राज्यपाल और सांसद ने जिले के अधिकारियों शिक्षकों और स्वास्थ्य विभाग के लोगों के साथ बैठक कर ‘पढ़े अमेठी’ के नाम से एक नया प्रोग्राम शुरू करने का निर्देश दिया। टीवी मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों को एक-एक बच्चे को गोद लेने का निर्देश दिया। शून्य से अठारह साल की उम्र के बच्चों को छह माह के भीतर स्वस्थ करने की जिम्मेदारी जिले के आठ स्वयंसेवी संगठनों को सौंपी गई है।
Showing posts with label अमेठी. Show all posts
Showing posts with label अमेठी. Show all posts
Sunday, October 24, 2021
Wednesday, July 14, 2021

अमेठी : स्कूल से जुड़ी आधारभूत सूचना व बच्चों के नामांकन यू-डायस सॉफ्टवेयर पर अपलोड नहीं करने पर 939 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से जवाब-तलब
अमेठी : स्कूल से जुड़ी आधारभूत सूचना व बच्चों के नामांकन यू-डायस सॉफ्टवेयर पर अपलोड नहीं करने पर 939 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से जवाब-तलब
गौरीगंज (अमेठी) : शैक्षिक सत्र 2020-21 में स्कूल से जुड़ी आधारभूत सूचना व बच्चों के नामांकन यू-डायस सॉफ्टवेयर पर अपलोड नहीं करने पर 939 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों से बीएसए ने नोटिस जारी की है।
नोटिस में तीन दिन में सूचना सॉफ्टवेयर पर अपलोड करते हुए जवाब देने का निर्देश दिया गया है। सूचना अपलोड नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
शैक्षिक सत्र 2020-21 में जिले में बेसिक विभाग से मान्यता प्राप्त व परिषदीय स्कूलों को नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या के साथ ही प्रमोट, फेल, शिक्षक व शिक्षकों की योग्यता, विभागीय योजना से लाभांवित बच्चों की सूचना के साथ स्कूल में मौजूद आधारभूत सूचना यू-डायस प्लस सॉफ्टवेयर पर अपलोड की जानी थी।
सूचना अपलोड करने के लिए निदेशक के निर्देश पर बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी किया था। निर्देश के बावजूद सूचना अपलोड नहीं करने पर मंगलवार को ईएमआईएस इंचार्ज मनीष मिश्र ने मामले की जानकारी बीएसए विनोद कुमार मिश्र को दी।
निर्देशों के बावजूद 939 सूचना अपलोड नहीं करने का मामला प्रकाश में आने बाद बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को अंतिम नोटिस जारी की है। नोटिस में तीन दिन में निर्धारित सॉफ्टवेयर पर सूचना अपलोड करने के साथ जवाब देने का निर्देश दिया है। बीएसए ने सूचना अपलोड नहीं होने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने की दशा में विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Tuesday, February 2, 2021
Thursday, November 12, 2020

