DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label ललितपुर. Show all posts
Showing posts with label ललितपुर. Show all posts

Tuesday, June 3, 2025

स्कूलों में बिना अनुमति प्रवेश पर रोक, बीएसए ललितपुर का आदेश

स्कूलों में बिना अनुमति प्रवेश पर रोक, बीएसए ललितपुर का आदेश 

ललितपुर।  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बड़ा कदम उठाते हुए पत्रकारों के स्कूलों में बिना अनुमति प्रवेश पर रोक लगा दी है। अब कोई भी मीडियाकर्मी सीधे स्कूल में घुसकर न वीडियो बना सकेगा, न तस्वीरें खींच सकेगा, और न ही अचानक पहुँचकर ‘ग्राउंड रिपोर्ट’ कर पाएगा।

शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह के ताज़ा आदेश में कहा गया है कि कुछ पत्रकार बिना सूचना स्कूलों में पहुंचते हैं, स्टाफ पर दबाव बनाते हैं और माहौल बिगाड़ते हैं। इससे पढ़ाई में खलल पड़ता है और बच्चों का ध्यान भी बंटता है।

अब साफ निर्देश है—बिना पहचान और पूर्व अनुमति के कोई भी पत्रकार स्कूल परिसर में नहीं घुसेगा। पहले भी ऐसा आदेश आ चुका था, लेकिन अब दोबारा और सख्ती से लागू किया गया है।

आम भाषा में कहें तो, अब “हम मीडिया से हैं” बोलकर स्कूलों में घुसने का पास खत्म। जो भी पत्रकार स्कूल में रिपोर्टिंग करना चाहते हैं, उन्हें पहले जिला स्तर से अनुमति लेनी होगी—वरना गेट पर ही रोक दिया जाएगा।

बीएसए ललितपुर कार्यालय का आदेश देखें…

Saturday, May 31, 2025

Thursday, February 29, 2024

ललितपुर BSA समेत आठ पर दर्ज होगा मुकदमा, जानिए क्यों?

ललितपुर BSA समेत आठ पर दर्ज होगा मुकदमा, जानिए क्यों? 

वाराणसी: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हितेश अग्रवाल की कोर्ट ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर प्रधानाचार्य की नियुक्ति मामले में ललितपुर में तैनात बीएसए हरिकेश यादव सहित आठ के खिलाफ चोलापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है। हरिकेश यादव बनारस में भी बीएसए थे। अभियुक्तों में प्रधानाचार्या मीला यादव, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश यादव, मनोज मिश्रा, संजीव सिंह, संतोष कुशवाहा भी हैं। 

मार्च 2018 में अजीत प्रसाद ने अधिवक्ता अनुपम द्विवेदी के माध्यम से कोर्ट में 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि प्रार्थी शासन से वित्तीय सहायता प्राप्त श्रीविश्वकर्मा माध्यमिक विद्यालय रौनाखुर्द की वर्किंग कमेटी का स्थाई सदस्य हैं। वर्तमान में उपरोक्त विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीला यादव की नियुक्ति फर्जी विज्ञापन के आधार पर हुई है।

मीला यादव का अनुमोदन तत्कालीन बीएसए हरिकेश यादव, बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात मनोज मिश्रा,संजीव सिंह और संतोष कुशवाहा ने किया था। नियुक्ति में प्रयुक्त अनुभव प्रमाण पत्र फर्जी और कूटरचित है। मीला यादव सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश यादव की पत्नी भी हैं। वर्ष 2016 में बीएसए ने कर्मचारियों के साथ एक बार फिर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर सगे-सम्बन्धियों को बतौर सहायक अध्यापक नियुक्त व अनुमोदित करा लिया।

मीला यादव श्रीविश्वकर्मा माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका के पद पर नियुक्त होने के बाद शिव दुर्गेश्वरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असवारी- व पुष्परंजन बालिका विद्यालय-पांडयेपुर में फर्जी तरीके से प्रधानाध्यापिका बनकर अपने करीबियों को की नियुक्तियां कीं।

Thursday, September 28, 2023

परिषदीय स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति में वाराणसी शीर्ष पर, ललितपुर सबसे नीचे

परिषदीय स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति में वाराणसी शीर्ष पर, ललितपुर सबसे नीचे 

लखनऊ। प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी टॉप पर है। निपुण भारत योजना के तहत मुख्य सचिव को प्रेषित सर्वे रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आया है। वाराणसी के प्राइमरी स्कूलों में प्रतिदिन औसतन 60 प्रतिशत तक बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई है। वहीं ललितपुर में छात्रों की उपस्थिति सबसे खराब पाई गई है। जहां छात्रों की उपस्थिति 44 फीसदी तक ही दर्ज की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति के मामले में वाराणसी के बाद सुलतानपुर दूसरे नम्बर पर है जहां 59 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई है। खराब स्थिति वाले जिलों ललितपुर, चंदौली, फिरोजाबाद, गोण्डा, सीतापुर, रामपुर, जालौन, कौशाम्बी तथा संभल के स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने को अभियान चलाने की संस्तुति की गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद के मुताबिक ऑनलाइन मॉनिटरिंग ने छात्रों की संख्या के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े पर लगाम लगा दी है।

