DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label अमरोहा. Show all posts
Showing posts with label अमरोहा. Show all posts

Tuesday, October 15, 2024

हेडमास्टर की आत्महत्या के मामले में बीएसए अमरोहा को हटाने की संस्तुति, परिजनों ने की बीएसए और आरोपी शिक्षक दंपत्ति की गिरफ्तारी की मांग

हेडमास्टर की आत्महत्या के मामले में बीएसए अमरोहा को हटाने की संस्तुति, परिजनों ने की बीएसए और आरोपी शिक्षक दंपत्ति की गिरफ्तारी की मांग

15 अक्टूबर 2024
अमरोहा। गजरौला के सुल्तानठेर के संविलियन स्कूल में आत्महत्या करने वाले प्रधानाध्यापक के परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी शिक्षक दंपती और बीएसए को गिरफ्तार करने की मांग की है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजने को कहा। आरोप है कि अगर वह बाहर रहेंगे तो केस के संबंधित सबूतों के साथ छेड़खानी और गवाहों को भ्रमित कर सकते हैं। उधर, इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सोमवार को डीएम ने बीएसए को जिले से हटाने की संस्तुति कर शासन को पत्र भेजा है।

सोमवार को आत्महत्या करने वाले प्रधानाध्यापक संजीव कुमार के बेटे अनुज कुमार कई लोगों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचे। यहां एसपी कुंवर अनुपम सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि वर्ष 2011 से संजीव कुमार सुल्तानठेर के परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। 2019 में यह स्कूल कंपोजिट विद्यालय हो गया। इसके बाद वह इसी विद्यालय में प्रधानाध्यापक बन गए थे।

एक अक्तूबर को संजीव कुमार ने स्कूल में अपने ही कक्ष में मेज पर खड़े होकर छत में लगे कुंदे में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। उनके के पास से दो पेज का सुसाइड नोट मिला था। जिसमें उन्होंने स्कूल में ही सहायक अध्यापक राघवेंद्र सिंह व उनकी सरिता सिंह और बीएसए से दुखी होकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी।

 इस मामले में सहायक अध्यापक राघवेंद्र सिंह, सरिता सिंह और बीएसए मोनिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाए। जिससे केस से संबंधित सबूतों के साथ छेड़खानी और गवाहों को भ्रमित न किया जा सके। साथ ही डीएम के द्वारा गठित की गई जांच कमेटी जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपे। इस दौरान प्रशांत कुमार, कर्मवीर सिंह, बुद्ध सिंह, राजीव सिंह, हर्ष चौधरी, विशेष चौधरी, हर्षित चौधरी आदि मौजूद रहे।

बीएसए को जिले से हटाने की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेज दिया गया है। जबकि, पुलिस शिक्षक दंपती की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। -निधि गुप्ता वत्स, जिलाधिकारी


सुसाइड नोट में लिखा बीएसए भी करती थीं प्रताड़ित

अमरोहा। गजरौला के सुल्तानपुर प्रधानाध्यापक संजीव की आत्महत्या के मामले में बीएसए भी फंसती नजर आ रही हैं। लगातार उठ रही कार्रवाई की मांग के बीच आखिरकार डीएम ने उन्हें हटाने की संस्तुति कर दी है। इसके लिए डीएम ने शासन को पत्र भेज दिया है। बता दें कि एक अक्तूबर को गजरौला के सुल्तानपुर ठेर संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने अपने ही कक्ष में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने सुसाइड नोट छोड़ा था। जिसमें सहायक अध्यापक राघवेंद्र सिंह व उसकी शिक्षक पत्नी सरिता और बीएसए डॉ. मोनिका पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। आत्महत्या के लिए तीनों को जिम्मेदार ठहराया था। 

शिक्षक दंपती की गिरफ्तारी को दबिश

अमरोहा। मामले में पुलिस ने मृतक प्रधानाध्यापक के पुत्र की तहरीर पर शिक्षक दंपती व बीएसए के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में जहां पुलिस लगातार शिक्षक दंपती की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है, वहीं बीएसए पर भी कार्रवाई की मांग की जा रही है। अब इस मामले में बीएसए डॉ. मोनिका भी कार्रवाई की जद में आ गई हैं। 