अमेठी: हटाए गए कस्तूरबा के 19 अंशकालिक शिक्षक, कार्रवाई से मचा हड़कंप
अमेठी: हटाए गए कस्तूरबा के 19 अंशकालिक शिक्षक, कार्रवाई से मचा हड़कंप
अमेठी। बेसिक शिक्षा विभाग ने जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में संविदा पर तैनात 19 अंशकालिक शिक्षकों को हटा दिया है। हटाए गए शिक्षकों में अधिकांश असंगत विषयों का शिक्षण कार्य कर रहे थे। शासन के निर्देश पर हुई कार्रवाई से हटाए गए शिक्षकों में हड़कंप मचा है।
जिले के सभी 13 ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का संचालन होता है। इन विद्यालयों में पूर्णकालिक के साथ ही अधिकांश अंशकालिक टीचर वर्ष 2010 से पहले से काम कर रहे हैं। सरकार ने वर्ष 2013 में केजीबीवी में अंशकालिक टीचर्स की नियुक्ति व उनके रिन्यूवल के नियमों में परिवर्तन किया था।
शासन ने पिछले दिनों सभी जिलों के बीएसए को पत्र भेजकर असंगत विषयों का शिक्षण कार्य करने वालों के साथ ऐसे अंशकालिक टीचर्स को हटाने का निर्देश दिया था जिस विषय में पूर्णकालिक टीचर की तैनाती हो।
शासन के निर्देश पर बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने जिन टीचर्स की संविदा समाप्त कर दी है उनमें केजीबीवी भादर के राम शिरोमणि व वीना सिंह, संग्रामपुर की मालती देवी व अजय कुमार पांडेय, शाहगढ़ के लव कुश गुप्ता, अमेठी की लक्ष्मी तिवारी, जामो की आरती गुप्ता व संगीता मिश्रा, बहादुरपुर की सीमा मिश्रा व नीतू सिंह, सिंहपुर के अमित कुमार सिंह, भेटुआ की अनिता, मुसाफिरखाना के धर्मेंद्र कुमार व रजनी सिंह, शुकुल बाजार की संध्या सिंह, शंकर पाल व सुनीता सिंह, तिलोई के सूर्यकांत ओझा व जगदीशपुर केजीबीवी की माधुरी शामिल हैं।
बीएसए की ओर से पिछले तीन नवंबर को की गई इस कार्रवाई के मंगलवार को सार्वजनिक होने के बाद जद में आने वाले सभी 19 शिक्षकों में हड़कंप मचा है।
बीएसए द्वारा पदमुक्त किए जाने की कार्रवाई के बाद पांच शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट परिसर में बेमियादी अनशन शुरू कर दिया है। अनशन पर बैठे शंकर पाल, सीमा मिश्रा, नीतू सिंह, वीना सिंह व मालती देवी का कहना है कि वे शासन के नियमों में फिट बैठती हैं। बावजूद इसके उन्हें हटा दिया गया। अनशन पर बैठे शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा विभाग पर नियम विरुद्ध तरीके से बिना टीईटी शिक्षकों को समायोजित करने का भी आरोप लगाया। शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन देकर समायोजन होने तक अनशन जारी रखने की बात कही है।
Sunday, November 8, 2020

बेसिक शिक्षा : आठ साल में भी नहीं बन सका इस जिले का बीएसए दफ्तर
बेसिक शिक्षा : आठ साल में भी नहीं बन सका इस जिले का बीएसए दफ्तर
अमेठी। बेसिक शिक्षा विभाग के स्थाई कार्यालय का निर्माण स्वीकृति के आठ साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। यह स्थिति तब है जब कार्यदायी संस्था शासन से आवंटित 73.30 लाख रुपये खर्च कर चुकी है। 177.72 लाख की पुनरीक्षित लागत को स्वीकृति नहीं मिलने व धनावंटन नहीं होने से भवन निर्माण का काम सवा साल से ठप है।
एक जुलाई 2010 को जिले का पुनर्गठन होने के साथ ही शहर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा लालगंज में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय का संचालन शुरू हुआ था। काम काज पटरी पर आने के बाद विभाग की ओर से की गई लिखा पढ़ी पर शासन ने वित्तीय वर्ष 2011-122 मेें सैठा रोड पर आवंटित भूमि पर बीएसए कार्यालय के लिए भवन निर्माण को स्वीकृति दी थी।
उस समय शासन ने डीपीआर के हिसाब से भवन निर्माण की लागत 73.30 लाख रुपये तय करते हुए 31 मार्च 2013 को पहली किश्त के रूप में 35 लाख रुपये आवंटित कर कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निर्माण निगम को काम शुरू करने को कहा था। कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू भी किया।
हालांकि बाद में मूल्य वृद्धि का हवाला देते हुए कार्यदायी संस्था ने लागत पुनरीक्षण का पत्र भेजकर स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। शासन ने पुनरीक्षण को स्वीकृति देने के बजाए 31 मार्च 2017 को शुरुआती लागत की अवशेष दूसरी किश्त के रूप में 38.30 लाख रुपये आवंटित कर दिया। कार्यदायी संस्था ने इस धन को भी खर्च कर दिया। विभागीय सूत्रों की मानें तो अक्टूबर 2017 से ही भवन का निर्माण कार्य ठप पड़ा है।
भवन निर्माण को लेकर शासन की उदासीनता की वजह से कार्यदायी संस्था को तीन बार नए पुनरीक्षित आगणन को स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रशासन के माध्यम से पत्र भेजा गया। पहली बार स्वीकृत लागत 73.30 लाख को बढ़ाकर 130.18 लाख करने, दूसरी बार 130.18 लाख को 167 लाख करने व तीसरी बार 167 लाख को बढ़ाकर 177.42 लाख करने की मांग की गई। हालांकि शासन ने न तो पुनरीक्षित आगणन को स्वीकृति दी न ही धन आवंटित किया।
भवन निर्माण का कार्य पूरा हो सके इसके लिए विभाग की ओर से अपने विभागीय सचिव व निदेशक को भेजे गए दर्जनों पत्रों के साथ ही चार डीएम (जगतराज व चंद्रकांत पांडेय ने एक-एक तो योगेश कुमार व प्रशांत शर्मा ने दो-दो बार) ने छह-सात बार डीओ शासन को भेजा। बावजूद इसके शासन ने कोई ध्यान नहीं दिया।
Tuesday, August 18, 2020

