डॉ. मोनिका सिंह बनीं कार्यवाहक उच्च शिक्षा निदेशक, कैशलेस चिकित्सा सुविधा की तैयारियों को गति न दे पाने के कारण पूर्व निदेशक को पड़ा हटना
लखनऊ। शासन ने राजकीय पीजी कॉलेज नोएडा गौतमबुद्ध नगर की प्राचार्य डॉ. मोनिका सिंह को कार्यवाहक निदेशक उच्च शिक्षा निदेशक बनाया है। उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव बद्रीनाथ सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार डॉ. बीएल शर्मा को 31 दिसंबर 2025 को उच्च शिक्षा का कार्यवाहक निदेशक बनाया गया था। विभागीय चर्चा के अनुसार कैशलेस चिकित्सा सुविधा की तैयारियों को निर्धारित गति न दे पाने के कारण डॉ. शर्मा को इतने कम समय में ही हटा दिया गया है।
No comments:
Write comments