DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, January 3, 2016

बाराबंकी : दस दिवसीय विकलांगता प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ



  • विकलांगजनों को शिक्षा प्रदान करना पुनीत कार्य : बीएसए

बाराबंकी। यूआरसी नगर क्षेत्र के प्रशिक्षण कक्ष में दस दिवसीय समेकित शिक्षा के अन्तर्गत इटीनरेंट एवं रिसोर्स टीचर के जनपद स्तरीय बहु विकलांगता प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह ने उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि शिक्षा विभाग में जो सबसे पुनीत व श्रेष्ठ योग्य कार्य हो रहा है। वह है विकलांगों की शिक्षा। हमारे वे शिक्षक प्रशंसा के पात्र हैं जिन्होंने विकलांग छात्रों को शिक्षा की सेवाएं प्रदान की। विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित जिला विकलांग कल्याण अधिकारी ने कहा कि यह एक संघर्ष मय कार्य है। इस क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग प्रशंसा के पात्र हैं। जहां हम एक सामान्य बच्चे को सिखाते हैं और वह जब सामान्य बच्चा जल्दी सीख नहीं पाता तो अक्षम छात्र को सिखाने में कितनी कठिनाई होती होगी। ऐसे छात्रों को सिखाने के लिये धैर्य और साहस की आवश्यकता होती है। जिला समन्वयक सुधा जायसवाल ने आये हुये अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुये जिला विकलांग कल्याण अधिकारी से छह वर्ष से चौदह वर्ष तक आयु के छात्रों को परिषदीय विद्यालयों में नामांकित छात्रों को सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षण में अनुपस्थित अध्यापकों का एक दिन का वेतन भी काटने का निर्देश दिया।

No comments:
Write comments