्यारह सितंबर तक का शिक्षामित्रों को मिलेगा वेतन
प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने दिए आदेश

फतेहपुर। सहायक अध्यापक पद पर समायोजित शिक्षामित्रों को 11 सितंबर तक का वेतन दिया जाएगा। इसके लिए प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने हरी झंडी दे दी है। इसके बाद अग्रिम आदेशों तक के लिए वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। इससे साफ है कि शिक्षामित्रों को फिलहाल वेतन मिलना बंद हो जाएगा।

जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने अगस्त 2014 में पहले बैच के 945 शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया था। इनमें 865 शिक्षामित्र नियमित वेतन भोगी हो चुके हैं। इनको अगस्त 2015 तक का पूरा वेतन भुगतान किया जा चुका है। इनके अलावा दूसरे बैच के 1446 शिक्षामित्रों को जून महीने में सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया गया है। इनमें अभी तक सिर्फ 46 का वेतन नियमित हो पाया है। शेष 14 सौ के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन कराया जा रहा है, जिससे इनका वेतन अभी तक जारी नहीं हो पाया है।

गुरुवार शाम प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा ने वीडीओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बेसिक शिक्षा अधिकारी को 11 सितंबर तक का वेतन भुगतान करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद अग्रिम आदेशों तक किसी भी हालत में वेतन भुगतान न करने के लिए आगाह किया है। ऐसी हालत में साफ हो गया है कि बेसिक शिक्षा विभाग सितंबर महीने में सिर्फ 11 दिन का शिक्षामित्रों को वेतन दे सकता है।

उधर, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा से हरी झंड़ी मिलते ही बेसिक शिक्षा विभाग इन शिक्षामित्रों को 11 सितंबर तक का वेतन जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। नए सिरे से बिल बनाने का काम चालू हो गया है। एक दो दिन में 11 सितंबर तक के शिक्षा मित्रों के वेतन बिल लेखा कार्यालय बेसिक शिक्षा में जमा हो जाएंगे।

प्रमुख सचिव ने 11 सितंबर तक का शिक्षामित्रों को वेतन भुगतान करने को कहा है। इस भुगतान की तैयारी शुरू कर दी गई है। बिल बनाकर लेखा विभाग में भेजने की काम शुरू कर दिया गया है।  - विनय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

Friday, October 2, 2015

जालौन : चूल्हों में पक रहा मिड डे मील, नौनिहाल धुएं के बीच पढ़ने को मजबूर

खबर साभार : दैनिक जागरण

जालौन : शिक्षामित्रों ने बीआरसी पर बैठक कर बनाई धरना-प्रदर्शन की रूपरेखा, पांच अक्तूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर पहुंचने की अपील


माधौगढ़। शिक्षामित्रों की बैठक बीआरसी परिसर में हुई। इससे दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन की रूपरेखा तय की गई। विजय प्रताप सिंह ने कहा कि जनपद के शिक्षामित्रों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया है कि समस्याओं के लिए 5-6 व 7 अक्तूबर को जंतर-मंतर दिल्ली में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में महेश प्रताप, अरुण तोमर, रुबी सिंह, सविता कुशवाहा, मीना मिश्रा, भावना, अक्षरा, आरती उदैनियां आदि मौजूद रहीं। वहीं ब्लाक अध्यक्ष नितिन आनंद पाल ने शिक्षामित्रों से पांच अक्तूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर पहुंचने की अपील की।

खबर साभार : अमर उजाला 

जालौन : शिक्षामित्र और टीईटी पास बेरोजगार आमने-सामने, दिल्ली के जंतर- मंतर मैदान पर करेंगे धरना प्रदर्शन

  • दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान पर आज से धरना प्रदर्शन
  • टीईटी बेरोजगार दो से तो शिक्षामित्र पांच अक्तूबर से करेंगे प्रदर्शन
उरई। टीईटी पास बेरोजगार और शिक्षामित्रों के बीच रार बढ़ती जा रही है। एक तरफ टीईटी पास बेरोजगार शिक्षामित्रों से पहले ही दो से चार अक्तूबर तक तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार पर संख्या बल के आधार पर दबाव बनाना चाहते हैं तो दूसरी ओर शिक्षामित्र 5 से 7 अक्तूबर तक तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र के सामने अपना पक्ष रखने को तैयार हैं।

शिक्षामित्र भी संख्या बल के आधार पर व 15 साल तक प्राइमरी विद्यालयों में सेवा की बात कर केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाहते हैं। उनकी मांग है कि उन्हें टीईटी से मुक्त कर दूसरे राज्यों की तरह सहायक अध्यापक बनाया जाए।

शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के संयोजक दिनेश यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार हमारे साथ है। दिल्ली के जंतर- मंतर मैदान पर धरना प्रदर्शन का मकसद केंद्र सरकार पर दबाव बनाकर एनसीटीई के नियमों में बदलाव करवाना है। वहीं दूसरी ओर टीईटी पास बेरोजगार संघ के जिलाध्यक्ष राहुल मिश्र ने बताया कि टीईटी पास बेरोजगारों की संख्या चार लाख से अधिक है। जब हम लोग शिक्षा का अधिकार अधिनियम के सभी मानक पूरे कर रहे हैं तो सरकार को टीईटी पास अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करना चाहिए।

खबर साभार : अमर उजाला 

लखनऊ : निशक्तों की ड्यूटी लगाने पर 4 विभागों को नोटिस


लखनऊ (ब्यूरो)। पंचायत चुनाव में निशक्तजन व बीमार कर्मचारियों की ड्यूटी न लगाने के आयोग के कड़े निर्देश भी कुछ विभागों के लिए मायने नहीं रखते। इसका खुलासा पंचायत चुनाव में विभागवार तैयार कर भेजी गई कर्मचारियों की ऑनलाइन ड्यूटी लिस्ट से हुआ है। एलडीए, पीडब्ल्यूडी व कृषि विभाग सहित 4 विभागों के नामित नोडल अधिकारियों द्वारा भेजे गए चुनाव ड्यूटी प्रोफार्मा में निशक्त व गंभीर बीमारी से पीड़ित दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों को ड्यूटी में लगा दिया गया। जानकारी मिलते ही संबंधित कर्मी अपना नाम चुनाव ड्यूटी से हटवाने के लिए कलक्ट्रेट के चक्कर लगा रहे हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन राजेश पांडेय ने इसे संबंधित विभाग के नामित नोडल अधिकारी की चूक बताया। प्रशासन ने संबंधित विभागाध्यक्षों को जिम्मेदार लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

खबर साभार : अमर उजाला

इलाहाबाद : चुनावी डयूटी का बहिष्कार, वेतन नहीं दिए जाने पर लिया फैसला, ढाई हजार शिक्षामित्रों ने पंचायत चुनाव से मोड़ा मुंह

चुनावी डयूटी का बहिष्कार, वेतन नहीं दिए जाने पर लिया फैसला

ढाई हजार शिक्षामित्रों ने पंचायत चुनाव से मोड़ा मुंह

शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक पद पर समायोजित ढाई हजार शिक्षा मित्रों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। लेखा विभाग द्वारा वेतन नहीं दिए जाने से यह फैसला लिया है। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन व प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। शिक्षामित्रों ने हुंकार भरी है कि जब तक वेतन देने की कार्रवाई नहीं की जाती है, सरकारी मिशन के कार्यो में सहयोग नहीं किया जाएगा।

प्रशासन उहापोह की स्थिति में है। शासन द्वारा गाइड लाइन नहीं जारी किए जाने से लेखा विभाग ने वेतन देने से हाथ खड़े कर दिए हैं। शासन के निर्देश पर शैक्षिक सत्र 2014 अगस्त में 1445 शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया गया था। मई 2015 में 698 व जुलाई में 1105 शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाया गया था।

शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन होने के बाद सहायक अध्यापक के पद समायोजित कर शिक्षामित्रों को वेतन देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों के समायोजन प्रक्रिया को अवैध करार देते हुए निरस्त कर दिया था। अब हालात यह बन गए हैं कि न शिक्षामित्र सहायक अध्यापक रह गए हैं न ही शिक्षामित्र। ऐसी स्थिति बनने के बाद शिक्षा विभाग ने भी उनसे हाथ खींच लिया है। जबकि शिक्षामित्र बार बार प्रदर्शन कर बीएसए पर वेतन देने का दबाव बना रहे हैं। उच्च अधिकारियों से वेतन संबंध में कोई दिशा निर्देश नहीं प्राप्त होने से अधिकारी परेशान हैं।

वेतन के संबंध में कई बार बीएसए व लेखाधिकारियों से वार्ता की गई। अधिकारी कोई पहल नहीं कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने निर्देशित किया है कि शिक्षामित्र त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में डयूटी का बहिष्कार करेंगे। -अश्वनी त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन

बीएसए व लेखाधिकारी द्वारा वेतन देने के बारे में पूछने पर कहा जाता है कि कोर्ट द्वारा समायोजन निरस्त किया गया है। इसलिए वेतन नहीं दिया जा सकता है। प्रदेश पदाधिकारियों ने निर्देशित किया है जब तक वेतन देने की कार्रवाई नहीं की जाती है। तब तक कोई भी सरकारी मिशन में सहयोग नहीं किया जाएगा। -वसीम अहमद, जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षामित्र संघ