DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Thursday, March 30, 2017

हरदोई : अटेवा ने की बैठक, एक अप्रैल से शिक्षक मनाएंगे काला दिवस, पुरानी पेंशन समाप्त किए जाने के विरोध में काली पट्टी बांध कर करेंगे कार्य

अटेवा पेंशन बचाओ मंच की एक आवश्यक बैठक एएसवीवी इंटर कालेज में जिला संयोजक डा. जैनुल खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सात दिसंबर को विधानसभा घेराव के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज में शहीद डा. रामाशीष को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि एक अप्रैल को सभी शिक्षक व कर्मचारी काला दिवस के रूप में मनाएंगे। साथ ही पुरानी पेंशन समाप्त किए जाने के विरोध में काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे।

बैठक में मौजूद सभी साथियों ने निश्चय किया कि पुरानी पेंशन की बहाली का अटेवा संघर्ष करता रहेगा। इसके चलते सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करनी पड़ेगी। वक्ताओं ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में दो तरह के विधान चलने नहीं देंगे। यदि पूर्व सांसद वह विधायक पुरानी पेंशन प्राप्त करते हैं तो शिक्षक, कर्मचारियों और अधिकारियों को भी पुरानी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए। इसके पूर्व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का सभी साथियों ने हर्ष व्यक्त किया। साथ ही मीडिया प्रभारी आकाश वर्मा की असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्त होने पर उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा. आशीष वर्मा, सायुज्य मिश्र, अनिल कुमार पाल, ईश्वर चंद्र वर्मा, ओम प्रकाश, विवेक सिंह, विनय वर्मा, डा. पंकज तिवारी, एसके मंडल आदि मौजूद रहे।

राज्य सरकार ने प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों व सरकारी कालेजों का ब्योरा किया तलब, विश्वविद्यालयों में जल्द मिलेगा मुफ्त वाईफाई

राज्य सरकार ने प्रदेश भर के विश्वविद्यालयों व सरकारी कालेजों का ब्योरा किया तलब, विश्वविद्यालयों में जल्द मिलेगा मुफ्त वाईफाई


बरेली : कक्षा-1 से 8 तक के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड नामांकन कार्य पूर्ण कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश जारी, तिथि भी हुई निर्धारित, देखें

बरेली : कक्षा-1 से 8 तक के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड नामांकन कार्य पूर्ण कराये जाने के सम्बन्ध में निर्देश जारी, तिथि भी हुई निर्धारित, देखें

बस्ती : बीएसए के तबादला निरस्त करने पर उठे सवाल, सात बीईओ के तबादले वर्तमान बीएसए ने किए निरस्त


बीएसए के तबादला निरस्त करने पर उठे सवाल, सात बीईओ के तबादले वर्तमान बीएसए ने किए निरस्त


बस्ती : तत्कालीन बीएसए पर होगी कार्रवाई, नियम विरुद्ध नियुक्तियां करने का मामला


तत्कालीन बीएसए पर होगी कार्रवाई, नियम विरुद्ध नियुक्तियां करने का मामला

बस्ती : बीएड बेरोजगारों को नौकरी मिलने की उम्मीद, पूरी होगी शिक्षक बनने की आस


बस्ती :  बेरोजगारों को नौकरी मिलने की उम्मीद, पूरी होगी शिक्षक बनने की आस

सीमैट में दमन एवं दीव शिक्षकों के प्रशिक्षण समापन पर बोले निदेशक, कौशल विकास का जिम्मा शिक्षकों पर

सीमैट में दमन एवं दीव शिक्षकों के प्रशिक्षण समापन पर बोले निदेशक, कौशल विकास का जिम्मा शिक्षकों पर


पंजीरी के नाम पर सूबे में बांटा जा रहा सूखा चारा, जांच में फैट की मात्रा तय मानक से बेहद कम


पंजीरी के नाम पर सूबे में बांटा जा रहा सूखा चारा, जांच में फैट की मात्रा तय मानक से बेहद कम


शासन में चयन बोर्ड में कई सदस्यों की मनमाने तरीके से हुई थी नियुक्ति, सदस्यों के बदलने के बाद शुरू होगी भर्ती


