DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, September 30, 2016

फर्रुखाबाद : मुखर हुए शिक्षक बताई अपनी पीड़ा, कहा : सरकार ने हमें बना रखा है बहुउद्देशीय कर्मचारी, अधिकारी कार्रवाई का भय दिखा लेते है दूसरें कार्य

मुखर हुए शिक्षक बताई अपनी पीड़ा, कहा : सरकार ने हमें बना रखा है बहुउद्देशीय कर्मचारी, अधिकारी कार्रवाई का भय दिखा लेते है दूसरें कार्य

महराजगंज : गैरहाजिर 24 बीएलओ पर होगा मुकदमा, लापरवाही के आरोप में चार बीएलओ को मिला नोटिस

महराजगंज : गैरहाजिर 24 बीएलओ पर होगा मुकदमा, लापरवाही के आरोप में चार बीएलओ को मिला नोटिस।

महराजगंज : शिक्षकों के विवादित प्रशासनिक स्थानांतरण रद्द करने के लिए डीएम ने बीएसए को दिया निर्देश

महराजगंज : शिक्षकों के विवादित प्रशासनिक स्थानांतरण रद्द करने के लिए डीएम ने बीएसए को दिया निर्देश।

हरदोई : जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश अनुपालन में बीएसए ने जारी किए निर्देश, 2 अक्टूबर को (गांधी जयंती पर) निकलेगी मतदाता जागरूकता रैली, रैली की फोटो सूचना सहित 05/10/2016 तक कराना होगा उपलब्ध

जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश अनुपालन में बीएसए ने जारी किए निर्देश, 2 अक्टूबर को (गांधी जयंती पर) निकलेगी मतदाता जागरूकता रैली, रैली की फोटो सूचना सहित 05/10/2016 तक कराना होगा उपलब्ध

शिक्षा प्रेरक गोमती नदी में कूदे, कई हड़ताली बीमार, प्रेरक कर रहे 15 हजार मानदेय करने के लिए भूख हड़ताल

शिक्षा प्रेरक गोमती नदी में कूदे, कई हड़ताली बीमार, प्रेरक कर रहे 15 हजार मानदेय करने के लिए भूख हड़ताल

बुलंदशहर : सेल्फी न भेजने पर बीएसए ने 1459 प्रधानाध्यापकों के वेतन पर लगाई रोक,900 से अधिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने किया आदेशानुपालन

बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को विद्यालय पहुंचने के बाद बच्चों के साथ सेल्फी खींचकर भेजन के आदेश दिए थे, लेकिन अधिकतर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने सेल्फी भेजी ही नहीं। बीएसए ने मनमानी और लापरवाही करने वाले 1459 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने के आदेश किए हैं। इस आदेश के बाद शिक्षकों में खलबली मच गई है। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने और शिक्षकों के समय से विद्यालय पहुंचने को लेकर जिलाधिकारी ने सेल्फी खींचकर भेजने के आदेश दिए थे। इसके लिए शिक्षा विभाग का ग्रुप बना है। प्रधानाध्यापक सही समय विद्यालय पहुंचकर बच्चों के साथ सेल्फी लेकर ग्रुप पर पोस्ट करेंगे। उस पोस्ट के बाद बीआरसी, खंड शिक्षा अधिकारी देखेंगे कि कौन शिक्षक कितने बजे विद्यालय में पहुंचा है। जो शिक्षक लेट होगा, उसके बारे में पता चल जाएगा और विभागीय स्तर से कार्रवाई होगी। इसके अलावा शिक्षकों को मध्याह्न् भोजन और फल वितरण की सेल्फी भी खींचकर भेजनी है। जिससे यह पता चल सके कि मैन्यू के अनुसार भोजन बनाया जा रहा है या नहीं बनाया जा रहा। जिलाधिकारी और बीएसए के आदेश के बाद 900 से अधिक स्कूलों के प्रधानाध्यापकों ने तो फोटो भेजने शुरू कर दिए हैं, लेकिन 1459 प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाध्यापिका ने शुरू नहीं किए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने वित्त एवं लेखाधिकारी को इन प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने के आदेश किए हैं। उन्होंने कहा है कि जब तक यह फोटो नहीं भेजेंगे इनके वेतन जारी न किया जा सके। बीएसए वेदराम ने बताया कि जब तब शिक्षक फोटो नहीं भेजेंगे तब तक व्यवस्था नहीं सुधरेगी। व्यवस्था सुधारने के लिए यह जरूरी है।

