DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, March 16, 2016

अंबेडकरनगर : बीएसए कार्यालय पर 51 ने कराई काउंसिलिंग,बैठने को स्थान नहीं, धूप में खड़े रहना विवशता, काउंसिलिंग में निशक्तों व महिलाओं ने झेली दुश्वारी

संसू, अंबेडकरनगर : बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक बनने के लिए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग आयोजित की गई थी। इसके तहत महिलाओं और निशक्तों को चुनिंदा विद्यालय हासिल करने का मौका दिया गया था। ऐसे में मंगलवार को बीएसए कार्यालय पर सुबह से ही महिला और विकलांग अभ्यर्थियों की यहां भीड़ लगी थी। विभागीय अधिकारियों की संवेदनहीनता का आलम रहा कि गोंद में बच्चों को लेकर पहुंचीं महिलाएं धूप में खड़े होकर अपनी बारी आने का इंतजार करती रहीं। वहीं दिव्यांगों ने कार्यालय की फर्श और बाहर सीढ़ियों पर ठौर बनाया। इस दौरान 51 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई।टीइटी मेरिट के आधार पर 72 हजार 825 शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया में मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय के लिए सहायक अध्यापकों काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। बताते चलें कि पुरुष अभ्यर्थियों को शासनादेश के मुताबिक रोस्टर के अनुसार तैनाती दी जाती है। जबकि महिला और विकलांगों को चुनिंदा विद्यालय में तैनाती पाने का मौका दिया जाता है। इस लिहाजा से परिषदीय विद्यालयों रिक्त पदों की सूची तैयार करते हुए काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इसमें कुल 76 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किया जाना है। इसमें 25 पुरुषों को रोस्टर से विद्यालय आवंटित कर दिए गए हैं। जबकि दो विकलांग अभ्यर्थियों के अलावा 49 महिलाओं को काउंसिलिंग के जरिए विद्यालय आवंटित किया गया। सुबह दस बजे कार्यालय खुलने के साथ ही काउंसिलिंग शुरू कर दी गई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य प्रतिनिधि चंद्रकेश की अध्यक्षता और सदस्य सचिव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजबहादुर मौर्य के साथ सदस्यों में प्रधानाचार्या प्रभावती वर्मा की निगरानी में काउंसिलिंग होती रही। खंड शिक्षा अधिकारी बड़कऊ वर्मा के नेतृत्व में कार्यालय सहयोगी रवींद्र नाथ जोशी, श्यामबाबू, राम विलास यादव ने अभ्यर्थियों के अभिलेखों का मिलान करते हुए काउंसिलिंग में विद्यालय आवंटन किया। अंदर फंखे के नीचे बैठे विभाग के अफसर महिलाओं और विकलांगों की परेशानियों से मुंह फेरे रहे। नाम पुकारे जाने के साथ ही अभ्यर्थियों को कार्यालय के चैनल गेट से अंदर दाखिल होने का मौका दिया जा रहा था। जबकि गोंद में नन्हें बच्चे को गोद में लिए महिला काउंसिलिंग के इंतजार में इधर से उधर छाया की तलाश करती रही। कभी कार्यालय के बाहर फर्श पर बैठते तो कभी पेड़ की छांव में तेज धूप से बच्चे को बचाने का प्रयास कर रही थी। यही हाल विकलांग अभ्यर्थियों का भी रहा। यह सब देखने के बाद भी विभागीय अफसर अभ्यर्थियों को लगातार बाहर ही किए जाने का फरमान सुनाते रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सुचितापूर्ण काउंसिलिंग संपन्न कराई जा रही है।  काउंसिलिंग16बैठने को स्थान नहीं, धूप में खड़े रहना विवशता

No comments:
Write comments