DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, February 3, 2018

माध्यमिक : 37 लिपिकों की अवैध नियुक्तियों का मामला, हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव कार्मिक और नियुक्ति को दिए निर्देश, अवैध नियुक्तियों की शिकायत तीन माह में करें निर्णीत

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद में 37 लिपिकों की अवैध नियुक्तियों की शिकायत पर प्रमुख सचिव कार्मिक और नियुक्ति को तीन माह में निर्णय लेने का आदेश दिया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति तरुण अग्रवाल व न्यायमूर्ति एसडी सिंह की खंडपीठ ने मुकुल अग्रवाल की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है। याचिका पर अधिवक्ता घनश्याम मौर्या ने बहस की। याची का कहना है कि 1999 में सीधी भर्ती के पदों पर मृतक आश्रित कोटे में नियम विरुद्ध मनमाने तौर पर अवैध नियुक्तियां की गई हैं। प्रमुख सचिव से इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्यवाही न होने पर यह याचिका दाखिल की गई थी।

बोर्ड परीक्षा : STF के रडार पर नकल माफिया, शाहजहांपुर, हरदोई व जौनपुर में हो चुके खुलासे, अन्य जिलों में छानबीन जारी, कड़ी चुनौती दे रहे नकल माफिया

की छह फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के पहले ही नकल माफियाओं की तरह-तरह की हरकतें लगातार आ रही हैं। इससे बोर्ड प्रशासन भी चौकन्ना है। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव का कहना है कि हर हाल में परीक्षा नकल विहीन ही होगी। जो मामले सामने आए हैं, वह नकल माफियाओं की हताशा है। बोर्ड की परीक्षाओं के लिए जिलों में प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिकाएं पिछले दिनों पहुंचाई गई हैं। शाहजहांपुर में उत्तर पुस्तिकाएं लूटने का पहला मामला सामने आया। वहां पुलिस ने कार्रवाई की है। इसके बाद हरदोई में प्रश्नपत्र का एक बाक्स ही गायब हो गया है। शुक्रवार को जौनपुर में समानांतर उत्तरपुस्तिकाएं छापने का मामला पकड़ा गया है। पुलिस वहां भी छानबीन कर रही है। खास बात यह है कि जौनपुर में कोडिंग यानि क्रमांकित कॉपियां तक तैयार होते मिली है। इससे साफ है कि नकल माफिया बोर्ड प्रशासन की हर तैयारी का तोड़ निकालने में जुटे हैं। बोर्ड सचिव ने कहा कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में हैं लेकिन, इस संबंध में अलग से निर्देश नहीं दिए गए हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री खुद सख्त निर्देश दे चुके हैं अफसर उन्हीं का पालन करें, परीक्षा नकल हो जाएगी। इस बार एसटीएफ भी पूरी तरह से सक्रिय है इसीलिए प्रकरण पकड़ में आए हैं। सभी जिलों में छानबीन चल रही है और परीक्षा भर कड़ी निगरानी होगी। गलत काम करने वालों के मंसूबे पूरे नहीं होने पाएंगे।

बोर्ड प्रशासन ने कहा कि मुख्यमंत्री दे चुके कड़े निर्देश, अफसर करें पालन

माध्यमिक : एनसीईआरटी से पचास फीसद तक कम होंगे किताबों के दाम, अब आधी दरों पर मिलेंगी किताबें


बोर्ड सचिव ने एनसीईआरटी का टेंडर करने के बाद शुक्रवार को दावा किया है कि के छात्र-छात्रओं को किताबें बेहद सस्ते दामों में मिलेंगी। कई किताबों के दाम एनसीईआरटी से पचास फीसद तक कम होंगे।

शासन ने हाईकोर्ट के दो साल पुराने आदेश के तहत लिया निर्णय, अपर शिक्षा निदेशक बेसिक/माध्यमिक सेवा से कार्यमुक्त, आदेश देखें

प्रदेश के अपर शिक्षा निदेशक बेसिक व माध्यमिक विनय कुमार पांडेय को सेवा से कार्यमुक्त कर दिया गया है। शासन ने यह निर्णय हाईकोर्ट के दो साल पुराने आदेश के तहत लिया है। इस कार्यवाही से अपर शिक्षा निदेशक के दो पद एक साथ रिक्त हो गए हैं। इन पदों का जिम्मा किसे सौंपा जाएगा यह निर्देश भी जारी नहीं हुआ है।