मरने से पहले हर पत्र पर लिखा- मेरी मौत की जिम्मेदार बीएसए होंगी, आरोपित शिक्षक दंपति संग बीएसए की बढ़ी मुश्किले, प्रतिकूल प्रविष्टि के बाद वेतन वृद्धि रुकने से शिक्षक थे तनाव में 

पढ़ने के बाद जांच टीम भी आ गई सकते में, जांच टीम अभी इस प्रकरण को लेकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है

05 अक्टूबर 2024
अमरोहा। स्कूल कक्ष में प्रधानाध्यापक की आत्महत्या की वजहों से परदा उठने लगा है। इसी के साथ आरोपित शिक्षक दंपति संग बीएसए की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। उत्पीड़न से त्रस्त प्रधानाध्यापक ने बीएसए को तीन-चार पत्र लिखे थे। उन्हाेंने उसके पत्रों का संज्ञान नहीं लिया। इन पत्रों की छायाप्रति पर आत्महत्या से पहले प्रधानाध्यापक ने पेन से लिखा था- मेरी मौत की जिम्मेदार बीएसए होंगी।


बीएसए को भेजे गए थे पत्र 
जिलाधिकारी निधि गुप्ता की ओर से गठित चार सदस्यीय टीम ने सुल्तानठेर संविलियन विद्यालय में मंगलवार को प्रधानाध्यापक संजीव की आत्महत्या के प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को प्रधानाध्यापक का कमरा खोला गया तो कई सनसनीखेज राज बाहर आ गए। स्कूल की अलमारी में संजीव चार-पांच पत्रों की छायाप्रति मिली है। ये पत्र बीएसए को भेजे गए थे।

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने मामले की जांच के लिए एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम बनाई थी। बृहस्पतिवार को टीम ने स्कूल पहुंचकर जरूरी पत्र व अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए थे। वहीं, संजीव के घर जाकर परिजनों से भी वार्ता की थी।

 प्रधानाध्यापक संजीव के बेटे अनुज ने बताया कि दिसंबर-2023 में विद्यालय में तैनात शिक्षिका नीशू ने गले में सांप डालकर वीडियो बनाई थी। मामले में शिक्षिका निलंबित करने के साथ उनके पिता को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी थी। जिसके बाद उनकी वेतन वृद्धि रुक गई थी। बताया कि उसके बाद से लगातार चार से पांच बार वह पत्र भेजकर बीएसए से वेतन वृद्धि लागू करने की मांग कर चुके थे , लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई थी। जिसे लेकर वह तनाव में थे। वहीं, बताया जा रहा है कि जांच के दौरान टीम के समक्ष यह बात भी सामने आई है।

बृहस्पतिवार को जांच टीम ने स्कूल से जरूरी दस्तावेज कब्जे में लिए गए। वहीं, स्टाफ के बयान भी दर्ज किए गए। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि वह प्रतिकूल प्रविष्टि के बाद से तनाव में थे। परिजनों ने भी वेतन वृद्धि रुकने की बात बताई है। इसे तथ्य पर भी जांच कराई जा रही है। 18 पन्नों के रजिस्टर को लेकर भी जांच की जा रही है। - माया शंकर यादव, एडीएम




18 पेज खोलेंगे प्रधानाध्यापक के उत्पीड़न का चिट्ठा, पुलिस की जांच के साथ चार सदस्यीय कमेटी भी करेगी जांच 

02 अक्टूबर 2024
गजरौला । प्रधानाध्यापक संजीव कुमार के उत्पीड़न का चि‌ट्ठा रजिस्टर में कैद 18 पेज खोलेंगे। इसके लिए डीएम ने चार सदस्य कमेटी गठित की है। इस रजिस्टर का जिक्र संजीव कुमार ने घटनास्थल से मिले दो पेज के सुसाइड नोट में किया है।

गजरौला क्षेत्र के सुल्तानठेर स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने मंगलवार सुबह अपने ही कक्ष में फंदे पर लटक कर जान दे दी। घटनास्थल पर दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें रजिस्टर में 18 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा होने का दावा किया है। इसमें लिखा है कि पूरी दास्तान सुसाइड रजिस्टर में लिखी है, जो 18 पेज का है। पुलिस ने इस रजिस्टर को भी कब्जे में ले लिया है। 