शासन में चयन बोर्ड में कई सदस्यों की मनमाने तरीके से हुई थी नियुक्ति, सदस्यों के बदलने के बाद शुरू होगी भर्ती

महराजगंज : गैर जनपद से आए शिक्षकों का हुआ पदस्थापन, एक शिक्षक के पदस्थापन में तकनीकी पेंच फंसने से मांगा गया सचिव से मार्गदर्शन

महराजगंज : गैर जनपद से आए शिक्षकों का हुआ पदस्थापन, एक शिक्षक के पदस्थापन में तकनीकी पेंच फंसने से मांगा गया सचिव से मार्गदर्शन।

बेसिक शिक्षा का सत्र तो एक अप्रैल से, माध्यमिक शिक्षा के सत्र पर अभी तक संशय बरकरार

बेसिक शिक्षा का सत्र तो एक अप्रैल से शुरू होगा, लेकिन माध्यमिक शिक्षा के सत्र पर अभी भी असमंजस है। संशय बरकरार है कि सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा या फिर एक जुलाई से। हालांकि माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने सत्र जुलाई से शुरू करने पर विचार की बात कही है, लेकिन विभागीय अफसरों ने अभी तक परिवर्तन संबंधी निर्देश मिलने से इन्कार किया है। जिले से लेकर मंडल तक अधिकारी भी कह रहे हैं कि जैसे निर्देश शासन से मिलेंगे, वैसा अनुपालन करेंगे।

दरअसल फरवरी माह में विधानसभा चुनाव होने के चलते यूपी बोर्ड परीक्षाएं लगभग एक माह देरी से शुरू हुईं। चूंकि परीक्षाएं ही 21 अप्रैल तक होनी हैं, इसलिए एक माह मूल्यांकन कार्य में निकल जाएगा। इस दशा में सत्र कैसे शुरू होगा, प्रवेश कब होंगे। इन प्रश्नों के साथ अफसरों के सामने चुनौतियां हैं।

रायबरेली : जनपद में गतिमान 12460, 4000,16448, भर्ती प्रक्रिया अग्रिम आदेश तक स्थगित, विज्ञप्ति जारी

जनपद में गतिमान 12460, 4000,16448, भर्ती प्रक्रिया अग्रिम आदेश तक स्थगित, विज्ञप्ति जारी


Wednesday, March 29, 2017

लखनऊ : बेसिक शिक्षा मंत्री के निजी सचिव के खिलाफ मुकदमा, बेरोजगार युवाओं से ठगी का आरोप

 लखनऊ : बेसिक शिक्षा मंत्री के निजी सचिव के खिलाफ मुकदमा, बेरोजगार युवाओं से ठगी का आरोप



बीएड आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 5 अप्रैल तक किया जा सकता है बीएड के लिए आवेदन, 3 मई को एलयू कराएगा प्रवेश परीक्षा


बीएड आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, 5 अप्रैल तक किया जा सकता है बीएड के लिए आवेदन, 3 मई को एलयू कराएगा प्रवेश परीक्षा


9 माह के वेतन का नही हुआ था भुगतान, हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा सचिव को दिया निर्देश, तीन माह में वेतन भुगतान को लेकर जारी करें गाइडलाइन

प्रा0वि0 खुटहन खास गोरखपुर का सत्र लाभ के बाद 9 माह वेतन का नही हुआ था भुगतान, हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा सचिव को दिया निर्देश, तीन माह में वेतन भुगतान को लेकर जारी करें गाइडलाइन


महराजगंज : लखनऊ में आयोजित स्टेट बेसिक गेम प्रतियोगिता में कुमकुम चौधरी को 100 मी० दौड़ में दूसरा तथा दुर्गावती को 50 मी० दौड़ में मिला प्रदेश में तीसरा स्थान

महराजगंज : लखनऊ में आयोजित स्टेट बेसिक गेम प्रतियोगिता में कुमकुम चौधरी को 100 मी० दौड़ में दूसरा तथा दुर्गावती को 50 मी० दौड़ में मिला प्रदेश में तीसरा स्थान।


इटावा : शिक्षकों के रचनात्मक कार्य होंगे ऑनलाइन, बीएसए ने लांच की टीचर्स क्लब की वेबसाइट