उप्र लोकसेवा आयोग से विनय कुमार पांडेय का चयन 1990 में हुआ था। पीईएस के चयन में वह वेटिंग में थे। उसी दौरान चयनित अभ्यर्थियों में से एक अभ्यर्थी ने दूसरे महकमे में कार्यभार ग्रहण कर लिया। ऐसे में पांडेय को एक अगस्त 1990 को मौका मिला और उन्हें उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान इलाहाबाद में रीडर के पद पर नियुक्ति दी गई।

दूसरे महकमे में कार्यभार ग्रहण करने वाला अभ्यर्थी एक वर्ष के भीतर ही पीईएस पद पर वापस लौट आया। ज्ञात हो कि चयन के एक वर्ष के भीतर चयनित पद पर आने की छूट है। ऐसे में पांडेय पीईएस में अतिरिक्त हो गए। उप्र लोकसेवा आयोग ने पांडेय का चयन रद कर दिया। पूर्व अपर निदेशक आयोग के इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट ने स्थगनादेश जारी किया तो उनकी सेवा चलती रही। शासन ने 30 नवंबर 2006 को उन्हें सेवा में अनंतिम रूप से इस आदेश के साथ नियुक्ति दी कि उनकी सेवा हाईकोर्ट से पारित होने वाले अंतिम आदेश के अधीन रहेगी। पांडेय विभाग में निरंतर पदोन्नति पाते हुए अपर निदेशक के पद तक पहुंचे। इसी बीच चार अक्टूबर 2016 को हाईकोर्ट ने दिए गए अंतरिम आदेश को निरस्त करके याचिका खारिज कर दी। हाईकोर्ट का आदेश होने के बाद भी यह प्रकरण करीब दो वर्ष से ठंडे बस्ते में रहा। पिछले दिनों शिक्षा निदेशक माध्यमिक की सेवानिवृत्ति को लेकर पदोन्नतियों की चर्चा हुई। उसमें निदेशक पद पर पदोन्नति पाने की वरिष्ठता में यह दूसरे नंबर पर थे, तभी हाईकोर्ट के आदेश का प्रकरण मीडिया के जरिए उछाला गया।

बोर्ड परीक्षा : समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को दिए गए निर्देश, विभागीय त्रुटि पर छात्राओं को मिलेगा स्वकेंद्र

इलाहाबाद : हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में बालिकाओं के प्रवेश पत्र पर यदि विभागीय त्रुटि जैसे परीक्षा केंद्र, लिंग कोड परिवर्तन होता है तो उन्हें स्वकेंद्र की सुविधा मिलेगी। बालिकाएं अपने ही केंद्र में बने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देंगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जनपद के समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। डीआइओएस ने ऐसे परीक्षार्थियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त केंद्र परिवर्तन के कारण यदि किसी परीक्षा केंद्र पर संबंधित विषय के प्रश्नपत्र कम संख्या में पहुंचे हो तो इसकी आपूर्ति की तत्काल मांग कार्यालय से करने के निर्देश दिए गए हैं।

महराजगंज : नए शैक्षिक सत्र से बेहतर शैक्षिक माहौल वाले 60 प्राइमरी स्कूलों में होगी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई, स्कूलों के चयन की प्रक्रिया हुई शुरू

महराजगंज : नए शैक्षिक सत्र से बेहतर शैक्षिक माहौल वाले 60 प्राइमरी स्कूलों में होगी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई, स्कूलों के चयन की प्रक्रिया हुई शुरू।

Friday, February 2, 2018

हाथरस : बोर्ड परीक्षा 2018 में कक्ष निरीक्षक कार्य हेतु केंद्र व्यवस्थापक की मांग के अनुरूप शिक्षक उपलब्ध कराने हेतु बीएसए का आदेश

हाथरस : बोर्ड परीक्षा 2018 में कक्ष निरीक्षक कार्य हेतु केंद्र व्यवस्थापक की मांग के अनुरूप शिक्षक उपलब्ध कराने हेतु बीएसए का आदेश

लखनऊ : मौसम में सुधार के दृष्टिगत समस्त विद्यालय पुनः 9 से 3 बजे तक संचालित किए जाने सम्बन्धी बीएसए का आदेश जारी

