DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label जालौन. Show all posts
Showing posts with label जालौन. Show all posts

Monday, May 16, 2022

जालौन : नि:शुल्क पुस्तक वितरण में करोड़ों के गड़बड़झाले के आरोप पर डीएम ने गठित की जांच समिति, जानें पूरा मामला

जालौन : नि:शुल्क पुस्तक वितरण में करोड़ों के गड़बड़झाले के आरोप पर डीएम ने गठित की जांच समिति, जानें पूरा मामला


उरई : जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की एक और करतूत सामने आई है। वर्ष 2021-22 के सत्र में निश्शुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण व कार्य पुस्तिकाओं के क्रय विक्रय में करोड़ों का घोटाला सामने आया है। अब इस करतूत को दबाने के लिए विद्यालयों से शत प्रतिशत पुस्तकें बांटे जाने का प्रमाण पत्र मांगा जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। मामले को काफी दिनों से बेसिक शिक्षा विभाग दबाने में जुटा है। डीएम प्रियंका निरंजन ने फिलहाल एक जांच कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं



वर्ष 2021- 2022 के शैक्षिक सत्र में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निश्शुल्क पाठ्य पुस्तकें व कार्य पुस्तिकाओं के क्रय विक्रय व वितरण में जमकर गड़बड़झाला किया गया है। शासन से 2 करोड 37 लाख रुपये की राशि से प्राथमिक विद्यालयों में पुस्तकों का वितरण होना था, लेकिन जिले में 60 प्रतिशत पुस्तकों का वितरण भी नहीं किया गया। इस बात की तस्दीक स्वयं प्राथमिक विद्यालय कर रहे हैं। अब घोटाले की आंच को दबाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग जिले भर के विद्यालयों से जबरन पुस्तकें वितरण का प्रमाण पत्र मांग रहा है। सवाल है कि जब पुस्तकें बांटी ही नहीं गई तो उनसे पुस्तक वितरण का प्रमाण पत्र क्यों मांगा जा रहा है। मामले में बीएसए प्रेम चंद्र यादव का पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन लगातार स्विच आफ रहा।


शिक्षकों पर जबरन बनाया जा रहा दबाव :

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि जिले में पुस्तक वितरण के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया गया है। घोटाले को छिपाने के लिए विभाग के उच्चाधिकारी अपने विभागीय अधिकारियों के माध्यम से अध्यापकों पर दबाव बनाकर फर्जी पुस्तक वितरण प्रमाण पत्र मांग रहे हैं। उन्हें वेतन रोकने व निलंबन तक की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि जांच के नाम पर जिला प्रशासन ने पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया है।



ऐसे किया गया गड़बड़झाला :

वर्ष 2021- 2022 में जिले के महेबा व कदौरा ब्लाक के किसी भी विद्यालय में कक्षा एक की किताबें नहीं पहुंची। यह बात शिक्षक दबी जुबान से बताते हैं जबकि किताबों के वितरण को लेकर बीते अक्टूबर माह में शिक्षको के द्वारा जनपद के नौ ब्लाकों से मांगपत्र बीईओ के माध्यम से बीएसए को प्रेषित किए थे। फिर भी किताबें नही भेजी गईं। इससे पूर्व 2020- 21 में भी निशुश्ल्क बांटी जाने वाली पुस्तकें विद्यालयों तक नही पहुंचाई गईं थीं।



जनपद में परिषदीय विद्यालयों की संख्या व छात्रों की संख्या

प्राथमिक विद्यालय : 949

उच्च प्राथमिक विद्यालय : 322

कंपोजिट विद्यालय : 229

-----------------

कुल छात्र

1लाख 55 हजार 394

हिंदी माध्यम के छात्रों की संख्या : 1लाख 36 हजार 344

अंग्रेजी माध्यम के छात्रों की संख्या : 19 हजार 50

उर्दू माध्यम के छात्रों की संख्या : 1523

---------------

शिकायत मिली है, जिसमें एक जांच कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम कालपी को नामित किया गया है। कुछ स्थानों में किताबों का वितरण न होने की बात सामने आई है। जांच के बाद स्थिति सामने आएगी।

प्रियंका निरंजन, डीएम जालौन

---------------

जिले के बीएसए पर गंभीर आरोप हैं इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। शिक्षकों को अनावश्यक प्रताड़ित किया जा रहा है। जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की अपेक्षा की गई है। दोषी लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