उधर, डीएम निधि गुप्ता ने एडीएम न्यायिक मायाशंकर की अध्यक्षता में चार सदस्य कमेटी गठित की है। जिसमें डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा और एएसपी राजीव कुमार सिंह को सदस्य बनाया गया है। ये टीम प्रधानाध्यापक संजीव कुमार की मौत की जांच करेगी। जबकि, पुलिस की जांच अलग चल रही है। चर्चा है कि रजिस्टर में कैद सुसाइड नोट ही शिक्षक संजीव कुमार की आत्महत्या के पीछे का राज खुलेगी। अब जांच कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार है

घटनास्थल पर नहीं पहुंचीं बीएसए, शिक्षक दंपती भी गायब
कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापक संजीव कुमार की मौत की जानकारी मिलने के बाद बीएसए घटनास्थल पर नहीं पहुंचीं। क्योंकि सुसाइड नोट में उनका नाम शामिल है। जबकि, सहायक अध्यापक राघवेंद्र सिंह व सरिता सिंह स्कूल तो आए थे, लेकिन जब उन्हें सुसाइड नोट में उनके नाम होने की बात सामने आई तो दोनों ही वहां से भाग निकले। इसके बाद से दोनों लापता हैं। हालांकि बीएससी के निर्देश पर ऑफिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली।


सफाई की वीडियो वायरल होने के बाद से तनाव में थे संजीव
गजरौला। सुल्तानठेर के परिषदीय विद्यालय में बारिश के पानी के साथ कीचड़ जमा हो गया था। इससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। 23 सितंबर की सुबह विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने स्कूल में सफाई अभियान चलाया। फावड़े और खुरपे से कीचड़ को साफ किया। स्कूल में सफाई का प्रदर्शन करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया। सामने आया था कि यह वीडियो राघवेंद्र सिंह ने वायरल किया था। मामला चर्चाओं में आने के बाद प्रधानाध्यापक भी जांच के घेरे में आ गए थे। इस मामले में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अतुलेश भारद्वाज और खंड शिक्षा अधिकारी आरती गुप्ता ने विद्यालय को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा था। परिजनों के मुताबिक वह इस बात से भी तनाव में चल रहे थे।


कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक बनने से असंतुष्ट था राघवेंद्र
गजरौला। प्रधानाध्यापक की आत्महत्या के बाद से कुछ कुछ साथी शिक्षक सवालों के कटघरे में खड़े हो गए हैं। जबकि, सहायक राघवेंद्र द्वारा उनसे रंजिश रखने की बात सामने आ रही है। प्रधानाध्यापक के बेटे ने भी राघवेंद्र पर उनसे रंजिश रखने और साजिश करने के आरोप लगाए। बेटे अनुज ने बताया कि पापा 2015 में जूनियर विद्यालय के प्रधानाध्यापक बने थे। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में राघवेंद्र सिंह प्रधानाध्यापक था।

2019 में दोनों विद्यालयों का विलय कर कंपोजिट विद्यालय बनाया गया था। जिसका प्रधानाध्यापक मेरे पापा को बनाया गया था। तभी से राघवेंद्र नाराज था और वह पापा से विवाद करता रहता था। राघवेंद्र के बीएसए मोनिका सिंह से अच्छे संबंध है। इसलिए वह पापा पर दबाव बनाता था। उत्पीड़न से परेशान होकर पापा ट्रांसफर के लिए कई बार लेटर लिख चुके थे। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई।


01 अक्टूबर 2024
18 पेज का सुसाइड नोट लिखकर हेडमास्टर ने स्कूल में लगा ली फांसी, बीएसए और दो शिक्षकों को बताया जिम्मेदार, एफआईआर दर्ज 