लखनऊ : मौसम में सुधार के दृष्टिगत समस्त विद्यालय पुनः 9 से 3 बजे तक संचालित किए जाने सम्बन्धी बीएसए का आदेश जारी

चित्रकूट : अवकाश के दिन राष्ट्रीय कार्यक्रम में कार्य करने वाले शिक्षकों का प्रतिकर अवकाश स्वीकृत किये जाने हेतु बीएसए का आदेश

चित्रकूट : अवकाश के दिन राष्ट्रीय कार्यक्रम में कार्य करने वाले शिक्षकों का प्रतिकर अवकाश स्वीकृत किये जाने हेतु बीएसए का आदेश

हाथरस : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन हेतु 3 फरवरी को प्रत्येक विद्यालय से एक अध्यापक का ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कराये जाने के सम्बंध में आदेश

हाथरस : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन हेतु 3 फरवरी को प्रत्येक विद्यालय से एक अध्यापक का ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कराये जाने के सम्बंध में आदेश

हाथरस : परिषदीय प्रा0/उ0 प्रा0 विद्यालयों में विकास अनुदान हेतु प्राप्त क्रमशः 5000/7000 ₹ में से 2 फुटबॉल अनिवार्यतः क्रय किये जाने हेतु बीएसए का आदेश जारी

हाथरस : परिषदीय प्रा0/उ0 प्रा0 विद्यालयों में विकास अनुदान हेतु प्राप्त क्रमशः 5000/7000 ₹ में से 2 फुटबॉल अनिवार्यतः क्रय किये जाने हेतु बीएसए का आदेश जारी

बाराबंकी : NPRC पद से सात शिक्षकों ने दिया इस्तीफा, शिक्षकों ने लगाया बीईओ पर पैसा वसूलने के आरोप


NPRC पद से सात शिक्षकों ने दिया इस्तीफा, शिक्षकों ने लगाया बीईओ पर पैसा वसूलने के आरोप

फैजाबाद : अंग्रेजी माध्यम से संचालित विद्यालयों में अध्यापक चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, पदों की संख्या एवं अर्हताओं सहित पूरा विवरण देखें

अंग्रेजी माध्यम से संचालित विद्यालयों में अध्यापक चयन हेतु विज्ञप्ति जारी, पदों की संख्या एवं अर्हताओं सहित पूरा विवरण देखें


महराजगंज : एसएमसी सदस्यों को उनके दायित्व एवं अधिकारों से परिचित कराने के लिए 'संदर्भदाता' के रूप में प्रशिक्षित हुए 72 शिक्षक

महराजगंज : परिषदीय विद्यालयों में गठित विद्यालय प्रबंध समिति को शासन ने अहम दायित्व व अधिकार प्रदान किया है। जागरुकता के अभाव में वह न तो अपने अधिकारों को जान पा रहे हैं, ना ही दायित्वों को निभा पा रहे हैं। संदर्भदाता न्याय पंचायत स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण के दौरान उन्हें उनके अधिकारों व दायित्वों को बताएं।
यह बातें सदर बीआरसी में गुरुवार को शिक्षक संघ भवन पर आयोजित संदर्भदाताओं के जिला स्तरीय प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए जिला प्रशिक्षक सामुदायिक सहभागिता केडी मिश्रा ने कही। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में गठित समिति के सदस्य यदि अपने अधिकार व कर्तव्य जानें तो प्राथमिक शिक्षा की आधी समस्या स्वत: समाप्त हो जाएगी। सदर बीआरसी के सह समन्वयक रेयाज अहमद खां ने कहा कि समिति के सदस्य यदि जागरूक रहेंगे तो न सिर्फ बच्चों की स्कूल पर नियमित उपस्थिति बढ़ेगी बल्कि शिक्षक भी अपने जिम्मेदारियों से विमुख नहीं हो पाएंगे। प्रशिक्षक रामअशीष ने कहा कि समिति सक्रिय रही तो भोजन की नियमितता व गुणवत्ता सुधरेगी तथा बच्चों के अधिकारों पर हो रहा अतिक्रमण रूकेगा। प्रशिक्षक दिनेश विश्वकर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण की सार्थकता तभी है जब वह धरातल पर दिखाई दे। इस दौरान सुरेंद्र उपाध्याय, वसीउल्लाह खां, अभय कुमार दूबे, राघवेंद्र गुप्ता, कमलानंद शुक्ला, जयराम गुप्ता, सत्यप्रकाश वर्मा, संजय कुमार वर्मा, राकेश वर्मा, सीमा गुप्ता, मजहर,बैजनाथ सिंह, सुशील श्रीवास्तव, अरविंद पांडेय, ब्रजेंद्र शरण पांडेय, विकास नरायन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