धनश्याम अनुरागी, जिला पंचायत अध्यक्ष, शिकायतकर्ता




 

Wednesday, February 2, 2022

जालौन : वर्तमान आयकर आंगणन में NPS के अंतर्गत नियोक्ता अंशदान 14% जोडकर 14% ही घटाए जाने का लेखाधिकारी का आदेश

जालौन : वर्तमान आयकर आंगणन में NPS के अंतर्गत नियोक्ता अंशदान 14% जोडकर 14% ही घटाए जाने का लेखाधिकारी का आदेश


Thursday, August 5, 2021

जालौन : भ्रष्टाचार में सहयोगी अधीनस्थों को बचाने के लिए बीएसए ने भेजी गलत आख्या, एडी बेसिक ने जताई नाराजगी


उरई (जालौन) 4 अगस्त। बीएसए भ्रष्टाचार में सहयोग करने वाले अधीनस्थों को बचाने के लिए जोर लगाते है फिर चाहे उसके लिए कुछ भी करना पड़े। पूर्व बीईओ के खिलाफ अनियमितता की शिकायत हुई। बीएसए ने तथ्यों को छिपाकर एडी बेसिक झांसी को गलत आख्या भेज दी। गोलमोल आख्या पर नाराज एडी बेसिक ने पुनः सही आख्या मांगी, अब बीएसए में बेचैनी बढ़ गयी है ।
बेसिक शिक्षा व्यवस्था जिम्मेदारों की शिथिलता के कारण पटरी से उतरी हुई है इस पर बीएसए कार्यालय में फैला भ्रष्टाचार खूब फल फूल रहा है दिन पे दिन भ्रष्टाचार की परतें खुल रही है। भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है। बीएसए प्रेमचन्द्र यादव भ्रष्टाचार में सहयोग करने वालो को बचाने के लिए पूरा सहयोग देते है। पूर्व खण्ड शिक्षाधिकारी आनन्द भूषण के पास नगर कालपी ब्लाक महेवा व कदौरा का चार्ज था। उन्होने अपने कार्यकाल में बीएसए के संरक्षण में तमाम अनियमितता की । इनकी शिकायत पूर्व में चुर्खी निवासी कृष्णचंद्र त्रिपाठी ने जनसुनवाई पोर्टल पर महानिदेशक स्कूली शिक्षा से की थी । इसकी जांच एडी बेसिक को सौंपी गयी थी । उन्होने बीएसए से जांच कर आख्या भेजने के निर्देश दिए थे। बीएसए ने अपने चहेते बीईओ को बचाने के लिए जांच आख्या में तथ्यों को छुपाकर गोलमोल आख्या भेज दी। इस पर एडी बेसिक ने बेहद नाराजगी जतायी। बीएसए को पुनः जांच आख्या भेजने के लिए निर्देशित किया । अब बीएसए की रातों की नींद हराम है अगर सही जांच आख्या भेज दी तो कार्यवाही हो जायेगी। अब देखना यह है कि जांच आख्या को दबाने का काम करते है या फिर भेजते है खासतौर से अपने चहेतो को बचाने के लिए पूरी जोड़ तोड़ होती है जो इनका सहयोग नहीं करता है उसका तरह तरह से उत्पीड़न किया जाता है। फिलहाल बीएसए कार्यालय में भ्रष्टाचार की जड़े काफी गहरी है इसको जड़ से उखाड़ने के लिए कारगर कदम उठाये जाने की जरुरत है। जांचों को दबाने के लिए पूरी कवायद होती रहती है ।

Wednesday, July 28, 2021

उरई : शिक्षक से रिश्वत लेते वित्त एवं लेखा (बेसिक) के बाबू को एंटी करप्शन ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार

उरई : शिक्षक से रिश्वत लेते वित्त एवं लेखा (बेसिक) के बाबू को एंटी करप्शन ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार


उरई : बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के लिपिक को एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसने एक शिक्षक के बकाया वेतन भुगतान के बदले रिश्वत मांगी थी। पीड़ित की शिकायत पर जाल बिछाकर आरोपित को धर लिया गया। कोतवाली में आरोपित से पूछताछ की जा रही है।