कानपुर देहात : छावनी में तब्दील रहा बीएसए दफ्तर, आपरेशन के बावजूद महिला शिक्षिका को दिया गया 80 किलोमीटर दूर स्कूल

छावनी में तब्दील रहा बीएसए दफ्तर, आपरेशन के बावजूद महिला शिक्षिका को दिया गया 80 किलोमीटर दूर स्कूल

महराजगंज : कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बालिकाओं के जूडो-कराटे प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षकों के नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित

महराजगंज : कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में बालिकाओं के जूडो-कराटे प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षकों के नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति प्रकाशित।

कानपुर देहात : अंतर्जनपदीय शिक्षको के मनमानी विद्यालय आवंटन पत्र जारी करने पर बढ़ा प्रा०शि०संघ का दबाव, देर शाम तक चली वार्ता रही बेनतीजा

अंतर्जनपदीय शिक्षको के मनमानी विद्यालय आवंटन पत्र जारी करने पर बढ़ा प्रा०शि०संघ का दबाव, देर शाम तक चली वार्ता रही बेनतीजा

महराजगंज : प्रशासनिक स्थानांतरण सहित अन्य गंभीर आरोपों में बीएसए हटाए गए, जय प्रकाश सिंह जिले के नये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बने

महराजगंज : प्रशासनिक स्थानांतरण सहित अन्य गंभीर आरोपों में बीएसए हटाए गए, जय प्रकाश सिंह जिले के नये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बने।

बांदा : पदोन्नति चयन वेतमान आदि मांगों को लेकर प्रा०शि०संघ ने किया प्रदर्शन, 10 अक्टूबर तक मांगे न पूरी होने पर आंदोलन की चेतावनी

प्राथमिक शिक्षक संघ ने पदोन्नति सहित अन्य मांगों के संबंध में डायट प्राचार्य व बीएसए को ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि नगर क्षेत्र के शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया की सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद भी तथा नगर के विद्यालय शिक्षक विहीन होने के बावजूद लंबित पड़ी हैं। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद के पदोन्नति आदेश की गलत व्याख्या करते हुए बेसिक शिक्षा कार्यालय द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।  पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक के पद पर लंबे समय से पदोन्नति नहीं की गई है। न ही इस पदोन्नति प्रक्रिया पर रोक संबंधी कोई वास्तविक पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं 72 हजार तथा 29 हजार नियुक्त शिक्षकों के क्रम में उनका अवशेष भुगतान नहीं किया जा रहा है। एक ही पद पर लगातार 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों के चयन वेतनमान की पत्रवलियां कार्यालय में लंबित पड़ी हैं। उर्दू बीटीसी सहित सभी नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन सत्यापन न होने से निर्गत नहीं किया जा रहा है। कार्यालय द्वारा कोई कार्य नही किया जा रहा है। अंतर्जनपदीय से आए शिक्षकों को नियमानुसार तथा पारदर्शिता पूर्व विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया अद्यावधि तक नहीं की गई। कार्यालय में कार्यरत लिपिकों द्वारा शिक्षकों द्वारा जानकारी मांगने पर अमर्यादित आचरण किया जाता है। 10 अक्टूबर तक उक्त मांगों के संबंध में कार्यवाही नहीं की गई तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा। कोषाध्यक्ष केपी सिंह, प्रजीत सिंह, जयकिशोर दीक्षित, मईयादीन यादव, सुघर सिंह, विनय आदि रहे।मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते प्राथमिक शिक्षक ।

महराजगंज : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान और प्रदेश स्तरीय संघ नेतृत्व की उपस्थिति में शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी और सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, छह शिक्षिकाओं सहित 77 शिक्षक हुए सम्मानित