प्रशिक्षु शिक्षकों का आंदोलन लंबा खिंचने के आसार, मांगें पूरी न होने पर कफन ओढ़ सांकेतिक अंत्येष्टि का एलान


इलाहाबाद : शिक्षा निदेशालय प्रांगण में प्रशिक्षु शिक्षकों का आंदोलन लंबा खिंचने के आसार हैं। बेमियादी अनशन अब भी जारी है। प्रशिक्षु शिक्षकों का कहना है कि मौलिक नियुक्ति मिले बिना नहीं हटेंगे। कहा कि मांगें पूरी न होने पर कफन ओढ़ लेंगे और अपनी सांकेतिक अंत्येष्टि करेंगे।

प्रशिक्षु शिक्षक संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष संदीप पांडेय ने बताया कि उनके साथी भोजराज सिंह और रामसजीवन विश्वकर्मा की सेहत गिरती जा रही है, जबकि सरकार कोई सुध नहीं ले रही है। चेतावनी दी कि सरकार उनकी मौलिक नियुक्ति का आदेश जारी नहीं करती है तो अनशनकारी प्रशिक्षु शिक्षक कफन ओढ़कर अपनी सांकेतिक अंत्येष्टि करने को बाध्य होंगे। गुरुवार को अनशन स्थल पर काफी संख्या में प्रशिक्षु शिक्षक शामिल रहे।

उच्च शिक्षा : विश्वविद्यालयों की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण नीति जारी, स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली खत्म, लड़कियों को मिलेगी छूट

प्रदेश सरकार ने विश्वविद्यालयों की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण नीति गुरुवार को जारी कर दी। इसमें साफ है कि इस बार सामूहिक नकल के कारण जो परीक्षा केंद्र पिछले वर्षो में डिबार हुए हैं उन्हें केंद्र न बनाया जाये। सरकार ने स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली खत्म कर दी है। हालांकि लड़कियों के लिए स्वकेंद्र प्रणाली लागू रहेगी।

अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा संजय अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा केंद्र उन कॉलेजों को ही बनाया जाये जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बिजली कनेक्शन, पानी व शौचालय की उपलब्धता के साथ ही सड़क मार्ग से महाविद्यालय की दूरी अधिक न हो। साथ ही महाविद्यालयों की चहारदीवारी व प्रवेश द्वार पर गेट की व्यवस्था वाले कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाये। एक परीक्षा केंद्र में एक से अधिक कॉलेजों के छात्रों की परीक्षा न आयोजित की जाये। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि तंबू व कनात लगाकर परीक्षा खुले में न आयोजित की जाये। परीक्षा केंद्र निर्धारण करते समय यह ख्याल रखा जाये कि वह आठ किलोमीटर से अधिक दूर न हो।

माध्यमिक : तीन माह का सेवा विस्तार, पद पर बने रहेंगे शिक्षा निदेशक अवध नरेश

माध्यमिक शिक्षा के निदेशक अवध नरेश शर्मा फिलहाल पद पर बने रहेंगे। उन्हें तीन माह का सेवा विस्तार दिया गया है। शासन के प्रस्ताव पर गुरुवार को मुख्यमंत्री ने सहमति दे दी। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार देने का फैसला किया। माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि डॉ. शर्मा के 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद निदेशक माध्यमिक शिक्षा का पद रिक्त हो रहा था, जबकि छह फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2018 शुरू हो रही है।

