DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, January 3, 2016

श्रावस्ती : द्वितीय बैच के प्रशिक्षु शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र

502 अभ्यर्थियों की मौलिक नियुक्ति कर आवंटित किए गए विद्यालय

शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर शिक्षण कार्य शुरू करने के दिए गए निर्देश

प्रक्रिया पूरी

जासं, श्रवस्ती : प्रशिक्षु शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति कर शनिवार को नियुक्ति पत्र का वितरण कर दिया गया। नियुक्ति पत्र पाने के लिए सुबह से जूनियर हाईस्कूल भिनगा स्थिति बीआरसी भवन पर प्रशिक्षु शिक्षकों की काफी भीड़ लग गई। दोपहर बाद तक नियुक्ति पत्र का वितरण चलता रहा। इस दौरान 502 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। विशिष्ट बीटीसी के तहत दूसरे बैच के 509 प्रशिक्षु शिक्षकों ने प्रशिक्षण उत्तीर्ण किया है। मौलिक नियुक्ति के लिए इनमें से 502 ने काउंसिलिंग कराई थी। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति का नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को रोस्टर तथा महिला व विकलांग अभ्यर्थियों को सड़क किनारे विद्यालय आवंटित किया जाना था। डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह ने शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के आदेश दिए थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण उत्तीर्ण प्रशिक्षु शिक्षकों में से 502 काउंसिलिंग में शामिल हुए थे। इन सभी को नियुक्ति पत्र वितरित कर दिया गया है। इनमें 248 महिला, छह विकलांग तथा 248 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। मौलिक नियुक्ति के बाद शिक्षकों को आवंटित विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।भिनगा के बीआरसी भवन में नियुक्ति पत्र लेने के लिए उमड़ी प्रशिक्षु शिक्षकों की भीड़ जागरण6502 अभ्यर्थियों की मौलिक नियुक्ति कर आवंटित किए गए विद्यालय 16शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर शिक्षण कार्य शुरू करने के दिए गए निर्देश

No comments:
Write comments