कुठौंद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भदेख में सहायक अध्यापक ओम जी राना का फरवरी व मार्च का वेतन रुका है। उन्होंने वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय को प्रार्थनापत्र देकर बकाया वेतन भुगतान मांगा था, लेकिन कार्यालय से उनकी फाइल आगे नही बढ़ रही थी। उन्होंने वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय के लिपिक विनय कुमार से फाइल कंपलीट कर वेतन दिलवाने की मांग की तो उसने 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी। रुपये न देने पर परेशान किया जा रहा था। इस पर उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की झांसी इकाई में शिकायत की। इसके बाद टीम ने शिक्षक को लिपिक विनय के पास भेजा। विनय ने जैसे ही केमिकल लगाकर भेजे गए 10 हजार रुपये लिए तो टीम ने कार्यालय में ही उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद बीएसए कार्यालय में सनसनी फैल गई। आरोपित को कोतवाली लाया गया।

दस्तावेजों की पड़ताल के लिए टीम दोबारा बीएसए कार्यालय पहुंची और वित्त एवं लेखाधिकारी से भी पूछताछ की। एंटी करप्शन सेल झांसी यूनिट के इंस्पेक्टर प्रेमचंद्र ने बताया कि पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर आरोपित विनय कुमार को पकड़ा गया है। मुकदमा दर्ज कराकर आरोपित को कोतवाली पुलिस के सिपुर्द किया गया है।


उरई : वेतन समायोजन के लिए दस हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले बाबू विनय कुमार के खिलाफ एंटी करप्शन की टीम ने करीब चार घंटे कवायद की। सब कुछ तय होने के बाद उसे पकड़ा गया। रकम हाथ में थी लिहाजा अपने सफाई में कहने के लिए उसके बाद कुछ नहीं था। अपराधी की तरह गाड़ी में डालने के बाद उसे कोतवाली लाया गया।

एंटी करप्शन की टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रेम चंद्र समेत कुल नौ सदस्य थे, लेकिन सरकारी कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़े जाने के लिए सरकारी गवाह भी जरूरी थे। लिहाजा नियमानुसार एंटी करप्शन की टीम ने डीएम कार्यालय में ऑपरेशन भ्रष्टाचार के संबंध में जानकारी दी। जिसके बाद कर्मचारी कलेक्ट्रेट के टीम में शामिल किए गए। इस तरह कुल 11 सदस्यीय टीम दबिश लेने के लिए बीएस कार्यालय पहुंची। इससे पहले ओम जी राना बाबू के पास पहुंचे। उन्होंने दस हजार रुपये बाबू के दिए।

 नोटों में विशेष केमिकल लगा हुआ था। जिससे बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा सके। अपने लालच के चलते विनय कुमार वर्मा खुद फंस गया। उसे पकड़ने वाली टीम में एंटी करप्शन यूनिट के प्रभारी निरीक्षक प्रेम कुमार , निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, अमरीश कुमार यादव, उप निरीक्षक मोहम्मद इसरार, मुख्य आरक्षी क्रांति कुमार पांडेय, राजबहादुर सिंह, सूर्येंद्र प्रताप सिंह, इरशाद खान, निरंजन सिंह आदि शामिल थे। गिरफ्तार बाबू को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। वहीं शिकायतकर्ता के बयान पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं।

पैरवी करने वाले भी जुटे : रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार बाबू की उरई में भी अच्छी जान पहचान है, लिहाजा उसकी पैरवी के लिए कोतवाली में तमाम लोग आए, लेकिन बचाव कोई रास्ता नहीं होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।


उरई : कुठौंद में भदेख गांव के प्रथामिक विद्यालय में तैनात ओमजी राना महोबा से स्थानांतरित होकर आए थे, लेकिन दो माह का वेतन उनका लटका हुआ था। रिश्वत नहीं दे पाने की वजह से वेतन नहीं बनाया जा रहा था। उसने एंटी करप्शन यूनिट में सीधे शिकायत नहीं की बल्कि संगठन में बताया। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय कुमार पटेल ने बताया कि संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। ओमजी राना ने पहले संगठन के लीगल सेल में शिकायत की। संगठन के प्रयास से 183वां भ्रष्ट कर्मचारी गिरफ्तार कराया गया है। जनपद जालौन समेत बुंदेलखंड के 15 रिश्वतखोर कर्मचारी व अधिकारी अभी रडार पर हैं।

