DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, March 9, 2016

गोरखपुर : परिषदीय स्कूलों में परीक्षाएं 14 मार्च से कक्षा एक की मौखिक व अन्य कक्षाओं की लिखित परीक्षा होगी

परिषदीय स्कूलों में परीक्षाएं 14 मार्च से

गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 14 मार्च से 19 मार्च तक होंगी। कक्षा एक की सिर्फ मौखिक परीक्षा होगी और कक्षा आठ की कापियां दूसरे विद्यालयों में जांची जाएंगी, जबकि अन्य कक्षाओं की कापी उसी स्कूल के शिक्षक जांचेंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर सचल दस्ते बनाए गए हैं।
बीएसए ओम प्रकाश यादव ने बताया कि परीक्षा दो पॉलियों में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और 12:30 बजे से 2:30 बजे तक होगी। कक्षा 2 एवं कक्षा 3 में लिखित परीक्षा और मौखिक परीक्षा 25-25 अंकों की होगी। कक्षा 4 व कक्षा 5 में लिखित परीक्षा 35 तथा मौखिक परीक्षा 15 अंक की होगी। कापियों का मूल्यांकन 22 मार्च से 27 मार्च के बीच होगा। जबकि कक्षा आठ की कापियां ब्लॉक संसाधन केंद्र पर दूसरे विद्यालय के शिक्षक जांचेंगे। 30 मार्च को रिजल्ट घोषित किया जाएगा और प्रबंध समिति की बैठक में कापियां अभिभावकों को दिखाई जाएगी। किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा।
•कक्षा एक की मौखिक व अन्य कक्षाओं की लिखित परीक्षा होगी

No comments:
Write comments