लखनऊ। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं विधान परिषद में नेता शिक्षक दल ओम प्रकाश शर्मा को राज्यपाल द्वारा विधान परिषद का सभापति मनोनीत किए जाने का संगठन के प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्र, जिलाध्यक्ष इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, मंत्री अनुराग मिश्र, कोषाध्यक्ष केपी वर्मा, नरेन्द्र कुमार वर्मा, इनायत उल्लाह खां ने स्वागत किया है।
प्रदेशीय मंत्री डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि ओम प्रकाश शर्मा इस समय विधान परिषद में वरिष्ठतम सदस्य हैं। इसी कारण सरकार द्वारा भेजे गए तीन नामों में से राज्यपाल ने शिक्षकों के मसीहा श्री शर्मा को सभापति के लिए नामित कर संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप कार्य कर ऐतिहासिक काम किया है। श्री शर्मा इसके पूर्व भी वर्ष 2001 में विधान परिषद सभापति रह चुके है। डॉ. मिश्र ने बताया कि जिला संगठन विधान परिषद सभापति श्री शर्मा का आगामी 28 जनवरी को प्रस्तावित जिला सम्मेलन के अवसर पर सम्मानित करेगा।
No comments:
Write comments