सप्ताह में तीन दिन आता था कार्यालय
 उरई : दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किए बाबू के खिलाफ शिकायतों की फेहरिस्त बेहद लंबी है। हालांकि एंटी करप्शन सेल में सिर्फ एक शिक्षक ने ही शिकायत की। जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू की गई। रिश्वत के रुपयों के अलावा वेतन समायोजन से संबंधित पत्रवलीं एंटी करप्शन की टीम ने साक्ष्य के तौर पर सील कीं हैं।

बीएसएस कार्यालय के वित्त एवं लेखाधिकारी शाखा में तैनात बाबू विनय कुमार वर्मा एक साल पहले ही उरई में संबद्ध हुआ था। जिसे वेतन संबंधी कार्य सौपें गए थे। झांसी के मंडलीय कार्यालय में भी वह संबद्ध है। इसलिये सप्ताह में तीन दिन ही वह उरई आता था। आरोप है कि दूसरे जनपद से ट्रांसफर होकर आये दर्जनों शिक्षकों से उसने वेतन समायोजन करने में घूस ली। 

शिक्षक ओमजी राणा ने उत्पीड़न की पराकाष्ठा होने के बाद एंटी करप्शन यूनिट में शिकायत करने का मन बनाया गया। अब विनय कुमार सलाखों के पीछे कई और पीड़ित अब शिकायत के लिए आगे आ सकते हैं। एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक अमरीश कुमार यादव के अनुसार विनय कुमार द्वारा पैसे लेकर वेतन के समायोजन करने से संबंधित पत्रवलियां कब्जे में लेकर सील कर दी गईं हैं। जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ेगी।

Saturday, February 27, 2021

जालौन : किताब वितरण में धांधली उजागर करने वाले शिक्षकों को मिल रहीं धमकियां, बीएसए ने किया निरीक्षण, दबाव में लेने की तैयारी

 
कालपी : किताब वितरण की झूठी रिपोर्ट शासन को भेजने के मामले में जांच शुरू होने पर शिकायत करने वाले शिक्षकों को अब धमकियां मिल रही हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, महामंत्री इलियास मंसूरी, बृजेश श्रीवास्तव आदि का आरोप है कि निःशुल्क बंटने वाली किताबों के मामले की शिकायत के बाद अब उन्हें कार्रवाई करने की धमकियां मिल रही हैं, ताकि वह दबाव में आ जाएं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी।

शिक्षक संघ ने मामले की शिकायत बेसिक शिक्षा महानिदेशक निदेशक सचिव व कमिश्नर को भेजी है। पदाधिकारियों ने कहा कि बदले की भावना से उनपर अधिकारी कार्रवाई की रणनीति बना रहे हैं। जिससे उन्हें दबाव में लिया जा सके।

खल्ला में बीएसए ने किया निरीक्षण : महेबा ब्लाक के उच्च प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद्र यादव पहुंचे। जहां पर निर्माणाधीन हैंडवाश यूनिट देखी और शिक्षकों की उपस्थिति देखी । संघ के महामंत्री इल्यास मंसूरी भी इसी विद्यालय में तैनात हैं। उन्होंने किताबें नहीं मिलने की बात कही तो बीएसए गाड़ी में बैठकर जाने लगे। प्रधानाध्यापक गुरुमुख सिंह ने कहा कि सितंबर, जनवरी व फरवरी में किताबों के लिए मांग पत्र दे चुके हैं।

किताबें बंटवाने की तैयारी में विभाग

उसरगांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के एकल कक्ष में बंद 505 किताबों का राजफाश होने के बाद विभाग उन्हें बंटवाने की तैयारी में है। दो दिन तक कक्ष की चाबी नहीं देने वाले संकुल शिक्षक ने अवकाश ले लिया है। वहीं प्रधानाध्यापिका मीरा ने जांच अधिकारियों को प्रार्थना पत्र में बताया कि एकल कक्ष की चाबी कई सालों से संकुल शिक्षक के पास रहती है। मेरा कोई उससे वास्ता नहीं है। 20 फरवरी को उसमें किताबें के भंडारण की बात आई तो सोमवार को चाबी मंगाई गई। उन्होंने चाबी को घर में होना बताया। दो दिन तक चाबी नहीं देना यह जांच का विषय है।



