- अंतर्जनपदीय शिक्षकाें ने की वरिष्ठता सूची जोड़ने की मांग
लखनऊ।
अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने दूसरे जिले से स्थानांतरित होकर
आए शिक्षकों की वरिष्ठता सूची को जोड़ने की मांग की है। एसोसिएशन के
महामंत्री वाहिद अली ने बताया कि सूबे में 44 हजार शिक्षकों का
अंतर्जनपदीय तबादला किया गया है। लेकिन वरिष्ठता समाप्त कर दी गई है। इससे
शिक्षक तय अवधि में प्रमोट नहीं हो पा रहे हैं। वे शनिवार को प्रेस क्लब
में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

No comments:
Write comments