बलिया : बेसिक शिक्षा अधिकारी पद पर चयनित शिक्षक प्रवीण कुमार तिवारी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर 28 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े बलिया के उन सभी प्रतिभावानों को सम्मानत किया जाएगा, जिन्होंने उल्लेखनीय कामयाबी हासिल की है।बीएसए डॉ.राकेश सिंह ने प्रवीण को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि यह गर्व की बात है कि बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत प्रवीण, बेसिक शिक्षा परिषद के छात्र भी रहे हैं। बीएसए ने प्रवीण की उड़ान को गौरवमयी उपलब्धि करार देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्रदीप यादव, नीरज राय, उपेंद्र सिंह, मनोज शर्मा, राजेश सिंह, सरफराज आदि मौजूद थे।
No comments:
Write comments