DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, September 2, 2017

उoप्रo लोक सेवा आयोग ने जारी किया रिजल्ट, दस भर्ती परीक्षाओं के परिणाम घोषित


उप्र लोकसेवा आयोग ने राज्य सरकार के अधीन विभिन्न विभागों में भर्ती के कई परिणाम शुक्रवार को जारी किया हैं। इसके बाद आयोग ने विभिन्न भर्तियों केलिए साक्षात्कार की तारीखें घोषित कीं।


राज्य नियोजन संस्थान उप्र (नवीन प्रभाग) के अंतर्गत शोध सहायक (अभियंत्रण) के तीन पदों (एक पद उप्र के अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) पर 1518 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें 31 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। साक्षात्कार में 11 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिनमें तीन सफल घोषित हुए हैं। 1राज्य संपत्ति विभाग के व्यवस्था अधिकारी के रिक्त तीन पदों (एक अनुसूचित जाति, दो ओबीसी के लिए आरक्षित) के लिए 31 अगस्त को हुए साक्षात्कार में तीन अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। प्राविधिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कर्मशाला अनुदेशक हीट ट्रीटमेंट के तीन पदों (एक ओबीसी और दो अनुसूचित जाति) पर सीधी भर्ती के लिए 29 और 30 अगस्त को हुए साक्षात्कार के बाद तीन अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित हुए। 


उप्र चिकित्सा शिक्षा (आयुर्वेद) विभाग के अंतर्गत राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में प्रोफेसर शालाक्य तंत्र के रिक्त एक अग्रेनीत (अनारक्षित) पद पर सीधी भर्ती से चयन के लिए 28 अगस्त को आयोग ने साक्षात्कार हुआ। इसमें एक अभ्यर्थी सफल घोषित हुआ है। राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में रीडर-कौमार भृत्य के एक अग्रेनीत पद (ओबीसी आरक्षित) पर चयन के लिए 30 अगस्त को साक्षात्कार हुआ। जिसमें दो अभ्यर्थी उपस्थित हुए। एक अभ्यर्थी सफल घोषित हुआ। राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में प्रवक्ता प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग के सात पदों (अनुसूचित जाति 02, ओबीसी 01, क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत महिला अभ्यर्थियों के लिए एक पद आरक्षित) पर चयन के लिए 24 और 25 अगस्त को साक्षात्कार हुए। इसमें सात अभ्यर्थियों को सफल घोषित हुए। 



राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में प्रवक्ता शालाक्य तंत्र के रिक्त एक पद अग्रेनीत (अनुसूचित जाति) पर चयन के लिए 28 अगस्त को साक्षात्कार हुआ। इसमें एक अभ्यर्थी को सफल हुआ। राजकीय मेडिकल कालेजों में इपिडेमोलॉजिस्ट के तीन पदों (अनारक्षित) पर चयन के लिए 31 अगस्त को हुए साक्षात्कार में तीन को उत्तीर्ण घोषित किया गया। राजकीय मेडिकल कालेजों में प्रवक्ता माइक्रोबायलॉजी के 19 पद (मेडिकल पद के लिए 8 अनारक्षित, 4 ओबीसी, 2 अनुसूचित जाति और नॉन मेडिकल में 3 अनारक्षित, एक ओबीसी व एक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित) पर सीधी भर्ती से चयन के लिए 23, 24 व 25 अगस्त को हुए साक्षात्कार में 11 अभ्यर्थी मेडिकल पदों व पांच नॉन मेडिकल पदों के लिए उत्तीर्ण घोषित हुए। राजकीय मेडिकल कालेजों में प्रवक्ता फिजियोलॉजी के 18 पदों पर चयन के लिए 28, 29 और 30 अगस्त को हुए साक्षात्कार में मेडिकल पदों में 13 और नॉन मेडिकल में चार अभ्यर्थी उत्तीर्ण घोषित हुए।


लक्ष्मण मेला मैदान में जारी रहा प्रदर्शन, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को राज्य कर्मचारियों का समर्थन, राज्य कर्मचारी बनाए जाने की मांग

