DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label कुशीनगर. Show all posts
Showing posts with label कुशीनगर. Show all posts

Monday, July 19, 2021

कुशीनगर : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष विज्ञप्ति जारी, देखें

कुशीनगर : कस्तूरबा विद्यालयों में रिक्त पदों के सापेक्ष विज्ञप्ति जारी, देखें। 


Monday, June 28, 2021

एक जुलाई से फिर से स्कूल खोले जा रहे, 100 दिन बाद खुल रहे स्कूल

एक जुलाई से फिर से स्कूल खोले जा रहे, 100 दिन बाद खुल रहे स्कूल


कुशीनगर । बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल कोरोना संक्रमण के चलते 20 मार्च को बंद कर दिए गए थे। केस नियंत्रित होने की दशा में एक जुलाई से फिर से स्कूल खोले जा रहे हैं। हालांकि अभी केवल अध्यापक ही स्कूल आएंगे। 100 दिन बाद खुल रहे स्कूल में पहले दिन ही अध्यापकों को सफाई, बिजली, पानी जैसी समस्याओं से जूझना होगा।


कोरोना संक्रमण का सर्वाधिक असर स्कूलों पर ही पड़ा है। पिछले साल मार्च में लॉकडाउन के दौरान जो स्कूल बंद हुए तो पढ़ाई की व्यवस्था अब तक पटरी पर नहीं लौटी है। इस साल भी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान गत 20 मार्च को सभी स्कूल बंद कर दिए गए थे। बच्चों को अगली कक्षाओं में प्रोन्नत किया जाना है।

 अब कोरोना संक्रमितों की संख्या होने लगी है। इसको देखते शासन ने एक जुलाई से स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि अभी केवल शिक्षकों को ही बुलाया जाएगा। इस दौरान शिक्षक विद्यालय में पहुंचकर विद्यालय में नामांकित बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई कराने के साथ विभागीय अन्य कार्य निपटाएंगे। सौ दिनों तक लगातार बंद रहे स्कूलों में पहुंचने पर शिक्षकों को विद्यालय में सफाई, बिजली और पानी समेत परेशानियों से जूझना पड़ेगा।

बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हुई है। इसको देखते हुए शासन की तरफ से पहली जुलाई से स्कूल खोलने का निर्देश मिला है। लेकिन अभी केवल शिक्षकों को ही स्कूल बुलाया गया है।

 शासन के निर्देश पर जिले के सभी बीईओ और शिक्षकों को एक जुलाई से स्कूल खोलने का निर्देश दे दिया गया है। एक जुलाई को स्कूल पहुंचकर शिक्षक स्कूल की साफ-सफाई कराने समेत अन्य संसाधनों को सुव्यवस्थित करेंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई कराने के साथ विभागीय कार्य निपटाएंगे

Thursday, March 18, 2021

54 अशासकीय विद्यालयों में हुई नियुक्ति की जांच, कुशीनगर के विद्यालयों में हुई हैं नियुक्तियां

54 अशासकीय विद्यालयों में हुई नियुक्ति की जांच, कुशीनगर के विद्यालयों में हुई हैं नियुक्तियां


गोरखपुर। कुशीनगर के 54 अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में नियमों को ताक पर रखकर हुई नियुक्तियों समेत अन्य शिकायतों की जांच एडी बेसिक गोरखपुर मंडल डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी की ओर की जाएगी।


वर्ष 2019 में हुई इन नियुक्तियों में प्रबंधकों की ओर से धांधली की शिकायत शासन से हुई थी। शिकायतों का संज्ञान लेकर शासन ने मामले की पूरी जांच रिपोर्ट 15 दिनों में तलब की है। आदेश के बाद से प्रबंधकों और शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। 


एडी बेसिक की ओर से विद्यालयों में गैर कानूनी तरीके से हुई नियुक्ति, खाद्यान्न और एमडीएम के समुचित उपयोग, प्रबंध समिति के वैधता के साथ, छात्रों की उपस्थिति की भी जांच की जाएगी। इसके पूर्व प्रदेश के सभी एडेड जूनियर हाईस्कूलों में वर्ष- 2019 में प्रबंधकों द्वारा गैर कानूनी रूप से की गई शिक्षकों की नियुक्तियों की जांच की गई थी यह जांच भी शासन स्तर से एडी बेसिक को सौंपी गई थी। 


आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री से शिकायत करने पर इस जांच की जरूरत हुई है। शिकायत करने वाले का आरोप था कि प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में वर्ष 2019 में प्रबंधकों द्वारा कई अध्यापकों की नियुक्तियों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है।


अपर शिक्षा निदेशक, प्रयागराज की ओर से विद्यालयों के जांच करने का आदेश मिला है। जिले के 54 विद्यालयों की जांच कर 15 दिनों में शासन को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी। -डॉ.सत्य प्रकाश त्रिपाठी, एडी बेसिक, गोरखपुर मंडल

Thursday, February 4, 2021

कुशीनगर : पदोन्नति की स्थिति के सम्बन्ध अद्यतन अपडेट का संशोधित पत्र जारी

कुशीनगर : पदोन्नति की स्थिति  के सम्बन्ध अद्यतन अपडेट जारी


👉 संशोधित पत्र जारी। 

Friday, January 29, 2021

कुशीनगर : अंतर्जनपदीय स्थानांतरण अंतर्गत कार्यमुक्ति के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

कुशीनगर : अंतर्जनपदीय स्थानांतरण अंतर्गत कार्यमुक्ति के संबंध में दिशा-निर्देश जारी, आदेश एवं प्रारूप देखें।










Tuesday, January 19, 2021

कुशीनगर : रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति की मांग, शिक्षकों ने बीएसए को दिया ज्ञापन

कुशीनगर : रिक्त पदों के सापेक्ष पदोन्नति की मांग, शिक्षकों ने बीएसए को दिया ज्ञापन।


कुशीनगर: रिक्त पदों की सूची प्रकाशित करने तथा पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर परिषदीय शिक्षकों ने सोमवार को बीएसए विमलेश कुमार को पडरौना में ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने मांगें पूरी न होने पर कार्य से विरत रह कर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। बीएसए ने शिक्षकों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सभी शैक्षिक संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य दोपहर में बीएसए कार्यालय पहुंचे। शिक्षकों ने बीएसए को बताया कि जिले में नौ दिसंबर 2016 को पदोन्नति हुई थी। तब से बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं लेकिन पदोन्नति नहीं हुई। जबकि शासन की तरफ से पदोन्नति पर रोक नहीं है। गोरखपुर, महराजगंज व सिद्धार्थनगर में पदोन्नति की प्रक्रिया गतिमान है। जिले में भी 2014 व 2015 में नियुक्ति पाए शिक्षकों का शिक्षण अनुभव पांच वर्ष से अधिक हो गया है। जिससे इन शिक्षकों की पदोन्नति की जा सकती है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित राजेश शुक्ल, धर्म प्रकाश पाठक, रामायन यादव, राकेश मणि त्रिपाठी, दिनेश शुक्ल, रजनीश दुबे आदि शामिल रहे।







Friday, December 18, 2020

कुशीनगर : दिनांक 19 दिसम्बर 2020 को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर अवकाश घोषित, देखें आदेश

कुशीनगर : दिनांक 19 दिसम्बर 2020 को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर अवकाश घोषित, देखें आदेश।

Wednesday, September 2, 2020

कुशीनगर : टाइम एंड मोशन स्टडी के आधार पर शैक्षणिक कार्य हेतु समय अवधि एवं कार्य निर्धारण संबंधी निर्देश जारी, देखें

कुशीनगर : टाइम एंड मोशन स्टडी के आधार पर शैक्षणिक कार्य हेतु समय अवधि एवं कार्य निर्धारण संबंधी निर्देश जारी, देखें।

Thursday, June 11, 2020

कुशीनगर : मिड डे मील की प्रतिपूर्ति के रूप में खाद्यान्न व कन्वर्जन कास्ट उपलब्ध कराने हेतु डीएम कार्यालय द्वारा निर्देश जारी, आदेश व प्रारूप देखें

कुशीनगर : मिड डे मील की प्रतिपूर्ति के रूप में खाद्यान्न व कन्वर्जन कास्ट उपलब्ध कराने हेतु डीएम कार्यालय द्वारा निर्देश जारी, आदेश व प्रारूप देखें।


बेसिक कार्यालय, कुशीनगर द्वारा जारी 5 जून 2020 के आदेश को देखने के लिए क्लिक करें

Friday, June 5, 2020

कुशीनगर : मिड डे मील योजना से आच्छादित छात्रों को खाद्यान्न व परिवर्तन लागत उपलब्ध कराए जाने के संबंध में बिंदुवार निर्देश जारी, देखें

