जागरण संवाददाता, मथुरा : बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक बाबू को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद महकमे में भ्रष्टाचार के पन्ने पलटने शुरू हो गए। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने आरोपी बाबू सहित पूरे कार्यालय को निशाने पर लेते हुए इनके कारनामे उजागर कर दिए। एलान कर दिया है कि भ्रष्टाचारी अधिकारी और कर्मचारियों को अब बेनकाब किया जाएगा। मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात बाबू कुंजबिहारी को विजिलेंस ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। उन पर आरोप था कि शिक्षक वेगराज सिंह के खिलाफ हो रही जांच को रफा-दफा करने के लिए उनसे 20 हजार रुपये मांगे थे। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने बुधवार को इस कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की कलई खोल दीं। संगठन के ब्रज प्रांत प्रभारी यशवीर सिंह राघव, जिला संयोजक विशाल पचौरी, जिला संरक्षक आलोक उपाध्याय, वेगराज सिंह, लोकेश चौधरी, अजय शर्मा, प्रवीन चौधरी, हेमराज सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी, विनीत पाराशर आदि ने कहा कि वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा कार्यालय में पेंशन फंड बीमा भुगतान के नाम पर सेवानिवृत शिक्षकों से मोटी रकम वसूल जाती है। शिक्षामित्रों से शिक्षक बने शिक्षकों से वेतन और एरियर लगाने के नाम पर खुली उगाही की गई। नौहझील विकास खंड के लिपिक ने एक शिक्षिका से एरियर जारी करने के नाम पर मोटी राशि की मांग की। इसकी रिकॉर्डिंग उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराई गई तब बाबू को निलंबित करना पड़ा। एसोसियेशन ने बाबुओं की सूची जारी करते हुए भ्रष्टाचार के तौर-तरीके भी बताए हैं। 1प्रधान लिपिक कुंजबिहारी को रिश्वत लेने रंगे हाथ पकड़ने और उसके हुई मारपीट के विरोध में तालाबंदी कर प्रदर्शन करते बीएसए कार्यालय के कर्मचारी। जागरणरिश्वत लेते पकड़े गए प्रधान लिपिक कुंजबिहारी के समर्थन में बीएसए कार्यालय कर्मियों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार कर कार्यालय पर ताला ठोंक दिया। कर्मचारियों ने यशवीर सिंह, आलोक उपाध्याय, पुष्पेंद्र सिंह, वेगराज सिंह पर साजिश के तहत एंटी करप्शन द्वारा बाबू कुंजबिहारी को पकड़वाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में वेदप्रकाश शर्मा, महेश शर्मा, विनोद, अशोक कुमार बौद्ध, आनंद गौतम, मोती सिंह, राजेश सिंह, दिनेश, प्रकाश चौधरी, रामवीर सिंह आदि उपस्थित थे। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का भाई है बाबू1भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम द्वारा पकड़ा गया बीएसए दफ्तर का बाबू कुंजबिहारी बसपा के एक पूर्व जिलाध्यक्ष का भाई है। बसपा शासन में बाबू की तूती बोलती रही है। मंगलवार देर रात एंटी करप्शन की टीम आरोपी बाबू को लेकर मेरठ में कोर्ट में पेश करने को रवाना हो गई।
No comments:
Write comments