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने लक्ष्मण मेला मैदान में प्रदर्शन कर राज्य कर्मचारियों का दर्जा मांगा।• एनबीटी, लखनऊ : अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की प्रदेश अध्यक्ष सायमा प्रवीन के नेतृत्व में शुक्रवार को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का प्रदर्शन जारी रहा। शुक्रवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अतुल मिश्रा भी उनके समर्थन में आ गए। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि राज्य कर्मचारी बनाए जाने तक आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये दिया जाए। कार्य के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री की मृत्यु होने पर परिवारीजन को दस लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाए। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को भी सामान्य कार्यकत्रियों के बाराबर मानदेय दिया जाए। शासकीय कर्मचारियों की तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के प्रमोशन में 50 वर्ष की आयु सीमा का प्रतिबंध समाप्त किया जाए। आंगनबाड़ी कर्मचारियों को भी विद्यालय के अवकाशों का लाभ दिया जाए।

परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत ने बताया कि बीते तीन दिनों से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां अनशन कर रहीं पर शासन उन की मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। दूसरी ओर अनशन और धरना स्थल पर गंदगी और गर्मी के चलते कई कार्यकर्त्रियां बीमार भी हो गई हैं। परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा ने बताया कि अगर उनकी मांगे जल्द न पूरी हुईं तो परिषद आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के साथ बड़ा आन्दोलन किया जाएगा।

एटा : परिषदीय स्कूलों में छात्रों ने ली स्वच्छता की शपथ, स्वच्छता पखवाड़े की हुई शुरुआत




टीईटी तैयारी को मुफ्त कक्षाएं, विषय विशेषज्ञों को दी गई पढ़ाने की जिम्मेदारी

15 अक्तूबर को होने जा रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2017 के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार से नि:शुल्क कक्षाएं शुरू हो गई। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर डायट प्राचार्य ने बीटीसी व बीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए कक्षाओं की व्यवस्था की है।डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप ने अभ्यर्थियों को बताया कि एक सप्ताह तैयारी कराने के बाद टेस्ट भी लिया जाएगा। टेस्ट के आधार पर जहां कठिनाई हो रही है उन बिन्दुओं पर विशेष बल देंगे। यूपी-टीईटी-17 के पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी कराई जाएगी। कक्षाएं रोज 11 से शाम चार बजे तक संचालित की जाएगी। उप प्राचार्य कुबेर सिंह ने बताया कि पूर्व में हो चुकी टीईटी के प्रश्नपत्रों को नमूने के तौर पर उपयोग किया जा रहा है। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तरीय पाठ्यक्रम एवं पाठ्य-पुस्तकों की विषयवस्तु के संबंध में भी अभिमुखीकरण कराया जाएगा। शुक्रवार को अभ्यर्थियों की संख्या कम थी।

एटा : ब्लॉक मुख्यालयों पर मिलेगी टीईटी कोचिंग; डायट ने बनाई रूपरेखा, प्राचार्य व बीएसए भी करेंगे मार्गदर्शन




परीक्षा केंद्र निर्धारण पर फिर उठे सवाल, पीसीएस 2017 परीक्षा 24 सितंबर को, प्रवेश पत्र जारी


इलाहाबाद : सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक (पीसीएस-प्री) परीक्षा 2017 आगामी 24 सितंबर को ही होगी। उप्र लोकसेवा आयोग ने शुक्रवार को वेबसाइट 4स्रस्र2ङ्घ.4स्र.ल्ल्रङ्घ.्रल्ल पर इसका एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी जन्मतिथि व रजिस्ट्रेशन नंबर आदि के माध्यम से उसे डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र आवंटन में फिर पुरानी शैली में कार्य किया है। इलाहाबाद के अभ्यर्थियों को लखनऊ, कानपुर, रायबरेली भेजा गया है। इससे प्रतियोगियों में नाराजगी है। 



उप्र लोकसेवा आयोग (यूपी पीएससी) ने लंबे इंतजार के बाद पीसीएस 2017 की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर चल रहे उहापोह को खत्म कर दिया है। आयोग ने इस परीक्षा की तारीखों में तीन बार बदलाव किया। पिछले महीने आयोग ने परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी किया था, उसमें भी इस परीक्षा की तारीख में बदलाव करने से इन्कार नहीं किया था। इससे अभ्यर्थियों की तैयारियां प्रभावित हो रही थी। शुक्रवार शाम को आयोग ने वेबसाइट पर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करके सारी शंकाएं खत्म कर दी हैं, अब 24 सितंबर को ही होगा। 