टीचर्स क्लब उत्तर प्रदेश की शैक्षिक वेबसाइट का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री ओ पी सिंह द्वारा लैपटॉप पर क्लिक करके ,गंगा विहार कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। टीचर्स क्लब उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश भर के अध्यापकों द्वारा किये जाने वाले रचनात्मक कार्यों को एक जगह लाने और शिक्षण में उनका उपयोग करने के द्रष्टिकोण से क्लब की वेब साईट www.teachersclubup.com का निर्माण किया

गया है। वेब साईट के लोकार्पण के अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि जिला समन्वयक श्री सर्वेश यादव ने कहा कि क्लब के इस प्रयास का फायदा पूरे शिक्षक समाज को मिलेगा। इटावा जनपद के प्रयास समूचे शिक्षा जगत में एक नयी सोच को जन्म देगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ओ पी सिंह ने कहा कि शिक्षा में तकनीकी का इस्तेमाल आज एक आवश्यक हिस्सा बन गया है सरकारी स्कूल में भी इसके इस्तेमाल अब अध्यापक कर रहे है क्लब के इस प्रयास से अध्यापकों को बहुत लाभ मिलेगा और शैक्षिक रूप से प्रयास कर रहे अध्यापकों को इसके जरिये राष्ट्रिय पहिचान भी मिलेगी।
   टीचर्स क्लब के महामंत्री अवनींद्र सिंह जादौन ने बताया कि अध्यापकों को कक्षा कक्ष शिक्षण में उपयोगी विडिओ और उनकी लिंक इस वेबसाईट पर लगातार अपडेट की जाएगी इनका उपयोग शिक्षक अपने मोबाइल और मोबाइल में लगने बाले स्पीकर की सहायता से अपने शिक्षण के दौरान बिना लैपटॉप के भी कर सकते हैं साथ ही शासनादेश आदि के लिए प्राइमरी का मास्टर डॉट कॉम से लिंक के द्वारा सभी विभागीय आदेशों को डाउनलोड कर सकेंगे और उन्हें कार्यालय के चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। भविष्य में इसमें मिशन शिक्षण संवाद के तहत प्रदेश भर में किये जा रहे शिक्षण प्रयोगों को भी उपलब्ध कराया जायेगा जिससे अध्यापक अन्य जनपदों के नवाचारों को आसानी से अपने विद्यालय में लागू कर पायेगें। वेब साईट पर प्रदेश भर के अच्छे विद्यालयों का व्योरा भी अपलोड किया जायेगा जिससे अच्छे कार्य करनें बाले अध्यापकों को ग्लोबल पहिचान मिलेगी।
   वेबसाईट का निर्माण भी जनपद इटावा में सैफई की अध्यापिका श्रीमती ऋचा राय ने किया है उनके कार्य की सराहना करते हुए जिलाबसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने जनपद इटावा के कार्यालय की वेबसाइट निर्माण का भी आश्वाशन दिया। टीचर्स क्लब के अध्यक्ष शशिभूषण सिंह और जिला समन्वयक  प्रांजल दुबे अतिथियों का स्वागत किया और प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया।
              




हुआ प्रशासनिक फेर बदल, अजय कुमार सिंह बेसिक शिक्षा विभाग में बने रहेंगे, समीर वर्मा बने मेरठ के नए जिलाधिकारी