महराजगंज : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में गुरुवार को आयोजित शैक्षिक गोष्ठी व सम्मान समारोह में शिक्षा के उन्नयन पर जोर दिया गया। गुणवत्ता बढ़ाने की वकालत की गयी और छह शिक्षिकाओं समेत 77 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षकों की हर समस्या का समाधान कराने के लिए संगठन तत्पर है। पुरानी पेंशन योजना को लागू कराने के लिए सतत प्रयास जारी है और इसको लेकर आंदोलन भी चल रहा है। इसके साथ ही शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति निश्शुल्क चिकित्सा के संबंध में सरकार से मांग की गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का मुद्दा उठाया। कहा कि हमारे विद्यालयों में गरीबों के बच्चे पढ़ते हैं। हम सभी शिक्षकों का दायित्व है कि इन बच्चों को संस्कारवान बनाएं। बेहतर व गुणवत्ता युक्त शिक्षा दें और देश के प्रति प्रेम की भावना विकसित करें। अभिभावकों को प्रेरित करें कि वह अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दे और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराए जिससे बच्चा स्वस्थ रहे। जिला मंत्री केशव मणि त्रिपाठी ने कहा कि गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए सभी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक संकल्पित हैं। जिलाध्यक्ष हाजी मु. यासीन ने शिक्षकों को सम्मान की रक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सभी प्राथमिक अपने दायित्वों का निर्वहन करें और गुणवत्ता युक्त शिक्षा दें। इसी क्रम में शिक्षक बैजनाथ सिंह आदि ने चुनाव कराने का मुद्दा उठाया, तो प्रदेश का कोटा जमा करने का सुझाव देते हुए चुनाव कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संरक्षक लल्लन मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, राजेश धर द्विवेदी, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया के अध्यक्ष व मंत्री के अलावा वाचस्पति पाठक, अनिरुद्ध त्रिपाठी, श्रीकृष्ण विश्वकर्मा, राम अवध प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद वर्मा, गोबरी प्रसाद, अवकाश प्राप्त शिक्षक राघवेन्द्र पांडेय, मनौवर अली, दिनेश मणि त्रिपाठी, प्यारे पांडेय, हरिश्चंद्र चौधरी, शिवपूजन, हरीश शाही, राम समुझ मौर्य, वीरेन्द्र सिंह, त्रिवेनी यादव, सत्येन्द्र मिश्र, दिनेश सिंह, अभय कुमार दुबे, कैलाश पति चौबे, राघवेन्द्र पटेल, अखिलेश मिश्र, बैजनाथ सिंह, गौश आजमी, आनंद, ध्रुव प्रकाश आदि शिक्षकों ने विचार व्यक्त किया।

बलरामपुर : जन समस्याएं सुनकर निराकरण का दिया भरोसा, बच्चे देश काभविष्य, अच्छी तरह दें तालीम : डीएम

जिलाधिकारी राम विशाल मिश्र ने उतरौला विकास खंड के रैगवा, बड़हराकोट व डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम मझौवा कुरुथुवा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। साथ ही कानून व्यवस्था की जानकारी करते हुए विभागवार आवास, शौचालय, सड़क, बिजली व पानी की समीक्षा की। साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली पेंशनों की जानकारी पात्रों से की। तहसील दिवस व समाधान दिवस की समीक्षा करने के बाद समीप के स्कूलों की हकीकत देखी। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा और शिक्षकों से कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इसलिए इन्हें अच्छी तालीम दें। किसी प्रकार की ढिलाई मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस क्रम में मझौवा कुरुथुवा के लेखपाल ओमप्रकाश का निर्देश दिया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को तत्काल हटवाएं। सीडीओ रवीश गुप्त ने सभी विभागीय अधिकारियों से योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने व व्यापक प्रचार-प्रसार की बात कही। कहा कि इससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक एसके राय, बीडीओ डीडी सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम मनोज कुमार सिंह, आरएस के एके सक्सेना, पशुपालन अधिकारी डॉ. एसके शुक्ला समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

बरेली : अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से आए प्र0अ0 प्रा0वि0 तथा स0अ0 उ0प्रा0वि0 के पुरुष शिक्षकों की काउंसलिंग के लिए बीएसए ने जारी की विज्ञप्ति, तिथि व विज्ञप्ति देखें


 अंतर्जनपदीय स्थानांतरण से आए प्र0अ0 प्रा0वि0 तथा स0अ0 उ0प्रा0वि0 के पुरुष शिक्षकों की काउंसलिंग के लिए बीएसए ने जारी की विज्ञप्ति, तिथि व विज्ञप्ति देखें 

बदायूं : विद्यार्थियों के दादा दादी भी जाएंगे स्कूल, माध्यमिक स्कूलों में भी मनाया जाएगा दादा दादी नाना नानी दिवस



कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर अब माध्यमिक स्कूलों में भी ग्रांट फादर डे का आयोजन किया जाएगा। बुजुर्गों को स्कूल में बतौर अतिथि बुला कर बच्चों में आदर्श और संस्कार विकसित करने की योजना है साथ ही बुजुर्गों के प्रति समर्पण और आदरभाव भी इसमें परिलक्षित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश दिए हैं कि एक अक्टूबर को सभी स्कूलों में विशेष आयोजन किया जाएगा। एक अक्टूबर को दादा दादी और नाना नानी दिवस सेलिब्रेट करने का निर्णय लिया गया है। शासन की मंशानुरूप जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने सभी स्कूलों को आदेशित किया है कि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के वरिष्ठों के अलावा सीनियर सिटीजन को आयोजन में बुलाया जाए और उनके संस्मरण सुन कर सभी को इससे सीख लेनी चाहिए। बुजुर्ग हमेशा ही अनुभव का गोदाम होते हैं और उनके दी गई सीख जिंदगी में मायने रखती है। आयोजन को स्तरीय बनाने के लिए कहा गया है। छात्रों शिक्षकों में बुजुर्गों के प्रति आदर सम्मान की भावना को और अधिक जागृत करने के लिए यह आयोजन किया जाना तय हुआ है। इन कार्यक्रमों के आयोजन के फोटोग्राफ भी वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जाएंगे।जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि राजकीय अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में दो अक्टूबर गांधी जी की जयंती को पूरे उत्साह के साथ मनाई जाएगी। दो अक्टूबर को भी विद्यालय खुले रहेंगे। कार्यक्रमों के साथ प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

फैजाबाद : शिक्षामित्रों ने बीएसए को सौंपा मांग पत्र, असमायोजित शिक्षामित्रों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर जल्द नौकरी दिए जाने की मांग

शिक्षामित्रों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को बीएसए से मिला और उन्हें समस्याओं के निस्तारण को लेकर मांगपत्र सौंपा। इस दौरान 12 सौ अभ्यर्थियों को मूल अभिलेख वापस करने, जिले के भीतर जल्द स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग प्रमुखत: से की गई। इससे पहले जिलाध्यक्ष धर्मपाल यादव, मंत्री अजरुन भारती व वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी की अगुवाई में शिक्षा मित्र बीएसए से मिलने कार्यालय पहुंचे। उन्हें सात सूत्रीय मांग पत्र सौँपा। जिला अध्यक्ष धर्मपाल यादव ने बताया कि बीएसए से असमायोजित शिक्षामित्रों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर जल्द नौकरी दिए जाने, शिक्षकों को अवकाश तालिका जल्द उपलब्ध कराने तथा एरियर के भुगतान की मांग की गई। इस दौरान शिवराज यादव, बंशीलाल, राजितराम, विजय कुमार, राकेश कुमार, विजय पाल, सच्चिदा तिवारी आदि मौजूद रहे

औरैया : जनपद से गए 186, आए केवल 99 शिक्षक, अन्तर जनपदीय शिक्षक 30 तक ग्रहण करें कार्यभार

जनपद में पहले से ही शिक्षकों की कमी थी। वहीं शासन द्वारा किए गए अन्तर जनपदीय स्थानांतरण में जनपद से 186 शिक्षक चले गए थे। जबकि कुल 99 शिक्षक जनपद में नये आए हैं। ऐसे में 87 शिक्षकों की कमी हो गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी यादव ने सभी अन्य जनपदों से आए शिक्षकों से शुक्रवार तक कार्यभार ग्रहण करने की बात कही है ऐसा न करने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए निरस्त कर दिया जाएगा। जनपद में बड़ी संख्या में ऐसे विद्यालय हैं जहां शिक्षकों की कमी से एकल शिक्षक ही विद्यालय संचालित कर रहे हैं। हालांकि शिक्षामित्र से समायोजित कर शिक्षक बनाए जाने से वह कमी दूर हो गई थी। इसके बावजूद अभी भी जनपद भर में दो सैकड़ा स्कूल ऐसे थे जहां पर एक शिक्षक की तैनाती है। ऐसे में शिक्षकों की कमी में और बढ़ गई है। अधिकतर शिक्षक विभाग द्वारा कार्य मुक्त कर दिए गए हैं। वहीं बाहर से आए 99 शिक्षकों में से आधे से अधिक शिक्षकों ने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इसके चलते विभागीय अधिकारी चिंतित हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नये शिक्षकों को हिदायत दी है कि हर हाल में तीस सितंबर तक कार्यभार ग्रहण कर लें नहीं तो उनका स्थानांतरण निरस्त करके शासन को सूचना भेज दी जाएगी