आयोग ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में इस बार भी पुरानी शैली बरकरार रखी है। प्रतियोगियों की मांग के बाद भी उन्हें मनचाहा परीक्षा केंद्र नहीं दिया गया, बल्कि सुदूर जिलों में भेजा गया है। इस बार यह जरूर किया गया है कि तमाम जिलों के अभ्यर्थियों को करीबी जिलों में भेजा गया है।  ज्यादातर इलाहाबाद के अभ्यर्थियों को लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी आदि जिलों में भेजा गया है। वहीं, प्रतापगढ़ के अभ्यर्थियों को लखनऊ, सोनभद्र को वाराणसी, लखनऊ के अभ्यर्थी कानपुर, गोरखपुर व जौनपुर के अभ्यर्थियों को वाराणसी, मीरजापुर के अभ्यर्थियों को इलाहाबाद व वाराणसी, देवरिया के अभ्यर्थी आजमगढ़ भेजे गए हंै। 



प्रतियोगी अशोक पांडेय ने कहा कि आयोग की ओर से प्रतियोगियों का शोषण जारी है। सुदूर जिलों में भेजे गए अभ्यर्थियों को अब एक दिन पहले ही संबंधित जिलों में जाना होगा। उनकी मांग थी कि परीक्षा केंद्र उसी जिले में रखा जाए और नकल रोकने के लिए आयोग सख्त उठाए, आयोग ने प्रतियोगियों को आश्वस्त जरूर किया लेकिन, केंद्र निर्धारण पुराने र्ढे पर ही हुआ है।


जालौन : बेसिक शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी का साफ्टवेयर तैयार, एक सप्ताह में लागू होगा ऑनलाइन हाजिरी


बेसिक शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी का साफ्टवेयर तैयार, एक सप्ताह में लागू होगा ऑनलाइन हाजिरी

यूपी बोर्ड में परीक्षा शुल्क जमा करने की तारीख बढ़ी, परीक्षा शुल्क प्राप्त करने की अंतिम तिथि 8 सितंबर तक


इलाहाबाद : प्रदेश सरकार ने की हाईस्कूल और इंटर 2018 के परीक्षा शुल्क व ऑनलाइन आवेदन करने की समय सीमा बढ़ा दी है। अब परीक्षार्थी आठ सितंबर तक संबंधित कालेजों में परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। तीन अक्टूबर तक विलंब शुल्क के साथ धन जमा करने का मौका दिया गया है और इसी समय सीमा में ऑनलाइन आवेदन भी पूरा करना होगा। उप मुख्यमंत्री, माध्यमिक व उच्च शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा ने अगस्त माह में राज्य के कई जिलों में आई बाढ़ की समस्या व उप्र प्रधानाचार्य परिषद और अन्य जन प्रतिनिधियों की मांग पर यह निर्णय लिया है। 


माध्यमिक शिक्षा परिषद की 2018 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 25 अगस्त तक रही है। सरकार ने बाढ़ की समस्या को देखते हुए परीक्षा शुल्क व आवेदन की समय सीमा बढ़ाने का आदेश दिया है। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का परीक्षा शुल्क संस्था के प्रधानाचार्यो की ओर से प्राप्त करने की अंतिम तारीख आठ सितंबर निर्धारित की गई है। प्रधानाचार्य परीक्षा शुल्क को एक मुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तारीख 13 सितंबर तक है। कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र/छात्रओं के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तारीख 23 सितंबर है। 


निर्देश में कहा गया है कि आठ सितंबर के बाद प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तारीख तीन अक्टूबर तय की गई है। विलंब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र/छात्रओं के शैक्षिक विवरण ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तारीख नौ अक्टूबर है। वहीं, 10 से 15 अक्टूबर तक वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्र/छात्रओं विवरणों की चेक लिस्ट प्राप्त कर संस्था के प्रधान की ओर से उसके विवरणों (नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, विषय, फोटो आदि) की जांच करने अवधि तय की गई है। इस दौरान वेबसाइट पर किसी भी प्रकार का अपडेशन नहीं हो सकेगा। 