आरोपी शिक्षकों और बीएसए के खिलाफ एफआईआर दर्ज


अमरोहाः उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य संजीव कुमार (50) ने मंगलवार सुबह स्कूल के क्लास रूम में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से 18 पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी और स्कूल के 2 टीचरों (पति-पत्नी) को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस को जांच में पता चला है कि मंगलवार सुबह संजीव कुमार स्कूल जल्दी आ गए थे। उन्होंने दफ्तर में फांसी लगाई। इसका पता सुबह 9 बजे बाकी शिक्षकों के स्कूल पहुंचने पर लगा। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। फरेंसिक टीम से कमरे की जांच कराई गई। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। पुलिस के मुताबिक संजीव कुमार अमरोहा के गजरौला इलाके के सुल्तान ठेर गांव में आदर्श जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य थे। मूल रूप से बछरायूं इलाके के जमानाबाद गांव के निवासी थे।


मौके से मिले सुसाइड नोट में संजीव कुमार ने लिखा है कि मैं राघवेंद्र सिंह, सरिता सिंह और बेसिक शिक्षा अधिकारी मैडम से दुखी होकर आत्महत्या कर रहा हूं। राघवेंद्र और सरिता (पति-पत्नी) गाली-गलौज करते हैं। उनकी यातनाओं से तो मरना अच्छा है। मैं इनकी दबंगई 2 अप्रैल 2019 से झेल रहा हूं। मैं इनकी जांच CBI से करवाना चाहता हूं। आगे लिखा है कि मेरी सभी अधिकारियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि जांचकर्ता मुरादाबाद मंडल का न हो क्योंकि इनकी दबंगई पूरे मंडल में चलती है। प्रताड़ना की सारी दास्तान सुसाइड रजिस्टर में लिखी है, जो 18 पेज का है।

नोट में आगे लिखा है कि जब तक डीएम साहिबा और बीएसए मैडम न आएं तब तक मेरी बॉडी को छूना नहीं। मेरे पास स्कूल का कोई सामान नहीं है। दोनों टैबलेट नई वाली सेफ में रखे हैं। परिमा शर्मा को स्कूल का इंचार्ज बनाना है। वही, सबसे सीनियर टीचर हैं।


बेटे का आरोप- स्कूल टीचर पिता को प्रताड़ित कर रहे थे
संजीव के बेटे अनुज सिंह का कहना है कि स्कूल के पति-पत्नी शिक्षक पिता को प्रताड़ित करते थे। हर रोज उनसे लड़ाई करते थे। मंगलवार सुबह 7 बजे पिताजी घर से 7 बजे निकले थे। पिता ने वॉट्सऐप पर मुझे मैसेज भी भेजा था, लेकिन मेरे देखने से पहले डिलीट कर दिया था। वह सोमवार रात से कुछ परेशान दिख रहे थे। पूछने पर भी कुछ नहीं बताया था। थाना पुलिस का कहना है कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Wednesday, June 1, 2022

हाईकोर्ट ने विभागीय जांच के बगैर अध्यापक को बर्खास्त करने के बीएसए अमरोहा के आदेश को किया रद्द, बकाया वेतन का ब्याज समेत करने का आदेश

हाईकोर्ट ने विभागीय जांच के बगैर अध्यापक को बर्खास्त करने के बीएसए अमरोहा के आदेश को किया रद्द, बकाया वेतन का ब्याज समेत करने का आदेश


 
प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विभागीय जांच के बगैर अध्यापक को बर्खास्त करने के बीएसए अमरोहा के आदेश को रद्द कर दिया है। साथ ही अध्यापक को उसके निलंबन की तिथि से बकाया वेतन का भुगतान छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से करने का निर्देश दिया है।



यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने अमरोहा के नज़ाकत अली की याचिका पर दिया है। याची के अधिवक्ता का कहना था कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा ने याची को अप्रैल 2014 में निलंबित कर दिया था।

Monday, December 20, 2021

अमरोहा : कस्तूरबा विद्यालयों में शैक्षणिक व शिक्षणेत्तर पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी

अमरोहा : कस्तूरबा विद्यालयों में शैक्षणिक व शिक्षणेत्तर पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी


Tuesday, June 22, 2021

अमरोहा : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों हेतु विज्ञप्ति जारी

अमरोहा : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों हेतु विज्ञप्ति जारी



