कुशीनगर: आठ माह से वेतन सहित एरियर भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार को उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के तत्वावधान में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देकर विरोध जताया। इसके बाद छह सूत्रीय मांग पत्र बीएसए को सौंप कार्रवाई की मांग की गई। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में पहुंचे शिक्षा मित्रों ने व्यवस्था के प्रति गुस्से का इजहार किया। धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि समायोजित शिक्षकों का आठ माह से वेतन एरियर सहित बाकी है। इसका भुगतान तत्काल कराया जाए। वक्ताओं ने कहा कि सत्यापन की सूची बीएसए तथा बीआरसी पर चस्पा कराया जाए, जिससे समायोजित शिक्षा मित्रों का शोषण न हो सके। धरने के उपरांत प्रदर्शनकारियों ने बीएसए को छह सूत्रीय मांग पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की। इस पर बीएसए ने आश्वस्त किया कि दस फरवरी के समायोजित शिक्षा मित्रों के एरियर सहित भुगतान कर दिया जाएग। कहा कि सत्यापन प्राप्त सभी शिक्षा मित्रों के वेतन बिल बना प्रस्तुत करने का निर्देश समस्त खंड शिक्षाधिकारियों को दिया गया है। इस मौके पर परशुराम यादव, संतोष कुशवाहा उपाध्यक्ष, सुनील यादव कोषाध्यक्ष, सुबोध शुक्ला मीडिया प्रभारी, नियाज अहमद, ओंकार पासवान, शोभी लाल गुप्ता, बीर बहादुर, विपिन गुप्ता के साथ विनय कुशवाहा, इंद्रजीत प्रसाद, कमलेश कुशवाहा, वीरेंद्र पाल, रामायण प्रसाद, जालंधर कुशवाहा, रामसूरत यादव, कनकलता ¨सह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
No comments:
Write comments