इलाहाबाद। 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में नियुक्ति के लिए सुप्रीम
कोर्ट में याचिका करने वाले अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को शिक्षा निदेशालय
में अनशन किया और शाम को सुभाष चौराहे तक जुलूस निकाला। अभ्यर्थियों का
कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने 1100 याचिकाकर्ताओं को छह सप्ताह में एड हाक
नियुक्ति देने के लिए निर्देश दिए थे। लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं
हुई। इसके विरोध में शनिवार से आमरण अनशन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में
प्रदीप मलिक, उमेश वर्मा, राजेन्द्र चौधरी, विनोद वर्मा, अमित कौशिक, दीपक,
सुबोध, रामवीर, सुशील, संकल्प पांडेय, सलमान, सुधाकर, बिलाल, सुल्तान,
प्रभात मिश्र, नीरज राय आदि शामिल थे।

No comments:
Write comments