Friday, February 26, 2021

जालौन : खुला अव्यवस्थाओं का पिटारा, खोजी गईं पुस्तकें, नि:शुल्क पुस्तकों के वितरण में अफसरों की बाजीगरी का राजफाश

 

कालपी : नि:शुल्क पुस्तकों के वितरण में अफसरों की बाजीगरी का राजफाश होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। दैनिक जागरण की प्रकाशित खबर को जिलाधिकारी ने संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
दो दिन की जद्दोजहद के बाद आखिरकार जांच टीम ने विद्यालय पहुंचकर एकल कक्ष का ताला खुलवाया। जिसमें पांच सौ किताबें बोरियों में मिली, लेकिन विडंबना है कि किताबें बिना बांटे ही अधिकारियों ने विद्यालय के सभी छात्रों को किताबें बंट जाने की रिपोर्ट शासन को भेज दी। जांच टीम ने आख्या दे दी है, अब कार्रवाई का इंतजार है।
कदौरा ब्लाक की बबीना बीआरसी के समीप ही कूड़े में परिषदीय विद्यालय की किताबें पाई गई थीं, जिसके बाद बीईओ ने कर्मियों के साथ बीआरसी बबीना में डंप किताबें शनिवार को उसरगांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के एकल कक्ष में बोरियों में बंद कर ताला लगवा दिया था। सोमवार को जानकारी जब राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों को हुई तो वे उसरगांव पहुंचे और ताला खुलवाकर किताबें देखने की बात कही। बीईओ व बीएसए से कहने पर भी दो दिन तक ताला नहीं खुला, तब जाकर संघ के पदाधिकारियों ने डीएम को पूरा मामला बताया।

डीएम के संज्ञान में आने पर खुला ताला

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जब मामले में संज्ञान लिया तो बुधवार को बीएसए ने दो सदस्यीय टीम गठित की और जांच के लिए उसरगांव विद्यालय भेज। सदस्य जिला समन्वयक प्रशिक्षण विश्वनाथ दुबे व बीईओ कमलेश गुप्ता ने प्रधानाध्यापिका मीरा से एकल कक्ष खुलवाया। जिसमें बोरियों में बंद किताबें सामने आ गई। जिला समन्वयक प्रशिक्षण विश्वनाथ दुबे ने बताया कि एकल कक्ष में बोरियो में बंद किताबों की पूरी वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई गई है। जांच के दौरान 505 किताबें ऐसी मिली हैं, जो छात्रों को बांटी जानी चाहिए।

इन किताबों का नहीं हुआ वितरण :

कलरव, कलरव मैथ, वर्क बुक, गिनतारा, कलख संस्कृत, पीयूषम पृथ्वी हमारा जीवन महान व्यक्तित्व, रेनबो गणित, विज्ञान आदि विषयों की 505 किताबे दो बोरियों में भरी मिलीं जिनकी पूरी विषय बार सूची बनाई गई। उन्होने बताया कि यह किताबें यहां क्यों रखी गई हैं और क्यों वितरित नहीं की गई, इसके लिए बीईओ पर कार्रवाई होगी। कुछ बोरियों में समृद्ध माड्यूल व अन्य सामग्री भी मिली है। मामले की जांच के बाद आख्या जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी कालपी व बीएसए को दे दी गई है। जांच में साफ है कि शिक्षक कई बार किताबें भेजने को कहते रहे पर किताबें नहीं भेजी गई।




Thursday, February 25, 2021

जालौन : अफसरों की 'बाजीगरी' में उलझा बचपन, बोरों में बन्द मिली पुस्तकें, शासन को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया शत प्रतिशत आवंटन

जालौन : अफसरों की बाजीगरी में उलझा 'बचपन', बोरों में बन्द मिली पुस्तकें, शासन को भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया शत प्रतिशत आवंटन।

कैद में पुस्तकें, अफसरों की 'बाजीगरी ' में उलझा 'बचपन'

शासन को भेजी रिपोर्ट में बताया शत प्रतिशत बंट गई किताबें, कदौरा व महेबा के कई स्कूलों में पहुंची नहीं, बोरों में मिली बंद