16 से 20 अक्टूबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्रों के विवरणों में जांच के बाद यदि किसी प्रकार का संशोधन होना है तो उसे संस्था के प्रधान की ओर से फिर वेबसाइट पर संशोधन कर सकेंगे। इस अवधि में किसी नवीन छात्र का विवरण अपलोड नहीं किया जाएगा।

आयोग ने लिया निर्णय, यूपीएससी की परीक्षाओं में भी अब माइनस मार्किंग लागू

आयोग ने लिया निर्णय, यूपीएससी की परीक्षाओं में भी अब माइनस मार्किंग लागू


गोरखपुर : बीएसए की बैठक में नहीं पहुंचना तीन बीईओ को पड़ा भारी, कारण बताओ नोटिस जारी

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की बैठक में नहीं पहुंचना तीन खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को भारी पड़ गया है। बीएसए ने लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में तीनों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने पूछा है कि क्यों न आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए और एक दिन का वेतन काटा जाए।

बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी ने 26 अगस्त को जिला मुख्यालय पर समस्त बीईओ की बैठक बुलाई थी। बैठक मानव संपदा की आनलाइन फीडिंग की जिम्मेदारी सौंपने आदि आवश्यक कार्यो के लिए बुलाई गई थी। लेकिन चरगांवा ब्लाक के अविनाश कुमार दीक्षित, बड़हलगंज के सुरेंद्र कुमार यादव और कौड़ीराम ब्लाक के बीईओ मुसाफिर सिंह पटेल बैठक में नहीं पहुंचे। इन्होंने बीएसए को बैठक में नहीं आने का कारण बताना भी उचित नहीं समझा। ऐसे में बीएसए ने तीनों अधिकारियों को दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगने के साथ नोटिस जारी कर दिया है।

Friday, September 1, 2017

हाथरस : सह-समन्वयक के पद पर नवीन चयन हेतु पूर्व में स्थगित परीक्षा 6 सितम्बर को कराये जाने के सम्बन्ध में बीएसए द्वारा विज्ञप्ति जरी, देखें

हाथरस : सह-समन्वयक के पद पर नवीन चयन हेतु पूर्व में स्थगित परीक्षा 6 सितम्बर को कराये जाने के सम्बन्ध में बीएसए द्वारा विज्ञप्ति जरी, देखें

बिजनौर : शिक्षक दिवस पर खेल कार्यक्रमों का आयोजन करने एवं निर्धारित प्रारूप पर सूचना उपलब्ध कराने का आदेश जारी, देखें

बिजनौर : शिक्षक दिवस पर खेल कार्यक्रमों का आयोजन करने एवं निर्धारित प्रारूप पर सूचना उपलब्ध कराने का आदेश जारी, देखें

बदायूँ : यू0पी0टी0इ0टी0 परीक्षा 2017 की तैयारी हेतु अभिमुखीकरण कार्यक्रम के संचालन हेतु डायट प्राचार्य के निर्देश जारी, देखें

बदायूँ : यू0पी0टी0इ0टी0 परीक्षा 2017 की तैयारी हेतु अभिमुखीकरण कार्यक्रम के संचालन हेतु डायट प्राचार्य के निर्देश जारी, देखें

मुरादाबाद : महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर समिति द्वारा विद्यालय शिक्षण में उत्कृष्ठता हेतु दिए जाने वाले पुरस्कार हेतु अर्ह अभ्यर्थियों के आवेदन उपलब्ध कराने हेतु आदेश जारी, पुरस्कार/अर्हता विवरण सह आदेश देखें

मुरादाबाद : महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर समिति द्वारा विद्यालय शिक्षण में उत्कृष्ठता हेतु दिए जाने वाले पुरस्कार हेतु अर्ह अभ्यर्थियों के आवेदन उपलब्ध कराने हेतु आदेश जारी, पुरस्कार/अर्हता विवरण सह आदेश देखें

प्रतापगढ़ : 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक/कर्मचारियों के नवीन पेंशन योजना में प्रान नंबर आवंटन हेतु प्रपत्र तत्काल उपलब्ध कराने का लेखाधिकारी का आदेश जारी, देखें