हुआ प्रशासनिक फेर बदल, अजय कुमार सिंह बेसिक शिक्षा विभाग में बने रहेंगे 




बिजनौर : वरिष्ठता के आधार पर होगा एनपीआरसी का चयन, बीईओ से माँगा गया ब्यौरा

प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही विभागों में भी परिवर्तन होने लगा है। अधिकांश एनपीआरसी का कार्यकाल पूरा होने और कुछ नियम विरुद्ध तैनात एनपीआरसी को हटाकर नए सिरे से इनकी नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले के सभी एनपीआरसी की कुंडली खंगालनी आरंभ कर दी है। अफसरों का दावा है कि इस बार वरिष्ठता के आधार पर एनपीआरसी का चयन किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर एक एनपीआरसी की तैनाती होती है, जोकि खंड शिक्षा अधिकारी और विद्यालयों के बीच जानकारी व डाटा देने-लेने का कार्य करते हैं। नियमानुसार न्याय पंचायत पर तैनात एनपीआरसी न्याय पंचायत के केन्द्र विद्यालय के मुख्य अध्यापक का चयन होता है। कुछ एनपीआरसी अफसरों के आशीर्वाद और कुछ नेताओं की छत्रछाया में एनपीआरसी बनकर कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब एनपीआरसी का चयन नए सिरे से किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेशचंद्र ने बताया कि न्याय पंचायत पर तैनात एनपीआरसी को हटाकर नए सिरे से नियुक्ति की तैयारी की जा रही है। नियमानुसार एनपीआरसी के चयन के लिए उनका ब्यौरा खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगा गया है। उन्होंने कहा कि जल्द एनपीआरसी का चयन किया जाएगा।

संभल : नहीं पहुंचे अंकपत्र, कैसे बंटेगा परीक्षाफल, शिक्षक अंकपत्र पाने को कई दिनों से काट रहे हैं चक्कर

जिले के परिषदीय स्कूलों में सप्ताह भर पहले परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। कापियां भी चेक हो चुकी हैं और 31 मार्च को अंक पत्रों का वितरण किया जाना हैं, लेकिन अभी तक स्कूलों में अंक पत्र नहीं पहुंच सके हैं। इससे शिक्षकों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं कि वह किस प्रकार कार्ड तैयार कर वितरण किया जाएगा। वहीं नया सत्र कैसे शुरू हो सकेगा। शिक्षक कई दिनों से अंकपत्र पाने के लिए बीआरसी केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही लगातार सामने आती रही हैं, लेकिन अब विभागीय अधिकारी भी लापरवाह होने लगे हैं। जिले में 18 मार्च से परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं शुरू हुई थीं जोकि 23 मार्च को संपन्न हो गईं। सभी स्कूलों में 31 मार्च को परीक्षाफल का वितरण किया जाएगा। वहीं एक अप्रैल से नया सत्र शुरू होगा। परीक्षाएं संपन्न हुए एक सप्ताह का समय बीत गया हैं। शिक्षकों ने कापियां भी चेक कर ली हैं, लेकिन अभी तक स्कूलों में अंकपत्र नहीं पहुंचे हैं। इन पर शिक्षक कापियों के अंक दर्ज कर छात्र छात्रओं को वितरण करेंगे। अंकपत्र नहीं मिलने से शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। वह पिछले कई दिनों से बीआरसी केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें अंक पत्र प्राप्त नहीं हुए हैं। इससे विभागीय अधिकारी अपने कार्य के प्रति कितने सजग हैं प्रतीत हो रहा है। अगर यही हाल रहा तो कैसे अंकपत्र बटेंगे और कैसे एक अप्रैल से नये सत्र का आरंभ हो सकेगा।

बदायूं : नवादा प्राथमिक विद्यालय में हुआ था विवाद, बीईओ व सह समन्वयक पर मुकदमा, प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध करते हुए आंदोलन की दी चेतावनी

बदायूं : नवादा प्राथमिक विद्यालय में हुआ था विवाद, बीईओ व सह समन्वयक पर मुकदमा, प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध करते हुए आंदोलन की दी चेतावनी

बलरामपुर : कान्वेंट को टक्कर दे रहा प्राथमिक विद्यालय, शतप्रतिशत रहती है छात्रों की उपस्थिति

बलरामपुर : कान्वेंट को टक्कर दे रहा प्राथमिक विद्यालय,शतप्रतिशत रहती है छात्रों की उपस्थिति


संतकबीरनगर : बीएसए के गिरफ्तार होने के बाद कोतवाली में लगी भीड़, पकड़वाने वाले शिक्षक नवीन त्रिपाठी के समर्थन में भी आये लोग, दी बधाई


बीएसए के गिरफ्तार होने के बाद कोतवाली में लगी भीड़, पकड़वाने वाले शिक्षक नवीन त्रिपाठी के समर्थन में भी आये लोग, दी बधाई

