DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, March 19, 2016

मैनपुरी : ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल तक लाने के लिए करेंगे प्रेरित ,नामांकन के लिए 30 को स्कूलों में मनेगा उत्सव

भोगांव : नए शैक्षिक सत्र में बच्चों के नामांकन की संख्या को बढ़ाने के लिए मार्च के अंत में विद्यालय उत्सव मनाया जाएगा। विद्यालय उत्सव कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता के साथ ही विभागीय अफसरान स्कूलों में जाकर नामांकन संख्या को बढ़ाने के लिए गुरुजनों के साथ प्रभावी विचार विमर्श करेंगे।1 वर्तमान शैक्षिक सत्र का समापन 31 मार्च को हो रहा है। परिषदीय स्कूलों में 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नवीन शैक्षिक सत्र में कक्षा से लेकर 8 तक बच्चों की नामांकन संख्या शुरूआती चरण से ही अपेक्षाकृत बढ़ाने को लेकर प्रयास तेज कर दिए गए हैं। 30 मार्च को परिषदीय स्कूलों में परीक्षाफल वितरण के बाद नए सत्र के लिए विद्यालय उत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में बच्चों को अपने साथियों और ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल की दहलीज तक लाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विद्यालय उत्सव में बच्चों के साथ अभिभावकों को भी उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराया जाएगा। विद्यालय उत्सव कार्यक्रम मनाने के एक दिन बाद ही स्कूलों में स्कूल चलो अभियान का आगाज कर दिया जाएगा। सभी स्कूलों में विद्यालय उत्सव को व्यापक तरीके से मनाने के लिए राज्य परियोजना निदेशक आशीष कुमार गोयल ने जिला और मंडल स्तरीय अधिकारियों को निर्देश भेजे हैं। बीएसए हरिकेश यादव ने बताया कि 30 मार्च को स्कूलों मे विद्यालय उत्सव को व्यापक रूप से मनाने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

No comments:
Write comments