अंबेडकरनगर : डीआईओएस ने की समीक्षा बैठक, मल्टीमीडिया मोबाइल के इस्तेमाल पर दिया बल, कहा : वाट्सएप चलाएं प्रधानाचार्य

डीआइओएस विनोद कुमार सिंह ने वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की क्लास लगाते हुए पठन-पाठन और शैक्षिक गुणवतता के संवर्धन की समीक्षा की। शैक्षिक पंचांग के क्रियान्वयन और अनुशासन के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन की हकीकत जानी। 16 ¨बदुओं पर बैठक में डीआइओएस ने प्रधानाचार्यों को मल्टीमीडिया मोबाइल के इस्तेमाल को अनिवार्य कर सूचनाएं वाट्सएप के जरिए भेजने को कहा है। वाट्सएप नंबर परीक्षा अनुभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।  नगर स्थित डॉ. अशोक स्मारक में गुरुवार को जिले के सभी वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक में डीआइओएस ने हाइस्कूल तथा इंटरमीडिएट के छात्रों की नामावली को जिला कार्यालय में शीघ्र जमा कराने का निर्देश दिया। जनसूचना के तहत आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने को कहा। विद्यार्थियों का आंकड़ा भी निर्धारित प्रपत्र में भरने के लिए सौंपने का निर्देश दिया। पौधरोपण की समीक्षा करते हुए डीआइओएस ने क्रीड़ा, रेडक्रास तथा स्काउट शुल्क जमा करने को कहा। निर्धारित ¨बदुओं पर आगामी 10 अक्टूबर तक सूचनाएं उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत निर्धारित प्रपत्र पर विद्यालय पंजीकृत बच्चों की 35 ¨बदुओं पर सूचना उपलब्ध कराएं। संभावित विज्ञान प्रदर्शनी के लिए प्रत्येक विद्यालय कक्षा नौ व 10 के चार-चार बच्चों का मॉडल डीआइओएस कार्यालय में जमा कराएं। वित्तविहीन शिक्षकों की सूची शीघ्र दें ताकि शासन द्वारा निर्गत मानदेय उनके खाते में शीघ्र भेजा जा सके। जिला समन्वयक इंद्रजीत यादव ने जानकारी दी। अध्यक्षता वित्त एवं लेखाधिकारी रामलखन तथा संचालन प्रधानाचार्य अच्छेलाल वर्मा ने किया।

फैजाबाद : उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने की बैठक,भूख हड़ताल में एक को शामिल होंगे शिक्षक

उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक नहरबाग स्थित तरंग भवन में हुई। अध्यक्षता रोशनलाल सोनकर ने की। बैठक में तय किया गया कि मांगों को लेकर लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में चले रही भूख हड़ताल में जिले का प्रतिभाग एक अक्टूबर को होगा। इसमें सैंकड़ों की तादाद में शिक्षक शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद तिवारी ने जिले के सभी शिक्षकों से आह्वान किया है कि वह भूख हड़ताल में जरूर शामिल हों। बैठक को अशोक कुमार तिवारी, श्याम नारायण पांडेय, राम अवध दूबे, बैजनाथ ने संबोधित किया है। बैठक में रामनाथ यादव, रामनयन मिश्र, हृदय राम निषाद सहित दर्जनों शिक्षक शामिल रहे

बिजनौर : ट्यूशन पढ़ाने पर प्रधानाचार्यो पर भी गिरेगी गाज, ट्यूशन न पढ़ाने का देना होगा प्रमाण-पत्र, ट्यूशनखोरी पर प्रतिबंध को उठाया कदम