संभल : आधार नंबर के बिना जुलाई से नहीं मिलेगा मिड-डे-मील

परिषदीय विद्यालयों के जिन बच्चों का आधार कार्ड नहीं होगा, उन्हें मिड-डे-मील की योजना से वंचित कर दिया जाएगा। इस संबंध में शासन ने निर्देश जारी किए हैं कि आधार नंबर की फीडिंग नहीं होने पर जुलाई से मिड-डे-मील नहीं दिया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या को बढ़ावा देने के लिए मिड-डे-मील की योजना संचालित है। इस योजना के तहत स्कूल आने वाले बच्चों को पका पकाया खाना दिया जाता है। फल व दूध भी वितरित किया जाता है। खास बात तो यह है कि रोजाना अलग-अलग तरह का खाना बनाया जाता है। इसके लिए शासन स्तर से मीनू भी जारी किया गया है, लेकिन अब बच्चों को मिड-डे-मील की योजना का लाभ देने के लिए नियमों में फेरबदल किया जा रहा है जिस बच्चे को योजना का लाभ चाहिए, उसका आधार कार्ड अनिवार्य रूप से होना चाहिए। आधार नंबर के बिना उसे जुलाई माह से योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। जिला समन्वय मिड-डे-मील दीनदयाल शर्मा ने बताया कि बच्चों के आधार कार्ड नंबर की फीडिंग की जा रही है। 30 जून तक शतप्रतिशत बच्चों के आधार कार्ड नंबर की फीडिंग किए जाने के सख्त निर्देश मिले हैं। आधार कार्ड नंबर लेने के लिए जनपद के सभी खंड शिक्षाधिकारियों से कहा गया है।

फतेहपुर : जींस टीशर्ट में स्कूल नहीं आएंगे गुरुजी, मर्यादित कपड़े पहनकर स्कूल जाने का फरमान जारी


फतेहपुर :  जींस टीशर्ट में स्कूल नहीं आएंगे गुरुजी, मर्यादित कपड़े पहनकर स्कूल जाने का फरमान जारी



फतेहपुर : बेसिक शिक्षा विभाग में शुरू हुई सुधार की पहल,  समय पालन के साथ स्कूल निरीक्षण और शिक्षक समस्याओं का होगा समाधान,  अधिकारियों कर्मचारियों और शिक्षक प्रतिनिधियों की बैठक में निकला नतीजा

फतेहपुर : बेसिक शिक्षा विभाग में शुरू हुई सुधार की पहल,  समय पालन के साथ स्कूल निरीक्षण और शिक्षक समस्याओं का होगा समाधान,  अधिकारियों कर्मचारियों और शिक्षक प्रतिनिधियों की बैठक में निकला नतीजा।


कानपुर : तीन उर्दू शिक्षकों की सेवा समाप्त, फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर कर रहे थे नौकरी

बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर सालों से नौकरी कर रहे तीन उर्दू शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई। बीएसए अंबरीष यादव ने बताया कि तीन से चार माह पहले जांच के लिए यह मामला सामने आया था। जांच में प्रमाण पत्र फर्जी निकले। इस पर उनकी सेवा समाप्त कर दी गई। इनमें जुबैर मुमताज सहायक अध्यापक जुरैया घाटमपुर, नाजिया हसन सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय हिलालपुर बिल्हौर और दीक्षाश्री सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय गुरौली पतारा शामिल हैं। 1उधर बीएसए कार्यालय में जूनियर विद्यालयों के तीन शिक्षकों का मामला भी जांच के घेरे में है। सूत्रों के मुताबिक इन शिक्षकों की टीईटी की मार्कशीट पर संदेह है। इनका वेतन रोका जा चुका है। जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी।

कुशीनगर : नहीं बनता एमडीएम जिम्मेदार मौन, चार माह के चेक पर ग्राम प्रधान ने नहीं किया हस्ताक्षर