माध्यमिक : टेंडर प्रक्रिया पूरी, मार्च में आएंगी एनसीईआरटी की किताबें

मार्च में बाजार में आ जाएंगी एनसीईआरटी की किताबे,  यूपी बोर्ड के 26 हजार से अधिक माध्यमिक कालेजों में करीब सवा करोड़ छात्र-छात्रओं को किताबें मुहैया कराने का प्रबंध तेज हो गया है। नए सत्र से एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की किताबें उपलब्ध कराने के लिए न्यूनतम दरों वाले चार प्रकाशकों को कार्य आवंटित हुआ है। उन्हें बोर्ड ने छह ग्रुपों में टेंडर दिए हैं। अब बोर्ड प्रशासन एक सप्ताह में सभी प्रकाशकों से करार करेगा और शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। प्रकाशकों का दावा है कि मार्च तक किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी। 1माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड में अप्रैल माह से शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू हो रहा है। इसका पाठ्यक्रम पहले ही तैयार हो चुका है। किताबें मुहैया कराने के लिए प्रकाशकों से ऑनलाइन टेंडर लिए गए थे। बोर्ड प्रशासन ने दो दिन में ही तकनीकी व फाइनेंशियल बिड खोलकर कार्य आवंटन भी कर दिया है। 16 प्रकाशकों की गुरुवार को फाइनेंशिल बिड खोली गई। इसमें चार प्रकाशकों ने पुस्तक प्रकाशन की न्यूनतम दरें दी थी। 1इलाहाबाद के राजीव प्रकाशन को दो ग्रुपों में, पीतांबरा बुक प्राइवेट लिमिटेड झांसी को एक ग्रुप, रवि ऑफसेट प्रिंटर्स एंड पब्लिशर्स प्राइवेट लिमिटेड आगरा को दो ग्रुप में और जनरल ऑफसेट इलाहाबाद को एक ग्रुप में कार्य आवंटन हुआ है। बोर्ड एक सप्ताह में सभी प्रकाशकों से एग्रीमेंट करेगा। हाईस्कूल में विज्ञान व गणित, इंटर में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान, समाज शास्त्र, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र सहित कुल 18 किताबों का प्रकाशन होना है। 


एनसीईआरटी से भी सस्ती किताबें : यूपी बोर्ड नए सत्र से एनसीईआरटी से भी सस्ती किताबें बाजार में पहुंचाएगा। बताते हैं कि इस समय बाजार में इंटर भौतिकी के निजी प्रकाशक की किताब करीब 800 रुपये की है, जबकि एनसीईआरटी की किताब का मूल्य करीब 300 रुपये हैं, वहीं यूपी बोर्ड वह किताब 150 से 200 रुपये में उपलब्ध कराएगा।राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : यूपी बोर्ड के 26 हजार से अधिक माध्यमिक कालेजों में करीब सवा करोड़ छात्र-छात्रओं को किताबें मुहैया कराने का प्रबंध तेज हो गया है। नए सत्र से एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की किताबें उपलब्ध कराने के लिए न्यूनतम दरों वाले चार प्रकाशकों को कार्य आवंटित हुआ है। उन्हें बोर्ड ने छह ग्रुपों में टेंडर दिए हैं। अब बोर्ड प्रशासन एक सप्ताह में सभी प्रकाशकों से करार करेगा और शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। प्रकाशकों का दावा है कि मार्च तक किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी। 1माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड में अप्रैल माह से शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू हो रहा है। इसका पाठ्यक्रम पहले ही तैयार हो चुका है। किताबें मुहैया कराने के लिए प्रकाशकों से ऑनलाइन टेंडर लिए गए थे। बोर्ड प्रशासन ने दो दिन में ही तकनीकी व फाइनेंशियल बिड खोलकर कार्य आवंटन भी कर दिया है। 16 प्रकाशकों की गुरुवार को फाइनेंशिल बिड खोली गई। इसमें चार प्रकाशकों ने पुस्तक प्रकाशन की न्यूनतम दरें दी थी। 


Thursday, February 1, 2018

इलाहाबाद : 1100 याचियों की तदर्थ/औपबंधिक नियुक्ति विषयक मा0 उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में नियुक्त शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की सत्यापन आख्या प्राप्ति के फलस्वरूप वेतन भुगतान का आदेश जारी

इलाहाबाद : 1100 याचियों की तदर्थ/औपबंधिक नियुक्ति  विषयक मा0 उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में नियुक्त शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की सत्यापन आख्या प्राप्ति के फलस्वरूप वेतन भुगतान का आदेश जारी

संतकबीर नगर : सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश के अनुपालन में तीन वर्ष सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षक-शिक्षिकाओं की पदोन्नति हेतु निर्मित वरिष्ठता सूची पर आपत्ति प्राप्त करने हेतु आदेश जारी