यह चार मामले बताने के लिए काफी हैं कि कालपी में प्राथमिक शिक्षा का क्या हाल है। पिछले दिनों अफसरों ने शासन को भेजी रिपोर्ट में बाजीगरी दिखा दी। सरकारी आंकड़ों में शत प्रतिशत बच्चों को निश्शुल्क मिलने वाली किताबें बंट चुकी है। इसका राजफाश तब हुआ, जब शिक्षक संगठनों ने अधिकारियों की करतूत को सार्वजनिक तौर पर उजागर किया। मंगलबारको कदौरान व महेबा बनाक में चारी से रखी किताबों पुस्तकों को जलाने व फिकवाने की नाकाम कोशिश की गई। मामला तूल पकड़ने पर अफसर एक दूसरे की बगले झांक रहे हैं।

रात भर पदाधिकारियों ने की रखवाली : मंगलवार को भी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को सूचना दी लेकिन किसी ने भी ताला खुलवाना उचित नहीं समझा। संघ के शिक्षकों ने आरोप लगाया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा भेजी रिपोर्ट में शत प्रतिशत बच्चों को किताबें वितरित करना बताया है जबकि धरातल पर हकीकत अलग है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान के साद कई शिक्षक सोमवार की पूरी रात पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसरगांव परिसर के बाहर एकल कक्षा में बंद किताबों की रखवाली करते रहे। मौके से अधिकारियों को फोन भी अवगत भी कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक वाजपेई मौके पर पहुंचे और दोपहर तक ताला खुलवाने के लिए प्रयासरत रहे। बीईओ अजीत यादव वडीसी प्रशिक्षण विश्वनाथ दुबे पहुंचे। और बीईओ कदौरा को फोन से ताला खुलवाने के लिए बुलाया गया लेकिन वह मौके पर नहीं आए। विद्यालय के बढ़ता देख विद्यालय से निकल गए।

मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर गलत रिपोर्ट प्रेषित की गई है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

संकुल शिक्षक विवेक कुमार बवाल प्रेमंद, बीएसए



केस- 1

उच्च प्राथमिक विद्यालय खल्ला बलाक महेबा में कक्षा छह की गणित की एक भी किताब नहीं पहुची, जवकि 38 छात्र नामांकित हैं। यहां गृह विज्ञान, कृधि विज्ञान पर्यावरण खेल व स्वास्थ विषय की भी किता अभी तक नहीं पहुंची है। वहीं शिक्षक ने एका अक्टूबर को बीइभी को पत्र लिखकर किताबों की माग की थी।

केस- 2 

प्राथमिक विद्यालय सिकरी रहमानपुर नाक महेवा में कक्षा तीन व पाच में गिनतारा की एक भी किताब नहीं पहुंची । इसी तरह कक्षा चार व पाच में रेनवो किताव किसी भी छात्र को नहीं मिली। विद्यालय में कुल छात्र नामांकित है। शिक्षक के मुताबिक किताड़ं की माग उन्होंने काफी पहले कर रखी है।

केस- 3

प्राथमिक विद्यालय बम्हौरी ब्लाक कदौरा में कक्षा एक, दो और तीन के छात्रों को एक किताब मुहैया नहीं कराई गई है। वहीं कक्षा चार कलरव व गिनतारा की किताब और कक्षा पाच में भी गिनतारा की किताइनहीं पहुंचाई गई है 178 अब पंजीकृत हैं। अभिभावक शिक्षक से इस बारे में कई बार पूछ चुके हैं।

केस- 4

पूर्व माध्यमिक विद्यालय इकौना ब्लॉक कदौरा में कक्षा एक के छात्रों को एक भी किताब नहीं दी गई है। कक्षा दो में के सापेक्ष 15 को ही कलरव की किताबें मुहैया कराई गई है। कक्षा चार में कलरव, रेनबो व संस्कृत की एक भी किताब नहीं दी गई। कक्षा में 47 छात्र है। वही विद्यालय में कुल 211 छात्र पंजीकृत है।

ब्लॉक : महोबा

प्राथमिक विद्यालय : 89 उच्च प्राथमिक विद्यालय : 38
कपोजिट विद्यालय : 21

कुल छात्र (2020-21) :11162


उसगाव पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बोरियों में बंद रखी छात्रों को दी जाने वाली किताबें