Wednesday, December 29, 2021

शीतकालीन अवकाश में नहीं होगा शिक्षकों का प्रशिक्षण, राज्य परियोजना निदेशक द्वारा समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश

शीतकालीन अवकाश में नहीं होगा शिक्षकों का प्रशिक्षण, राज्य परियोजना निदेशक द्वारा समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश

Friday, December 3, 2021

ललितपुर : प्रा0शि0संघ के ज्ञापन के क्रम में परिषदीय शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश दिए जाने का आदेश जारी

ललितपुर : प्रा0शि0संघ के ज्ञापन  के क्रम में परिषदीय शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश दिए जाने का आदेश जारी

Tuesday, May 11, 2021

ललितपुर : शिक्षकों को नहीं मिल रहा समय पर वेतन, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मुख्यमन्त्री को ज्ञापन भेज कर समस्या से कराया अवगत

ललितपुर ब्यूरो : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मुख्यमन्त्री को एक ज्ञापन भेजा, जिसमें शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलने की समस्या से अवगत कराया। ज्ञापन में कहा गया कि कोरोना काल में शिक्षकों ने पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य किया और कई शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारी के मौत के आगोश में समा गये। शिक्षकों को शासनादेश के तहत माह के एक तारीख को वेतन दिया जाना चाहिये लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। अफसरों की लापरवाही का खामियाजा शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है। ज्ञापन में शिक्षकों को हर माह की एक तारीख को वेतन दिलाये जाने की माँग की है। 

ज्ञापन में कहा गया कि विभिन्न शासनादेशों व विभागीय निर्देशों के क्रम में शिक्षकों का वेतन प्रत्येक माह की 1 तारीख तक किये जाने के निर्देश हैं। वर्तमान में ई-पेमेंट व्यवस्था लागू होने अर्थात मानव सम्पदा पोर्टल पर पैरोल माड्यूल के माध्यम से ऑनलाईन भुगतान हर स्थिति में प्रतिमाह की एक तक किये जाने के निर्देश किये गये हैं, किन्तु शासनादेशों व वर्तमान में ऑनलाईन पैरोल माड्यूल व्यवस्था लागू होने के बाद भी अधिकारियो की लचर कार्यप्रणाली के चलते प्रत्येक माह की एक तारीख को वेतन भुगतान नहीं कर हमेशा 15 या 20 तारीख के पूर्व वेतन भुगतान नहीं किया जाता है जो निन्दनीय है। इस सम्बन्ध में संगठन द्वारा कई बार प्रशासनिक व विभागीय अधिकारियो को ज्ञापन दिये गये हैं। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में अति विषम कठिन परिस्थिति के दौर में जब कोरोना महामारी विकराल रूप धारण कर चुकी है व दर्जनों शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौत के आगोश में समा चुके है तथा घर घर में लोग बीमार है और उन्हें पैसों की नितांत आवश्यकता है। ऐसी स्थिति में भी अधिकारियो की मनमानी के चलते शासनादेशों को ताक पर शिक्षको को वेतन माह की एक तारीख को उपलब्ध नही कराई जा रही है। शासनादेशों व विभागीय निर्देशों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं। ज्ञापन में शिक्षकों का माह अप्रैल के वेतन का अविलम्ब भुगतान कराकर शासनादेशों के तहत प्रतिमाह की 1 तारीख तक वेतन का भुगतान कराने व देरी से वेतन भुगतान के जिम्मेदार दोषी अधिकारियो के विरूद्ध अविलम्ब ठोस दंडात्मक अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की माँग की गई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो आन्दोलन किया जायेगा ।

 ज्ञापन पर मण्डल अध्यक्ष अरविंद तिवारी, जिलाध्यक्ष रविकान्त ताम्रकार, जिला महामंत्री हरभजन सिंह, जिला मंत्री अनिल शर्मा, जिला संगठन मंत्री तृप्ति सिंह, जिला कोषाध्यक्ष कैलाशचन्द्र राणा ने हस्ताक्षर किये।

Wednesday, March 24, 2021

ललितपुर : कस्तूरबा विद्यालयों में शिक्षक व शिक्षणेत्तर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी

ललितपुर : कस्तूरबा विद्यालयों में शिक्षक व शिक्षणेत्तर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी।

Saturday, January 30, 2021

ललितपुर : पदोन्नति की स्थिति के सम्बन्ध अद्यतन अपडेट जारी

ललितपुर : पदोन्नति की स्थिति  के सम्बन्ध अद्यतन अपडेट जारी

Monday, January 25, 2021

ललितपुर : अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण के अंतर्गत कार्यमुक्ति / कार्यभार ग्रहण करने संबंधी आवश्यक निर्देश जारी

ललितपुर : अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण के अंतर्गत कार्यमुक्ति / कार्यभार ग्रहण करने संबंधी आवश्यक निर्देश जारी

Friday, December 18, 2020

ललितपुर : दिनांक 19 दिसम्बर 2020 को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर अवकाश घोषित, देखें आदेश