देवरिया में दो फर्जी शिक्षिकाएं बर्खास्त, अमेठी में पांच परिषदीय शिक्षकों की खतरे में नौकरी
देवरिया में दो फर्जी शिक्षिकाएं बर्खास्त, अमेठी में पांच परिषदीय शिक्षकों की खतरे में नौकरी।
देवरिया : : दूसरे के नाम पर नौकरी कर रहीं दो शिक्षकों को बीएसए ने सोमवार को बर्खास्त कर दिया। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की जांच में मामला पकड़ में आने पर हुई जांच के बाद दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई हुई। दोनों शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर वेतन रिकवरी के निर्देश बीएसए ने दिए हैं।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय की जांच में जून में प्रदेशभर में एक ही पैन पर दो लोगों के नौकरी करने के 192 मामले मिले थे इनमें से सात मामले देवरिया के थे। इसकी जांच के दौरान प्राथमिक विद्यालय मुसैला खुर्द की प्रधानाध्यापक रेनूबाला और प्राथमिक विद्यालय नदावर घाट की प्रधानाध्यापक सीमा सिंह मोबाइल बंद कर गायब हो गई। सलेमपुर के खंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मीनारायण ने एक जुलाई को दोनों शिक्षकों को जरूरी कागज के साथ उपस्थित होने के लिए फोन करना चाहा तो दोनों का मोबाइल बंद मिला। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने एक जुलाई को ही दोनों विद्यालयों का दौरा किया। इसमें सीमा सिंह अपने तैनातीस्थल प्राथमिक विद्यालय नदावर घाट में नहीं मिलीं। विद्यालय बंद मिला। वहीं मुसैला खुर्द प्राथमिक विद्यालय से प्रधानाध्यापिका रेनूबाला बिना सूचना के गायब मिलीं। इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी ने बीएसए को दी। बीएसए ने वेतन बाधित करते हुए दोनों शिक्षकों के पते पर नोटिस भेजकर जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा था।
अमेठी में पांच परिषदीय शिक्षकों की नौकरी खतरे में
अमेठी : अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जीवाड़े का एक और मामला प्रकाश में आया है। जहां विभिन्न ब्लॉकों में तैनात पांच शिक्षकों के अभिलेख पर जनपद फिरोजाबाद में भी पांच शिक्षकों द्वारा नौकरी पाए जाने का आरोप है। मामले में बीएसए ने इन सभी शिक्षकों का वेतन रोकते हुए उन्हें अपना पक्ष रखने को कहा है। साथ ही फिरोजाबाद बीएसए को पत्र लिखकर वहां तैनात शिक्षकों का वेरिफिकेशन कर उनकी अभिलेखों की छाया प्रति मांगी है। बेसिक शिक्षा विभाग में अलग-अलग ब्लॉकों के परिषदीय विद्यालय में कार्यरत 5 शिक्षकों के अभिलेखों पर किसी व्यक्ति ने बीएसए से फोन पर शिकायत की थी।

Thursday, June 18, 2020

अनामिका के नाम पर अमेठी पर तैनात रही आरती गिरफ्तार, फर्जी शिक्षिका को बर्खास्त कर चुके हैं बीएसए
अनामिका के नाम पर अमेठी पर तैनात रही आरती गिरफ्तार, फर्जी शिक्षिका को बर्खास्त कर चुके हैं बीएसए।
अमेठी में फर्जी कागजात के सहारे नौकरी करने वाली आरती गिरफ्तार
चर्चित अनामिका शुक्ला प्रकरण में अमेठी कस्तूरबा विद्यालय में अनामिका के नाम पर तैनात रही शिक्षिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी शिक्षिका की पहचान कन्नौज जिले के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के हरदोई गांव की रहने वाली आरती उर्फ आकृति उर्फ अन्नू के रूप में हुई है। स्वाट टीम ने इसे बुधवार की सुबह बसस्टेशन अमेठी से गिरफ्तार करने का दावा किया है।
प्रदेश के कई जिलों में अनामिका शुक्ला के नाम से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षिका के कार्यरत होने का मामला उजागर होने के बाद बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने अमेठी जनपद में इस नाम से कार्यरत शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया था। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा प्रभाकर मिश्र ने 6 जून को अमेठी कोतवाली में आरोपी शिक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। अनामिका की तलाश में लगी टीम को बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे सफलता मिली। उन्होंने बस स्टेशन अमेठी से नकली अनामिका को गिरफ्तार कर लिया।
शिकंजा : कन्नौज की निवासी है आरती उर्फ आकृति उर्फ अन्नू
फर्जी शिक्षिका को बर्खास्त कर चुके हैं बीएसएफ