प्रतापगढ़ : 1 अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक/कर्मचारियों के नवीन पेंशन योजना में प्रान नंबर आवंटन हेतु प्रपत्र तत्काल उपलब्ध कराने का लेखाधिकारी का आदेश जारी, देखें

गोरखपुर : कक्षा 8 से 9 में प्रवेश हेतु शत प्रतिशत नामांकन हेतु ट्रांजिसन कार्यक्रम के संबंध में

कक्षा 8 से 9 में प्रवेश हेतु शत प्रतिशत नामांकन हेतु ट्रांजिसन कार्यक्रम के संबंध में

बरेली : राजकीय इंटर कॉलेज/हाईस्कूल में स0अ0(एल0टी0 ग्रेड)/प्रवक्ता के रिक्त पद प्रतिनियुक्ति द्वारा भरे जाने हेतु अर्ह परिषदीय शिक्षकों से मांगे गए आवेदन, आवेदन प्रारूप सह विज्ञप्ति देखें

बरेली : राजकीय इंटर कॉलेज/हाईस्कूल में स0अ0(एल0टी0 ग्रेड)/प्रवक्ता के रिक्त पद प्रतिनियुक्ति द्वारा भरे जाने हेतु अर्ह परिषदीय शिक्षकों से मांगे गए आवेदन, आवेदन प्रारूप सह विज्ञप्ति देखें



अमरोहा : कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालयों में रिक्त पदों पर नियत मानदेय/संविदा पर भर्ती हेतु अर्ह अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करने हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें

अमरोहा : कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालयों में रिक्त पदों पर नियत मानदेय/संविदा पर भर्ती हेतु अर्ह अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करने हेतु विज्ञप्ति जारी, देखें

सीतापुर : डीएम द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मिड डे मील योजना के संचालन और निरीक्षण के सम्बन्ध में बीएसए का आदेश जारी, देखें

सीतापुर : डीएम द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में मिड डे मील योजना के संचालन और निरीक्षण के सम्बन्ध में बीएसए का आदेश जारी, देखें

रामपुर : प्रा0शि0संघ ने बीएसए को सौंपी अंतर्जनपदीय स्थानांतरित होकर गए शिक्षकों का 17140 के बकाया भुगतान की मांग

मांग1रामपुर : प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर स्थानांतरित शिक्षकों के 17140 के बकाया भुगतान की मांग की। गुरुवार को दर्जनभर से ज्यादा शिक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ के मिलक ब्लाक के अध्य्क्ष रावेंद्र गंगवार के नेतृत्व में एकत्र होकर बीएसए कार्यलय पहुंचे, जहां पर उन्होंने बीएसए सर्वदानंद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि दो साल पहले जिले से दो सौ से ज्यादा शिक्षक तबादला कराकर अपने ग्रह जनपद चले गए। इस दौरान उन्हें यहां पर 17140 वेतनमान का लाभ मिलना था, लेकिन लेखा कार्यालय की मनमानी के चलते नहीं मिल सका। इतना ही लिखा कार्यालय द्वारा एलपीसी जारी की गई। उसमें भी गोलमोल शब्दों में लिख दिया गया। इसमें यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि उक्त शिक्षकों को लाभ मिला है अथवा नहीं। इसके लिए शिक्षक लेखा कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ज्ञापन पर कमलकांत, नरेंद्र पाल, चरन सिंह, लालता प्रसाद, मुकेश गंगवार आदि हैं।एक नजर

इलाहाबाद : बीआरसी पर सह-समन्वयकों का चयन निरस्त, परीक्षा एवं साक्षात्कार में गड़बड़ी की शिकायत पर हुई कार्यवाही

इलाहाबाद : बीआरसी पर सह-समन्वयकों का चयन निरस्त, परीक्षा एवं साक्षात्कार में गड़बड़ी की शिकायत पर हुई कार्यवाही

इलाहाबाद : वर्षों से पदोन्नति के इंतज़ार में प्राइमरी के अध्यापक, अनेक पद खाली होने के बाद भी मई 2009 के बाद नियुक्त अध्यापकों की नहीं हुई पदोन्नति