ललितपुर : दिनांक 19 दिसम्बर 2020 को गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर अवकाश घोषित, देखें आदेश।

Saturday, June 13, 2020

69000 : अब ललितपुर में चयनित टॉपर को लेकर सवाल, प्रकरण सोशल मीडीया में हुआ वायरल

69000 : अब ललितपुर में चयनित टॉपर को लेकर सवाल, प्रकरण सोशल मीडीया में हुआ वायरल

राज्य प्रयागराज : शिक्षक भर्ती की जिला आवटन सूची में प्रदेश के ललितपुर जिले में ऐसे अभ्य्धी का चयन हुआ है, जो वहीं तैनात शिक्षा अधिकारी का पुत्र है।आरोप है कि सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सेटिंग करके उसका चयन नंबर एक पर करा लिया है। यह प्रकरण सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और सभी इसे धांधली करार दे रहे हैं। 

शिक्षाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी ललितपुर को पत्र सौंपकर इसकी जांच की गुहार लगाई है। असल में, शिक्षाधिकारी के पुत्र ने आवेदन में शिक्षामित्र कॉलम को भरा है इससे उसे भारांक हासिल हो गया और वह शीर्ष पर पहुंच गया। अब इसका निस्तारण काउसिलिंग में ही हो सकेगा। इसके पहले भी कई प्रकरण ऐसे सामने आ चुके हैं। जिसमें वर्ग आदि की गड़बड़ियां हैं। 

Tuesday, December 10, 2019

ललितपुर : अब बच्चों को पढ़ाएंगे एबीआरसी, छोड़नी होगी बाबूगिरी, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को सौंपी जाएगी लिपिक की जिम्मेदारी

ललितपुर : अब बच्चों को पढ़ाएंगे एबीआरसी, छोड़नी होगी बाबूगिरी, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को सौंपी जाएगी लिपिक की जिम्मेदारी।

 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Thursday, November 14, 2019

ललितपुर : गए थे हरि भजन को, ओटन लगे कपास, प्रेरणा का पहले विरोध फिर समर्थन, बिना परीक्षा कराये 35 KRP चयनित

ललितपुर : गए थे हरि भजन को, ओटन लगे कपास, प्रेरणा का पहले विरोध फिर समर्थन, बिना परीक्षा कराये 35 KRP चयनित

Wednesday, September 18, 2019

ललितपुर : रिश्वत लेते पकड़ा गया शिक्षा विभाग का लिपिक, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने की कार्रवाई

ललितपुर : रिश्वत लेते पकड़ा गया शिक्षा विभाग का लिपिक, एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने की कार्रवाई।

 व्हाट्सप के जरिये जुड़ने के लिए क्लिक करें।

Sunday, July 28, 2019

ललितपुर : गार्गी योजना को मूर्त रुप देने में जुटा महकमा, एकल स्कूल में पढ़ायेगी गाँव की बिटिया

गार्गी योजना को मूर्त रुप देने में जुटा महकमा, एकल स्कूल में पढ़ायेगी गाँव की बिटिया

Monday, July 8, 2019

आरटीआई के तहत वांछित जनसूचना उपलब्ध कराने में शिथिलता बरतने पर ललितपुर के पूर्व बीएसए एस0पी0 यादव पर राज्य सूचना आयोग ने लगाया 25000/- रुपये का अर्थदण्ड, देखें आदेश

 आरटीआई के तहत वांछित जनसूचना उपलब्ध कराने में शिथिलता बरतने पर ललितपुर के पूर्व बीएसए एस0पी0 यादव पर  राज्य सूचना आयोग ने लगाया 25000/- रुपये का अर्थदण्ड, देखें आदेश 

Monday, April 29, 2019

ललितपुर : अत्यधिक गर्मी के दृष्टिगत कक्षा 8 तक के विद्यालयों के संचालन का समय 1 मई से 7:30 से 11:30 बजे तक किए जाने सम्बन्धी आदेश जारी, देखें

ललितपुर : अत्यधिक गर्मी के दृष्टिगत कक्षा 8 तक के विद्यालयों के संचालन का समय 1 मई से 7:30 से 11:30 बजे तक किए जाने सम्बन्धी आदेश जारी, देखें

Wednesday, January 16, 2019

ललितपुर : शिक्षिका का एक बच्चा महत्वपूर्ण न मानते हुए प्रभारी बीएसए ने सीसीएल की अस्वीकृत, ब्यान के विरुद्ध महिला आयोग एवं मुख्यमंत्री से की गई शिकायत

ललितपुर : शिक्षिका का एक बच्चा महत्वपूर्ण न मानते हुए प्रभारी बीएसए ने सीसीएल की अस्वीकृत, ब्यान के विरुद्ध महिला आयोग एवं मुख्यमंत्री से की गई शिकायत

Monday, January 7, 2019

ललितपुर : अत्यधिक सर्दी के दृष्टिगत कक्षा 8 तक के विद्यालयों में 10 जनवरी तक का अवकाश घोषित, आदेश देखें

ललितपुर : अत्यधिक सर्दी के दृष्टिगत कक्षा 8 तक के विद्यालयों में 10 जनवरी तक का अवकाश घोषित, आदेश देखें