Saturday, February 8, 2020

अनुपस्थित छात्रों के अभिभावकों को "भविष्य के दुश्मन" के रूप में विद्यालय की दीवार पर लिखने का अमरोहा बीएसए का नवाचारी फरमान, शिक्षकों को कानून व्यवस्था बिगड़ने का डर

अनुपस्थित छात्रों के अभिभावकों को "भविष्य के दुश्मन" के रूप में विद्यालय की दीवार पर लिखने का अमरोहा बीएसए का नवाचारी फरमान, शिक्षकों को कानून व्यवस्था बिगड़ने का डर



Tuesday, August 27, 2019

अमरोहा : मिड-डे मील की दाल में सिर्फ पानी, तीन निलंबित, जनपद शामली में बांटा बासी MDM हंगामा


अमरोहा : मिड-डे मील की दाल में सिर्फ पानी, तीन निलंबित, जनपद शामली में बांटा बासी MDM हंगामा




Tuesday, April 30, 2019

अमरोहा : अत्यधिक गर्मी के दृष्टिगत कक्षा 8 तक के विद्यालयों के संचालन का समय 7 से 11 बजे तक किए जाने सम्बन्धी आदेश जारी, देखें

अमरोहा : अत्यधिक गर्मी के दृष्टिगत कक्षा 8 तक के विद्यालयों के संचालन का समय 7 से 11 बजे तक किए जाने सम्बन्धी आदेश जारी, देखें

Monday, January 21, 2019

अमरोहा : शीतलहर के दृष्टिगत कक्षा 8 तक के विद्यालयों में 22 जनवरी का अवकाश घोषित, आदेश देखें

अमरोहा : शीतलहर के दृष्टिगत कक्षा 8 तक के विद्यालयों में 22 जनवरी का अवकाश घोषित, आदेश देखें

Saturday, December 29, 2018

अमरोहा : अत्यधिक ठंड के दृष्टिगत विद्यालयों का संचालन 10 से 3 बजे तक किये जाने संबंधी आदेश जारी, देखें

अमरोहा : अत्यधिक ठंड के दृष्टिगत विद्यालयों का संचालन 10 से 3 बजे तक किये जाने संबंधी आदेश जारी, देखें

Wednesday, December 26, 2018

अमरोहा : एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संविलयन उपरांत संचालन के लिए सूचना उपलब्ध कराने हेतु निर्देश जारी, देखें

अमरोहा : एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संविलयन उपरांत संचालन के लिए सूचना उपलब्ध कराने हेतु निर्देश जारी, देखें।

Sunday, May 13, 2018

अमरोहा : मौसम विभाग द्वारा अंधड़/तूफान की चेतावनी के दृष्टिगत कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालयों में 14 मई का अवकाश घोषित, आदेश देखें

अमरोहा : मौसम विभाग द्वारा अंधड़/तूफान की चेतावनी के दृष्टिगत कक्षा 8 तक के समस्त विद्यालयों में 14 मई का अवकाश घोषित, आदेश देखें


Saturday, April 21, 2018

अमरोहा : विद्यालय समय से पूर्व या पश्चात या विद्यालय समय में जब भी सम्भव हो घर घर जाकर शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किये जाने का आदेश जारी, नवीन नामांकन का प्रारूप सह आदेश देखें

अमरोहा : विद्यालय समय से पूर्व या पश्चात या विद्यालय समय में जब भी सम्भव हो घर घर जाकर शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किये जाने का आदेश जारी, नवीन नामांकन का प्रारूप सह आदेश देखें

Sunday, February 11, 2018

अमरोहा : अवकाश के दिन बीएलओ/पदाभिहित/सुपरवाइजर/प्लस पोलियो ड्यूटी करने हेतु शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश दिए जाने सम्बन्धी बीएसए का आदेश जारी, देखें

अमरोहा : अवकाश के दिन बीएलओ/पदाभिहित/सुपरवाइजर/प्लस पोलियो ड्यूटी करने हेतु शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश दिए जाने सम्बन्धी बीएसए का आदेश जारी, देखें

Thursday, January 11, 2018

अमरोहा : भीषण शीतलहर के दृष्टिगत परिषदीय/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 13 जनवरी तक का अवकाश घोषित, बीएसए द्वारा जारी आदेश देखें