अमेठी में फर्जी कागजात के सहारे नौकरी करने वाली आरती गिरफ्तार
कन्नौज की आरती, अनामिका शुक्ला बन कर रही थी नौकरी
पुलिस ने अमेठी बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। कन्नौज की मूल निवासी बन कर नौकरी रही थी।...
अमेठी : जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में फर्जी तरीके से एक और अनामिका शुक्ला का खुलासा होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। वह जिसकी पहचान आरती उर्फ आकृति उर्फ अन्नू के रूप में हुई है।
कन्नौज जिले की मूल निवासी आरती मैनपुरी की निवासी बन जिले में नौकरी कर रही थी। पुलिस ने बुधवार सुबह फर्जी कागजातों के सहारे नौकरी करने वाली आरती को शहर के बस स्टेशन के करीब से गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि बीते छह जून को अमेठी कोतवाली बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक प्रभाकर मिश्र द्वारा अनामिका शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज कराया गया, जिसके बाद से लगातार पुलिस मामले के राजफाश के लिए तहकीकात में जुटी थी। बुधवार सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर अमेठी पुलिस ने आरती को पकड़ा तो उसने अपना नाम अनामिका शुक्ला निवासी हानपुर थाना भोगांव, जिला मैनपुरी बताया।
पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गई और बताया कि 'मेरा मूल नाम आरती उर्फ आकृति उर्फ अन्नू, मैं ग्राम सरदामई, थाना विशुनगढ़, जिला कन्नौज की रहने वाली हूं। मैं फर्जी तरीके से अनामिका शुक्ला के नाम पर उसके शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व निवास प्रमाण पत्र पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दाखिल करके कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नौकरी कर रही थी।
चर्चित अनामिका शुक्ला प्रकरण में अमेठी कस्तूरबा विद्यालय में अनामिका के नाम पर तैनात रही शिक्षिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी शिक्षिका की पहचान कन्नौज जिले के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के हरदोई गांव की रहने वाली आरती उर्फ आकृति उर्फ अन्नू के रूप में हुई है। स्वाट टीम ने इसे बुधवार की सुबह बसस्टेशन अमेठी से गिरफ्तार करने का दावा किया है।
प्रदेश के कई जिलों में अनामिका शुक्ला के नाम से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षिका के कार्यरत होने का मामला उजागर होने के बाद बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने अमेठी जनपद में इस नाम से कार्यरत शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया था। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा प्रभाकर मिश्र ने 6 जून को अमेठी कोतवाली में आरोपी शिक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। अनामिका की तलाश में लगी टीम को बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे सफलता मिली। उन्होंने बस स्टेशन अमेठी से नकली अनामिका को गिरफ्तार कर लिया।
शिकंजा : कन्नौज की निवासी है आरती उर्फ आकृति उर्फ अन्नू
फर्जी शिक्षिका को बर्खास्त कर चुके हैं बीएसएफ

Friday, February 21, 2020
Saturday, November 23, 2019
Saturday, November 2, 2019
Wednesday, October 23, 2019

अमेठी : शिक्षा और स्वास्थ्य पर होगा नया प्रयोग : राज्यपाल
अमेठी : शिक्षा और स्वास्थ्य पर होगा नया प्रयोग : राज्यपाल।
जागरण संवाददाता, अमेठी: जिले की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने नए प्रयोग करने की सलाह अधिकारियों और शिक्षकों को दी है। मंगलवार को जिला अस्पताल व विद्यालयों के निरीक्षण के उपरांत उन्होंने मुंशीगंज के एचएएल गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी को निर्देशित किया।

एक शिक्षा और स्वास्थ्य पर होगा नया प्रयोग : राज्यपाल

Sunday, September 29, 2019
Saturday, August 3, 2019
Thursday, August 1, 2019
Saturday, July 27, 2019
Thursday, July 11, 2019
Friday, April 26, 2019
Subscribe to:
Posts (Atom)