अपात्र संस्था को सौंपा केजीबीवी का निर्माण रिपोर्ट बताती है कि बिजनौर में 13 और सुलतानपुर में चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) का निर्माण कार्य उप्र सहकारी निर्माण एवं विकास लिमिटेड (यूपीसीडी) को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति ने सौंप दिया। यूपीसीडी सूचीबद्ध शासकीय संस्था न होने के कारण यह काम पाने के लिए पात्र ही नहीं थी। वर्ष 2008-11 के बीच बिजनौर में केजीबीवी के निर्माण के लिए यूपीसीडी को 4.2 करोड़ रुपये और सुलतानपुर में 1.2 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी। इन भवनों का निर्माण मार्च 2009 तक पूरा होना था। निर्धारित तारीख के छह साल बाद यानी अक्टूबर 2015 तक इन भवनों का निर्माण पूरा न होने से उन पर खर्च हुए 5.4 करोड़ रुपये का खर्च बेकार गया।
No comments:
Write comments