संतकबीर नगर : सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश के अनुपालन में तीन वर्ष सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षक-शिक्षिकाओं की पदोन्नति हेतु निर्मित वरिष्ठता सूची पर आपत्ति प्राप्त करने हेतु आदेश जारी

उन्नाव : शिक्षकों के जिला/ब्लॉक कार्यालय पर विद्यालय अवधि में अनावश्यक आने पर प्रतिबंध, सभी समस्याएं बीईओ के माध्यम से प्रस्तुत करने का आदेश

उन्नाव : शिक्षकों के जिला/ब्लॉक कार्यालय पर विद्यालय अवधि में अनावश्यक आने पर प्रतिबंध, सभी समस्याएं बीईओ के माध्यम से प्रस्तुत करने का आदेश

उन्नाव : सीडीओ के निर्देश के अनुपालन में जिला/ब्लॉक कार्यालय स्तर पर शिक्षक/शिक्षिकाओं का संबद्धीकरण निरस्त करने का बीएसए का आदेश

उन्नाव : सीडीओ के निर्देश के अनुपालन में जिला/ब्लॉक कार्यालय स्तर पर शिक्षक/शिक्षिकाओं का संबद्धीकरण निरस्त करने का बीएसए का आदेश

फतेहपुर : मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत संचालित फल वितरण योजना हेतु फल मद की धनराशि के लिए मांगपत्र प्रस्तुत करने संबंधी आदेश

फतेहपुर : मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत संचालित फल वितरण योजना हेतु फल मद की धनराशि के लिए मांगपत्र प्रस्तुत करने संबंधी आदेश

हाथरस : शिक्षामित्रों को ससमय मानदेय भुगतान हेतु उपाथिति विवरण माह के प्रथम सप्ताह में उपलब्ध कराने हेतु बीएसए का आदेश

हाथरस : शिक्षामित्रों को ससमय मानदेय भुगतान हेतु उपाथिति विवरण माह के प्रथम सप्ताह में उपलब्ध कराने हेतु बीएसए का आदेश

मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक गोरखपुर सत्य प्रकाश त्रिपाठी को गोंडा व गिरिजेश मेरठ के डीआइओएस बनें, आदेश देखें

माध्यमिक शिक्षा का अगला निदेशक कौन होगा। इसका निर्णय भले ही अभी नहीं हो सका है लेकिन, शिक्षा महकमे में कई बदलाव हुए हैं। इसमें से कई बदलाव यूपी बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखकर हुए हैं। माध्यमिक शिक्षा सचिव संध्या तिवारी ने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक गोरखपुर सत्य प्रकाश त्रिपाठी को गोंडा का जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआइओएस) बनाया है। वहीं, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक आगरा गिरिजेश कुमार चौधरी को मेरठ डीआइओएस बनाया गया है।

इसी तरह से मेरठ के प्रभारी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ल को अलीगढ़ जेडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बलिया के डीआइओएस अमरनाथ राय परीक्षा केंद्र निर्धारण के बाद 15 दिन के चिकित्सीय अवकाश पर हैं। वहीं, सह विद्यालय निरीक्षक राकेश सिंह के विवादित होने पर उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक योगेंद्र कुमार सिंह को बलिया डीआइओएस का अतिरिक्त प्रभार देने के आदेश हुए। योगेंद्र सिंह ने यह कार्यभार ग्रहण करने से असमर्थता जता दी। ऐसे में देवरिया डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता अरुण कुमार श्रीवास्तव की बलिया के सह जिला विद्यालय निरीक्षक पद पर तैनाती की गई है और अरुण कुमार को ही बलिया डीआइओएस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, बलिया के सह जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश सिंह को वरिष्ठ प्रवक्ता डायट ललितपुर भेजा गया है।

यूपी बोर्ड के 26 हजार से अधिक माध्यमिक कालेजों में नए सत्र से एनसीईआरटी की पुस्तकें मुहैया कराने के लिए टेंडर आवंटन प्रक्रिया शुरू, पुस्तक प्रकाशन की 16 टेक्निकल बिड स्वीकार

