कागज के कैरी बैग में मिलेगा पुष्टा आहार
रामपुर। सरकार ने जनवरी से पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक लगा दी है। इसीलिए अब सरकारी योजनाओं में मिलने वाले पुष्टा आहार में भी पॉलीथिन का प्रयोग बंद कर दिया गया है। अब पोलियो अभियान के दौरान बच्चों को दिया जाने वाला पुष्टा आहार कागज के कैरी बैग में मिलेगा। योजना 17 जनवरी से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान में लागू कर दी जाएगी।पोलियो अभियान के दौरान बच्चों को पुष्टा आहार का वितरण किया जाता है। अभी तक ये पुष्टा आहार बच्चों को पॉलीथिन में पैक्ड दिया जाता था। लेकिन अब सरकार से पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक लगा दी गई है। इसीलिए अब बच्चों को मिलने वाला पुष्टा आहार भी कागज के कैरी बैग में मिलेगा। जिससे पर्यावरण प्रदूषण पर भी रोक लगेगी। कोर एडरा के जिला समन्वयक ने बताया कि इस संबंध में विभाग को आदेश प्राप्त हो गया है। जिले में 17 जनवरी से पल्स पोलियो अभियान चलेगा।
No comments:
Write comments