ब्लाक : कदौरा

प्राथमिक विद्यालय : 106
उच्च प्राथमिक विद्यालय : 35 कंपोजिट क्यालय :28
कुल छात्र (2020-21) p003


ताला न खुलने पर गाड़ी के आगे बैठे शिक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर बीइओ और डीसी ट्रेनिंग उसरगांव के एकत कक्ष में जांच करने पहुंचे थे

कालपी : उसरगांव में दो दिनों से निश्शुल्क बंटने वाली किताबें एकल कक्ष में बोरियों में सखी गई हैं, लेकिन वे दिनों से ताला नहीं खोला गया। मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जांच के लिए बीइओ अजीत यादव व डीसी ट्रेनिंग विश्वनाथ दुबे बंद ताला खुलवाए बिना ही जाने लगे। जैसे ही दोनों अधिकारी गाड़ी में बैठकर चले तो महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, इल्यास मंसूरी, बृजेश श्रीवास्तव आदि शिक्षक उनकी गाड़ी के सामने बैठ गए और कहा कि एकल कक्ष का ताला खुलवा कर किताब देख लें कि यह किताब कौन सी हैं या फिर हम लोगों के ऊपर से गाड़ी चढ़ाकर निकाल लें। हम लोग जान दे देंगें लेकिन आपको बिना ताला खोले नहीं जाने दो। जिसके बाद अधिकारी गाड़ी से उतर गए। इसी बीच ज्ञान भारती चौकी प्रभारी अमित प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पूरी बात सुनी और दोनों जांच अधिकारियों को मौके से निकलवाया। इस पर शिक्षक नाराज हो गए और जिलाधिकारी के समक्ष जाने की बात कहीं। फिलहाल देर शाम तक ताला नहीं खुल सका।

Tuesday, February 2, 2021

जालौन : पदोन्नति की स्थिति के सम्बन्ध अद्यतन अपडेट जारी

जालौन  : पदोन्नति की स्थिति  के सम्बन्ध अद्यतन अपडेट जारी

Tuesday, December 29, 2020

जालौन / जौनपुर : सपोर्टिव सुपरविजन के दौरान ARP से अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने पर कार्यवाही के सम्बन्ध में

जालौन / जौनपुर : सपोर्टिव सुपरविजन के दौरान ARP से अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने पर कार्यवाही के सम्बन्ध में




Friday, September 11, 2020

परिषदीय प्राइमरी और जूनियर स्कूलों के बिजली बिल भुगतान का जिम्मा अब पंचायतों को

परिषदीय प्राइमरी और जूनियर स्कूलों के बिजली बिल भुगतान का जिम्मा अब पंचायतों को 




उरई : राज्य वित्त आयोग के तहत आवंटित होने वाले बजट से प्रधान अब इस बिल का भुगतान करेंगे। शासनादेश जारी होते ही उरई के बिजली विभागने पंचायती राज विभाग को दो करोड़ का बिल थमाया है। शासन ने ग्रामीण इलाकों में चल रहे प्राइमरी और जूनियर स्कूलों के बिजली बिलों का भुगतान की जिम्मेदारी अब ग्राम प्रधानों को सौंपी है। इसके पहले बिल भुगतान शिक्षा विभाग खुद करता था। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 4624 प्राथमिक और जूनियर स्कूलों में बिजली विभाग का दो करोड़ बकाया है।


 इसे बिजली विभाग ने पंचायती राज विभाग को भेज  दिया। इनका भुगतान प्रधान राज्य वित्त से करेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी ने अभय यादव ने बिलों को संबंधित ग्राम प्रधानों को भेज दिए हैं।उनको भुगतान कराने के निर्देश जारी किए हैं। बिल भुगतान के झंझट से  प्रधानों की परेशानी बढ़ गई है। 3 तन के सरकार ने स्कूलों लिए जो नई प्रक्रिया शुरूकी है उससे ग्राम पंचायतों  के विकास कार्योकि लिएआने वाले फंड का बड़ा हिस्सा है इसमें खर्च होगा।

Wednesday, July 29, 2020

जालौन : शिक्षकों पर अनुचित दबाव बनाकर नियमविरुद्ध यू-डायस (DCF) ऑनलाइन भराने के सम्बन्ध में RSM द्वारा की गई शिकायत पर जांच का आदेश