यूपी बोर्ड के 26 हजार से अधिक माध्यमिक कालेजों में नए सत्र से एनसीईआरटी की पुस्तकें मुहैया कराने के लिए बुधवार को टेंडर आवंटन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यालय पर अफसरों ने पहले सभी 17 तकनीकी बिड खोली, उनमें से 16 स्वीकार कर ली गई हैं, जिन्हें वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। गुरुवार को बोर्ड मुख्यालय पर फाइनेंशियल बिड खोली जाएंगी और उसके बाद कार्य आवंटन किया जाएगा। यूपी बोर्ड में सुबह दस बजे टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें सभी 17 प्रकाशक पहुंचे। सभी ने 46 अलग-अलग ग्रुपों में ऑनलाइन आवेदन किया था। टेंडर खुलते ही अरिहंत पब्लिकेशन इंडिया की दावेदारी पर विरोध शुरू हो गया। प्रकाशकों का कहना था कि बोर्ड ने नियम व शर्तो में स्पष्ट किया है कि गाइड आदि का प्रकाशन करने वालों को मौका नहीं मिलेगा। इस पर कई प्रकाशकों ने विरोध में लिखकर भी दिया, वहीं बोर्ड प्रशासन ने संबंधित प्रकाशक से आपत्तियों का जवाब लिखवाकर लिया। इसका भी विरोध हुआ। प्रकाशकों का कहना था कि टेंडर होने के बाद यह प्रक्रिया आम तौर नहीं होती है। नई परंपरा क्यों डाली जा रही है। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को सभी प्रकाशकों की तकनीकी बिड खोली गई, 16 की सही मिली जिन्हें वेबसाइट पर अपलोड किया गया है, एक का दावा निरस्त हुआ है। गुरुवार को सुबह 16 प्रकाशकों की फाइनेंशिल बिड खोली जाएंगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा सेवानिवृत्त, उच्च शिक्षा में भी बदलाव डा. सूर्य प्रकाश उच्च शिक्षा के कार्यवाहक निदेशक

माध्यमिक शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनका कार्यभार अभी किसी अधिकारी को नहीं दिया गया है। पहले यह चर्चा थी कि यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की वजह से उन्हें तीन माह का विस्तार मिल सकता है, लेकिन इस बारे में सायं तक आदेश नहीं जारी हुआ। शिक्षा विभाग में मेहनतकश अधिकारी के रूप जाने जानेवाले अवध नरेश के बारे में चर्चा है कि उन्हें माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

उच्च शिक्षा निदेशालय में बड़ा बदलाव हुआ है। उच्चतर शिक्षा के निदेशक रहे डा. राजेंद्र पाल सिंह बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। ऐसे में संयुक्त शिक्षा निदेशक डा. सूर्य प्रकाश खरे को कार्यवाहक निदेशक का पदभार ग्रहण कराया गया है। शासन अब जल्द ही निदेशक के पद पर नियमित अफसर की नियुक्ति करेगा, हालांकि अभी तक वरिष्ठ अफसर को ही निदेशक का दायित्व मिलता रहा है। 1उच्चतर शिक्षा के निदेशक रहे डा. राजेंद्र पाल सिंह की जन्म तारीख दो जनवरी 1958 रही है। ऐसे में उन्होंने बुधवार को सरकारी सेवा की अवधि पूरी कर ली। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के कारण निदेशक पद का कार्यभार वरिष्ठतम संयुक्त शिक्षा निदेशक डा. सूर्य प्रकाश खरे को हस्तांतरित किया गया है। अब शासन इस पद के लिए अंतिम निर्णय जल्द ही करेगा।

माध्यमिक : डिप्टी सीएम ने की घोषणा, एडेड स्कूलों में उपलब्ध करवाई जाएगी निःशुल्क वाई-फाई

सरकारी सहायता प्राप्त (एडेड) स्कूलों में भी विद्यार्थियों को निश्शुल्क वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह घोषणा डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने की। वह नगर निगम के त्रिलोक नाथ हाल में उप्र प्रधानाचार्य परिषद के 40वें अधिवेशन एवं शैक्षिक गोष्ठी में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग एक हफ्ते में काम करने लगेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्राचार्यो की वेतन विसंगति को दूर किया जाएगा। शिक्षकों को सेवानिवृत्त के दिन ही जीपीएफ व पेंशन सहित समस्त देयकों का भुगतान किया जाएगा। जो भी डीआइओएस इसमें लापरवाही बरतेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