ट्यूशन पढ़ाने वाले राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की अब खैर नहीं है। वजह, जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्त प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर आदेश दिए हैं कि यदि कोई जांच में पकड़ा गया तो शिक्षक ही नहीं उसके कालेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रधानाचार्यों से प्रत्येक शिक्षक से ट्यूशन न पढ़ाने के संबंध में प्रमाण पत्र लेने के भी आदेश दिए हैं और वह प्रमाण पत्र जल्द डीआइओएस कार्यालय में जमा करने को कहा है।  जनपद में खुलेआम ट्यूशन खोरी का कारोबार पनप रहा है। कुछ कालेजों के शिक्षक छात्रों पर ट्यूशन पढ़ने के लिए दबाव बनाते हैं। उन्हें प्रयोगात्मक परीक्षा में अंकों का डर दिखाते हैं,जबकि राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय-कालेजों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा छात्रों-छात्रओं को ट्यूशन पढ़ाया अनुचित है। इसके बाद भी यह कारोबार खूब फलफूल रहा है। छात्र संगठन इस संबंध में कई बार आवाज उठा चुके हैं । जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अरुण कुमार दूबे ने समस्त प्रधानाचार्यों को पत्र जारी करके निर्देश दिए हैं कि वह अपने विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को यह अवगत करा दें, कि छात्रों को ट्यूशन पढ़ाना प्रतिबंधित है। उनसे इस आशय का भी प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लें, कि वास्तविक रूप से उनके द्वारा ट्यूशन पढ़ाया जा रहा है अथवा नहीं। कालेज उनके प्रमाण-पत्रों को कार्यालय में जमा कराएं। साथ ही प्रधानाचार्य अपने स्तर से एक समिति गठित करके ट्यूशन पढ़ाने की जांच पड़ताल करा लें। यदि इसके बाद जांच में कोई शिक्षक ट्यूशन पढ़ाता मिला, तो शिक्षक ही नहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य की भी संलिप्तता मानकर है। शिक्षक के साथ प्रधानाचार्य के विरूद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बिजनौर : पिछले चार दिन से चल रहा था शिक्षकों का आंदोलन, शिक्षिका के साथ अभद्रता करने का था मामला, सीडीओ की मध्यस्थता से आंदोलन का पटाक्षेप

बीएसए द्वारा एक शिक्षिका से अभद्रता करने के मामले में चार दिन से चल रहे आंदोलन का गुरुवार को पटाक्षेप हो गया। धरनास्थल पर मुख्य विकास अधिकारी डा. इंद्रमणि त्रिपाठी के साथ पहुंचे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेशचंद्र ने पीड़ित शिक्षिका व शिक्षक नेताओं से कहा कि निरीक्षण के दौरान उनका आशय किसी का अपमान करना नहीं था। फिर भी यदि उनकी बातों से शिक्षिका को ठेस पहुंची है तो वह खेद प्रकट करते हैं और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। शिक्षिका ने उन्हें माफ करने की बात कही और संगठन ने आंदोलन खत्म की घोषणा की। अनेक शिक्षक-शिक्षामित्रों के संयुक्त नेतृत्व में शिक्षक-शिक्षिकाओं का बीएसए आफिस पर धरना चल रहा था। आंदोलित शिक्षकों ने तीन दिन से बीएसए आफिस में अपना ताला जड़ रखा था। आंदोलित शिक्षक-शिक्षिकाएं बीएसए द्वारा रसूलपुर पिरथी की शिक्षिका लता से अभद्रता करने के खिलाफ आंदोलनरत थे। शिक्षक बीएसए के स्थानांतरण की मांग कर रहे थे। बुधवार को शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल इस संबंध में डीएम से मिले थे और बीएसए के खिलाफ शिक्षिका की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में टीम गठित की थी। सीडीओ ने गुरुवार को पहले संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की और फिर बीएसए को लेकर धरनास्थल पर पहुंच गए। सीडीओ ने जाते ही माइक हाथों में लिया और शिक्षिकाओं के सम्मान को सुरक्षित रखने की वकालत की। कहा कि शिक्षक व बीएसए एक परिवार के सदस्य हैं। यदि कोई आपसी मतभेद हैं तो आपस में ही सुलझना चाहिए। कहा कि शिक्षकों की अन्य समस्याओं पर भी सहमति बन गई है। बीएसए ने भी शिक्षिका लता से निरीक्षण के दौरान इस्तेमाल हुए शब्दों पर खेद प्रकट किया। धरने की अध्यक्षता सुधीर यादव एवं संचालन भूपेन्द्र चौधरी व प्रशांत कुमार ने किया। धरने व समझौते के दौरान नागेश कुमार, दुष्यंत चौधरी, पुनीत चौधरी, सौरभ चौधरी, राजेन्द्र सिंह, ताजवीर सिंह, रुपेश चौधरी, गौरव सिंह, संदीप कुमार, राहुल राठी, मोहम्मद बाइज, अम्बरीश यादव, राकेश सैनी, योगेन्द्र सिंह, मोनिका, पारुल, अलका, नीलम, उमा, नीता, तुलिका आदि रहे।