महराजगंज : मानदेय की मांग को लेकर शिक्षामित्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। बीएसए के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांग का ज्ञापन पत्र सौंपा।
शिक्षामित्रों ने बताया कि वे तृतीय चरण के शिक्षामित्र पद पर कार्यरत शिक्षामित्र हैं। उनका अगस्त 2015 से जनवरी 2016 तक का मानदेय बकाया है। जिसके कारण शिक्षामित्र इस समय आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और भुखमरी के कगार पर हैं। अगर शिक्षामित्रों का बकाया मानदेय भुगतान की व्यवस्था 15 फरवरी 2016 तक नहीं कराई जाती तो तृतीय चरण के सभी असमायोजित शिक्षामित्र धरना- प्रदर्शन और आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
खबर साभार : 'दैनिक जागरण'
No comments:
Write comments