रामपुर : 12460 शिक्षक भर्ती को लेकर आक्रोश, पकौड़े तल बीटीसी प्रशिक्षु जताएंगे विरोध


12460 शिक्षक भर्ती को लेकर आक्रोश, पकौड़े तल बीटीसी प्रशिक्षु जताएंगे विरोध

महराजगंज : एससीएसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने भंग कार्यकारिणी के गठन हेतु ब्लॉकवार चुनाव तिथि निर्धारित कर नियुक्त किया पर्यवेक्षक

महराजगंज : एससीएसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने भंग कार्यकारिणी के गठन हेतु ब्लॉकवार चुनाव तिथि निर्धारित कर नियुक्त किया पर्यवेक्षक।

बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों की काउंसलिंग करेगा सीबीएसई, हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8004 भी जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दसवीं व बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू हो रही हैं। इससे पहले सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षार्थियों को काउंसलिंग सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की है। जिसके तहत एक फरवरी से 13 अप्रैल तक प्रशिक्षित प्रधानाचार्य फोन, इंटरनेट व समाचार पत्रों के जरिए परीक्षार्थियों के परीक्षा से जुड़े तनाव को दूर करने में मदद करेंगे।

सीबीएसई के अनुसार, काउंसलिंग के लिए विशेष प्रशिक्षित 91 प्रधानाचार्यो की सेवा ली जाएगी। इनमें से 71 काउंसलर भारत तो 20 काउंसलर नेपाल, सऊदी अरब, ओमान, यूएई, कुवैत, सिंगापुर, कतर और जापान में संबद्ध स्कूलों के बच्चों के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं, इसके साथ ही सीबीएसई ने परीक्षा से जुड़ी चिंताओं, तनाव या अन्य सवालों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8004 भी जारी किया है। छात्र व अभिभावक सुबह 8 से रात 10 बजे तक अपनी समस्या का समाधान पाने के लिए फोन कर सकते हैं। साथ ही सीबीएसई का कहना है कि बोर्ड परीक्षार्थियों के सवालों का जवाब देने के लिए राष्ट्रीय समाचार पत्रों की मदद भी ली जाएगी। जिसके तहत विशेषज्ञ सवाल-जवाब के जरिए परीक्षार्थियों की समस्याओं का निदान करेंगे। सीबीएसई का कहना है कि ये काउंसलर ना सिर्फ परीक्षा का तनाव दूर करेंगे बल्कि परीक्षा की तैयारी करने संबंधी सुझाव भी देंगे

महराजगंज : उ०प्र० पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों तथा शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित डीएम को सौंपा पुरानी पेंशन, एलटी ग्रेड वेतनमान देने सहित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन-पत्र

महराजगंज: शिक्षकों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को डीएम से मुलाकात की तथा अपने मांगों से संबंधित व मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उम्मीद जताई कि शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण होगा।  जिलाध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था के बंद होने से शिक्षकों व कर्मचारियों को बड़ी क्षति उठानी पड़ रही है। शिक्षक संगठनों ने ने इसे लेकर स्थानीय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक कई बार पत्र लिखा मगर अभी तक कोई सार्थक पहल नहीं हुई, जिससे उनमें आक्रोश है। अपने ज्ञापन में शिक्षकों ने बेसिक शिक्षकों को पुराने पेंशन से आच्छादित किए जाने, मृतक शिक्षकों के आश्रितों को योग्यतानुसार नियुक्ति किए जाने, राज्यकर्मियों की भांति बेसिक शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त बेसिक शिक्षकों को अन्य शिक्षकों की भांति 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त करने, जूनियर के शिक्षकों को एलटी ग्रेड का वेतनमान देने, परिषदीय शिक्षकों को विधान परिषद निर्वाचन में मतदान का अधिकार देने, शिक्षक पाल्यों को 10 अंकों का भारांक दिए जाने, शिक्षकों को शत-प्रतिशत प्रोन्नति वेतनमान देने तथा शिक्षकों को एमडीएम, ड्रेस वितरण व बीएलओ आदि कार्य से मुक्ति दिए जाने की की है। ज्ञापन देने के दौरान महामंत्री उपेंद्र पांडेय, नरेंद्र कुमार, संजय राय, रवींद्र शर्मा, ब्रजेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।