खड्डा विकास खंड के ग्राम कुनेलीपट्टी जूनियर हाईस्कूल में एक मार्च से मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा। दोपहर में बच्चों को भोजन करने के लिए घर जाना पड़ता है। अभिभावकों का आरोप है कि जिम्मेदारों की उदासीनता की वजह से विद्यालय की व्यवस्था बेपटरी हो गई है। प्रधानाध्यापक का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा चार माह के चेक पर प्रधान द्वारा हस्ताक्षर नहीं किया गया है, इससे धन की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। विद्यालय में 155 बच्चों का नामांकन है। प्रधानाध्यापक अख्तर अली के मुताबिक बीते नवंबर व दिसंबर 2016 और जनवरी, फरवरी 2017 के एमडीएम के चेक पर प्रधान द्वारा हस्ताक्षर नहीं किया गया। जबकि इन महीनों में निजी पैसे से एमडीएम बनवाया गया। इसके लिए कई बार प्रधान के दरवाजे पर चक्कर लगाया, उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत भी कराया गया, लेकिन सुधि नहीं ली गई। पैसे के अभाव में एमडीएम बनवाना संभव नहीं है। अभिभावक महातम यादव, छट्ठू चौहान, गामा यादव, तुफानी आदि का कहना है कि एक मार्च से मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा और कोई पूछने वाला नहीं है।

खंड शिक्षाधिकारी महेंद्र प्रसाद का कहना है कि प्रधानाध्यापक द्वारा भेजा गया पत्र मिला है। विभाग के उच्चाधिकारियों से इस बावत निर्देश लिया जाएगा और मामले की जांच कराकर कार्रवाई होगी।

हाथरस : स्कूलों में अभी तक न पहुँचे रिपोर्ट कार्ड, प्र0अ0 परेशान कि 31 मार्च को कैसे होगा वितरण

हाथरस : स्कूलों में अभी तक न पहुँचे रिपोर्ट कार्ड, प्र0अ0 परेशान कि 31 मार्च को कैसे होगा वितरण

सीतापुर : दो माह से शिक्षकों को नही मिली पगार, 500 शिक्षकों का फंसा एरियर, बजट न होने के कारण कर्मचारी परेशान


दो माह से शिक्षकों को नही मिली पगार, 500 शिक्षकों का फंसा एरियर, बजट न होने के कारण कर्मचारी परेशान

बाराबंकी/फैजाबाद : मधुमक्खियों के हमले से प्रधानाध्यापक की मौत, फैजाबाद के शिक्षा क्षेत्र रूदौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोपेपुर में प्रधानाध्यापक पद पर थे तैनात

रामसनेहीघाट बराबंकी। सोमवार को मधुमक्खियों के हमले से घायल एक प्रधानाध्यापक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक थाना दरियाबाद क्षेत्र के चमरौली गांव निवासी लगभग 55 वर्षीय मलिक हसनात अहमद जनपद फैजाबाद के शिक्षा क्षेत्र रूदौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोपेपुर में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात थे सोमवार को वह घर निकले तथा रास्ते में खमौली गांव के निकट मधुमक्खियों ने उनपर हमला बोल दिया आस पास के लोग उनकी चीख सुनकर जब मौके पर पहुंचे तो धुआं करके उनको मधुमक्खियों से बताया लेकिन तबतक मधुमक्खियों ने उन्हे काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। लोग उन्हे सीएचसी टिकैतनगर ले गए जहां से जिलाअस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान आज उनकी मौत हो गई।

लखनऊ : प्राथमिक शिक्षकों का वेतन अटका, होली भी गुजरी बिना तनख्वाह, शिक्षक परेशान

लखनऊ। बीते दो महीने से प्राथमिक विद्यालयों के छह हजार शिक्षकों का वेतन अटक गया है। फरवरी में वेतन नहीं मिला और मार्च माह में होली भी बिना तनख्वाह के बीत गई। अभी भी वेतन मिलने की कोई आसार दिखाई नहीं दे रही है। इसे लेकर शिक्षक बहुत परेशान हैं। जबकि अधिकारियों और विभाग के बाबुओं की तनख्वाह मिल चुकी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधांशु मोहन बताते हैं कि मार्च में वित्तीय वर्ष के क्लोजिंग के कारण अगले माह अप्रैल में भी तनख्वाह जल्द मिलना मुश्किल दिखाई दे रही है। प्राथमिक शिक्षकों को सातवें वेतन मान के अनुसार वेतन इस वर्ष जनवरी माह से मिलना था। लेकिन जनवरी में अध्यापकों को छठे वेतनमान से ही भुगतान किया गया।