इलाहाबाद : वर्षों से पदोन्नति के इंतज़ार में प्राइमरी के अध्यापक, अनेक पद खाली होने के बाद भी मई 2009 के बाद नियुक्त अध्यापकों की नहीं हुई पदोन्नति
इलाहाबाद वरिष्ठ संवाददाताजिले में सरकारी प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापकों के प्रमोशन का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के कई जिलों में जहां 2013 तक नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों को पदोन्नति मिल चुकी है वहीं इलाहाबाद में दो मई 2009 के बाद नियुक्त शिक्षकों का प्रमोशन नहीं हो सका है। यह स्थिति तब है जबकि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा नियुक्ति के तीन वर्ष पूरा कर चुके शिक्षकों के प्रमोशन के लिए कई बार बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश दे चुके हैं। प्रमोशन नहीं होने से शिक्षकों को हर महीने साढ़े चार से पांच हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। जिले में वर्तमान में प्राथमिक के प्रधानाध्यापक और जूनियर के सहायक अध्यापक के तकरीबन 1400 पद खाली हैं। पिछले साल 384 सहायक अध्यापकों का प्रमोशन हुआ था जिसमें 200 शिक्षकों ने ही प्राथमिक के प्रधानाध्यापक पद पर ज्वाइन किया था।


बदायूँ : परिषदीय स्कूल के बच्चों ने स्कूल में अनुपस्थित न रहने का लिया संकल्प, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का किया वादा

बदायूँ : परिषदीय स्कूल के बच्चों ने स्कूल में अनुपस्थित न रहने का लिया संकल्प, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का किया वादा।

सभी राज्यों में नौ सूत्री मांगों को लेकर पांच सितम्बर को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रदर्शन करेंगे बेसिक शिक्षक

नई दिल्ली :  अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्यामकिशोर सिंह गांधी ने बताया कि संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव कमलाकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में देश के सभी राज्यों में अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएग। जिसमें पुरानी पेंशन योजना, टीईटी पास शिक्षकों की सीधी नियुक्ति, समान कार्य-समान वेतन सहित कई मांगों को लेकर सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल के जरिए राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को मांग पत्र भेजा जाएगा।

श्री गांधी ने कहा कि पूर्व में देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यों के मुख्यमंत्री व राज्यपाल को मांग पत्र सौंपा जा चुका है। इसी क्रम में गत 25 अप्रैल को देश के सभी जिलों में धरना-प्रदर्शन किया गया, किन्तु अभी तक हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। अत: इस आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए आगामी 5 सितम्बर को राज्यों के मुख्यालयों में धरना दिया जाएगा। यदि हमारी मांगों पर तब भी सरकार कारवाई नहीं करती है तो 5 अक्टूबर को शिक्षक संसद भवन का घेराव करेंगे।

कुशीनगर : समायोजन निरस्त होने के बाद से समायोजित शिक्षक गैरहाजिर, स्कूल में लगा ताला

कठकुइयां, कुशीनगर: पडरौना विकास खंड के गांव होरलापुर के देवरिया टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के नहीं आने से करीब एक माह से कक्ष में ताला लटक रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। गुरुवार को अभिभावकों ने ग्राम प्रधान से शिकायत कर समाधान की मांग की। ग्रामीणों के मुताबिक देवरिया टोला प्राथमिक विद्यालय में तैनात समायोजित शिक्षक सुनीता आर्या व अनीता देवी का समायोजन रद्द हो जाने के बाद वे स्कूल में नहीं आ रही हैं। प्रतिदिन बच्चे विद्यालय में आते हैं, लेकिन विद्यालय नहीं खुलने पर निराश लौटते हैं। अभिभावकों के एक समूह ने ग्राम प्रधान आलोक मिश्र से इसकी शिकायत की। प्रधान ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के बाद बीएसए को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। ग्रामवासी शिवप्रसाद, शर्मा आदि ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए शीघ्र अध्यापकों की तैनाती की मांग की है।

सरकार से मांगा जवाब, प्रशिक्षु सहायक अध्यापक बनने हाईकोर्ट पहुंचे शिक्षामित्र


सरकार से मांगा जवाब, प्रशिक्षु सहायक अध्यापक बनने हाईकोर्ट पहुंचे शिक्षामित्र

गोरखपुर : पूर्व बीएसए व एबीएसए पर मुकदमा, अपर शिक्षा निदेशक बेसिक के आदेश पर एक माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा


पूर्व बीएसए व एबीएसए पर मुकदमा, अपर शिक्षा निदेशक बेसिक के आदेश पर एक माह बाद दर्ज हुआ मुकदमा

सामूहिक नकल : कॉलेजों को हाईकोर्ट का झटका, भरना ही होगा एक लाख रुपए का जुर्माना

सामूहिक नकल : कॉलेजों को हाईकोर्ट का झटका, भरना ही होगा एक लाख रुपए का जुर्माना।

पहले से घोषित भर्तियों पर उहापोह, यूपी लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट नहीं की स्थिति, प्रतियोगी परेशान

पहले से घोषित भर्तियों पर उहापोह, यूपी लोक सेवा आयोग ने स्पष्ट नहीं की स्थिति, प्रतियोगी परेशान।

वर्षों से प्रमोशन के इंतजार में प्राइमरी के अध्यापक, जिलों में खाली हैं काफी पद

वर्षों से प्रमोशन के इंतजार में प्राइमरी के अध्यापक, जिलों में खाली हैं काफी पद।


लोक सेवा आयोग की ऑनलाइन परीक्षा को शासन की हरी झंडी

लोक सेवा आयोग की ऑनलाइन परीक्षा को शासन की हरी झंडी।

झाँसी : जबरिया सेवानिवृत्ति आदेश निरस्त करें, राज्य कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

झाँसी : जबरिया सेवानिवृत्ति आदेश निरस्त करें, राज्य कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन

झाँसी : शिक्षकों के सत्यापन की तिथि बढ़ी, स्थानांतरण में ऑनलाइन करना है सत्यापन, आवेदन में कई प्रकार की गलतियां

झाँसी : शिक्षकों के सत्यापन की तिथि बढ़ी, स्थानांतरण में ऑनलाइन करना है सत्यापन, आवेदन में कई प्रकार की गलतियां

झाँसी : लेखा विभाग के डेटा पर गिरी "बिजली", उड़ा बेसिक शिक्षकों का डेटा, बैकअप से मिली राहत

झाँसी : लेखा विभाग के डेटा पर गिरी "बिजली", उड़ा बेसिक शिक्षकों का डेटा, बैकअप से मिली राहत

आठ माध्यमिक शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार, 5 सितम्बर को किया जाएगा सम्मानित

आठ माध्यमिक शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार, 5 सितम्बर को किया जाएगा सम्मानित।


इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के राजकीय बालिका विद्यालयों में टॉयलेट व पेयजल आपूर्ति व्यवस्था व बिजली कनेक्शन पर रिपोर्ट मांगी, सम्बंधित जिलाधिकारियो के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की चेतावनी

इलाहाबाद : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रदेश के राजकीय बालिका विद्यालयों में टॉयलेट व पेयजल आपूर्ति व्यवस्था व बिजली कनेक्शन देने पर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने जौनपुर, श्रावस्ती, अलीगढ़, महोबा, आगरा, बलिया और जौनपुर के जिलाधिकारियों से जवाबी हलफनामा भी मांगा है। 

 यह आदेश जस्टिस अरुण टंडन और जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा की बेंच ने विनोद कुमार सिंह की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। कोर्ट ने सभी डीएम को विद्यालय का निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार को प्रदेश के सभी बालिका विद्यालयों में एक महीने के अंदर पेयजल व वॉशरूम की सुविधा देने का निर्देश दिया है।

 कोर्ट ने कहा है कि अगर बालिका विद्यालय में वॉशरूम नहीं पाए गए तो डीएम के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने बताया कि जौनपुर, अलीगढ़ में हैंडपम्प लगा दिए गए हैं। कोर्ट ने पूछा कि, क्या लड़कियां हैंडपम्प से पानी लेकर वॉशरूम जाएंगी। कहा कि सबमर्सिबल पम्प लगाएं और पानी की टंकी रखी जाए। याचिका पर अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी।

अमरोहा : जनपद में संचालित कस्तूरबा विद्यालयों में वर्तमान में रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी, 16 सितम्बर आवेदन की आखिरी तारीख

अमरोहा : जनपद में संचालित कस्तूरबा विद्यालयों में वर्तमान में रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी, 16 सितम्बर आवेदन की आखिरी तारीख।