जालौन : शिक्षकों पर अनुचित दबाव बनाकर नियमविरुद्ध यू-डायस (DCF) ऑनलाइन भराने के सम्बन्ध में RSM द्वारा की गई शिकायत पर जांच का आदेश





 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Monday, July 27, 2020

जालौन : विद्यालयों के संविलियन के सम्बन्ध में खण्ड शिक्षा अधिकारी जालौन ने जारी किये दिशा-निर्देश

जालौन : विद्यालयों के संविलियन के सम्बन्ध में खण्ड शिक्षा अधिकारी जालौन ने जारी किये दिशा-निर्देश



Friday, July 17, 2020

जालौन : प्रा0/उ0प्रा0 विद्यालयों में अनियमित/नियम विरुद्ध /फर्जी रूप से की गई नियुक्तियों की जांच हेतु तिथियों में हुआ आंशिक संशोधन, बीएसए का पत्र देखें

 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।
 जालौन : प्रा0/उ0प्रा0 विद्यालयों में अनियमित/नियम विरुद्ध /फर्जी रूप से की गई नियुक्तियों की जांच हेतु तिथियों में हुआ आंशिक संशोधन, बीएसए का पत्र देखें



Wednesday, December 18, 2019

जालौन : स्कूल समय मे परिवर्तन, अब प्रातः 11 बजे खुलेंगे स्कूल, प्रेस विज्ञप्ति देखें

जालौन :  स्कूल समय मे परिवर्तन, अब प्रातः 11 बजे खुलेंगे स्कूल, प्रेस विज्ञप्ति देखें

Thursday, October 31, 2019

जालौन- उरई : ARP चयन हेतु पर्याप्त आवेदन नहीं हुए प्राप्त , बढ़ाई गई आवेदन तिथि, देखें संशोधित विज्ञप्ति

जालौन- उरई : ARP चयन हेतु पर्याप्त आवेदन नहीं हुए प्राप्त , बढ़ाई गई आवेदन तिथि, देखें संशोधित विज्ञप्ति।







जालौन : उरई : ARP पद के चयन के लिए विज्ञप्ति जारी, देखें।




 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Thursday, October 17, 2019

जालौन : अर्धवार्षिक परीक्षा : नही आए पेपर, बिना परीक्षा दिए लौटे छात्र

अर्धवार्षिक परीक्षा : नही आए पेपर, बिना परीक्षा दिए लौटे छात्र

Saturday, October 5, 2019

जालौन : SMC अध्यक्ष को प्रेरणा का SMC मॉड्यूल अपलोड कराने के सम्बन्ध में आदेश

जालौन : SMC अध्यक्ष को प्रेरणा का SMC मॉड्यूल अपलोड कराने के सम्बन्ध में आदेश


Saturday, September 28, 2019

जालौन : सरप्लस समायोजन पर मा0 उच्च न्यायालय ने लगाई रोक, जिला समिति को 4 हफ्ते में प्रत्यावेदन निर्णित करने का दिया आदेश, देखें

जालौन : सरप्लस समायोजन पर मा0 उच्च न्यायालय ने लगाई रोक, जिला समिति को 4 हफ्ते में प्रत्यावेदन निर्णित करने का दिया आदेश, देखें

Tuesday, August 27, 2019

उरई (जालौन) : समायोजन प्रक्रिया पर शिक्षकों का आक्रोश, समायोजन में की गई अनियमितताओं को दूर करने के सम्बन्ध में बीएसए को सौंपा ज्ञापन

 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।
जालौन : समायोजन प्रक्रिया पर शिक्षकों का आक्रोश, समायोजन में की गई अनियमितताओं के सम्बन्ध में बीएसए को सौंपा ज्ञापन में


Monday, July 29, 2019

जालौन : पिछड़े विकासखंड पर बीएसए की कुदृष्टि से शिक्षण व्यवस्था चौपट, क्षेत्र के सात अंग्रेजी मीडियम विद्यालयों का हाल बेहाल

जालौन : पिछड़े विकासखंड पर बीएसए की कुदृष्टि से शिक्षण व्यवस्था चौपट, क्षेत्र के सात अंग्रेजी मीडियम विद्यालयों का हाल बेहाल।




 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।