प्रतापगढ़ : बीटीसी के 21 प्रशिक्षुओं का नामांकन रद, फर्जी अंक पत्र व प्रमाण पत्र लगाने का मामला, डायट के प्राचार्य ने उठाया कड़ा कदम प्रशिक्षण पर भी लगाई रोक

फर्जी बोर्ड का अंक पत्र व प्रमाण पत्र लगाकर बीटीसी में प्रवेश लेने वाले 21 प्रशिक्षुओं का नामांकन रद कर दिया गया। यह कार्रवाई डायट प्राचार्य ने की। 1वर्ष 2014 में 19 प्रशिक्षुओं ने बोर्ड आफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन दिल्ली की संस्था का प्रमाण पत्र तथा अंक पत्र लगाकर कर बीटीसी के प्रशिक्षण के लिए प्रवेश लिया था। इसी प्रकार 2002 में भी दो लोगों ने इसी संस्था का अंकपत्र व प्रमाण पत्र लगाकर बीटीसी में प्रवेश प्राप्त कर लिया था। जब इसकी जानकारी डायट प्राचार्य नरेंद्र शर्मा को हुई तो उन्होंने सभी 21 बीटीसी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पर रोक लगा दी।

इसके बाद प्राचार्य ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद को पत्र लिखकर प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अंकपत्र को निरस्त करने की मांग की है। डायट प्राचार्य की इस कार्रवाई से जनपद के अन्य बीटीसी कालेजों में खलबली मची है। इस संबंध में डायट प्राचार्य नरेंद्र शर्मा का कहना है कि गलत ढंग से प्रवेश लेने वाले 21 प्रशिक्षुओं का नामांकन रद कर दिया गया है तथा प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अंकपत्र को निरस्त करने के लिए पत्र लिखा गया है ।

इतने विलंब से क्यों हुई जांच : 2014 तथा 2013 में फर्जी अंकपत्र व प्रमाण पत्र लगाकर बीटीसी में प्रवेश लेने वाले 21 प्रशिक्षुओं ने प्रवेश लेकर कई सेमेस्टर का प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया था। इस दौरान इन लोगों ने कुछ सेमेस्टर के अंकपत्र भी प्राप्त कर लिया था। इसकी जानकारी डायट के लोगों को कानों कान नहीं हो पाई। इतने बडे फर्जीवाड़े की जानकारी जैसे ही डायट प्राचार्य नरेंद्र शर्मा को लगी तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी का नामांकन रद कर दिया । डायट प्राचार्य नरेंद्र शर्मा का कहना है कि मामले को हाईकोर्ट में भी अवगत कराया जाएगा।

महराजगंज : सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की पत्रावली समय से प्रेषित नहीं करने पर बीएसए ने पांच बीईओ का वेतन किया बाधित

महराजगंज : सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं से संबंधित पत्रावली उपलब्ध कराने में लापरवाही बरतने के आरोप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पांच खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन बाधित किया है। बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि सेवानिवृत होने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं की सेवानिवृत्त से संबंधित संपूर्ण कार्रवाई समय से संपादित करने हेतु उनसे संबंधित पेंशन, जीपीएफ, एलआइसी आदि समस्त अभिलेख, पत्रावली उपलब्ध कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को कई बार निर्देशित किया गया था। बावजूद फरेंदा, लक्ष्मीपुर निचलौल, नौतनवा, बृजमनगंज व परतावल के खंड शिक्षा अधिकारी ने पत्रवली नहीं उपलब्ध कराई। लिहाजा संबंधित बीइओ को वेतन बाधित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 29 तक कार्यालय में पत्रवली उपलब्ध कराएं। साथ ही अभी तक पत्रवली उपलब्ध नहीं कराने के मामले में संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा की दशा में विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति कर दी जाएगी।


मुरादाबाद : सम्भल : 31 मार्च तक ही संचालित होंगे लोक शिक्षा केंद्र, 31 के बाद प्रेरकों की उपस्थिति दर्ज न करवाए जाने का आदेश यहाँ देखें