कुशीनगर : मिड डे मील योजना से आच्छादित छात्रों को लॉकडाउन और ग्रीष्मावकाश अवधि का खाद्यान्न व परिवर्तन लागत उपलब्ध कराए जाने के संबंध में बिंदुवार निर्देश जारी, देखें।


30 मई 2020 का आदेश देखें :-


Wednesday, June 3, 2020

कुशीनगर : 69000 शिक्षक भर्ती हेतु काउंसिलिंग की प्रेस विज्ञप्ति जारी, देखें

कुशीनगर : 69000 शिक्षक भर्ती हेतु काउंसिलिंग की प्रेस विज्ञप्ति जारी, देखें

Thursday, March 19, 2020

कुशीनगर : Covid-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु 19 से 25 तक शिक्षकों के प्रशिक्षण संबंधी निर्देश, देखें

कुशीनगर : Covid-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु 19 से 25 तक शिक्षकों के प्रशिक्षण संबंधी निर्देश, देखें।

Wednesday, January 29, 2020

कुशीनगर : अंतर्जनपदीय तबादले के लिए शिक्षकों की काउंसिलिंग 30 जनवरी से, तिथिवार कार्यक्रम घोषित, देखें

कुशीनगर : अंतर्जनपदीय तबादले के लिए शिक्षकों की काउंसिलिंग 30 जनवरी से, तिथिवार कार्यक्रम घोषित, देखें

Friday, January 17, 2020

कुशीनगर : 17 जनवरी 2020 को तत्काल प्रभाव से कक्षा 8 तक के विद्यालय बंद करने एवं 18 जनवरी को शिक्षण कार्य स्थगित किये जाने हेतु आदेश, देखें

कुशीनगर : 17 जनवरी 2020 को तत्काल प्रभाव से कक्षा 8 तक के विद्यालय बंद करने एवं 18 जनवरी को शिक्षण कार्य स्थगित किये जाने हेतु आदेश, देखें ।


Monday, January 13, 2020

कुशीनगर : अत्यधिक शीतलहर के चलते 14 जनवरी 2020 को विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित, शिक्षक रहेंगे उपस्थित, देखें

कुशीनगर : अत्यधिक शीतलहर के चलते 14 जनवरी 2020 को विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित, शिक्षक विद्यालय पर रहेंगे उपस्थित, देखें।


Sunday, January 12, 2020

कुशीनगर : कक्षा 8 तक के विद्यालयों में 13 जनवरी 2020 को छात्रों का अवकाश, 14 जनवरी से विद्यालय समय 10 से 3, देखें

कुशीनगर : कक्षा 8 तक के विद्यालयों में 13 जनवरी 2020 को छात्रों का अवकाश, 14 जनवरी से विद्यालय समय 10 से 3, देखें।



Thursday, January 9, 2020

कुशीनगर : अंतर्जनपदीय स्थानांतरण हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले शिक्षकों की सूची 20 जनवरी 2020 तक उपलब्ध कराने का निर्देश, देखें

कुशीनगर : अंतर्जनपदीय स्थानांतरण हेतु ऑनलाइन आवेदन करने वाले शिक्षकों की सूची 20 जनवरी 2020 तक उपलब्ध कराने का निर्देश, देखें।

Monday, December 30, 2019

कुशीनगर : सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम के अंतर्गत जूडो/कराटे/ताइक्वांडो के प्रशिक्षण दिये जाने संबंधी निर्देश जारी, देखें

कुशीनगर : सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम के अंतर्गत जूडो/कराटे/ताइक्वांडो के प्रशिक्षण दिये जाने संबंधी निर्देश जारी, देखें।

कुशीनगर : अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहर के दृष्टिगत कक्षा 8 तक के विद्यालयों में दिनाँक 31 दिसम्बर तक छात्रों का अवकाश, शिक्षक रहेंगे उपस्थित, देखें

कुशीनगर : अत्यधिक ठण्ड एवं शीतलहर के दृष्टिगत कक्षा 8 तक के विद्यालयों में दिनाँक 31 दिसम्बर तक छात्रों का अवकाश, शिक्षक रहेंगे उपस्थित, देखें।

Saturday, December 28, 2019

कुशीनगर : निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित तिथियों को मतदेय स्थल वाले विद्यालय खोले जाने का आदेश, देखें

कुशीनगर : निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत निर्धारित तिथियों को मतदेय स्थल वाले विद्यालय खोले जाने का आदेश, देखें।