अमरोहा : भीषण शीतलहर के दृष्टिगत परिषदीय/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 13 जनवरी तक का अवकाश घोषित, बीएसए द्वारा जारी आदेश देखें

Sunday, January 7, 2018

अमरोहा : भीषण शीतलहर के दृष्टिगत समस्त विद्यालयों में 9 जनवरी तक अवकाश वृद्धि किये जाने का आदेश जारी, देखें

अमरोहा : भीषण शीतलहर के दृष्टिगत समस्त विद्यालयों में 9 जनवरी तक अवकाश वृद्धि किये जाने का आदेश जारी, देखें

Wednesday, January 3, 2018

अमरोहा : 4 जनवरी 2018 तक शीत अवकाश घोषित, आदेश प्रति देखें

4 जनवरी 2018 तक शीत अवकाश घोषित, आदेश प्रति देखें

Sunday, December 24, 2017

अमरोहा : कक्षा-1 से 8 तक द्वितीय सत्र परीक्षा आयोजित कराने एवं अनुश्रवण कराने के सम्बन्ध में निर्देश जारी, समय सारिणी भी देखें


कक्षा-1 से 8 तक द्वितीय सत्र परीक्षा आयोजित कराने एवं अनुश्रवण कराने के सम्बन्ध में निर्देश जारी, समय सारिणी भी देखें

Wednesday, December 20, 2017

अमरोहा : शीतलहर के दृष्टिगत विद्यालयों के संचालन का 10 से 3 बजे तक किये जाने हेतु बीएसए का आदेश जारी, देखें

अमरोहा : शीतलहर के दृष्टिगत विद्यालयों के संचालन का 10 से 3 बजे तक किये जाने हेतु बीएसए का आदेश जारी, देखें


Tuesday, December 19, 2017

अमरोहा : काफी दिनों बाद शिक्षक संगठन को शिक्षक हित की आई याद, शिक्षक हितों के मुद्दे पर भड़का संगठन

काफी दिनों बाद शिक्षक संगठन को शिक्षक हित की याद आई। सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय में लेखाधिकारी और बीएसए को न सिर्फ समस्याएं गिनाईं बल्कि इसमें लापरवाही करने वाले अफसरों पर कार्रवाई और निराकरण की मांग की।

संगठन के मंडलीय मंत्री व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा ठंड जबरदस्त पड़ रही है। इस कारण शिक्षकों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी स्कूल आने में परेशानी हो रही हे। इसलिए स्कूल का समय बदलना चाहिए। स्कूल का समय सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक होना चाहिए। इससे बच्चों और शिक्षकों दोनों को राहत मिलेगी। जिलामंत्री मुकेश चौधरी ने कहा कि जिले में 2016-17 के तीन डीए एवं दो बोनस लम्बित है। इसका निराकरण कराकर लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई की जाए। यही नहीं नवंबर माह में आधार लिंक न होने के कारण जिन शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन रुका है उसे जारी कराया जाए। कहा नवंबर माह में 488 शिक्षक-शिक्षिकाओं की एनपीएस अंशदान पेंशन योजना के तहत कटौती हो रही है। 18 नवंबर तक उक्त शिक्षक- शिक्षिकाओं के वेतन प्राप्त नहीं है, जो कि लेखाधिकारी कार्यालय एवं खंड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही नजर आ रही है। शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन आवाज उठाता रहा है और उठाता रहेगा। पृथ्वी सिंह, संजीव कुमार, रेखा रानी, प्रदीप भाटी, मतीन, अमित चहल, हरवीर सिंह, अमर सिंह, अरुण चौधरी रहे

Thursday, December 14, 2017

अमरोहा : विधानसभा में पूछे गए प्रश्न का वित्त एवं लेखाधिकारी ने प्रस्तुत किया जवाब, नवम्बर-2017 से शुरू है जनपद में NPS कटौती


विधानसभा में पूछे गए प्रश्न का वित्त एवं लेखाधिकारी ने प्रस्तुत किया जवाब, नवम्बर-2017 से शुरू है जनपद में NPS कटौती