 31 मार्च तक ही संचालित होंगे लोक शिक्षा केंद्र, 31 के बाद प्रेरकों की उपस्थिति दर्ज न करवाए जाने का आदेश यहाँ देखें

गैरसरकारी किताब खरीदने को मजबूर नहीं होंगे छात्र, प्रकाशक और निजी स्कूलों के गठजोड़ को तोड़ने में जुटा मंत्रालय

गैरसरकारी किताब खरीदने को मजबूर नहीं होंगे छात्र, प्रकाशक और निजी स्कूलों के गठजोड़ को तोड़ने में जुटा मंत्रालय

माध्यमिक स्कूलों में शैक्षिक सत्र पर असमंजस, सत्र बदलने के लिए यूपी बोर्ड का शासन को भेजा प्रस्ताव अधर में, अप्रैल में बोर्ड परीक्षा व मूल्यांकन से सत्र शुरू होना संभव नहीं

शैक्षिक कैलेंडर के मुताबिक दो दिन बाद प्रदेश भर के माध्यमिक कालेजों में नया शैक्षिक सत्र शुरू होना है। इस बार विधानसभा चुनाव के कारण यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। इम्तिहान खत्म होते ही उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। अप्रैल ही नहीं मई में भी सत्र शुरू करने की औपचारिकता तक नहीं हो सकेगी। यूपी बोर्ड ने सत्र बदलने के लिए जनवरी में ही शासन को प्रस्ताव भेज रखा है, लेकिन उस पर कोई निर्णय नहीं हो सका है। ऐसे में शिक्षकों में असमंजस बना है कि आखिर क्या करें।

प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बनाने और वहां पर्याप्त संसाधन मुहैया कराने की बजाए शासन सीबीएसई की तर्ज पर यूपी बोर्ड से संचालित कालेजों का शैक्षिक सत्र बदल दिया है। 2015 के सत्र से हुए बदलाव का यह असर रहा है कि दो वर्षो में बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं अप्रैल तक चलने के बजाए मार्च में ही समाप्त हुई। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया अप्रैल में शुरू की गई। इसके सिवा धरातल पर कोई सार्थक परिणाम नहीं मिला। कक्षा 11 में प्रवेश आमतौर पर जुलाई में ही हुआ, क्योंकि मई में परिणाम आने व जून में ग्रीष्मावकाश हो जाता है। इतना ही नहीं भले ही परीक्षाएं मार्च में खत्म हो जाती हैं, लेकिन शिक्षकों के मूल्यांकन में लगने से विद्यालय में प्रवेश व पढ़ाई का कार्य आमतौर पर ठप ही रहा है। बोर्ड के बाद विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं होती रही हैं। 1इस बार विधानसभा चुनाव के कारण बोर्ड परीक्षाएं मार्च के दूसरे पखवारे में शुरू होकर अप्रैल के तीसरे सप्ताह में खत्म हो रही हैं। इसलिए जून तक पढ़ाई व प्रवेश की कल्पना करना ही बेमानी है, क्योंकि परीक्षा खत्म होते ही कक्षा 9 एवं 11 के वार्षिक इम्तिहान और कॉपियों के मूल्यांकन में सारा वक्त निकल जाएगा। शिक्षक संगठन लंबे समय से सत्र बदलने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस बदलाव से कोई लाभ होने के बजाए परेशानी ज्यादा हो, उससे निजात पा लेनी चाहिए। उनका तर्क है कि ठंड के कारण 15 फरवरी से पहले यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो पाना संभव नहीं है। इसलिए मार्च तक परीक्षा परिणाम किसी हालत में जारी नहीं हो सकता है, तब ऐसे सत्र को बनाए रखने का कोई औचित्य नहीं है। जुलाई से सत्र बेहतर रहेगा। उधर, माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव शैल यादव का कहना है कि उन्हें तमाम सुझाव व अनुरोध पत्र मिले। सत्र बदलने का निर्णय यूपी बोर्ड नहीं कर सकता। शासन की अनुमति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, जो निर्णय होगा उसका पालन करेंगे। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले यह अनुस्मारक भी भेजा गया है कि 31 मार्च तक इस मामले में निर्णय कर लिया जाए, ताकि असमंजस की स्थिति न रहे।